YouTube का इस्तेमाल करने पर, आपको ऐसी कम्यूनिटी का हिस्सा बनने का मौका मिलता है जिसमें दुनिया भर के लोग शामिल हैं. YouTube को सभी के लिए मज़ेदार और दिलचस्प प्लैटफ़ॉर्म बनाए रखने में, यहां दिए गए दिशा-निर्देशों से मदद मिलती है.
अगर आपको लगता है कि किसी कॉन्टेंट से इन दिशा-निर्देशों का उल्लंघन हो रहा है, तो उसकी शिकायत करें.
कुछ मामलों में, नीति का उल्लंघन करने के बावजूद कॉन्टेंट को YouTube से नहीं हटाया जाता. ऐसा सिर्फ़ उन मामलों में होता है जिनमें यह बताया गया हो कि कॉन्टेंट शिक्षा, डॉक्यूमेंट्री, विज्ञान या कला (ईडीएसए) कैटगरी का है. इनमें ऐसा कॉन्टेंट भी शामिल है जो लोगों के हित में हो. इन सभी कॉन्टेंट को ईडीएसए कैटगरी के तहत छूट दी जाती है.
ये नीतियां हमारे प्लैटफ़ॉर्म पर मौजूद सभी तरह के कॉन्टेंट पर लागू होती हैं. इनमें टिप्पणियां, लिंक, पोस्ट, और थंबनेल के साथ-साथ, वह कॉन्टेंट भी शामिल है जो सबके लिए उपलब्ध नहीं है और निजी है. इनके साथ ही, ऐसे और कई कॉन्टेंट टाइप हैं जिन पर ये नीतियां लागू होती हैं.
सामान्य नियमों का पालन करके वीडियो बनाना: YouTube के कम्यूनिटी दिशा-निर्देश
|
|
स्पैम और धोखाधड़ी वाली गतिविधियांYouTube कम्यूनिटी, लोगों के भरोसे पर बनी है. इस प्लैटफ़ॉर्म पर धोखाधड़ी, स्पैम, जालसाज़ी या गुमराह करने वाला कॉन्टेंट अपलोड करने की अनुमति नहीं है. |
|
|
संवेदनशील कॉन्टेंटहम दर्शकों, क्रिएटर, और खास तौर पर नाबालिगों को सुरक्षित रखने की कोशिश करते हैं. इसलिए, हमने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर नीतियां तय की हैं. इसके अलावा, नग्नता और सेक्शुअल कॉन्टेंट के साथ-साथ, खुद को नुकसान पहुंचाने से जुड़े कॉन्टेंट के लिए भी नियम बनाए हैं. जानें कि YouTube पर किस तरह का कॉन्टेंट अपलोड करने की अनुमति है और जब इन नीतियों का पालन न करने वाला कॉन्टेंट दिखे तो क्या करना चाहिए. |
|
|
हिंसक या खतरनाक कॉन्टेंटYouTube पर ऐसा कॉन्टेंट दिखाने की अनुमति नहीं है जिसमें नफ़रत फैलाने वाली भाषा हो, किसी का शोषण दिखाया गया हो, जो दिल दहलाने वाला हो, और किसी को बदनाम करने की नीयत से बनाया गया हो. इसके अलावा, नुकसान पहुंचाने वाला या खतरनाक गतिविधियों को बढ़ावा देने वाला कॉन्टेंट भी नहीं दिखाया जा सकता.
|
|
|
बिक्री पर कानूनी नियंत्रण वाला सामानYouTube पर कुछ चीज़ें बेचने की अनुमति नहीं है. जानें कि कौनसी चीज़ें बेची जा सकती हैं और कौनसी नहीं. |
|
|
गलत जानकारीYouTube पर, धोखाधड़ी या गुमराह करने वाला ऐसा कॉन्टेंट अपलोड करने की अनुमति नहीं है जिससे किसी भी व्यक्ति को बहुत गंभीर नुकसान हो सकता है. इसमें, गलत जानकारी वाला ऐसा कॉन्टेंट शामिल है जिससे लोगों को असल ज़िंदगी में नुकसान हो सकता है. जैसे, नुकसान पहुंचाने वाले इलाज या दवाओं का प्रमोशन करने वाला कॉन्टेंट, तकनीक की मदद से छेड़छाड़ करके बनाया गया कॉन्टेंट या लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में दख़लअंदाज़ी करने वाला कॉन्टेंट. |
|
|
शिक्षा, डॉक्यूमेंट्री, विज्ञान, और कला (ईडीएसए) के मकसद से बनाया गया कॉन्टेंटहमारे कम्यूनिटी दिशा-निर्देशों का मकसद, YouTube को एक सुरक्षित प्लैटफ़ॉर्म बनाना है. कुछ मामलों में, नीति का उल्लंघन करने के बावजूद कॉन्टेंट को YouTube से नहीं हटाया जाता. ऐसा सिर्फ़ उन मामलों में होता है जिनमें यह बताया गया हो कि कॉन्टेंट शिक्षा, डॉक्यूमेंट्री, विज्ञान या कला (ईडीएसए) कैटगरी का है. हम अपवाद के तौर पर ऐसे कॉन्टेंट को भी अनुमति दे सकते हैं जिसमें मौजूद जानकारी लोगों के हित में हो. जैसे, संसदीय कार्यवाहियां, चुनावी प्रचार में दिए जाने वाले भाषण या सरकार की मौजूदा कार्रवाइयों पर होने वाली बहस. ऐसे कॉन्टेंट को ईडीएसए कैटगरी के तहत छूट दी जाती है. इसका मतलब यह नहीं है कि आपको हमारे कम्यूनिटी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने की अनुमति मिल गई है. |
कृपया इन नियमों का गंभीरता से पालन करें. अगर YouTube पर या किसी दूसरे प्लैटफ़ॉर्म पर, किसी YouTube क्रिएटर के व्यवहार से हमारे उपयोगकर्ताओं, कम्यूनिटी, कर्मचारियों या नेटवर्क को नुकसान पहुंचता है, तो हम उसके ख़िलाफ़ कार्रवाई कर सकते हैं. इस कार्रवाई के तहत, क्रिएटर के खराब व्यवहार की गंभीरता के साथ-साथ, यह भी देखा जाएगा कि क्या उसने इससे पहले भी ऐसा कुछ किया था. कार्रवाई के लिए हम दूसरी बातों पर भी गौर करते हैं. इस तरह की गलती के लिए, हम क्रिएटर को मिलने वाली सुविधाओं को निलंबित करने के साथ-साथ, उसका खाता भी बंद कर सकते हैं.