ओम्नीचैनल बिडिंग, Google के एआई का इस्तेमाल करके खरीदारों को ऑनलाइन और स्टोर, दोनों जगहों पर टारगेट कर सकती है. ओम्नीचैनल बिडिंग, ऑनलाइन और ऑफ़लाइन लक्ष्यों को एक साथ लाकर लागत पर ज़्यादा से ज़्यादा रिटर्न हासिल करने में मदद करती है.
इस पेज पर इन विषयों के बारे में बताया गया है
- ओम्नीचैनल बिडिंग के फ़ायदे
- ओम्नीचैनल बिडिंग का इस्तेमाल कब करना चाहिए
- ओम्नीचैनल बिडिंग का इस्तेमाल शुरू करना
- ओम्नीचैनल बिडिंग सेट अप करते समय इन बातों का ध्यान रखें
ओम्नीचैनल बिडिंग के फ़ायदे
ओम्नीचैनल बिडिंग की मदद से, डिजिटल मार्केटिंग में किए गए इन्वेस्टमेंट पर ज़्यादा से ज़्यादा रिटर्न पाया जा सकता है. ओम्नीचैनल बिडिंग की सुविधा, ऑनलाइन कन्वर्ज़न के लक्ष्यों (जैसे, ई-कॉमर्स खरीदारी) को ऑफ़लाइन लक्ष्यों (जैसे, कॉल करने के लिए क्लिक करें, रास्ते की जानकारी पाएं, स्टोर विज़िट या स्टोर में होने वाली बिक्री) के साथ जोड़ती है.
Google का एआई, स्मार्ट बिडिंग की रणनीतियों में ऑनलाइन और ऑफ़लाइन, दोनों तरह के कन्वर्ज़न ऐक्शन को शामिल करके, सबसे काम के उपयोगकर्ताओं की पहचान कर सकता है. इस तरीके से, आपको ओम्नीचैनल की कुल वैल्यू के लिए ऑप्टिमाइज़ करने की सुविधा मिलती है.
ध्यान दें: विज्ञापन देने वाले जो लोग या कंपनियां स्टोर कन्वर्ज़न के साथ ओम्नीचैनल स्मार्ट बिडिंग का इस्तेमाल करती हैं उन्हें पहले जितनी लागत पर ही, ओम्नी आरओएएस में औसतन 15% की बढ़ोतरी देखने को मिलती है.1
1Google डेटा, ग्लोबल, 1 मार्च, 2024 से 30 सितंबर, 2024 तक. यह दावा, Google की सुझाई गई स्टोर विज़िट की वैल्यू का इस्तेमाल करके किया गया था.
ओम्नीचैनल बिडिंग का इस्तेमाल कब करना चाहिए
अगर आपको उन संभावित ग्राहकों तक पहुंचना है जो आपकी वेबसाइट पर या व्यक्तिगत तौर पर आपके स्टोर पर आ सकते हैं, तो ओम्नीचैनल बिडिंग का इस्तेमाल करें. ओम्नीचैनल बिडिंग की मदद से, संभावित ग्राहकों तक ऑनलाइन पहुंचा जा सकता है. साथ ही, उन्हें खरीदारी करने के लिए आपकी दुकानों पर आने की वजहें बताई जा सकती हैं.
ओम्नीचैनल बिडिंग का इस्तेमाल शुरू करना
ओम्नीचैनल बिडिंग सेट अप करने के लिए, अपने काम के ऑफ़लाइन इंटरैक्शन को मेज़र करने पर फ़ोकस करें. इसके बाद, उन्हें अपने Google Ads कैंपेन में इंटिग्रेट करें.
स्टोर से होने वाली बिक्री के लक्ष्यों को मेज़र करना और उन्हें वैल्यू असाइन करना
चुनें कि आपको किस स्टोर कन्वर्ज़न टाइप के लिए ऑप्टिमाइज़ करना है. साथ ही, पक्का करें कि आपका खाता ज़रूरी शर्तें पूरी करता हो और आपने वैल्यू असाइन की हो. स्टोर कन्वर्ज़न के इन टाइप में ये शामिल हैं:
- स्टोर में हुए कन्वर्ज़न: इससे यह पता चलता है कि आपके स्टोर में लोगों की कितनी दिलचस्पी है. जैसे, कितने लोग कॉल करते हैं और कितने लोग मैप पर आपके स्टोर के रास्ते की जानकारी पाने का अनुरोध करते हैं. लोकल ऐक्शन कन्वर्ज़न के बारे में ज़्यादा जानें.
- स्टोर विज़िट: इससे आपके स्टोर या कारोबार की जगह पर आने वाले लोगों की संख्या का पता चलता है. स्टोर विज़िट कन्वर्ज़न के बारे में ज़्यादा जानें.
- स्टोर में होने वाली बिक्री: इससे विज्ञापन से जुड़ी यूज़र ऐक्टिविटी के बाद स्टोर में होने वाले ट्रांज़ैक्शन का पता चलता है. Google Ads की स्टोर में होने वाली बिक्री के मेज़रमेंट की सुविधा के बारे में ज़्यादा जानें.
अपने खाते या कैंपेन के कन्वर्ज़न लक्ष्य सेट करना
कैंपेन सेट अप करते समय या उनमें बदलाव करते समय, स्टोर में हुए कन्वर्ज़न, स्टोर विज़िट या स्टोर में होने वाली बिक्री जोड़ी जा सकती है. इन्हें कैंपेन-लेवल या खाता-लेवल के लक्ष्यों के तौर पर जोड़ा जा सकता है. कैंपेन के हिसाब से सेट किए गए कन्वर्ज़न लक्ष्यों के बारे में और खाते के लिए डिफ़ॉल्ट कन्वर्ज़न लक्ष्यों के बारे में ज़्यादा जानें.
ओम्नीचैनल बिडिंग के साथ काम करने वाली बिडिंग की रणनीति और कैंपेन चुनना
ओम्नीचैनल लक्ष्य, अलग-अलग तरह के कैंपेन टाइप और स्मार्ट बिडिंग की रणनीतियों के साथ काम करते हैं. आपको कन्वर्ज़न की संख्या या वैल्यू में से किसके लिए ऑप्टिमाइज़ करना है, इस आधार पर इनमें से विकल्प चुनें:
- कन्वर्ज़न पर आधारित बिडिंग
- टारगेट सीपीए (टीसीपीए)
- कन्वर्ज़न बढ़ाना
- वैल्यू के आधार पर बिडिंग
- टारगेट आरओएएस (टीआरओएएस)
- कन्वर्ज़न वैल्यू बढ़ाना
ओम्नीचैनल बिडिंग के साथ काम करने वाले कैंपेन टाइप और कन्वर्ज़न लक्ष्य
| कैंपेन टाइप | स्टोर में हुए कन्वर्ज़न: रास्ते की जानकारी पाएं | स्टोर में हुए कन्वर्ज़न: कॉल करने के लिए क्लिक करें | स्टोर विज़िट | स्टोर में होने वाली बिक्री |
|---|---|---|---|---|
| परफ़ॉर्मेंस मैक्स | ||||
| सर्च | ||||
| शॉपिंग | ||||
| डिसप्ले | ||||
| मांग बढ़ाने में मदद करने वाला कैंपेन | ||||
| ऐप्लिकेशन |
ओम्नीचैनल बिडिंग सेट अप करते समय इन बातों का ध्यान रखें
ओम्नीचैनल बिडिंग का इस्तेमाल करने और इन सबसे सही तरीकों को अपनाने से, आपको डिजिटल विज्ञापन के असर के बारे में ज़्यादा बेहतर और व्यापक समझ मिल सकती है. साथ ही, अपने सभी चैनलों पर बिक्री बढ़ाने के लिए, विज्ञापन को असरदार तरीके से ऑप्टिमाइज़ किया जा सकता है.
ओम्नीचैनल बिडिंग सेट अप करने के सबसे सही तरीके
- सबसे काम की ऑफ़लाइन कार्रवाई चुनें: देखें कि आपके कारोबार के लक्ष्यों के लिए, स्टोर विज़िट या स्टोर में होने वाली बिक्री में से कौन ज़्यादा सही है.
- स्टोर से होने वाली बिक्री के लक्ष्य की वैल्यू रणनीतिक तौर पर सेट करें: अपने स्टोर से होने वाली बिक्री के लक्ष्य की वैल्यू को अपने कुल ओम्नीचैनल लक्ष्यों के मुताबिक ऑप्टिमाइज़ करें.
- अपने फ़ोकस के हिसाब से, स्टोर से होने वाली बिक्री के लक्ष्य के लिए कम, सामान्य या पूरी वैल्यू चुनी जा सकती है. स्टोर विज़िट कन्वर्ज़न वैल्यू के बारे में ज़्यादा जानें.
- स्टोर में होने वाली बिक्री के लिए, डाइनैमिक वैल्यू का इस्तेमाल करने पर विचार करें. इससे ऑफ़लाइन माध्यम से मिलने वाले रेवेन्यू का सबसे सटीक डेटा मिलेगा. Google Ads की स्टोर में होने वाली बिक्री के मेज़रमेंट की सुविधा के बारे में ज़्यादा जानें.
- अहम जानकारी: स्टोर की वैल्यू कम सेट करने से बचें, ताकि आपकी ऑफ़लाइन कार्रवाई की वैल्यू कम न आंकी जाए.
- स्टोर कन्वर्ज़न विंडो की सेटिंग की समीक्षा करें: Google, ओम्नीचैनल स्मार्ट बिडिंग के लिए एक हफ़्ते की कन्वर्ज़न विंडो का सुझाव देता है. इससे बिडिंग सिस्टम, हाल के व्यवहार के हिसाब से तुरंत कार्रवाई कर पाता है. इसे किसी ग्राहक को खरीदारी करने में आम तौर पर लगने वाली समय अवधि के हिसाब से अडजस्ट करें.
- सोच-समझकर कैंपेन और टारगेट प्लान करें: देखें कि ऑनलाइन की तुलना में, स्टोर में जाकर खरीदारी के मामले में किन कैंपेन की परफ़ॉर्मेंस बेहतर है और उनसे शुरुआत करें. आपके पास खाता लेवल पर या अलग-अलग कैंपेन लेवल पर बिड लगाने का विकल्प होता है.
- मौजूदा ऑनलाइन कैंपेन में ऑफ़लाइन लक्ष्यों को जोड़कर आरओआई टारगेट का इस्तेमाल करते समय, टारगेट को समय के साथ धीरे-धीरे अडजस्ट करें.
- स्मार्ट बिडिंग को नए टारगेट तक पहुंचने के लिए, एक से दो कन्वर्ज़न साइकल का समय दें.
- परफ़ॉर्मेंस प्लानर और टारगेट सिम्युलेटर: इन टूल का इस्तेमाल, किसी बजट के लिए प्लान बनाने या मौजूदा ओम्नीचैनल लक्ष्यों वाले कैंपेन को टारगेट करने के लिए करें. परफ़ॉर्मेंस प्लानर के बारे में ज़्यादा जानें.
- अब तक की परफ़ॉर्मेंस के हिसाब से टारगेट सेट करना: शुरुआत में, अपनी अब तक की परफ़ॉर्मेंस के हिसाब से ओम्नीचैनल टारगेट सेट करें. इन फ़ॉर्मूलों का इस्तेमाल करके, अपने ओम्नीचैनल कैंपेन का अब तक का आरओआई कैलकुलेट किया जा सकता है.
- सीपीए टारगेट = लागत / (बिड ऑप्टिमाइज़ेशन में इस्तेमाल किए गए सभी कन्वर्ज़न + स्टोर विज़िट/बिक्री/स्टोर में हुआ कन्वर्ज़न)
- आरओएएस का टारगेट = (बिड ऑप्टिमाइज़ेशन में इस्तेमाल किए गए सभी कन्वर्ज़न की कन्वर्ज़न वैल्यू + स्टोर विज़िट/बिक्री/स्टोर में हुआ कन्वर्ज़न * हर स्टोर विज़िट के लिए मौजूदा कन्वर्ज़न वैल्यू) * 100 / लागत
- अगर आपको स्टोर विज़िट या स्टोर में होने वाली बिक्री के साथ ओम्नीचैनल बिडिंग का इस्तेमाल करना है, तो पक्का करें कि कन्वर्ज़न में लगे समय से पहले की कम से कम 30 दिनों की अवधि का डेटा इस्तेमाल किया जा रहा हो. उदाहरण के लिए, अगर आपकी स्टोर विज़िट कन्वर्ज़न विंडो 30 दिन की है और ऑनलाइन कन्वर्ज़न में लगा ज़्यादा से ज़्यादा समय भी 30 दिन है, तो पुरानी अवधि को 60 से 30 दिन पहले पर सेट करें.
- कन्वर्ज़न वैल्यू के नियमों का इस्तेमाल करने पर विचार करें: कन्वर्ज़न वैल्यू के नियमों का इस्तेमाल करके, स्टोर से होने वाली बिक्री के लक्ष्यों को और बेहतर तरीके से अपने हिसाब से बनाएं. इससे, खास शर्तों के आधार पर वैल्यू में बदलाव किया जा सकता है. उदाहरण के लिए, ज़्यादा वैल्यू वाली कैटगरी के लिए स्टोर कन्वर्ज़न वैल्यू बढ़ाई जा सकती है. कन्वर्ज़न वैल्यू के लिए नियमों के बारे में ज़्यादा जानें.
परफ़ॉर्मेंस का आकलन करने के सबसे सही तरीके
- परफ़ॉर्मेंस का व्यापक रूप से आकलन करना: ओम्नीचैनल सफलता मेट्रिक के आधार पर नतीजों का आकलन करें. ध्यान रखें कि ऑनलाइन और ऑफ़लाइन के बीच कन्वर्ज़न वॉल्यूम में उतार-चढ़ाव हो सकता है.
- बिडिंग की रणनीति को अडजस्ट होने का समय दें: स्मार्ट बिडिंग को नए कन्वर्ज़न लक्ष्यों के हिसाब से सीखने और ऑप्टिमाइज़ होने में समय लगता है.
- अगर आरओआई के टारगेट सेट किए गए हैं, तो नए टारगेट तक पहुंचने के लिए एक से दो कन्वर्ज़न साइकल पूरे होने का इंतज़ार करें.
- लर्निंग पीरियड (परफ़ॉर्मेंस डेटा इकट्ठा करने में लगने वाला समय) खत्म होने के बाद, कम से कम चार से छह कन्वर्ज़न साइकल के डेटा के आधार पर परफ़ॉर्मेंस का आकलन करें.
- रिपोर्टिंग में होने वाली देरी पर नज़र रखें: स्टोर विज़िट और स्टोर में हुई खरीदारी वाले कन्वर्ज़न की रिपोर्टिंग में ज़्यादा समय लग सकता है.
इसी विषय से जुड़े कुछ लिंक
- लोकल ऐक्शन कन्वर्ज़न के बारे में जानकारी
- स्टोर विज़िट के लिए स्मार्ट बिडिंग की सुविधा के बारे में जानकारी
- स्टोर में होने वाली बिक्री के लिए स्मार्ट बिडिंग की सुविधा के बारे में जानकारी
- Google Ads की स्टोर में होने वाली बिक्री के मेज़रमेंट की सुविधा के बारे में जानकारी
- "एक्सपेरिमेंट" पेज के बारे में जानकारी