Salesforce इंटिग्रेशन सेट अप करके, अपने ऑफ़लाइन कन्वर्ज़न इवेंट को सीधे Google Ads में इंपोर्ट करने के लिए मेज़र किया जा सकता है. ये ऐसे ऑफ़लाइन कन्वर्ज़न इवेंट होते हैं जो लीड जनरेट होने के बाद होते हैं. इस सेट अप के बाद, ऑफ़लाइन इवेंट को मेज़र, रिपोर्ट, और ऑप्टिमाइज़ किया जा सकता है. साथ ही, उन्हें अपने-आप इंपोर्ट होने के लिए शेड्यूल भी किया जा सकता है. Salesforce इंटिग्रेशन, 'GCLID जॉइन की' या उपयोगकर्ता से मिले डेटा, जैसे कि ईमेल के साथ काम करता है. इसकी मदद से, लीड के लिए बेहतर कन्वर्ज़न ट्रैकिंग और ऑफ़लाइन कन्वर्ज़न इंपोर्ट कन्वर्ज़न समाधान चालू किए जा सकते हैं.
इस पेज पर इन विषयों के बारे में बताया गया है
लीड के लिए बेहतर कन्वर्ज़न ट्रैकिंग सेट अप करने का तरीका
कन्वर्ज़न ट्रैकिंग सेट अप करने से पहले
- आपके पास Salesforce का क्रेडेंशियल होना चाहिए. यह भी ज़रूरी है कि क्रेडेंशियल, Salesforce खाते में ज़रूरी अनुमतियों के लिए तय शर्तों के मुताबिक हो.
- आपके पास अपने Salesforce खाते में बदलाव करने की अनुमति होनी चाहिए. इन बदलावों में, एपीआई चालू करना और फ़ील्ड हिस्ट्री ट्रैकिंग को चालू करना शामिल है
- वेबसाइट कन्वर्ज़न और लीड को सही तरीके से कैप्चर करने के लिए, Google टैग को कॉन्फ़िगर करें और Google Tag Manager का इस्तेमाल करें.
- पक्का करें कि आपकी वेबसाइट के लीड फ़ॉर्म पर, पहले पक्ष के ग्राहक से जुड़ा डेटा (ईमेल और/या फ़ोन नंबर) उपलब्ध है.
- पक्का करें कि आपने इस बात की समीक्षा और पुष्टि कर ली है कि Google Ads में, ग्राहक से जुड़े डेटा की नीतियों का पालन किया जा सकता है.
- लीड के लिए बेहतर कन्वर्ज़न ट्रैकिंग सेट अप करने से पहले, आपको अपनी वेबसाइट के लीड फ़ॉर्म की पहचान करनी होगी. साथ ही, उस फ़ॉर्म से एक ऐसा फ़ील्ड चुनना होगा जो खास तौर पर आपकी लीड की पहचान करता हो. अपनी वेबसाइट पर लीड के लिए बेहतर कन्वर्ज़न ट्रैकिंग कॉन्फ़िगर करते समय, आपको इनमें से कम से कम एक वैरिएबल देना होगा. बाद में कन्वर्ज़न इंपोर्ट करते समय भी ऐसा करना होगा:
- ईमेल (पसंदीदा)
- शुरू या पीछे की खाली सफ़ेद जगहों को हटाएं.
- टेक्स्ट को अंग्रेज़ी के छोटे अक्षरों में बदलें.
- डोमेन नेम से पहले के सभी पीरियड (.) हटाएं.
- फ़ोन नंबर
- फ़ोन नंबरों को E164 स्टैंडर्ड वाले फ़ॉर्मैट के हिसाब से रखें.
- हम लीड के ईमेल पते का इस्तेमाल करने का सुझाव देते हैं, क्योंकि इसे काफ़ी आसानी से पहचाना जा सकता है. साथ ही, आपके कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजमेंट (सीआरएम) में इसको फिर से फ़ॉर्मैट किए जाने का खतरा भी नहीं होता है. फ़ोन नंबर का इस्तेमाल करने पर टैग, सिंबल और डैश हटा देगा, लेकिन नंबर में देश का कोड ज़रूर होना ज़रूरी है.
ऑफ़लाइन कन्वर्ज़न इंपोर्ट करने की सुविधा सेट अप करने का तरीका
कन्वर्ज़न इंपोर्ट करने से पहले
- आपके पास Salesforce खाते में ज़रूरी अनुमतियों की शर्तें पूरी करने वाला Salesforce क्रेडेंशियल होना चाहिए.
- आपके पास ज़रूरी अनुमतियों वाले लॉगिन का इस्तेमाल करके, Salesforce Sales Cloud खाते में साइन इन करने की मंज़ूरी होनी चाहिए. सबसे आसान सेटअप के लिए, सिस्टम एडमिन की अनुमतियों वाले किसी खाते का इस्तेमाल करें. हालांकि, ऐसा करने के लिए यह ज़रूरी है कि आपकी डिफ़ॉल्ट ऐक्सेस सेटिंग को बदला न गया हो.
- आपके Google Ads खाते में ऑटो-टैगिंग चालू होनी चाहिए.
- आपके पास अपने वेबसाइट कोड में बदलाव करने की अनुमति होनी चाहिए. आपको या आपके वेब डेवलपर को Google क्लिक आईडी (जीसीएलआईडी) कैप्चर करने के लिए, अपने कोड में बदलाव करना होगा.
- आपके पास अपने Salesforce खाते में बदलाव करने की अनुमति होनी चाहिए. जैसे, अपनी पसंद के हिसाब से फ़ील्ड बनाने और फ़ील्ड हिस्ट्री ट्रैकिंग चालू करने की अनुमति.
- आपका क्लिक-टू-कन्वर्ज़न साइकल 90 से कम दिनों का होना चाहिए. ऐसे कन्वर्ज़न जो लास्ट क्लिक के 90 दिन बाद अपलोड किए गए हैं, Google Ads में इंपोर्ट नहीं किए जाएंगे. इसका मतलब यह है कि वे आपके कन्वर्ज़न आंकड़ों में नहीं दिखेंगे.
- अपनी वेबसाइट से Salesforce को लीड की जानकारी भेजने के लिए, Salesforce की वेब-टू-लीड सुविधा या किसी दूसरे तरीके का इस्तेमाल करें.
निर्देश
अपने Salesforce खाते, Google Ads खाते, और वेबसाइट को तैयार करने के लिए, नीचे दिया गया तरीका अपनाएं. अपने Salesforce खाते और Google Ads खाते को लिंक करके, कन्वर्ज़न को इंपोर्ट करना शुरू करें.
हर कारोबार अलग होता है. यहां कुछ बुनियादी निर्देश दिए गए हैं. हालांकि, आपको Salesforce का इस्तेमाल किसलिए करना है इसके आधार पर सेटअप को कस्टमाइज़ किया जा सकता है. अगर आपके Salesforce खाते को कोई दूसरा व्यक्ति मैनेज करता है, तो अपने लिए सबसे अच्छा समाधान खोजने के लिए, उसके साथ मिलकर काम करें.
शुरू करने से पहले, आपको यह पक्का करना होगा कि आपका Salesforce खाता नीचे दिए गए तरीके से सेट अप किया गया हो. अगर कोई दूसरा व्यक्ति आपके कारोबार के Salesforce खाते को मैनेज करता है, तो वह खाता कॉन्फ़िगर करने में आपकी मदद कर सकता है.
- नीचे दिए गए बदलावों की मदद से अवसर ऑब्जेक्ट को अपडेट करें:
- "जीसीएलआईडी" (सभी को बड़े अक्षरों में और कोटेशन के बिना रखें) फ़ील्ड नाम वाला कस्टम फ़ील्ड बनाएं. “फ़ील्ड लेबल,” आपकी मर्ज़ी से कुछ भी हो सकता है. फ़ील्ड के लिए वर्णों की सीमा 255 सेट करें. इस फ़ील्ड को रीड ओनली ही बनाएं, ताकि आपके उपयोगकर्ता इसमें गलती से कोई बदलाव न करें.
- "स्टेज" फ़ील्ड के लिए फ़ील्ड इतिहास ट्रैकिंग सुविधा चालू करें.
- नीचे दिए गए बदलावों की मदद से अपने लीड ऑब्जेक्ट को अपडेट करें:
- "जीसीएलआईडी" (सभी को बड़े अक्षरों में और कोटेशन के बिना रखें) फ़ील्ड नाम वाला कस्टम फ़ील्ड बनाएं. “फ़ील्ड लेबल,” आपकी पसंद के हिसाब से कुछ भी हो सकता है. फ़ील्ड के लिए वर्णों की सीमा 255 सेट करें. इस फ़ील्ड को रीड ओनली ही बनाएं, ताकि आपके उपयोगकर्ता इसमें गलती से कोई बदलाव न करें.
- "लीड स्टेटस" फ़ील्ड के लिए फ़ील्ड इतिहास ट्रैकिंग सुविधा चालू करें.
- नए अवसर जीसीएलआईडी फ़ील्ड के लिए, अपने नए लीड जीसीएलआईडी फ़ील्ड को मैप करें.
दूसरा चरण: अपने Salesforce वेब-टू-लीड फ़ॉर्म में ज़रूरत के हिसाब से बदलाव करना
लीड की जानकारी के साथ जीसीएलआईडी स्टोर करने के लिए, आपको अपने वेब-टू-लीड सबमिशन फ़ॉर्म में बदलाव करने होंगे, ताकि सभी नई लीड में जीसीएलआईडी वैल्यू शामिल की जा सके. आपको यह चरण पूरा करने के लिए, वेब डेवलपर और Salesforce एडमिन, दोनों की मदद लेनी पड़ सकती है.
अपने मौजूदा वेब-टू-लीड फ़ॉर्म में जीसीएलआईडी फ़ील्ड जोड़ने का तरीका नीचे बताया गया है.
- एक स्टैंडर्ड वेब-टू-लीड फ़ॉर्म जनरेट करें. उसमें वे सभी फ़ील्ड शामिल करें जिन्हें आपके भावी खरीदारों को सबमिट करना होगा. साथ ही, लीड फ़ील्ड "जीसीएलआईडी" को भी 'छिपा हुआ' फ़ील्ड के रूप में शामिल करें. आपके Salesforce के एडमिन या वेब डेवलपर को पता होगा कि यह बदलाव कैसे करना है.
- आपके वेब डेवलपर को नई GCLID इनपुट फ़ील्ड का आईडी ध्यान में रखना होगा, क्योंकि अगले चरण में आपकी साइट पर JavaScript लागू करते समय आईडी की ज़रूरत पड़ेगी.
- इसके बाद, आपका वेब डेवलपर इस नए फ़ॉर्म का एचटीएमएल कोड लेगा और आपके मौजूदा फ़ॉर्म को अपडेट कर देगा. इसका मतलब है कि अब आपके फ़ॉर्म, जीसीएलआईडी वैल्यू को Sales Cloud में लीड की जानकारी के साथ पास करेंगे.
Salesforce और आपके वेब पेज अब सभी डेटा इकट्ठा करने के लिए तैयार हैं. अगले चरण में, आपका वेब डेवलपर आपकी साइट अपडेट कर देगा, ताकि GCLID की वैल्यू नए GCLID फ़ॉर्म फ़ील्ड में अपने-आप पास कर दी जाए
ध्यान रखें: आपका वेब-टू-लीड फ़ॉर्म उसी डोमेन में होना चाहिए जिसमें आपके बाकी वेब पेज मौजूद हैं, ताकि JavaScript आपके जीसीएलआईडी की वैल्यू को फ़ॉर्म में सही तरीके से ट्रांसफ़र कर सके.
ध्यान दें: लीड सबमिशन के दूसरे तरीके
अगर आपके वेब फ़ॉर्म से मिलने वाली लीड की जानकारी, Salesforce तक पहुंचने से पहले किसी दूसरे सिस्टम से गुज़रती है, तो यह पक्का कर लें कि GCLID किसी भी इंटरमीडिएट लीड प्रोसेसिंग सिस्टम से आसानी से गुज़र जाए. इससे GCLID की वैल्यू आपके Salesforce खाते में ठीक से पहुंच सकेगी. ऐसा करने के लिए, इस्तेमाल किए जा रहे सिस्टम में कोई तरीका होना चाहिए. अगर आपको ऐसा करने का तरीका नहीं पता है, तो जिस तीसरे पक्ष की सेवा इस्तेमाल किया जा रहा है उसकी सहायता टीम से संपर्क करें.
तीसरा चरण: क्लिक आईडी को इकट्ठा करने और सेव करने के लिए अपनी वेबसाइट में बदलाव करना
जब वेबसाइट पर आने वाला कोई व्यक्ति आपके विज्ञापन पर क्लिक करता है, तब Google Ads यूआरएल पैरामीटर "जीसीएलआईडी" को उस यूआरएल से अटैच करता है जो आपके लैंडिंग पेज पर ले जाता है.
आपकी साइट को इस पैरामीटर की वैल्यू को कैप्चर करके सेव करना होगा, ताकि जब कोई भावी खरीदार लीड फ़ॉर्म में डेटा डाले, तो वह वैल्यू फिर से मिल सके. इस काम को करने के लिए, वेबसाइट कोड को बदलने में वेब डेवलपर की मदद ली जा सकती है.
हमारा सुझाव है कि आप नीचे दिए गए JavaScript कोड में बदलाव करके और उसे एम्बेड करके इस प्रोसेस को पूरा करें. कोड एम्बेड करने से पहले, पिछले चरण में जोड़े गए नए फ़ील्ड के आईडी शामिल करने के लिए, 'var gclidFormFields' लाइन को अपडेट करना न भूलें. JavaScript को इसी से पता चलता है कि किन फ़ील्ड में GCLID वैल्यू होनी चाहिए. यह बदलाव होने के बाद, आपको यह कोड अपने सभी पेजों के क्लोज़िंग </ body> टैग में तुरंत एम्बेड करना होगा.
<script>
function getParam(p) {
var match = RegExp('[?&]' + p + '=([^&]*)').exec(window.location.search);
return match && decodeURIComponent(match[1].replace(/\+/g, ' '));
}
function getExpiryRecord(value) {
var expiryPeriod = 90 * 24 * 60 * 60 * 1000; // 90 day expiry in milliseconds
var expiryDate = new Date().getTime() + expiryPeriod;
return {
value: value,
expiryDate: expiryDate
};
}
function addGclid() {
var gclidParam = getParam('gclid');
var gclidFormFields = ['gclid_field', 'foobar']; // all possible gclid form field ids here
var gclidRecord = null;
var currGclidFormField;
var gclsrcParam = getParam('gclsrc');
var isGclsrcValid = !gclsrcParam || gclsrcParam.indexOf('aw') !== -1;
gclidFormFields.forEach(function (field) {
if (document.getElementById(field)) {
currGclidFormField = document.getElementById(field);
}
});
if (gclidParam && isGclsrcValid) {
gclidRecord = getExpiryRecord(gclidParam);
localStorage.setItem('gclid', JSON.stringify(gclidRecord));
}
var gclid = gclidRecord || JSON.parse(localStorage.getItem('gclid'));
var isGclidValid = gclid && new Date().getTime() < gclid.expiryDate;
if (currGclidFormField && isGclidValid) {
currGclidFormField.value = gclid.value;
}
}
window.addEventListener('load', addGclid);
</script>
हमारा सुझाव है कि आप अपनी साइट के हर वेब पेज पर यह कोड ज़रूर डालें. ऐसा करने से, नए लैंडिंग पेज वाले नए विज्ञापन बनाने पर, आपको इस कोड को बार-बार जोड़ने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी. अगर आपके अलग-अलग लैंडिंग पेजों पर विज्ञापन ट्रैफ़िक आने लगा है, तब भी आपको GCLID के खोने का डर नहीं होगा. इसलिए, अपने वेब पेज टेंप्लेट में या फ़ुटर जैसे किसी शेयर किए हुए पेज एलिमेंट में यह कोड जोड़ें, ताकि यह कोड आपके सभी नए पेजों पर अपने-आप शामिल हो सके.
चौथा चरण: यह जांचना कि आपका सिस्टम काम कर रहा है या नहीं
- अपने यूआरएल में ?gclid="test" पैरामीटर जोड़कर अपनी वेबसाइट पर जाएं.
- उदाहरण: http://www.example.com?gclid="test"
- अपने लीड फ़ॉर्म पर जाएं और टेस्ट लीड सबमिट करें.
- Salesforce में साइन इन करें. इसके बाद, इस नई टेस्ट लीड को ढूंढे और देखें कि क्या आपका कस्टम GCLID फ़ील्ड "test" वैल्यू दिखाता है.
- टेस्ट लीड को अवसर में बदलें. नए अवसर के कस्टम GCLID फ़ील्ड में भी "test" दिखना चाहिए.
- यह पक्का करने के लिए कि आपके सभी लीड फ़ॉर्म सही तरीके से कॉन्फ़िगर हो गए हैं, दूसरे से लेकर चौथे चरण तक की प्रोसेस को दोहराएं.
- अगर आपके सभी लीड फ़ॉर्म से शुरू होने वाले अवसर और लीड के GCLID फ़ील्ड में टेस्ट दिखता है, तो आप अपने खातों को लिंक करने के लिए तैयार हैं.
पांचवां चरण: कन्वर्ज़न ऐक्शन सेट अप करना
अपने डेटा सोर्स की वैल्यू में किए गए बदलावों के आधार पर आपके पास कन्वर्ज़न ऐक्शन में बदलाव करने की सुविधा होती है. जैसे: किसी लीड की पुष्टि या उसे मंज़ूरी मिलने पर. शुरू करने के लिए, कोई सुझाव सेट अप करें या कस्टम इवेंट जोड़ें.
टूल > डेटा मैनेजर खोलें. कनेक्ट किए गए प्रॉडक्ट से अभी-अभी बनाया गया कनेक्शन चुनें और 'इस्तेमाल' सेक्शन में जाकर, + कन्वर्ज़न ऐक्शन जोड़ें पर क्लिक करें.
- अपने Google Ads खाते में, लक्ष्य आइकॉन
पर क्लिक करें.
- सेक्शन मेन्यू में, कन्वर्ज़न ड्रॉप-डाउन पर क्लिक करें.
- खास जानकारी पर क्लिक करें.
- नया कन्वर्ज़न ऐक्शन पर क्लिक करें.
- नए "कन्वर्ज़न ऐक्शन" पेज में, इंपोर्ट करें चुनें.
- सीआरएम, फ़ाइलें या अन्य डेटा सोर्स चुनें. इसके बाद, क्लिक से मिले कन्वर्ज़न ट्रैक करें चुनें.
- “डेटा सोर्स” सेक्शन में, कोई “नया डेटा सोर्स कनेक्ट करें” चुनें. जारी रखें पर क्लिक करें.
- ड्रॉपडाउन से Salesforce चुनें.
- अगर आपके पास पहले से ही Salesforce लिंक है, तो डायरेक्ट कनेक्शन चुनें. अपने डेटा सोर्स से कनेक्ट करने के लिए, आपको लॉग इन करना होगा. इसके बाद, उस खाते को Google के साथ डेटा शेयर करने की अनुमति दी जा सकेगी. डेटा मैनेजर के कनेक्ट किए गए प्रॉडक्ट टैब में जाकर, कनेक्शन को किसी भी समय मैनेज किया जा सकता है. अगर नहीं, तो Zapier की मदद से तीसरे पक्ष का इंटिग्रेशन विकल्प चुनें. Zapier से मिले तीसरे पक्ष के इंटिग्रेशन का इस्तेमाल करके कनेक्ट करने वाले विकल्प का इस्तेमाल करने के लिए, आपको कुछ और चरण पूरे करने होंगे. साथ ही, Zapier इसके लिए आपसे शुल्क भी ले सकता है.
- Salesforce और Google Ads को एक-दूसरे से लिंक करने के लिए, अनुमति दें पर क्लिक करें.
- इसके बाद, Salesforce का ऑथराइज़ेशन फ़्लो खुलता है. अपने Salesforce खाते में लॉग इन करने के लिए, Salesforce के क्रेडेंशियल डालें. अगर आपको लॉगिन विंडो नहीं दिख रही है, तो पहले जांच लें कि ads.google.com के लिए पॉप-अप की अनुमति है या नहीं. इसके बाद, लॉग इन करें पर क्लिक करें.
- हो गया पर क्लिक करने के बाद, जारी रखें पर क्लिक करें.
- अब आपको एक टेबल दिखेगी, जिसमें सुझाए गए इवेंट की सूची होगी. इस सूची में कस्टम इवेंट जोड़ने का विकल्प होगा.
- सुझाए गए किसी भी कन्वर्ज़न इवेंट को चुनने के लिए, उस इवेंट से जुड़े सेट अप करें विकल्प पर क्लिक करें. हालांकि, अगर आपको कोई कस्टम इवेंट सेट अप करना है, तो नीचे इवेंट के लिए शर्तें तय करें. इसके बाद, सेट अप करें पर क्लिक करें. नया कस्टम इवेंट बनाने के लिए, यह तरीका अपनाएं:
- पहले कोई कन्वर्ज़न लक्ष्य चुनें. इसके बाद, सेट अप करें पर क्लिक करें.
- वह Salesforce ऑब्जेक्ट चुनें जिसका इस्तेमाल आपके इवेंट के लिए किया जाएगा.
- फ़िल्टर टैब में, कोई इवेंट हो गया है यह माना जाए, इसके लिए शर्तें तय करें.
- जारी रखें पर क्लिक करें.
- Salesforce फ़ील्ड को मैप करने के लिए, वे फ़ील्ड चुनें जिनका इस्तेमाल आपको अपने डेटा सोर्स में करना है. साथ ही, ऐसे कुछ और फ़ील्ड जोड़ें जिन्हें आपको इंपोर्ट करना है. कुछ फ़ील्ड, आपके डेटा सोर्स के आधार पर अपने-आप मैप हो जाएंगे.
- ध्यान दें: मैपिंग स्क्रीन में, आपको Google Ads के फ़ील्ड में “GCLID” दिख सकता है. यह भी ध्यान रखें कि "कन्वर्ज़न के समय" वाले फ़ील्ड को मैन्युअल तौर पर मैप करने की ज़रूरत नहीं है. वैल्यू, लीड और अवसर फ़ील्ड में होने वाले बदलाव के टाइमस्टैंप के ज़रिए अपने-आप तय होती है. वैल्यू उन बदलावों से तय होती है जो इंपोर्ट के लिए रखी गई, इवेंट की शर्त को पूरा करते हों. इस शर्त की जानकारी इतिहास से ली जाती है.
- जारी रखें पर क्लिक करें.
- डिफ़ॉल्ट डेटा इंटिग्रेशन के नाम और डेटा इंटिग्रेशन सेटअप में, एक बार बदलाव किया जा सकता है. इसके बाद, हो गया पर क्लिक करना होता है. ऐसा करने पर आपको नए इवेंट के बारे में जानकारी मिलेगी. ऑफ़लाइन कन्वर्ज़न इंपोर्ट के लिए Salesforce इंटिग्रेशन की मदद से, कन्वर्ज़न सोर्स कॉलम में "वेबसाइट (क्लिक से इंपोर्ट होने वाले)" से होने वाले कन्वर्ज़न दिखेंगे. कन्वर्ज़न ऐक्शन का नाम, इवेंट के लिए तय की गई शर्तों को दिखाएगा. उदाहरण के लिए, "जब अवसर फ़ील्ड "स्टेज" का नाम बदलकर, 'ग्राहक में बदले खरीदार' हो जाएगा''.
- ज़रूरी नहीं: अपने कनेक्शन में कन्वर्ज़न ऐक्शन जोड़ें.
टूल > डेटा मैनेजर खोलें. कनेक्ट किए गए प्रॉडक्ट से अभी-अभी बनाया गया कनेक्शन चुनें और 'इस्तेमाल' सेक्शन में जाकर, + कन्वर्ज़न ऐक्शन जोड़ें पर क्लिक करें.
कन्वर्ज़न बनाने के तरीके के बारे में ज़्यादा जानें.
कन्वर्ज़न वैल्यू को इंपोर्ट करने का तरीका
Salesforce के नए इंटिग्रेशन में, कन्वर्ज़न वैल्यू को Google Ads खाते के डेस्टिनेशन फ़ील्ड की वैल्यू में, Salesforce(सोर्स फ़ील्ड) की किसी भी वैल्यू फ़ील्ड में मैप करके तय किया जाता है. अगर आपने वैल्यू फ़ील्ड में किसी भी फ़ील्ड को मैप नहीं किया है, तो डिफ़ॉल्ट कन्वर्ज़न ऐक्शन बिहेवियर यह होगा कि आप किसी एक का इस्तेमाल करें. अगर आपने कोई वैल्यू मैप की है, तो उस वैल्यू का इस्तेमाल करें.
अपने Salesforce कन्वर्ज़न ऐक्शन में बदलाव करने का तरीका
- Google Ads खाते में, लक्ष्य आइकॉन
पर क्लिक करें.
- सेक्शन मेन्यू में, कन्वर्ज़न ड्रॉप-डाउन पर क्लिक करें.
- खास जानकारी पर क्लिक करें.
- जिस कन्वर्ज़न ऐक्शन में आपको बदलाव करना है उस पर क्लिक करें.
- डेटा इंटिग्रेशन में, दाईं ओर मौजूद मैनेज करें पर क्लिक करें.
- लिंक अपडेट करने के लिए, लिंक अपडेट करें पर क्लिक करें. आपको Salesforce का लॉगिन पेज दिखेगा. उस पेज पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल डालें और लिंक अपडेट करें.
- डेटा इंटिग्रेशन का कोई अलग नाम देने के लिए, नाम में बदलाव करें पर क्लिक करें. इसके बाद, नाम जोड़ें और सेव करें पर क्लिक करें.
- फ़्रीक्वेंसी, दिन, शुरू होने का समय, और टाइम ज़ोन बदलने के लिए, शेड्यूल में बदलाव करें पर क्लिक करें. इसके बाद, सेव करें पर क्लिक करें.
- फ़ील्ड मैपिंग में बदलाव करने के लिए, मैपिंग में बदलाव करें पर क्लिक करें. इसके बाद, सेव करें पर क्लिक करें.
- कन्वर्ज़न कब माना जाएगा, यह जानकारी अपडेट करने के लिए, इवेंट की शर्तों में बदलाव करें पर क्लिक करें. इवेंट की शर्तें अपडेट करने के बाद, जारी रखें पर क्लिक करें.
- किसी मौजूदा डेटा इंटिग्रेशन में इवेंट की नई शर्तें भी जोड़ी जा सकती हैं. इसके लिए, इवेंट जोड़ें पर क्लिक करें.
- [ज़रूरी नहीं] शेड्यूल किए गए अगले समय का इंतज़ार किए बिना इंपोर्ट की गई जॉब को चलाने के लिए, "रन" सेक्शन के सबसे ऊपर दाएं कोने में मौजूद, अभी चलाएं पर क्लिक करें. ध्यान दें: नया कन्वर्ज़न ऐक्शन बनाने के बाद, उसके लिए कन्वर्ज़न अपलोड करने से पहले आपको चार से छह घंटे इंतज़ार करना होगा.
इंपोर्ट के इतिहास की समीक्षा करने का तरीका
- Google Ads खाते में, लक्ष्य आइकॉन
पर क्लिक करें.
- सेक्शन मेन्यू में, कन्वर्ज़न ड्रॉप-डाउन पर क्लिक करें.
- सेटिंग पर क्लिक करें.
- इंपोर्ट के इतिहास की समीक्षा करने के लिए, डेटा इंटिग्रेशन देखें पर क्लिक करें.
- “इंपोर्ट की गई लाइनें” और “गड़बड़ी वाली लाइनें” कॉलम चुनें.
- इंपोर्ट तब सफल होता है, जब "इंपोर्ट की गई लाइनें" कॉलम में मौजूद संख्या एक या एक से ज़्यादा हो. इसका मतलब है कि इवेंट को Salesforce (सही फ़ॉर्मैट और मान्य डेटा के साथ) से इंपोर्ट किया गया है. अगर लीड, Google से बाहर के कैंपेन से आई है, तो हो सकता है कि वह कन्वर्ज़न के तौर पर न दिखे.
- “गड़बड़ी वाली लाइनें” कॉलम में मौजूद संख्या एक या उससे ज़्यादा होने पर “गड़बड़ी” दिखती है. इसका मतलब यह है कि कन्वर्ज़न, सीआरएम से इंपोर्ट नहीं किया जा सका, क्योंकि यह न तो सही फ़ॉर्मैट में था और न ही मान्य था. उदाहरण के लिए, फ़ील्ड मौजूद नहीं होना.
गड़बड़ियों को ठीक करने का तरीका
अगर Salesforce कन्वर्ज़न अपलोड करते समय कोई गड़बड़ी होती है, तो Salesforce इंटिग्रेशन का इस्तेमाल करके Salesforce कन्वर्ज़न इंपोर्ट करने से जुड़ी समस्याएं ठीक करने का तरीका देखें.
सलाह
- नया कन्वर्ज़न ऐक्शन बनाने के बाद, उसके लिए कन्वर्ज़न अपलोड करने से पहले आपको चार से छह घंटे इंतज़ार करना होगा. अगर नया कन्वर्ज़न ऐक्शन बनाने के तुरंत बाद इंटिग्रेशन चालू होता है, तो आपको गड़बड़ी का मैसेज मिल सकता है. इस गड़बड़ी की वजह से जो कन्वर्ज़न इंपोर्ट नहीं हो पाए उन्हें फिर से इंपोर्ट करने की कोशिश की जाएगी. हालांकि, ऐसा तब होगा, जब इंटिग्रेशन अगली बार चालू होगा.
- रोज़ के शेड्यूल के हिसाब से चलाने के लिए इंटिग्रेशन कॉन्फ़िगर करें.
- इंपोर्ट करने के बाद भी, इसे कन्वर्ज़न के तौर पर रिपोर्ट करने में 24 घंटे लग सकते हैं.
- सबसे पहला इंपोर्ट, सिर्फ़ पिछले 14 दिनों में हुए इंपोर्ट इवेंट पर ही होगा.
- अगर कोई Salesforce इवेंट इंपोर्ट नहीं हो पाता है, तो उसे दोबारा इंपोर्ट करने की कोशिश की जाएगी. इसके बाद, यह इवेंट अपने-आप इंपोर्ट हो जाएगा.