Google के सहायता केंद्र में दिए गए लेख, कई भाषाओं में अनुवाद किए गए हैं. हालांकि, अनुवाद की वजह से नीतियों के कॉन्टेंट में कोई बदलाव नहीं होता. नीतियों को लागू करने के लिए, आधिकारिक भाषा के तौर पर हम अंग्रेज़ी का इस्तेमाल करते हैं. इस लेख को किसी दूसरी भाषा में देखने के लिए, पेज के सबसे नीचे मौजूद भाषा के ड्रॉपडाउन मेन्यू का इस्तेमाल करें.
Display & Video 360 के उपयोगकर्ताओं को इस Google Ads नीति का पालन करना होगा. अन्य पाबंदियों के बारे में जानने के लिए, Display & Video 360 के सहायता केंद्र पर जाएं.
अपनी भाषा में सबटाइटल देखने के लिए, YouTube कैप्शन चालू करें. इसके लिए, वीडियो प्लेयर में मौजूद सेटिंग आइकॉन को चुनें. इसके बाद, सबटाइटल/कॉपी को चुनकर अपनी भाषा चुनें.
Google की यह प्राथमिकता होती है कि उसके अलग-अलग प्रॉडक्ट इस्तेमाल करते समय, उपयोगकर्ताओं को बेहतर अनुभव मिले. इसका एक अहम हिस्सा, Google विज्ञापन नेटवर्क में सुरक्षित और भरोसेमंद माहौल बनाना है. डेस्टिनेशन की ज़रूरी शर्तों से जुड़ी नीति से यह पक्का होता है कि जब उपयोगकर्ता किसी विज्ञापन पर क्लिक करके लैंडिंग पेज पर पहुंचते हैं, तो वह वेबसाइट सही तरह से काम कर रही हो और उपयोगकर्ताओं को उससे फ़ायदा मिले. साथ ही, वेबसाइट ऐसी होनी चाहिए कि उसे नेविगेट करना आसान हो. इससे विज्ञापन देने वाले लोगों या कंपनियों और उनके ब्रैंड के साथ इन विज्ञापनों के ज़रिए इंटरैक्ट करने वाले लोगों के लिए, एक बेहतर विज्ञापन नेटवर्क भी तैयार होता है.
इस लेख में इन विषयों के बारे में बताया गया है
- डेस्टिनेशन का काम न करना
- विज्ञापन से मेल न खाने वाला डेस्टिनेशन
- डेस्टिनेशन का क्रॉल न होना
- डेस्टिनेशन को ऐक्सेस नहीं किया जा सकता
- डेस्टिनेशन से उपयोगकर्ता को मिलने वाला अनुभव
- ओरिजनल कॉन्टेंट कम होना
- ऐप्लिकेशन या वेब स्टोर से जुड़ी नीति का उल्लंघन
- अमान्य यूआरएल
- ऐसा ऐप्लिकेशन जिसकी पहचान नहीं की जा सकी
- बिना पुष्टि वाला फ़ोन नंबर
- अमान्य फ़ोन नंबर
- Chrome DevTools की मदद से उपयोगकर्ता एजेंट को बदलने का तरीका
डेस्टिनेशन का काम न करना
Google के मुताबिक यह ज़रूरी है कि आपके विज्ञापन का डेस्टिनेशन और कॉन्टेंट, सामान्य ब्राउज़र और डिवाइसों पर काम करे. इससे उपयोगकर्ता, विज्ञापन के सही तरीके से काम कर रहे डेस्टिनेशन पर पहुंच सकेंगे.
डेस्टिनेशन के काम न करने की समस्या को रोकने के लिए बनी नीति के तहत, इस तरह के डेस्टिनेशन अस्वीकार किए जा सकते हैं:
ऐसे डेस्टिनेशन जो ठीक से काम नहीं करते हैं या गलत तरीके से सेट अप किए गए हैं.
ऐसे डेस्टिनेशन जो दुनिया भर में सामान्य डिवाइसों पर, Google AdsBot वेब क्रॉलर को एचटीटीपी गड़बड़ी का कोड दिखाते हैं.
डेस्टिनेशन के काम न करने की समस्या को रोकने के लिए बनी नीति के बारे में ज़्यादा जानें.
Google के मुताबिक यह ज़रूरी है कि आपके विज्ञापन का डेस्टिनेशन और कॉन्टेंट, सामान्य ब्राउज़र और डिवाइसों पर काम करे. इससे उपयोगकर्ता, सही तरीके से काम कर रहे विज्ञापन के डेस्टिनेशन पर पहुंच सकेंगे.
पक्का करें कि आपके विज्ञापन का डेस्टिनेशन Google AdsBot वेब क्रॉलर के लिए काम कर रहा हो. साथ ही, यह दुनिया भर में डेस्टिनेशन से जुड़ी कोई गड़बड़ी न दिखाता हो. जैसे, एचटीटीपी गड़बड़ी रिस्पॉन्स कोड. Google Ads के यूज़र इंटरफ़ेस (यूआई) में दिखने वाला बड़ा यूआरएल, आपके विज्ञापन का डेस्टिनेशन होता है. यह पूरी तरह से इकट्ठा किया गया विज्ञापन यूआरएल होता है, जो फ़ाइनल यूआरएल को किसी भी ट्रैकिंग टेंप्लेट और पैरामीटर के साथ जोड़ता है (अगर लागू हो).
अगर डेस्टिनेशन काम न कर रहा हो, तो इन स्थितियों में उसे अस्वीकार किया जा सकता है:
ठीक से काम न करने वाले या गलत तरीके से सेट अप किए गए डेस्टिनेशन.
- उदाहरण: "इस पेज पर आप गलती से पहुंच गए हैं" ; "ओह! यहां कोई जानकारी नहीं है!" ; "साइट पूरी तरह से तैयार नहीं है"
ऐसे डेस्टिनेशन जो सामान्य डिवाइसों पर, Google AdsBot वेब क्रॉलर को दुनिया में कहीं भी एचटीटीपी गड़बड़ी कोड दिखाते हैं.
- उदाहरण: ऐसी साइट जो एचटीटीपी क्लाइंट या सर्वर की गड़बड़ी का रिस्पॉन्स कोड दिखाती है: 403 अनुमति नहीं है, 404 नहीं मिला या 500 सर्वर में गड़बड़ी के कोड, Google AdsBot वेब क्रॉलर पर आधारित सामान्य ब्राउज़र और डिवाइसों पर दिखते हैं.
अपनी भाषा में सबटाइटल देखने के लिए, YouTube कैप्शन चालू करें. इसके लिए, वीडियो प्लेयर में मौजूद सेटिंग आइकॉन
को चुनें. इसके बाद, सबटाइटल/कॉपी को चुनकर अपनी भाषा चुनें.
डेस्टिनेशन से जुड़ी समस्याओं को हल करना
डेस्टिनेशन से जुड़ी समस्याओं को हल करने के लिए, Google AdsBot वेब क्रॉलर का इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे, डेस्टिनेशन से जुड़ी गड़बड़ियों की जांच की जा सकती है, जैसे कि एचटीटीपी गड़बड़ी रिस्पॉन्स कोड.
- आपका डिसप्ले यूआरएल, वेबपेज का वह पता होता है जो आपके विज्ञापन के साथ दिखता है.
- आपका फ़ाइनल यूआरएल (इसे लैंडिंग पेज भी कहा जाता है), आपकी वेबसाइट के उस वेबपेज का पता होता है जिस पर लोग आपके विज्ञापन पर क्लिक करने के बाद पहुंचते हैं.
- पूरा यूआरएल, फ़ाइनल यूआरएल के साथ लागू होने वाले किसी भी ट्रैकिंग टेंप्लेट और पैरामीटर के साथ जोड़कर बनाया जाता है. अगर ट्रैकिंग टेंप्लेट इस्तेमाल नहीं किए जा रहे हैं, तो पूरा यूआरएल और फ़ाइनल यूआरएल एक जैसे होंगे.
Google Ads खाते में जाकर, विज्ञापन अस्वीकार किए जाने की वजह जानें
- कैंपेन
मेन्यू में, विज्ञापन पर जाएं.
- अस्वीकार किए गए विज्ञापन के "स्टेटस" कॉलम में, अस्वीकार किए जाने की वजह पर कर्सर घुमाकर उसके बारे में ज़्यादा जानें.
डेस्टिनेशन से जुड़ी गड़बड़ी के बारे में जानकारी
यहां दी गई टेबल में, डेस्टिनेशन से जुड़ी सामान्य गड़बड़ियां देखें. इसमें गड़बड़ियों के बारे में ज़्यादा जानकारी, उनकी वजहें, और उदाहरण दिए गए हैं. इस बारे में ज़्यादा जानें कि Google Search पर एचटीटीपी स्टेटस कोड, नेटवर्क की गड़बड़ियों, और डीएनएस की गड़बड़ियों का क्या असर पड़ता है.
|
अस्वीकार किए जाने की वजह |
जानकारी |
सामान्य वजहें (इस तरह की और भी वजहें हो सकती हैं) |
|---|---|---|
|
एचटीटीपी 4xx रिस्पॉन्स |
आपकी वेबसाइट को होस्ट करने वाले सर्वर ने एचटीटीपी गड़बड़ी दिखाई है. इसकी वजह से Google Ads, कॉन्टेंट ऐक्सेस नहीं कर पा रहा है. |
अगर आपने गलत यूआरएल दिया है या उसमें टाइपिंग की कोई गड़बड़ी है, तो जब Google AdsBot उस यूआरएल को ऐक्सेस करने की कोशिश करेगा, तब डेस्टिनेशन "पेज नहीं मिला (404)" गड़बड़ी दिखाएगा. |
|
एचटीटीपी 5xx रिस्पॉन्स |
आपकी वेबसाइट को होस्ट करने वाले सर्वर ने एचटीटीपी गड़बड़ी दिखाई है. इसकी वजह से Google Ads, कॉन्टेंट ऐक्सेस नहीं कर पा रहा है. |
Google AdsBot को आपके डेस्टिनेशन के सर्वर को ऐक्सेस करने के दौरान, एक अनचाही समस्या का सामना करना पड़ा. इस वजह से, वह अनुरोध पूरा नहीं कर सका. हालांकि, उसने अब भी एचटीटीपी गड़बड़ी का मान्य रिस्पॉन्स भेजा है. |
|
डीएनएस गड़बड़ी |
Google Ads आपके डेस्टिनेशन को ऐक्सेस नहीं कर सका, क्योंकि आपके सर्वर के होस्टनेम को किसी आईपी पते से नहीं जोड़ा जा सका. |
|
|
दूसरा वेबलिंक बहुत लंबा है |
आपके सर्वर से मिला दूसरा वेबलिंक, तय सीमा से ज़्यादा लंबा है. |
ऐसा हो सकता है कि आपका कॉन्टेंट मैनेजमेंट सिस्टम (सीएमएस) ऐसे दूसरे वेबलिंक बना रहा हो जिनमें यूआरएल में ज़रूरत से ज़्यादा जानकारी जोड़ने जैसी समस्याएं हैं. |
|
दूसरा वेबलिंक खाली है |
आपके सर्वर ने यह सूचना दी है कि कोई रीडायरेक्ट मौजूद है, लेकिन इसके लिए डेस्टिनेशन यूआरएल सेट नहीं किया गया है. |
ऐसा हो सकता है कि आपके सर्वर के रीडायरेक्ट करने से जुड़े नियम गलत तरीके से कॉन्फ़िगर किए गए हों. |
|
दूसरा वेबलिंक गलत है |
आपके सर्वर ने जो दूसरा वेबलिंक दिखाया वह मान्य नहीं था या उसमें ऐसी समस्याएं थीं जिनकी वजह से उस पर पहुंचा नहीं जा सका. |
ऐसा हो सकता है कि आपके दूसरे वेबलिंक में टाइपिंग की कोई गड़बड़ी हो या उसे गलत तरीके से फ़ॉर्मैट किया गया हो. |
|
निजी आईपी |
आपकी वेबसाइट, फ़ायरवॉल या राऊटर से सुरक्षित है. इसलिए, Google Ads इसे ऐक्सेस नहीं कर सका. |
|
|
गलत फ़ॉर्मैट वाला एचटीटीपी रिस्पॉन्स |
आपका सर्वर, ब्राउज़र को जो डेटा वापस भेजता है वह हाइपरटेक्स्ट ट्रांसफ़र प्रोटोकॉल के लिए ज़रूरी फ़ॉर्मैट के मुताबिक नहीं है. एचटीटीपी रिस्पॉन्स का एक खास फ़ॉर्मैट होता है. इसमें स्टेटस लाइन, हेडर, खाली लाइनें, और मुख्य हिस्सा शामिल होता है. अगर इस स्ट्रक्चर का कोई भी हिस्सा गलत, अधूरा या खराब है, तो क्लाइंट (आपका ब्राउज़र) "गलत फ़ॉर्मैट वाला एचटीटीपी रिस्पॉन्स" की सूचना देगा. |
आपके सर्वर में ये समस्याएं होने की वजह से, गलत फ़ॉर्मैट वाले एचटीटीपी रिस्पॉन्स मिल सकते हैं:
|
|
पेज पढ़ने का समय खत्म हो गया |
सर्वर को आपकी वेबसाइट का कॉन्टेंट भेजने में बहुत ज़्यादा समय लगा. इसलिए, Google Ads ने इंतज़ार करना बंद कर दिया और गड़बड़ी का मैसेज दिखाया. |
|
|
सर्वर बार-बार रीडायरेक्ट कर रहा है |
आपके सर्वर ने क्रॉल को कई बार दूसरे वेबलिंक पर भेजा. इस वजह से, रीडायरेक्ट लूप चालू हो गया. Google Ads, लूप को फ़ॉलो करना बंद कर देता है और इसके बजाय गड़बड़ी का मैसेज दिखाता है. |
|
|
पेज को ऐक्सेस करने के लिए पुष्टि करना ज़रूरी है |
डेस्टिनेशन को लॉगिन स्क्रीन, पासवर्ड या पुष्टि करने के किसी अन्य तरीके से सुरक्षित किया गया है. इसलिए, Google Ads कॉन्टेंट को ऐक्सेस नहीं कर सका. |
|
डेस्टिनेशन से जुड़ी सामान्य समस्याओं के लिए, अपने विज्ञापनों की जांच करना
डेस्टिनेशन से जुड़ी गड़बड़ी की वजह का पता लगाने के लिए, अपने विज्ञापन में यह जानकारी देखें.
- यूआरएल: अपने लैंडिंग पेज यूआरएल, कीवर्ड यूआरएल, डाइनैमिक ट्रैकिंग यूआरएल, और डीप लिंक यूआरएल की जांच करके पक्का करें कि वे सही हैं और उनमें टाइपिंग की कोई गड़बड़ी नहीं है.
- साइट और ऐप्लिकेशन: पक्का करें कि विज्ञापन पर क्लिक करने पर, वह ऐसे ऐप्लिकेशन या वेबसाइट पर ले जाए जो दुनिया भर में एचटीटीपी 200 रिस्पॉन्स कोड दिखाती हो. भले ही, आपकी साइट या ऐप्लिकेशन ठीक से काम कर रहा हो, लेकिन सामान्य ब्राउज़र और डिवाइसों का इस्तेमाल करके, हर समस्या की जांच करें. साथ ही, Google AdsBot वेब क्रॉलर का इस्तेमाल करके, एचटीटीपी गड़बड़ी के हर कोड की जांच करें.
- जगह के हिसाब से टारगेटिंग: ऐप्लिकेशन का प्रमोशन सिर्फ़ उन जगहों पर किया जा सकता है जहां उसे डाउनलोड किया जा सके.
विज्ञापन फ़ॉर्मैट से जुड़ी समस्या हल करना
ऐप्लिकेशन में दिलचस्पी बढ़ाने वाले विज्ञापन
- पक्का करें कि डीप लिंक का यूआरएल सही तरीके से सेट अप किया गया हो. डीप लिंक के बारे में ज़्यादा जानें.
- तीसरे पक्ष के ट्रैकर, ऐप्लिकेशन में दिलचस्पी बढ़ाने वाले विज्ञापनों के लिए काम नहीं करते. अगर तीसरे पक्ष के ट्रैकर का इस्तेमाल किया जा रहा है, तो आपको उसे हटाना होगा या कोई दूसरा कैंपेन टाइप चुनना होगा.
ऐप्लिकेशन का प्रमोशन करने वाले विज्ञापन
- पक्का करें कि तीसरे पक्ष के सभी ट्रैकर, उपयोगकर्ता को उसके डिवाइस पर काम करने वाले ऐप स्टोर पर भेजते हों और उसी ऐप्लिकेशन पर पहुंचाते हों जिसका विज्ञापन दिखाया जा रहा हो.
समस्या हल करने के तरीके
उन यूआरएल की जांच करें जो आपने डाले हैं
पक्का करें कि विज्ञापन का डेस्टिनेशन सही हो और उसमें स्पेलिंग की गलतियां न हो.
डेस्टिनेशन या एचटीटीपी की गड़बड़ी ठीक करें
पक्का करें कि विज्ञापन के डेस्टिनेशन को क्रॉल करने पर, Google AdsBot वेब क्रॉलर को किसी भी तरह के डेस्टिनेशन की गड़बड़ी न दिखे. जैसे, एचटीटीपी गड़बड़ी. अगर आपसे समस्या हल नहीं हो रही है, तो वेब डेवलपर को इसकी सूचना दें और बताएं कि ऐप्लिकेशन या वेबसाइट को क्रॉल करने पर, Google AdsBot को डेस्टिनेशन की गड़बड़ी नहीं दिखनी चाहिए. आपके पास, किसी ऐसे अन्य डेस्टिनेशन का इस्तेमाल करने का भी विकल्प है जो डेस्टिनेशन की गड़बड़ी नहीं दिखाता हो. अपने विज्ञापन के फ़ाइनल यूआरएल में इस तरह से बदलाव करें कि वह आपकी वेबसाइट या ऐप्लिकेशन के ऐसे दूसरे हिस्से पर ले जाए जो हमारी नीतियों का उल्लंघन न करता हो. इसके बाद, अपना विज्ञापन सेव करें, ताकि हम उसकी फिर से समीक्षा कर सकें.
नीति के फ़ैसले के ख़िलाफ़ अपील करें
अगर आपने डेस्टिनेशन के कॉन्टेंट से जुड़ी समस्या को हल कर लिया है या आपको लगता है कि हमसे कोई गड़बड़ी हुई है, तो नीति से जुड़े फ़ैसले के ख़िलाफ़ अपील करें. इसके लिए, अपने Google Ads खाते पर जाएं. यह पुष्टि करने के बाद कि डेस्टिनेशन काम कर रहा है, हम आपके विज्ञापनों को अनुमति दे सकते हैं.
अगर नीतियों के उल्लंघन की वजह से आ रही समस्या हल नहीं हो रही है या आपको इस पर कोई कार्रवाई नहीं करनी है, तो कृपया अपना विज्ञापन हटा दें, ताकि आने वाले समय में आपका खाता निलंबित न किया जाए. दरअसल, बहुत ज़्यादा विज्ञापनों को अस्वीकार किए जाने की स्थिति में, खाता निलंबित किया जा सकता है.
विज्ञापन से मेल न खाने वाला डेस्टिनेशन
Google के मुताबिक, विज्ञापन में साफ़ तौर पर पता चले कि उस पर क्लिक करने के बाद उपयोगकर्ता किस ऐप्लिकेशन या वेबसाइट पर पहुंचता है.
विज्ञापन से मेल न खाने वाले डेस्टिनेशन की समस्या को रोकने के लिए बनी नीति के तहत, इन स्थितियों में डेस्टिनेशन को अस्वीकार किया जा सकता है:
विज्ञापन में शामिल यूआरएल में ऐसा डोमेन या डोमेन एक्सटेंशन है जो फ़ाइनल और मोबाइल यूआरएल (वह यूआरएल जिस पर उपयोगकर्ताओं को भेजा जाता है) से मैच नहीं करता
सबडोमेन का इस्तेमाल नहीं किया गया है. इस वजह से, एक ही डोमेन या पैरंट डोमेन पर होस्ट की गई अन्य सभी साइटों में से किसी साइट की सही से पहचान नहीं की जा सकती
फ़ाइनल यूआरएल से रीडायरेक्ट करके, उपयोगकर्ता को किसी अलग डोमेन पर ले जाया जाता है
ऐसा ट्रैकिंग टेंप्लेट या पूरा यूआरएल इस्तेमाल किया गया है जो उपयोगकर्ता को फ़ाइनल यूआरएल के डेस्टिनेशन से अलग, किसी अन्य कॉन्टेंट पर ले जाता है
विज्ञापन से मेल न खाने वाले डेस्टिनेशन की समस्या को रोकने के लिए बनी नीति के बारे में ज़्यादा जानें.
Google के मुताबिक, विज्ञापन पर क्लिक करने के बाद उससे यह जानकारी मिलनी चाहिए कि उपयोगकर्ता किस ऐप्लिकेशन या वेबसाइट पर पहुंचता है.
अहम जानकारी: पक्का करें कि विज्ञापन में शामिल यूआरएल से इस बात की सही जानकारी मिले कि वह उपयोगकर्ता को किस डेस्टिनेशन पर ले जा रहा है. इस बात का भी ध्यान रखें कि फ़ाइनल यूआरएल में ऐसे वेबलिंक न हों जो उपयोगकर्ता को किसी अलग डोमेन पर ले जाएं. यह भी पक्का करें कि "बड़ा यूआरएल" पर क्लिक करके, उपयोगकर्ता फ़ाइनल यूआरएल तक पहुंचें.
विज्ञापन से मेल न खाने वाले डेस्टिनेशन की नीति के तहत, इन स्थितियों में डेस्टिनेशन को अस्वीकार किया जा सकता है:
विज्ञापन में शामिल यूआरएल का डोमेन या डोमेन एक्सटेंशन, जो उन फ़ाइनल और मोबाइल यूआरएल से मेल नहीं खाता जिन पर उपयोगकर्ताओं को भेजा जाता है.
- उदाहरण: विज्ञापन में शामिल यूआरएल: google.com और फ़ाइनल यूआरएल: example.com; विज्ञापन में शामिल यूआरएल: example.com और कीवर्ड फ़ाइनल यूआरएल: example.org; अपने डिसप्ले यूआरएल के टॉप-लेवल या सेकंड-लेवल डोमेन में "www.{keyword}.com" जैसी कीवर्ड इंसर्शन सुविधा का इस्तेमाल करना
किसी सबडोमेन का इस्तेमाल करके, उस डोमेन या पैरंट डोमेन पर होस्ट की गई दूसरी सभी साइटों में से किसी साइट की सही से पहचान न कर पाना
- उदाहरण: डिसप्ले यूआरएल: blogspot.com और फ़ाइनल यूआरएल: mycompany.blogspot.com
ध्यान दें: अगर किसी डोमेन का इस्तेमाल सिर्फ़ एक कंपनी करती है, तो सबडोमेन की ज़रूरत नहीं है.
फ़ाइनल यूआरएल से होने वाले रीडायरेक्ट, जो उपयोगकर्ता को किसी अलग डोमेन पर ले जाते हैं
- उदाहरण: फ़ाइनल यूआरएल http://example.com, उपयोगकर्ता को http://example2.com पर ले जाता है
ट्रैकिंग टेंप्लेट या बड़ा यूआरएल, जो उपयोगकर्ता को फ़ाइनल यूआरएल के डेस्टिनेशन से अलग, किसी अन्य कॉन्टेंट पर ले जाता है
- उदाहरण: फ़ाइनल यूआरएल किसी प्रॉडक्ट कैटगरी के पेज पर ले जाता है, जबकि ट्रैकिंग टेंप्लेट या बड़ा यूआरएल, उपयोगकर्ता को किसी खास प्रॉडक्ट के पेज पर भेजता है; फ़ाइनल यूआरएल: example.com/clothes पर जबकि ट्रैकिंग टेंप्लेट: example.com/clothes/shirts पर ले जाता है
विज्ञापन अस्वीकार किए जाने के बारे में जानकारी
विज्ञापन से मेल न खाने वाले डेस्टिनेशन की वजह से जिन विज्ञापनों को अस्वीकार किया गया है उन पर कर्सर घुमाएं और देखें कि किस वजह से ऐसा हुआ है.
विज्ञापन से मेल न खाने वाले डेस्टिनेशन की वजह से अस्वीकार हुए विज्ञापनों की आम वजहें ये हैं:
- क्रॉल किया गया फ़ाइनल यूआरएल काम के यूआरएल से मेल नहीं खाता: जब फ़ाइनल यूआरएल में डोमेन से बाहर के वेबलिंक होते हैं, जो उपयोगकर्ता को किसी दूसरे डोमेन पर ले जाते हैं.
- विज्ञापन में शामिल यूआरएल, फ़ाइनल यूआरएल से मेल नहीं खाता: जब आपके विज्ञापन (जो कि विज्ञापन में शामिल यूआरएल है) में दिखाई गई वेबसाइट या ऐप्लिकेशन, उस वेबसाइट या ऐप्लिकेशन से मेल नहीं खाते जिस पर उपयोगकर्ता आपके विज्ञापन (जो कि आपका फ़ाइनल यूआरएल है) पर क्लिक करके पहुंचते हैं.
- ट्रैकिंग टेंप्लेट किसी फ़ाइनल URL पर रीडायरेक्ट नहीं करता: जब ट्रैकिंग टेंप्लेट, उपयोगकर्ता को उस कॉन्टेंट पर नहीं ले जाता जिस पर फ़ाइनल यूआरएल ले जाता है. अगर ट्रैकिंग टेंप्लेट, पैरामीटर और सबडोमेन के साथ-साथ यूआरएल में किसी तरह का बदलाव करता है, तो उपयोगकर्ता फ़ाइनल यूआरएल से अलग कॉन्टेंट पर पहुंच सकता है.
समस्या हल करने के तरीके
विज्ञापन से मेल न खाने वाले डेस्टिनेशन को ठीक करें
पक्का करें कि विज्ञापन में शामिल यूआरएल इस बात की सही जानकारी दे कि वह उपयोगकर्ता को किस डेस्टिनेशन पर ले जा रहा है. इस बात का भी ध्यान रखें कि फ़ाइनल यूआरएल में ऐसे वेबलिंक न हों जो किसी अलग डोमेन पर ले जाएं. विज्ञापन को अस्वीकार करने से जुड़ा ईमेल और विज्ञापन पर कर्सर घुमाने पर, आपको वह डोमेन दिखेगा जिस पर आपका विज्ञापन समीक्षा के दौरान दिखा था. Search Console का इस्तेमाल करके, अपने यूआरएल के फ़ाइनल लैंडिंग पेज की जांच भी की जा सकती है. इससे यह पक्का होता है कि दिखने वाला डोमेन, आपके विज्ञापन में शामिल यूआरएल के डोमेन से मैच होता है. यह नीति, विज्ञापन में शामिल यूआरएल से मैच न होने वाले कीवर्ड यूआरएल पर लागू होती है. कीवर्ड यूआरएल में बदलाव करने का तरीका जानें. अगर ट्रैकिंग टेंप्लेट का इस्तेमाल किया जा रहा है, तो पक्का करें कि ट्रैकिंग टेंप्लेट और बड़ा यूआरएल उपयोगकर्ता को उसी कॉन्टेंट पर ले जाता हो जिस पर फ़ाइनल यूआरएल ले जाता है.
याद रखें कि विज्ञापन, कीवर्ड या साइटलिंक लेवल पर ट्रैकिंग टेंप्लेट में किए गए बदलावों की समीक्षा अपने-आप हो जाएगी. हालांकि, अगर आपने पूरे विज्ञापन ग्रुप, कैंपेन या खाते के लिए ट्रैकिंग टेंप्लेट बनाया है, तो टेंप्लेट तय करने के बाद आपको समीक्षा का अनुरोध करना होगा.
अपने यूआरएल में बदलाव करके उन्हें नीति के मुताबिक बनाएं. विज्ञापन में बदलाव करके उसे सेव करने पर, वह समीक्षा के लिए हमें मिल जाता है. विज्ञापन का डेस्टिनेशन हमारी नीतियों के मुताबिक है, इसकी पुष्टि होने के बाद ही हम आपके विज्ञापनों को दिखाने की मंज़ूरी दे सकते हैं.
नीति के फ़ैसले के ख़िलाफ़ अपील करें
अगर आपने डेस्टिनेशन के कॉन्टेंट से जुड़ी समस्या को हल कर लिया है या आपको लगता है कि हमसे कोई गड़बड़ी हुई है, तो नीति से जुड़े फ़ैसले के ख़िलाफ़ अपील करें. इसके लिए, अपने Google Ads खाते पर जाकर समीक्षा के लिए अनुरोध करें. आपका डेस्टिनेशन हमारी नीतियों के मुताबिक है, इसकी पुष्टि होने के बाद ही हम आपके विज्ञापनों को मंज़ूरी दे सकते हैं.
अगर नीतियों के उल्लंघन की वजह से आ रही समस्या हल नहीं हो रही है या आपको इस पर कोई कार्रवाई नहीं करनी है, तो कृपया अपना विज्ञापन हटा दें, ताकि आने वाले समय में आपका खाता निलंबित न किया जाए. दरअसल, बहुत ज़्यादा विज्ञापनों को अस्वीकार किए जाने की स्थिति में, खाता निलंबित किया जा सकता है.
डेस्टिनेशन का क्रॉल न होना
Google के मुताबिक यह ज़रूरी है कि आपके विज्ञापनों का डेस्टिनेशन और कॉन्टेंट Google AdsBot वेब क्रॉलर से क्रॉल किया जा सके. इससे हमें यह पक्का करने में मदद मिलती है कि किसी विज्ञापन पर क्लिक करने के बाद, उपयोगकर्ताओं को उनके काम के डेस्टिनेशन पर ले जाया गया हो.
डेस्टिनेशन के क्रॉल न होने की समस्या को रोकने के लिए बनी नीति के तहत, इस तरह के डेस्टिनेशन को अस्वीकार किया जा सकता है:
ऐसे डेस्टिनेशन जिन्हें Google Ads क्रॉल नहीं कर सकता
डेस्टिनेशन के क्रॉल न होने की समस्या को रोकने के लिए बनी नीति के बारे में ज़्यादा जानें.
Google के मुताबिक यह ज़रूरी है कि आपके विज्ञापनों का डेस्टिनेशन और कॉन्टेंट, Google AdsBot वेब क्रॉलर से क्रॉल किया जा सके. इससे हमें यह पक्का करने में मदद मिलती है कि किसी विज्ञापन पर क्लिक करने के बाद, उपयोगकर्ताओं को उनके काम के डेस्टिनेशन पर ले जाया गया हो.
Google के मुताबिक यह ज़रूरी है कि आपके विज्ञापन का डेस्टिनेशन और कॉन्टेंट, Google AdsBot वेब क्रॉलर से क्रॉल किया जा सके. इससे हमें यह पुष्टि करने में मदद मिलती है कि किसी विज्ञापन पर क्लिक करने के बाद, उपयोगकर्ताओं को उनके काम के डेस्टिनेशन पर ले जाया गया हो. Google Search के लिए यूआरएल स्ट्रक्चर डिज़ाइन करने के सबसे सही तरीके अपनाकर, यह पक्का करें कि Google आपकी साइट को बेहतर तरीके से क्रॉल कर सकता है.
डेस्टिनेशन के क्रॉल न होने की समस्या को रोकने के लिए बनी नीति के तहत, इस तरह के डेस्टिनेशन को अस्वीकार किया जा सकता है:
ऐसे डेस्टिनेशन जिन्हें Google Ads क्रॉल नहीं कर सकता
उदाहरण (इस तरह के और भी उदाहरण हो सकते हैं):
- पूरी साइट या साइट के ज़्यादातर हिस्सों पर ऐक्सेस रोकने के लिए, "robots.txt" जैसी पाबंदी वाली फ़ाइलों का इस्तेमाल करना
- साइट की ऐसी सेटिंग का इस्तेमाल करना जो आपके दिखाए जा रहे विज्ञापनों की संख्या के हिसाब से, कम क्रॉलिंग की अनुमति देती हैं
ध्यान दें: भले ही, आपकी साइट पर Google Ads को कॉन्टेंट को क्रॉल करने से नहीं रोका जा रहा हो, लेकिन हो सकता है कि आपने अनजाने में क्रॉल को सीमित कर दिया हो. ऐसा खास तौर पर तब हो सकता है, जब आपने हाल ही में Google को काफ़ी संख्या में विज्ञापन सबमिट किए हों. अगर आपके विज्ञापनों के लिए क्लिक ट्रैकर का इस्तेमाल किया जा रहा है, तो देखें कि इसकी वजह से क्रॉल करने की क्षमता पर असर तो नहीं पड़ रहा. अगर आपकी वेबसाइट पर एक साथ कई विज्ञापनों को क्रॉल नहीं किया जा सकता, तो कृपया अपने विज्ञापनों को छोटे-छोटे बैच में बांटकर अलग-अलग दिन सबमिट करें.
समस्या हल करने के तरीके
विज्ञापन के डेस्टिनेशन ऐक्सेस करने के लिए, Google AdsBot वेब क्रॉलर को अनुमति दें
अपनी वेबसाइट या ऐप्लिकेशन की सेटिंग की जांच करके पक्का करें कि आपने "robots.txt" जैसी पाबंदी फ़ाइलों का इस्तेमाल करके, Google Ads को आपके कॉन्टेंट को क्रॉल करने से रोका न हो.
Robots.txt फ़ाइल क्या होती है?
robots.txt फ़ाइल की मदद से, सर्च इंजन के क्रॉलर को यह जानकारी मिलती है कि क्रॉलर आपकी साइट के किन यूआरएल को ऐक्सेस कर सकता है. Google किस तरह से robots.txt की खास जानकारी के बारे में बताता है, इस बारे में ज़्यादा जानने के लिए यहां क्लिक करें. Robots.txt का इस्तेमाल करने पर, डेस्टिनेशन के क्रॉल न होने की सबसे सामान्य वजहें ये हैं:
- सर्वर का robots.txt, ऐक्सेस की अनुमति नहीं देता: आपने सर्वर में ‘robots.txt’ फ़ाइल जोड़कर क्रॉल करने पर पाबंदी लगाई है. हम इस तरह की फ़ाइलों और पाबंदी वाले पेजों को क्रॉल नहीं कर सकते. इसे हल करने के लिए, 'robots.txt' फ़ाइल को कॉन्फ़िगर करें, ताकि हमें क्रॉल करने की अनुमति मिल सके.
- सर्वर के robots.txt तक नहीं पहुंचा जा सका; robots.txt को पढ़ने का समय खत्म हो गया: हम आपकी robots.txt फ़ाइल को नहीं पढ़ सके. इसलिए, आपका पेज क्रॉल नहीं हो पाया.
robots.txt फ़ाइल को अपडेट करने का तरीका जानने के लिए, यहां क्लिक करें.
पक्का करें कि आपकी पूरी साइट या साइट के ज़्यादातर हिस्सों पर ऐक्सेस रोकने के लिए, "robots.txt" जैसी पाबंदी फ़ाइलों का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा हो. आपके पेजों को ऐक्सेस करने का तरीका जानने और क्रॉल करने पर मिलने वाली गड़बड़ियों का पता लगाने के लिए, आपके पास Google Search Console का इस्तेमाल करने का भी विकल्प है. इसके अलावा, अगर आपने कम क्रॉल दर सेट की है, तो उसे भी देखा जा सकता है. अगर आपके विज्ञापनों के लिए क्लिक ट्रैकर का इस्तेमाल किया जा रहा है, तो देखें कि इसकी वजह से क्रॉल करने की क्षमता पर असर तो नहीं पड़ रहा. अगर आपसे समस्या हल नहीं हो रही है, तो वेब डेवलपर को इसकी सूचना दें और बताएं कि ऐप्लिकेशन या वेबसाइट ऐसी होनी चाहिए कि उसे Google AdsBot वेब क्रॉलर से ऐक्सेस किया जा सके.
अगर आपने डेस्टिनेशन के कॉन्टेंट से जुड़ी समस्या को हल कर लिया है या आपको लगता है कि हमसे कोई गड़बड़ी हुई है, तो नीति से जुड़े फ़ैसले के ख़िलाफ़ अपील करें. इसके लिए, अपने Google Ads खाते पर जाएं. आपका डेस्टिनेशन हमारी नीतियों के मुताबिक है, इसकी पुष्टि होने के बाद ही हम आपके विज्ञापनों को मंज़ूरी दे सकते हैं.
कोई दूसरा डेस्टिनेशन चुनें
आपके पास, ऐसे अन्य डेस्टिनेशन का इस्तेमाल करने का भी विकल्प है जो हमारी नीतियों के मुताबिक हो. अपने विज्ञापन के फ़ाइनल यूआरएल में इस तरह से बदलाव करें कि वह आपकी वेबसाइट या ऐप्लिकेशन के ऐसे दूसरे हिस्से पर ले जाए जो हमारी नीतियों का उल्लंघन न करता हो. इसके बाद, अपना विज्ञापन सेव करें, ताकि हम उसकी फिर से समीक्षा कर सकें.
अगर नीतियों के उल्लंघन की वजह से आ रही समस्या हल नहीं हो रही है या आपको इस पर कोई कार्रवाई नहीं करनी है, तो कृपया अपना विज्ञापन हटा दें, ताकि आने वाले समय में आपका खाता निलंबित न किया जाए. दरअसल, बहुत ज़्यादा विज्ञापनों को अस्वीकार किए जाने की स्थिति में, खाता निलंबित किया जा सकता है.
Google के मुताबिक, विज्ञापन के डेस्टिनेशन ऐसे होने चाहिए जिन्हें टारगेट की जाने वाली जगह से ऐक्सेस किया जा सके. इसका मतलब है कि लैंडिंग पेज ऐसा होना चाहिए जिसे Google AdsBot क्रॉल कर सके.
डेस्टिनेशन ऐक्सेस न किए जा सकने की समस्या को रोकने के लिए बनी नीति के तहत, इस तरह का डेस्टिनेशन अस्वीकार किया जा सकता है:
आपके विज्ञापन में इस्तेमाल किए गए डेस्टिनेशन को उस जगह से ऐक्सेस नहीं किया जा सकता जिसे टारगेट किया जा रहा है. इसके अलावा, Google AdsBot आपके लैंडिंग पेज को क्रॉल नहीं कर सकता.
उदाहरण (इस तरह के और भी उदाहरण हो सकते हैं):
- ऐसी साइटें जो टारगेट की जाने वाली जगह में, ऐक्सेस की सीमाओं की जानकारी देने वाला मैसेज दिखाती हैं. जैसे, “इस साइट को आपके मौजूदा इलाके में ऐक्सेस नहीं किया जा सकता”
- ऐसी साइटें जो टारगेट की जाने वाली जगह में, ऐक्सेस की सीमाओं से जुड़ा कोई मैसेज दिखाती हैं. जैसे, “आपके पास इस पेज को ऐक्सेस करने की अनुमति नहीं है”
- ऐसे लैंडिंग पेज जो Google AdsBot के क्रॉल करने पर, एचटीटीपी गड़बड़ियां दिखाते हैं. जैसे, 404 (पेज नहीं मिला) या 403 (ऐक्सेस नहीं है)
- ऐसे लैंडिंग पेज जिन्हें robots.txt फ़ाइल की मदद से, Google AdsBot के ज़रिए क्रॉल करने से ब्लॉक किया गया है
- सर्वर साइड कॉन्फ़िगरेशन, जो Google AdsBot को लैंडिंग पेज ऐक्सेस करने से रोकते हैं
डेस्टिनेशन अनुभव को बेहतर बनाने से जुड़ी नीति
इस नीति के तहत यह ज़रूरी है कि जब भी कोई उपयोगकर्ता Google विज्ञापन नेटवर्क पर किसी विज्ञापन पर क्लिक करे, तो उसके लिए विज्ञापन के डेस्टिनेशन को नेविगेट करना आसान और सुरक्षित हो.
इस नीति के तहत, इस तरह के डेस्टिनेशन अस्वीकार किए जा सकते हैं:
ऐसे डेस्टिनेशन या कॉन्टेंट जिन्हें नेविगेट करना मुश्किल या परेशानी से भरा हो
विज्ञापन में मौजूद ऐसे लिंक जिन पर क्लिक करने से कुछ डाउनलोड होना शुरू हो जाता है या जो किसी ईमेल पते या फ़ाइल पर ले जाते हों
ऐसे डेस्टिनेशन जिन पर धोखा देने वाली गतिविधियां मौजूद हों
ऐसे डेस्टिनेशन जो उपयोगकर्ताओं के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए तय Better Ads Standards का पालन न करते हों. किस तरह के डेस्टिनेशन स्वीकार नहीं किए जाते हैं, इस बारे में ज़्यादा जानने के लिए कृपया Coalition for Better Ads की वेबसाइट पर जाएं
डेस्टिनेशन अनुभव को बेहतर बनाने से जुड़ी नीति के बारे में ज़्यादा जानें.
पक्का करें कि विज्ञापन के डेस्टिनेशन या कॉन्टेंट (इसमें पॉप-अप भी शामिल हैं) पर जाना आसान हो. इस बात का ध्यान रखें कि साइट पर मौजूद कॉन्टेंट गुमराह करने वाला नहीं होना चाहिए, जिससे उपयोगकर्ताओं को धोखा मिले. साथ ही, यह भी पक्का करें कि विज्ञापन में ऐसे लिंक मौजूद न हों जिन पर क्लिक करने से कुछ डाउनलोड होना शुरू हो जाता है या जो किसी ईमेल पते या फ़ाइल पर ले जाते हैं. ज़्यादा जानकारी के लिए नीचे दी गई सूची देखें.
- तय समय पर दिखने वाले (टाइमस्टैंप के हिसाब से) पॉप-अप
- अपने-आप बंद होने वाले पॉप-अप
- बीच-बीच में खुलने वाले (इंटरमिटेंट) पॉप-अप
- विज्ञापन में ही खुलने वाले पॉप-अप
- डाउनलोड पॉप-अप
- पॉप-अंडर
इंटरस्टीशियल विज्ञापनों (पेज पर अचानक दिखने वाले विज्ञापन) को तब तक अनुमति दी जाती है, जब तक वे किसी उपयोगकर्ता को साइट छोड़कर जाने से नहीं रोकते. हालांकि, पॉप-अप से मिलते-जुलते ऐसे इंटरस्टीशियल विज्ञापन को मंज़ूरी दी जाती है जो एक तरह का ग्राफ़िक होता है और किसी नई ब्राउज़र विंडो में खुलने के बजाय लैंडिंग पेज में दिखता है. यह उपयोगकर्ता को साइट या ऐप्लिकेशन छोड़कर जाने से नहीं रोकता है.
डेस्टिनेशन एक्सपीरियंस की नीति के तहत, इन स्थितियों में डेस्टिनेशन को अस्वीकार किया जा सकता है:
ऐसे डेस्टिनेशन या कॉन्टेंट जिन्हें नेविगेट करना मुश्किल या परेशान करने वाला हो
- उदाहरण: ऐसी वेबसाइटें जिनमें अचानक दिखने वाले विज्ञापन और पॉप-अप से उपयोगकर्ता को अनुरोध किए कॉन्टेंट को देखने में परेशानी होती हो; ऐसी साइटें जो ब्राउज़र के 'वापस जाएं' बटन से बंद होती हों या सही तरीके से काम न करती हों; ऐसी साइटें जो लोकप्रिय ब्राउज़र और डिवाइसों पर तेज़ी से लोड न होती हों या जिनके लैंडिंग पेज देखने के लिए, सामान्य ब्राउज़र के प्लग-इन के अलावा किसी अन्य ऐप्लिकेशन को डाउनलोड करने की ज़रूरत हो
विज्ञापन में मौजूद ऐसे लिंक जिन पर क्लिक करने से कुछ डाउनलोड होना शुरू हो जाता है या जो किसी ईमेल पते या फ़ाइल पर ले जाते हैं
- उदाहरण: इमेज, वीडियो, ऑडियो, दस्तावेज़
ध्यान दें: दवाइयों के विज्ञापन दिखानी वाली कंपनियां, PDF लैंडिंग पेजों का इस्तेमाल कर सकती हैं. There needs to be a caveat that PDF landing pages are approved for pharmaceutical certified ads/accounts.
ऐसे डेस्टिनेशन जिन पर गुमराह करने वाला कॉन्टेंट मौजूद हो और लोगों को धोखा हो जाए
- उदाहरण: ऐसी वेबसाइटें जिन पर उपयोगकर्ता बिना क्लिक किए किसी पेज पर अपने-आप पहुंच जाते हैं; ऐसी वेबसाइटें जिनमें सिस्टम या साइट पर चेतावनियों या गड़बड़ी के मैसेज की तरह दिखने वाले विज्ञापन होते हैं.
ऐसे विज्ञापन अनुभवों वाले डेस्टिनेशन जिनमें Better Ads Standards का पालन नहीं किया गया है. किस तरह के विज्ञापन अनुभवों को अनुमति नहीं है, इस बारे में ज़्यादा जानने के लिए, कृपया Coalition for Better Ads की वेबसाइट पर जाएं.
- उदाहरण: काउंटडाउन वाले ऐसे विज्ञापन जो कहीं भी फ़िट हो जाते हैं, बड़े साइज़ के रोचक विज्ञापन, और ऐनिमेट किए गए फ़्लैशिंग विज्ञापन.
समस्या हल करने के तरीके
विज्ञापन का डेस्टिनेशन एक्सपीरियंस ठीक करें
पक्का करें कि विज्ञापन के डेस्टिनेशन से उपयोगकर्ताओं को अच्छा अनुभव मिले और वे बिना किसी परेशानी के लैंडिंग पेजों पर आसानी से पहुंच सकें. इसका भी ध्यान रखें कि डेस्टिनेशन सही से काम कर रहे हों और उपयोगी हों. अगर आपने हमारी नीतियों का पालन करने के लिए डेस्टिनेशन को अपडेट कर लिया है या आपको लगता है कि हमसे कोई गड़बड़ी हुई है, तो नीति से जुड़े फ़ैसले के ख़िलाफ़ अपील करने के लिए, अपने Google Ads खाते पर जाएं.
अगर आपकी वेबसाइट में ऐसा कॉन्टेंट मौजूद है जिससे धोखा हो जाए, तो नीतियों के उल्लंघन से जुड़ी समस्याओं को हल करने के लिए नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करें:
- Google Search Console में अपनी साइट का स्टेटस देखें.
- अपनी वेबसाइट से ऐसा कॉन्टेंट हटाएं जिससे लोगों को धोखा हो जाए.
- अच्छी तरह जांचने से जुड़े इन दिशा-निर्देशों का पालन करें.
- अगर समीक्षा करने पर पता चलता है कि वेबसाइट में ऐसा कॉन्टेंट मौजूद नहीं है जिससे धोखा हो, तो आपके विज्ञापनों को दिखाने की मंज़ूरी मिल जाएगी.
अगर विज्ञापन अनुभवों वाले डेस्टिनेशन में Better Ads Standards का पालन नहीं किया जाता है, तो नीतियों के उल्लंघन से जुड़ी समस्याओं को हल करने के लिए नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करें:
- विज्ञापन अनुभव रिपोर्ट में अपने डेस्टिनेशन का स्टेटस देखें.
- डेस्टिनेशन पर मौजूद विज्ञापन अनुभव से जुड़ी सभी समस्याओं को ठीक करें.
- अच्छी तरह जांचने से जुड़े इन दिशा-निर्देशों का पालन करें.
- अगर समीक्षा करने पर पता चलता है कि विज्ञापन अनुभव से जुड़ी सभी समस्याएं ठीक कर दी गई हैं, तो आपके विज्ञापनों को दिखाने की मंज़ूरी मिल जाएगी.
कोई दूसरा डेस्टिनेशन चुनें
अगर विज्ञापन के डेस्टिनेशन में बदलाव नहीं किए जा सकते, तो कोई दूसरा डेस्टिनेशन चुनें. अपने विज्ञापन के फ़ाइनल यूआरएल में इस तरह से बदलाव करें कि वह आपके ऐप्लिकेशन या साइट के ऐसे दूसरे हिस्से पर ले जाए जो हमारी नीतियों का पालन करता हो. इसके बाद, अपना विज्ञापन सेव करें, ताकि हम उसकी फिर से समीक्षा कर सकें.
अगर नीतियों के उल्लंघन की वजह से आ रही समस्या हल नहीं हो रही है या आपको इस पर कोई कार्रवाई नहीं करनी है, तो कृपया अपना विज्ञापन हटा दें, ताकि आने वाले समय में आपका खाता निलंबित न किया जाए. दरअसल, बहुत ज़्यादा विज्ञापनों को अस्वीकार किए जाने की स्थिति में, खाता निलंबित किया जा सकता है.
ओरिजनल कॉन्टेंट कम होना
Google Ads की यह प्राथमिकता होती है कि उपयोगकर्ताओं को बेहतर विज्ञापन अनुभव मिले. इसलिए, विज्ञापन के डेस्टिनेशन से उन्हें अपने काम का ओरिजनल कॉन्टेंट मिलना चाहिए.
ओरिजनल कॉन्टेंट कम होने से जुड़ी समस्या को रोकने के लिए बनी नीति के तहत, इस तरह के डेस्टिनेशन अस्वीकार किए जा सकते हैं:
ऐसा डेस्टिनेशन कॉन्टेंट जिसका मुख्य मकसद विज्ञापन दिखाना है
ऐसा डेस्टिनेशन कॉन्टेंट जो ओरिजनल कॉन्टेंट या अतिरिक्त फ़ंक्शन के रूप में बिना कोई वैल्यू जोड़े, किसी अन्य सोर्स से कॉपी करके बनाया जाता है
ऐसे डेस्टिनेशन जो उपयोगकर्ताओं को किसी अन्य वेबसाइट पर भेजने के मकसद से बनाए गए हैं
ऐसे डेस्टिनेशन जो यह मैसेज दिखाते हैं कि वे कोई सेवा उपलब्ध नहीं कराते हैं
ऐसे डेस्टिनेशन जिन्हें समझना मुश्किल है या जिनका कोई साफ़ मतलब नहीं है
ओरिजनल कॉन्टेंट कम होने से जुड़ी समस्या को रोकने के लिए बनी नीति के बारे में ज़्यादा जानें.
हम चाहते हैं कि जब उपभोक्ता किसी विज्ञापन पर क्लिक करें, तो उन्हें अच्छा अनुभव मिले. इसलिए, विज्ञापन के डेस्टिनेशन लोगों के लिए यूनीक वैल्यू देने वाले होने चाहिए.
यहां दिए गए कुछ उदाहरण से पता चलता है कि विज्ञापनों में किन बातों से बचना चाहिए. इस तरह के और भी मामले हो सकते हैं. कम ओरिजनल कॉन्टेंट की नीति के तहत विज्ञापन को इन स्थितियों में अस्वीकार किया जा सकता है:
विज्ञापन दिखाने के मुख्य मकसद से बनाया गया डेस्टिनेशन कॉन्टेंट
- उदाहरण: ओरिजनल कॉन्टेंट की तुलना में ज़्यादा विज्ञापन दिखाकर, ओरिजनल कॉन्टेंट बहुत कम दिखाकर या न दिखाकर या ज़्यादा विज्ञापन दिखाकर ("आर्बिट्रेज" या अन्य तरीकों से) डेस्टिनेशन पर ट्रैफ़िक लाना
वह डेस्टिनेशन कॉन्टेंट जो ओरिजनल कॉन्टेंट या अतिरिक्त फ़ंक्शन के रूप में बिना कोई वैल्यू जोड़े, किसी अन्य सोर्स से नकल करके बनाया जाता है
- उदाहरण: डुप्लीकेट कॉन्टेंट बनाना (मिररिंग), फ़्रेमिंग, किसी अन्य सोर्स से कॉन्टेंट को स्क्रैप करना, टेंप्लेट या पहले से बनाई गई ऐसी वेबसाइटें जो डुप्लीकेट कॉन्टेंट मुहैया कराती हैं
उपयोगकर्ताओं को किसी अन्य वेबसाइट पर भेजने के मकसद से बनाए गए डेस्टिनेशन
- उदाहरण: ब्रिज पेज, डोरवे, गेटवे या ऐसे अन्य इंटरमीडिएट पेज जिनका इस्तेमाल सिर्फ़ अन्य साइटों से लिंक करने के लिए किया जाता है
ऐसे डेस्टिनेशन जो डेस्टिनेशन के बारे में मैसेज दिखाते हैं कि वह कोई सेवा उपलब्ध नहीं कराता है
- उदाहरण: पार्क किया गया डोमेन, ऐसी वेबसाइट जिसका इस्तेमाल वेब पते को रिज़र्व रखने के लिए किया जाता है, ऐसी साइट जो "साइट पर काम चल रहा है", "जल्द आ रही है" या इससे मिलते-जुलते मैसेज दिखाती है
ऐसे डेस्टिनेशन जिन्हें समझना मुश्किल हो या जिनका कोई साफ़ मतलब न हो
- उदाहरण: खाली पेज, बेमतलब के शब्द वाला लैंडिंग पेज कॉन्टेंट
समस्या को हल करने के विकल्प
विज्ञापन के डेस्टिनेशन के कॉन्टेंट से जुड़ी समस्या को हल करें
उपयोगकर्ता को फ़ायदेमंद, यूनीक, और ओरिजनल कॉन्टेंट उपलब्ध कराने पर फ़ोकस करें. साथ ही, डेस्टिनेशन पर ज़रूरत से ज़्यादा विज्ञापन न डालें. भले ही, ये विज्ञापन आपके विज्ञापन टेक्स्ट के कितने ही काम के क्यों न हों. अपने वेब डेवलपर की मदद से ऐसे सभी एचटीएमएल फ़्रेमसेट हटाएं जो विज्ञापन लैंडिंग पेज डोमेन के अलावा अन्य डोमेन से कॉन्टेंट कॉपी करते हैं. अगर आपकी साइट या ऐप्लिकेशन में खोजने की सुविधा है, तो पक्का करें कि खोज के नतीजों को अन्य साइटों या ऐप्लिकेशन से कॉपी न किया गया हो. यह जांच लें कि आपकी साइट के रजिस्ट्रेशन की समयसीमा खत्म नहीं हुई हो.
अगर आपने डेस्टिनेशन के कॉन्टेंट से जुड़ी समस्या को हल कर लिया है या आपको लगता है कि हमसे कोई गड़बड़ी हुई है, तो नीति से जुड़े फ़ैसले के ख़िलाफ़ अपील करें. इसके लिए, अपने Google Ads खाते पर जाएं. यह पुष्टि करने के बाद कि डेस्टिनेशन का कॉन्टेंट हमारी नीतियों का पालन कर रहा है, हम आपके विज्ञापनों को चलने की मंज़ूरी दे सकते हैं.
कोई दूसरा डेस्टिनेशन चुनें
अगर विज्ञापन के डेस्टिनेशन में बदलाव नहीं किए जा सकते, तो कोई दूसरा डेस्टिनेशन चुनें. अपने विज्ञापन के फ़ाइनल यूआरएल में इस तरह से बदलाव करें कि वह आपके ऐप्लिकेशन या साइट के ऐसे दूसरे हिस्से पर ले जाए जो हमारी नीतियों का पालन करता हो. इसके बाद, अपना विज्ञापन सेव करें, ताकि हम उसकी फिर से समीक्षा कर सकें.
अगर नीतियों के उल्लंघन की वजह से आ रही समस्या हल नहीं हो रही है, तो अपना विज्ञापन हटा दें, ताकि आने वाले समय में आपके खाते को निलंबित न किया जाए. दरअसल, अस्वीकार किए गए विज्ञापनों (बार-बार नीतियों का उल्लंघन करने वाले) की बहुत ज़्यादा संख्या की वजह से खाते को निलंबित किया जा सकता है.
ऐप्लिकेशन या वेब स्टोर से जुड़ी नीति का उल्लंघन
Google के मुताबिक, आपके ऐप्लिकेशन और वेब स्टोर के डेस्टिनेशन के लिए, ऐप्लिकेशन या वेब स्टोर से जुड़ी Google की नीतियों का पालन करना ज़रूरी है.
ऐप्लिकेशन या वेब स्टोर से जुड़ी नीति का उल्लंघन करने वाला इस तरह का डेस्टिनेशन अस्वीकार किया जा सकता है:
ऐसे डेस्टिनेशन जो ऐप्लिकेशन या वेब स्टोर से जुड़ी नीतियों का उल्लंघन करते हैं
ऐप्लिकेशन या वेब स्टोर से जुड़ी नीति के उल्लंघन के बारे में ज़्यादा जानें.
Google के मुताबिक, आपके ऐप्लिकेशन और वेब स्टोर के डेस्टिनेशन के लिए, ऐप्लिकेशन या वेब स्टोर से जुड़ी Google की नीतियों का पालन करना ज़रूरी है.
इस स्थिति में, नीति का उल्लंघन होने पर ऐप्लिकेशन या वेब स्टोर के डेस्टिनेशन को अस्वीकार किया जा सकता है:
ऐप्लिकेशन या वेब स्टोर से जुड़ी नीतियों का उल्लंघन करने वाले डेस्टिनेशन
- उदाहरण: ऐसी एसेट जो Chrome डेवलपर कार्यक्रम की नीतियों का उल्लंघन करती हैं या ऐसे ऐप्लिकेशन जो Google Play की नीतियों का उल्लंघन करते हैं
विज्ञापन अस्वीकार किए जाने के बारे में जानकारी
नीतियों के उल्लंघन से जुड़ी ज़्यादा जानकारी के लिए, कृपया ऐप्लिकेशन या वेब स्टोर (जैसे कि Chrome वेब स्टोर या Google Play Store) से मिली सूचना देखें. आपके ऐप्लिकेशन या वेब स्टोर से जुड़ी नीतियों के उल्लंघन का समाधान होने के बाद, विज्ञापन दिखाना फिर से शुरू किया सकता है.
अमान्य यूआरएल
अमान्य यूआरएल की समस्या को रोकने के लिए बनी नीति के तहत, इस तरह के यूआरएल अस्वीकार किए जा सकते हैं:
ऐसे यूआरएल जो स्टैंडर्ड सिंटैक्स के मुताबिक नहीं हैं
ऐसे यूआरएल जिनमें, विज्ञापन में शामिल यूआरएल के तौर पर किसी आईपी पते का इस्तेमाल किया गया है
विज्ञापन में शामिल ऐसे यूआरएल जिनमें अमान्य वर्णों का इस्तेमाल किया गया है
अमान्य यूआरएल की समस्या को रोकने के लिए बनी नीति के बारे में ज़्यादा जानें.
अमान्य यूआरएल की नीति के तहत विज्ञापन को इन स्थितियों में अस्वीकार किया जा सकता है:
ऐसे यूआरएल जो स्टैंडर्ड सिंटैक्स के मुताबिक न हों
विज्ञापन में शामिल यूआरएल के तौर पर किसी आईपी पते का इस्तेमाल करना
- उदाहरण: 123.45.678.90
विज्ञापन में शामिल ऐसे यूआरएल जिनमें अमान्य वर्णों का इस्तेमाल किया गया है
- उदाहरण: !, *, #, _, @ जैसे वर्ण
ऐसा ऐप्लिकेशन जिसकी पहचान नहीं की जा सकी
पहचान न किए जा सकने वाले ऐप्लिकेशन से जुड़ी समस्या को रोकने के लिए बनी नीति के तहत, इस तरह का ऐप्लिकेशन अस्वीकार किया जा सकता है:
ऐसे ऐप्लिकेशन जिन्हें Google नहीं पहचान सकता
पहचान न किए जा सकने वाले ऐप्लिकेशन से जुड़ी समस्या को रोकने के लिए बनी नीति के बारे में ज़्यादा जानें.
'ऐसा ऐप जिसकी पहचान नहीं की जा सकी' की नीति के तहत विज्ञापन को इन स्थितियों में अस्वीकार किया जा सकता है:
ऐसे ऐप्लिकेशन जिन्हें Google नहीं पहचान सकता
- उदाहरण: गलत ऐप्लिकेशन आईडी या ऐप स्टोर, इन-ऐप्लिकेशन स्टोर से हटाया गया या निलंबित किया गया ऐप्लिकेशन
बिना पुष्टि वाला फ़ोन नंबर
Google के मुताबिक, सिर्फ़ कॉल दिलाने वाले विज्ञापन, कॉल ऐसेट, मैसेज ऐसेट, और लोकेशन ऐसेट में इस्तेमाल किए जाने वाले फ़ोन नंबर, टारगेट की गई जगह में चालू होने चाहिए. साथ ही, विज्ञापन देने वाले व्यक्ति या कंपनी से जुड़े होने चाहिए.
बिना पुष्टि वाले फ़ोन नंबर की समस्या को रोकने के लिए बनी नीति के तहत, सिर्फ़ कॉल दिलाने वाले विज्ञापन, कॉल ऐसेट, और लोकेशन ऐसेट में इस तरह का फ़ोन नंबर अस्वीकार किया जा सकता है:
ऐसे फ़ोन नंबर जिनकी पुष्टि Google ने नहीं की है
बिना पुष्टि वाले फ़ोन नंबर की समस्या को रोकने के लिए बनी नीति के बारे में ज़्यादा जानें.
Google के मुताबिक, सिर्फ़ कॉल दिलाने वाले विज्ञापन, कॉल ऐसेट, और लोकेशन ऐसेट में जिन फ़ोन नंबर का इस्तेमाल किया गया है वे टारगेट किए गए देश में चालू होने के साथ-साथ, विज्ञापन देने वाली कंपनी से भी जुड़े होने चाहिए.
सिर्फ़ कॉल दिलाने वाले विज्ञापन, कॉल ऐसेट, और लोकेशन ऐसेट में बिना पुष्टि वाले फ़ोन नंबर का इस्तेमाल करने पर, विज्ञापन को इन स्थितियों में अस्वीकार किया जा सकता है:
ऐसे फ़ोन नंबर जिनकी पुष्टि Google ने नहीं की है
समस्या को हल करने का विकल्प
पहला चरण: अपने फ़ोन नंबर की पुष्टि करें
किसी फ़ोन नंबर की पुष्टि करने के दो तरीके हैं:
- अपनी साइट पर नंबर दिखाएं.
- आपके विज्ञापन में दिया गया फ़ोन नंबर, आपके विज्ञापन में दिखाई गई वेबसाइट पर भी मौजूद होना चाहिए. अगर कोई फ़ोन नंबर अलग-अलग वेबसाइटों के विज्ञापनों में दिखता है, तो उन वेबसाइटों के कम से कम एक पेज पर वह फ़ोन नंबर दिखना चाहिए.
- याद रखें कि पुष्टि करने वाले यूआरएल का डोमेन वही होना चाहिए जो विज्ञापन में शामिल यूआरएल का है. नंबर, टेक्स्ट फ़ॉर्मैट में दिखना चाहिए. अगर यह इमेज के तौर पर दिखता है, तो इसे नीति के मुताबिक नहीं माना जाएगा.
- ध्यान दें: अगर आपका फ़ोन नंबर, बार-बार देखे जाने वाले लैंडिंग पेज पर मौजूद है, तो उसका पता लगाना और उसकी पुष्टि करना ज़्यादा आसान होगा. हमारा क्रॉलर आपके फ़ोन नंबर का पता लगाए, इसकी संभावना बढ़ाने के लिए, पक्का करें कि आपकी वेबसाइट के सोर्स कोड में फ़ोन नंबर, E.164 फ़ॉर्मैट में हो. E.164 फ़ॉर्मैट का उदाहरण: [+] [देश का कोड] [फ़ोन नंबर, जिसमें एरिया कोड शामिल है]. अगर ट्रैफ़िक सोर्स के आधार पर वेबसाइट पर फ़ोन नंबर बदलने के लिए, डाइनैमिक नंबर इंसर्शन स्क्रिप्ट का इस्तेमाल किया जाता है, तो हमारा सुझाव है कि इसके लिए डोमेन के मालिक की पुष्टि करने के तरीके अपनाएं. इसकी जानकारी नीचे दी गई है.
- डोमेन के मालिक की पुष्टि करें
- विज्ञापन में शामिल यूआरएल के डोमेन का मालिकाना हक साबित करके भी फ़ोन नंबर की पुष्टि की जा सकती है. इसके लिए, यहां दो तरीके दिए गए हैं:
- Google Search Console और Google Ads खातों को लिंक करें
- अपनी वेबसाइट में, अपना खास Google Ads कन्वर्ज़न ट्रैकिंग टैग या रीमार्केटिंग टैग जोड़ें.
दूसरा चरण: विज्ञापन या ऐसेट में बदलाव करें
अगर किसी लोकेशन ऐसेट का इस्तेमाल किया जा रहा है, तो कारोबार से जुड़ा फ़ोन नंबर, ऊपर दी गई शर्तों के मुताबिक होना चाहिए. कारोबार के लिए किस पते का इस्तेमाल करना है, इसको ध्यान में रखते हुए लोकेशन ऐसेट में बदलाव करने के दो तरीके हैं.
- Business Profile पर दिया गया पता
अगर अस्वीकार किया गया पता, Business Profile पर दिया गया पता है, तो आपको अपने Business Profile खाते में साइन इन करना होगा. इसके बाद, अपने कारोबार की जगह की जानकारी को अपडेट करना होगा. अपडेट होने के बाद, वह जानकारी Google Ads पर अपने-आप ट्रांसफ़र हो जाएगी. Business Profile की लिस्टिंग में बदलाव करने का तरीका जानें.
- मैन्युअल रूप से डाला गया पता
अगर आपने मैन्युअल रूप से पता डाला है, तो उस पर कर्सर घुमाएं. इसके बाद, अपनी जगह की जानकारी में बदलाव करने के लिए, पेंसिल आइकॉन पर क्लिक करें. कंपनी के नाम को देखकर पक्का करें कि किसी ऐसे ट्रेडमार्क का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा हो जिसकी अनुमति नहीं है.
अगर सिर्फ़ कॉल दिलाने वाले विज्ञापन या कॉल ऐसेट का इस्तेमाल किया जा रहा है, तो विज्ञापन या ऐसेट में मौजूद फ़ोन नंबर में बदलाव करें, ताकि विज्ञापन को दिखाने की मंज़ूरी मिल सके.
ऐसेट या विज्ञापन में बदलाव करके उसे सेव करने पर, वह समीक्षा के लिए हमारे पास आ जाता है. अगर हमें पता चलता है कि आपने अपने विज्ञापन और लैंडिंग पेज से नीति का उल्लंघन करने वाला कॉन्टेंट हटा दिया है, तो हम आपके विज्ञापन को दिखाने की मंज़ूरी दे सकते हैं.
अमान्य फ़ोन नंबर
Google के मुताबिक, सिर्फ़ कॉल दिलाने वाले विज्ञापन, कॉल ऐसेट, और लोकेशन ऐसेट में इस्तेमाल किए जाने वाले फ़ोन नंबर, टारगेट की गई जगह में चालू होने चाहिए. साथ ही, विज्ञापन देने वाले व्यक्ति या कंपनी से जुड़े होने चाहिए.
अमान्य फ़ोन नंबर की समस्या को रोकने के लिए बनी नीति के तहत, सिर्फ़ कॉल दिलाने वाले विज्ञापन, कॉल ऐसेट, और लोकेशन ऐसेट में इस तरह के फ़ोन नंबर अस्वीकार किए जा सकते हैं:
ऐसे फ़ोन नंबर जो गलत हैं, काम के नहीं हैं, बंद हैं या विज्ञापन देने वाली कंपनी के नहीं हैं
फ़ैक्स नंबर, प्रीमियम नंबर या वैनिटी नंबर
ऐसे फ़ोन नंबर जो टारगेट किए जा रहे देश के नहीं हैं
वर्चुअल फ़ोन नंबर से जुड़ी सेवाएं या निजी फ़ोन नंबर
ऐसे फ़ोन नंबर जिनमें वॉइसमेल सेवा चालू नहीं है
अमान्य फ़ोन नंबर की समस्या को रोकने के लिए बनी नीति के बारे में ज़्यादा जानें.
Google के मुताबिक, सिर्फ़ कॉल दिलाने वाले विज्ञापन, कॉल एसेट, और लोकेशन एसेट में जिन फ़ोन नंबर का इस्तेमाल किया गया है वे टारगेट किए गए देश में चालू होने के साथ-साथ, विज्ञापन देने वाली कंपनी से भी जुड़े होने चाहिए.
सिर्फ़ कॉल दिलाने वाले विज्ञापन, कॉल एसेट, और लोकेशन एसेट में अमान्य फ़ोन नंबर का इस्तेमाल करने पर, विज्ञापन को इन स्थितियों में अस्वीकार किया जा सकता है:
ऐसे फ़ोन नंबर जो गलत हैं, काम के नहीं हैं, बंद हैं या विज्ञापन देने वाली कंपनी के नहीं हैं.
ध्यान दें: Google कभी-कभी आपके दिए गए नंबर पर टेस्ट के तौर पर शॉर्ट कॉल कर सकता है, ताकि यह पक्का हो सके कि आपने जो नंबर दिया है वह वैध, सही, और इस्तेमाल किया जा रहा हो. Google इन टेस्ट कॉल को रिकॉर्ड भी कर सकता है.
इस तरह के फ़ोन नंबर अमान्य माने जाते हैं और फ़ोन कॉल पाने के लिए विज्ञापन, कॉल ऐसेट, और लोकेशन ऐसेट में इन्हें अस्वीकार किया जा सकता है:
- ऐसे फ़ोन नंबर जो गलत हैं, काम के नहीं हैं, बंद हैं या जिनके ज़रिए विज्ञापन देने वाली कंपनी से कनेक्ट नहीं किया जा सकता.
- फ़ैक्स नंबर, प्रीमियम नंबर या वैनिटी नंबर:
- "प्रीमियम नंबर" वह नंबर होता है जिस पर कॉल करने के लिए अतिरिक्त शुल्क देना पड़ता है. हालांकि, आपके पास ऐसा फ़ोन नंबर इस्तेमाल करने का विकल्प होता है जिसमें कॉल के लिए लगने वाले शुल्क को उपयोगकर्ता और कंपनी के बीच बांटने की सुविधा होती है. ऐसे नंबर के साथ अतिरिक्त शुल्क की जानकारी देने वाला एक डिसक्लेमर दिखाया जाता है.
- उदाहरण (इस तरह के और भी उदाहरण हो सकते हैं):
- अमेरिका में 1-900 से शुरू होने वाले नंबर
- यूनाइटेड किंगडम में 871 से शुरू होने वाले नंबर
- "वैनिटी नंबर" ऐसा फ़ोन नंबर होता है जिसमें अंकों की जगह अक्षरों का इस्तेमाल किया जाता है.
- उदाहरण (इस तरह के और भी उदाहरण हो सकते हैं): "1-800-466-4411" के बजाय "1-800-GOOG-411"
- ऐसे फ़ोन नंबर जो टारगेट की जा रही जगह के नहीं हैं
- उदाहरण के लिए (इस तरह के और भी उदाहरण हो सकते हैं): कनाडा में टारगेट किए जा रहे विज्ञापन में जर्मनी का नंबर इस्तेमाल करना
- वर्चुअल फ़ोन नंबर से जुड़ी सेवाएं या निजी फ़ोन नंबर: यह सेवा यूनाइटेड किंगडम और स्पेन जैसे कुछ ही देशों में उपलब्ध है.
इलाके से जुड़ी पाबंदियां: ब्राज़ील
ब्राज़ील को टारगेट करने वाली कॉल ऐसेट, लोकेशन ऐसेट, और फ़ोन कॉल पाने के लिए विज्ञापनों में मौजूद फ़ोन नंबरों में, मोबाइल और इंटरनेट सेवा देने वाली कंपनी का कोड शामिल होना चाहिए. हालांकि, अगर ये टोल-फ़्री या ऐसे नंबर हैं जिनमें इनकमिंग और आउटगोइंग कॉल, दोनों के लिए शुल्क लगता है, तो कोड की ज़रूरत नहीं है.
- उदाहरण (इस तरह के और भी उदाहरण हो सकते हैं):
- मोबाइल और इंटरनेट सेवा देने वाली कंपनी के कोड: "11 5555-1234" के बजाय "0XX11 5555 1234" का इस्तेमाल करें. इसमें "XX" मोबाइल और इंटरनेट सेवा देने वाली कंपनी का कोड है
- टोल-फ़्री या ऐसे नंबर जिनमें इनकमिंग और आउटगोइंग कॉल, दोनों के लिए शुल्क लगता है: 4004, 0800
समस्या हल करने के तरीके
अगर आपके विज्ञापन या ऐसेट पर इस नीति का असर हो रहा है, तो पक्का करें कि आपके विज्ञापन या ऐसेट में मौजूद फ़ोन नंबर इस नीति के मुताबिक हो. साथ ही, वह चालू हो, सही हो, और इसके ज़रिए विज्ञापन देने वाले व्यक्ति या कंपनी से संपर्क किया जा सके.
विज्ञापन फ़ॉर्मैट से जुड़ी समस्या हल करना
लोकेशन ऐसेट
लोकेशन ऐसेट में इस्तेमाल किए गए फ़ोन नंबर, Google Maps से या आपकी Google Business Profile से लिए जाते हैं. ये नंबर, इस नीति में बताई गई ज़रूरी शर्तों के मुताबिक होने चाहिए. अगर लोकेशन ऐसेट का इस्तेमाल किया जा रहा है, तो फ़ोन नंबर को अपडेट करने का तरीका जानने के लिए, कृपया यह पेज देखें.
लोकेशन ऐसेट को नीति के मुताबिक अपडेट करने के बाद, लोकेशन ग्रुप सेट अप किए जा सकते हैं. इससे, उन जगहों को फटाफट और आसानी से कॉन्फ़िगर किया जा सकता है जहां आपको विज्ञापन दिखाने हैं. लोकेशन ग्रुप और फ़िल्टर करने के बारे में ज़्यादा जानें.
Chrome DevTools की मदद से उपयोगकर्ता एजेंट बदलना
Chrome DevTools की मदद से उपयोगकर्ता एजेंट को बदलने का तरीका
वेब ब्राउज़र के उपयोगकर्ता एजेंट को बदलने के लिए, Chrome DevTools का इस्तेमाल करें. इसकी मदद से, डेस्टिनेशन यूआरएल की समीक्षा के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले Google AdsBot वेब क्रॉलर की नकल की जा सकती है.
- Chrome DevTools खोलने के लिए, इनमें से कोई एक तरीका अपनाएं:
- कीबोर्ड शॉर्टकट से: Command+Option+I (Mac उपयोगकर्ताओं के लिए) या Control+Shift+I (Windows, Linux या ChromeOS उपयोगकर्ताओं के लिए).
- किसी वेब पेज से: पेज पर कहीं भी राइट क्लिक करें. इसके बाद, Chrome DevTools खोलने के लिए, जांच करें चुनें.
- Chrome के यूज़र इंटरफ़ेस से:
- Chrome विंडो में सबसे ऊपर दाईं ओर, तीन बिंदु वाले आइकॉन
पर क्लिक करें.
- ज़्यादा टूल पर क्लिक करें.
- डेवलपर टूल पर क्लिक करें.
- Chrome विंडो में सबसे ऊपर दाईं ओर, तीन बिंदु वाले आइकॉन
- नेटवर्क की स्थितियां टैब खोले:
- Chrome DevTools पैनल में सबसे ऊपर दाईं ओर, तीन बिंदु वाले आइकॉन
पर क्लिक करें.
- ज़्यादा टूल पर क्लिक करें.
- नेटवर्क की स्थितियां पर क्लिक करें.
- Chrome DevTools पैनल में सबसे ऊपर दाईं ओर, तीन बिंदु वाले आइकॉन
- "कैश मेमोरी में सेव करना" सेक्शन में, "कैश मेमोरी में सेव करने की सुविधा बंद करें" चुनें.
- "उपयोगकर्ता एजेंट" सेक्शन में, "ब्राउज़र के लिए डिफ़ॉल्ट तौर पर सेट किए गए उपयोगकर्ता एजेंट का इस्तेमाल करें" से सही का निशान हटाएं. इसके बाद, पसंद के मुताबिक... विकल्प चुनें और चुने गए उपयोगकर्ता एजेंट की स्ट्रिंग डालें.
- उदाहरण के लिए, किसी वेब डेस्टिनेशन को Google AdsBot वेब क्रॉलर के तौर पर ऐक्सेस करने के लिए, किसी एक Google AdsBot वेब क्रॉलर के "उपयोगकर्ता एजेंट की पूरी स्ट्रिंग" को "पसंद के मुताबिक कोई उपयोगकर्ता एजेंट डालें" विकल्प में इस्तेमाल करें.
- चुने गए उपयोगकर्ता एजेंट की मदद से साइट को ऐक्सेस करने के लिए, ब्राउज़र में डेस्टिनेशन यूआरएल डालें. साथ ही, पक्का करें कि पेज ठीक उसी तरह से लोड हो जैसे वह आपके ब्राउज़र के लिए डिफ़ॉल्ट तौर पर सेट किए गए उपयोगकर्ता एजेंट की मदद से होता है.
Google AdsBot वेब क्रॉलर (उपयोगकर्ता एजेंट)
"क्रॉलर" वेब की दुनिया का एक सामान्य शब्द है. यह एक वेबपेज से दूसरे वेबपेज के लिंक को फ़ॉलो करके, वेबसाइटों को अपने-आप खोजता और स्कैन करता है. इसे "रोबोट" या "स्पाइडर" भी कहा जाता है.
उपयोगकर्ता एजेंट, वह स्ट्रिंग होती है जो ब्राउज़र या क्रॉलर से मिलती है और वेब सर्वर से जानकारी पाने का अनुरोध करती है. वेब पेज पर विज्ञापन की क्वालिटी की जांच करने के लिए, Google मुख्य तौर पर जिस उपयोगकर्ता एजेंट का इस्तेमाल करता है उसे AdsBot कहते हैं. Google वेब क्रॉलर की जानकारी और उपयोगकर्ता एजेंट स्ट्रिंग की पूरी सूची, यहां देखी जा सकती है.
उपयोगकर्ता एजेंट की पूरी स्ट्रिंग में क्रॉलर की पूरी जानकारी होती है. यह आपके वेब लॉग में अनुरोध के तौर पर दिखती है. यह स्ट्रिंग, अनुरोध किए जाने की वजह और डिवाइस की क्षमता जानने में मदद करती है. उदाहरण के लिए, कोई वेब डेवलपर या वेब सर्वर होस्ट, उपयोगकर्ता एजेंट का इस्तेमाल करके, अपनी साइट के लिए क्रॉल के नियमों को कॉन्फ़िगर कर सकता है.
अगर यहां दी गई किसी भी Google AdsBot उपयोगकर्ता एजेंट स्ट्रिंग से क्रॉल किए जाने पर, विज्ञापन के डेस्टिनेशन की गड़बड़ी वाला मैसेज (जैसे कि एचटीटीपी गड़बड़ी का कोड) दिखता है, तो डेस्टिनेशन के काम न करने की नीति के तहत विज्ञापनों को अस्वीकार कर दिया जाएगा:
AdsBot मोबाइल वेब - यह मोबाइल वेब पेज के विज्ञापन की क्वालिटी की जांच करता है
- उपयोगकर्ता एजेंट टोकन: AdsBot-Google-Mobile
- उपयोगकर्ता एजेंट की पूरी स्ट्रिंग: Mozilla/5.0 (Linux; Android 6.0.1; Nexus 5X Build/MMB29P) AppleWebKit/537.36 (KHTML, जैसे कि Gecko) Chrome/W.X.Y.Z Mobile Safari/537.36 (इसके साथ काम करता है; AdsBot-Google-Mobile; +http://www.google.com/mobile/adsbot.html)
AdsBot - यह डेस्कटॉप वेब पेज के विज्ञापन की क्वालिटी की जांच करता है
- उपयोगकर्ता एजेंट टोकन: AdsBot-Google
- उपयोगकर्ता एजेंट की पूरी स्ट्रिंग: AdsBot-Google (+http://www.google.com/adsbot.html)
क्या आपको मदद चाहिए?
अगर आपको हमारी नीतियों के बारे में कुछ पूछना है, तो नीति के दिशा-निर्देश और उदाहरण देखें या Google Ads सहायता टीम से संपर्क करें.