YouTube के दर्शकों के लिए अपडेट

 

 

YouTube में हुए सभी नए बदलावों के बारे में अप-टू-डेट रहने के लिए यह लेख पढ़ें. अगर आप वीडियो क्रिएटर हैं, तो क्रिएटर्स के लिए अपडेट में जाकर, क्रिएटर के लिए उपलब्ध टूल और सुविधाओं में हुए बदलावों के बारे में जानें.

YouTube Viewers चैनल पर आपका स्वागत है!

ताज़ा खबरें, अपडेट, और सलाह पाने के लिए, YouTube Viewers चैनल की सदस्यता लें.

YouTube के नए अपडेट

पिछले चार हफ़्तों में हुए अपडेट

जून 2025

  • सूची में वीडियो जोड़ने के लिए सुझाव: Android डिवाइस पर YouTube Premium के सदस्यों को अब सुझावों के तौर पर ऐसे वीडियो दिखेंगे जिन्हें वे अगले वीडियो की सूची में तुरंत जोड़ सकते हैं और किसी रुकावट के बिना एक के बाद एक वीडियो देख सकते हैं. इससे उन्हें अगला वीडियो देखने के लिए आसानी से नया कॉन्टेंट मिल पाएगा.

YouTube के पिछले अपडेट

पिछले छह महीनों में हुए अपडेट

मई 2025

  • Google AI Ultra वाला प्लान: अमेरिका में रहने वाले लोगों को Google AI Ultra वाला नया प्लान खरीदने पर, सदस्यता के फ़ायदे के तौर पर YouTube Premium का व्यक्तिगत प्लान भी मिलता है. हर महीने 249 डॉलर देकर, Google के एआई की बेहतरीन सुविधाओं के साथ-साथ ढेरों अन्य सुविधाएं भी पाएं. Google AI Ultra के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, यहां जाएं.

जनवरी 2025

नवंबर 2024

  • दर्शकों के नोट: ज़रूरी शर्तें पूरी करने वाले दर्शक, अब वीडियो पर कम शब्दों में पूरी जानकारी देने वाले नोट जोड़ सकते हैं. इनसे वे अन्य दर्शकों को ऐसी मददगार जानकारी और कॉन्टेक्स्ट दे सकते हैं जिसका वीडियो में साफ़ तौर पर ज़िक्र नहीं किया गया है. ज़रूरी शर्तों और इसे इस्तेमाल करने के तरीके के बारे में ज़्यादा जानें.
  • YouTube Music में टिप्पणियां करने की सुविधा: अब iOS और Android पर, YouTube Music ऐप्लिकेशन में गानों, वीडियो, और पॉडकास्ट के एपिसोड पर टिप्पणी की जा सकती है. टिप्पणियां करने की सुविधा, अपनी बात रखने और YouTube पर अन्य दर्शकों से जुड़ने का एक बेहतरीन तरीका है. ज़्यादा जानें.

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
16730851829236450879
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
59
false
false
false
false