Business Profile में जोड़े गए कॉन्टेंट में कारोबार की जगह की जानकारी सटीक होनी चाहिए और वह नीतियों और दिशा-निर्देशों के मुताबिक होना चाहिए. अगर कॉन्टेंट की वजह से किसी तरह का उल्लंघन होता है, तो हम उसे दिखाने से रोकने या कारोबारी खाते या प्रोफ़ाइल के ऐक्सेस पर पाबंदी लगाने के लिए ज़रूरी कदम उठाएंगे.
Google Business Profile की सभी नीतियां और दिशा-निर्देश
इस लेख में हमारी मुख्य नीतियों के बारे में बताया गया है. साथ ही, यह जानकारी भी दी गई है कि कारोबारियों/कंपनियों को आम तौर पर किन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि, इसमें सभी नीतियों और समस्याओं की सूची नहीं दी गई है. पूरी सूची देखने के लिए, Google Business Profile की सभी नीतियां और दिशा-निर्देश पर जाएं.
प्रतिबंधित और पाबंदी वाला कॉन्टेंट
Business Profile में जोड़ा गया कॉन्टेंट, Google की प्रतिबंधित और पाबंदी वाले कॉन्टेंट से जुड़ी नीतियों के मुताबिक होना चाहिए. ये नीतियां, कॉन्टेंट के सभी फ़ॉर्मैट पर लागू होती हैं, जिनमें समीक्षाएं, फ़ोटो, वीडियो और पोस्ट शामिल हैं. अगर कोई प्रोफ़ाइल और कॉन्टेंट इन शर्तों को पूरा नहीं करता है, तो हो सकता है कि उसे Google पर पब्लिश करने की अनुमति न मिले.
खाते के लेवल पर पाबंदियां
कारोबारी/कंपनियां इन वजहों से अपनी Business Profile को ऐक्सेस नहीं कर पाएंगी या उनके ऐक्सेस पर पाबंदी लग सकती है:
Google खाता अच्छी स्थिति में नहीं हैअगर कोई कारोबारी/कंपनी, Google Business Profile की नीतियों का बार-बार उल्लंघन करती है, तो हम उस पर Business Profile ऐक्सेस करने से जुड़ी पाबंदी लगा सकते हैं.
अगर किसी कारोबारी/कंपनी के खाते पर पाबंदी लगाई जाती है, तो उस खाते से जुड़ी सभी Business Profile निलंबित कर दी जाएंगी.
अगर किसी खाते पर पाबंदी लगाई गई है, तो उसका इस्तेमाल करके जोड़ा गया कॉन्टेंट हटा दिया जाएगा. प्रोफ़ाइल में नया कॉन्टेंट जोड़ने या हटाए गए कॉन्टेंट को वापस लाने से पहले, खाते को बहाल किया जाना ज़रूरी है.
अगर कोई Business Profile ऐसे खाते से बनाई गई है जिसे अन्य Google प्रॉडक्ट में भी इस्तेमाल किया जाता है और उस खाते पर पाबंदी लगती है, तो इस वजह से Business Profile निलंबित हो सकती है.
अगर ऐसे खाते पर पाबंदी लगती है, तो उसके ज़रिए Business Profile पर जोड़े गए कॉन्टेंट को हटाया जा सकता है. प्रोफ़ाइल को दोबारा चालू कराने से पहले, उस खाते को बहाल कराना होगा.
ज़रूरी शर्तें
Business Profile पर, Google की ये पाबंदियां और ज़रूरी शर्तें लागू होती हैं:
ज़रूरी शर्तों को पूरा न करने वाले कारोबारGoogle पर Business Profile बनाने के लिए ज़रूरी है कि कोई कारोबार अपने कामकाज के घंटों के दौरान ग्राहकों को उससे व्यक्तिगत रूप से मिलने की सुविधा देता हो.
उदाहरण के लिए, यहां बताए गए कारोबार, Business Profile बनाने की ज़रूरी शर्तें पूरी नहीं करते:
- जो क्लास, मीटिंग या सेवा ऐसी जगह पर उपलब्ध करा रहे हों जिसका मालिकाना हक या जिसका प्रतिनिधित्व करने का अधिकार उनके पास न हो.
- लीड जनरेट करने वाले एजेंट या कंपनियां.
- ब्रैंड, संगठन, कलाकार, और सिर्फ़ ऑनलाइन प्लैटफ़ॉर्म पर मौजूद कारोबार.
- किराये पर देने या बिक्री के लिए उपलब्ध प्रॉपर्टी. जैसे- छुट्टियां बिताने के लिए किराये पर दिए जाने वाले घर, मॉडल होम या खाली अपार्टमेंट.
ज़रूरी शर्तों के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए, कारोबार से जुड़ी ज़रूरी शर्तें और मालिकाना हक वाला लेख पढ़ें.
डेटा को ज़्यादा से ज़्यादा सटीक बनाए रखने के लिए, Google अलग-अलग सोर्स से मिली जानकारी का इस्तेमाल करता है. जैसे, उपयोगकर्ता की रिपोर्ट और लाइसेंस वाला कॉन्टेंट.
अगर हमें पता चलता है कि आपका कारोबार उस जगह पर मौजूद नहीं है जहां आपने दावा किया है, तो Google आपकी प्रोफ़ाइल को बंद कर देगा.
कारोबारियों या कंपनियों को अपने कारोबार की पहचान के बारे में सही जानकारी देनी होगी. किसी कारोबार के टाइप में बड़े बदलाव की कोशिश करने वाले अनुरोध अक्सर धोखाधड़ी वाले होते हैं. इससे यह भी पता चलता है कि कारोबार की लिस्टिंग हटा दी जानी चाहिए. Search और Maps पर जानकारी को सटीक बनाए रखने के लिए, Google कुछ तरह के बदलावों को अस्वीकार कर सकता है. जैसे, कारोबार के नाम या कैटगरी में बड़े बदलाव.
अगर अब उस जगह पर कोई दूसरा कारोबार मौजूद है या कारोबार में काफ़ी बदलाव हो गया है, तो उसका नाम बदलने के बजाय उस पुराने कारोबार को 'हमेशा के लिए बंद हो गया है' के तौर पर मार्क किया जाना चाहिए. ज़्यादा जानकारी पाने के लिए, गलत तरीके से पेश करने के ख़िलाफ़ बनी नीति देखें.
जिन कारोबारों की फ़िज़िकल आइडेंटिटी सीधे तौर पर ग्राहक के अनुभव से जुड़ी होती है उनके लिए, जगह की जानकारी में किए गए बदलाव अस्वीकार कर दिए जाएंगे. जैसे, खाने-पीने, ठहरने या मनोरंजन की जगहें.
- अगर आपके कारोबार की जगह बदल गई है, तो अपनी मौजूदा प्रोफ़ाइल को 'हमेशा के लिए बंद हो गया है' के तौर पर मार्क करें और नई जगह के लिए एक नई Business Profile बनाएं.
- अगर आपने कारोबार की जगह नहीं बदली है और आपको गलत पता ठीक करना है, तो हमसे संपर्क करें.
मालिकाना हक
Business Profile के मालिकाना हक से जुड़ी समस्याएं:
बिना अनुमति के प्रोफ़ाइल का ऐक्सेसपोस्ट करने से जुड़ी पाबंदियां
अगर किसी प्रोफ़ाइल में उपयोगकर्ता बार-बार ऐसा कॉन्टेंट पोस्ट कर रहा है जो काम का नहीं है और वह कॉन्टेंट नुकसान पहुंचाने वाला, विषय से अलग या आम तौर पर Google की नीतियों का उल्लंघन करता है, तो हम उस प्रोफ़ाइल के लिए यूज़र जनरेटेड कॉन्टेंट को सीमित या निलंबित कर सकते हैं. उदाहरण के लिए, किसी कारोबार की खराब समीक्षा. इसमें ऐसी वजहें शामिल हो सकती हैं जो कारोबार से जुड़ी न हों. पोस्ट करने से जुड़ी पाबंदियों के बारे में ज़्यादा जानें.
सबमिट किए गए कॉन्टेंट को खारिज किए जाने की वजहें
Business Profile में जोड़े गए कॉन्टेंट को अस्वीकार किए जाने की कई वजहें हो सकती हैं.
मिटाई गई प्रोफ़ाइलअगर Google के कॉन्टेंट की समीक्षा या उसे पब्लिश करने से पहले ही उससे संबंधित प्रोफ़ाइल बंद कर दी जाती है, तो Google उस प्रोफ़ाइल के कॉन्टेंट और अपील को अस्वीकार कर सकता है.
प्रोफ़ाइल में कॉन्टेंट जोड़ने से पहले, बंद की गई प्रोफ़ाइलों को बहाल करना होगा.
अगर Google के कॉन्टेंट की समीक्षा करने या उसे पब्लिश करने से पहले ही उससे संबंधित प्रोफ़ाइल निलंबित कर दी जाती है, तो Google उस प्रोफ़ाइल के कॉन्टेंट और अपील को अस्वीकार कर सकता है.
प्रोफ़ाइल में कॉन्टेंट जोड़ने से पहले, निलंबित प्रोफ़ाइलों को बहाल करना होगा.
Google पर अपने कारोबार का नाम और अन्य जानकारी अपडेट करने के लिए, सबसे पहले आपके कारोबार की पुष्टि करवाना ज़रूरी है. Google उन प्रोफ़ाइलों में जोड़ा गया कॉन्टेंट अस्वीकार कर सकता है जिनकी पुष्टि नहीं हुई है.
पुष्टि के तरीकों के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, यहां जाएं.
कॉन्टेंट पब्लिश न हो पाने या अपील खारिज होने की अन्य वजहें
सबमिट किया गया कॉन्टेंट, नीति के उल्लंघन के अलावा कभी-कभी इन वजहों से पब्लिश नहीं हो पाता:
आपका कॉन्टेंट प्रोसेस करने में गड़बड़ी हुई. कृपया कुछ देर बाद कोशिश करें या Google Business Profile की सहायता टीम से संपर्क करें.