हम ऐसा कॉन्टेंट पोस्ट करने की अनुमति नहीं देते जिसमें किसी व्यक्ति की शारीरिक बनावट या सुरक्षित ग्रुप की स्थिति के आधार पर, उसका बार-बार अपमान किया गया हो या उसके बारे में गलत शब्द कहे गए हों. हम नुकसान पहुंचाने वाली या खतरनाक गतिविधियों से जुड़े कॉन्टेंट की अनुमति भी नहीं देते. जैसे, ऐसा कॉन्टेंट जिसमें किसी को धमकी दी गई हो या नुकसान पहुंचाने के इरादे से किसी की पहचान से जुड़ी निजी जानकारी सार्वजनिक की गई हो. ध्यान रखें कि हम नाबालिगों को टारगेट करने वाले कॉन्टेंट पर ज़्यादा सख्त कार्रवाई करते हैं. कुछ मामलों में, हम शिक्षा, डॉक्यूमेंट्री, विज्ञान या कला के मकसद से बनाए गए कॉन्टेंट को अपवाद के तौर पर अनुमति दे सकते हैं. इसमें ऐसा कॉन्टेंट भी शामिल है जिसमें मौजूद जानकारी लोगों के हित में हो.
अगर आपको इस नीति का उल्लंघन करने वाला कोई कॉन्टेंट मिलता है, तो उसकी शिकायत करें. हमारे कम्यूनिटी दिशा-निर्देशों के उल्लंघन की शिकायत करने का तरीका यहां बताया गया है. अगर आपको किसी चैनल के कई वीडियो या टिप्पणियों की शिकायत करनी है, तो चैनल की शिकायत करें. YouTube पर खुद को सुरक्षित रखने, अपनी निजता और अपने खाते की सुरक्षा को बनाए रखने के बारे में सलाह पाने के लिए, क्रिएटर के लिए सुरक्षा केंद्र पर जाएं और YouTube पर कैसे सुरक्षित रहें लेख पढ़ें.
अगर आपको धमकियां दी गई हैं और आपको डर लग रहा है, तो इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस स्टेशन में करें.
आपके लिए इस नीति के क्या मायने हैं
कॉन्टेंट पोस्ट करते समय इन बातों का ध्यान रखें
YouTube पर ऐसे वीडियो न पोस्ट करें जिनमें इस तरह का कॉन्टेंट हो.
- ऐसा कॉन्टेंट जिसमें किसी व्यक्ति की स्वाभाविक विशेषताओं के आधार पर उसे गलत या बार-बार अपमानजनक शब्द कहे गए हों. इसमें ऐसा कॉन्टेंट भी शामिल है जिसमें किसी व्यक्ति को किसी सुरक्षित ग्रुप का हिस्सा होने या यौन हिंसा, घरेलू हिंसा, बाल शोषण वगैरह से पीड़ित होने की वजह से गलत या अपमानजनक शब्द कहे गए हों. इसके अलावा, ऐसा कॉन्टेंट जिसमें किसी ऐसे व्यक्ति को गलत या अपमानजनक शब्द कहे गए हों जिसकी अनुमति लिए बिना उसे सेक्शुअल ऐक्ट में दिखाने वाली अंतरंग तस्वीरें या क्लिप शेयर की गई हों.
- ऐसा कॉन्टेंट जो किसी नाबालिग को शर्मिंदा करने, धोखा देने या उसे अपमानित करने के इरादे से अपलोड किया गया हो. इसका मतलब किसी नाबालिग के ख़िलाफ़ बुरे शब्दों का इस्तेमाल करने या उसे भावनात्मक तकलीफ़ देने से है. जैसे, उसकी बेइज़्ज़ती करना, उसे शर्मिंदा करना या बुरा महसूस करवाना. इसका मतलब यह भी है कि नाबालिग को ऐसे कामों के लिए उकसाना जिनसे वह खुद को या अपनी प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाए. हम ऐसा कॉन्टेंट पोस्ट करने की भी अनुमति नहीं देते जिसमें किसी नाबालिग को धमकाने के लिए उकसाया गया हो. नाबालिग, 18 साल से कम उम्र वालों को कहा जाता है.
- YouTube पर ऐसा कॉन्टेंट अपलोड करने की अनुमति नहीं है जिसमें किसी की व्यक्तिगत पहचान से जुड़ी गैर-सार्वजनिक जानकारी शेयर की गई हो, शेयर करने की धमकी दी गई हो या ऐसा करने के लिए लोगों को उकसाया गया हो.
- इसमें घर के पते, ईमेल पते, उपयोगकर्ता नाम या पासवर्ड जैसे साइन-इन क्रेडेंशियल, फ़ोन नंबर, पासपोर्ट नंबर, स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी का इतिहास, बैंक खाते की जानकारी या नाबालिग के स्कूल का नाम वगैरह शामिल है.
- इसमें ऐसी जानकारी को पोस्ट करना शामिल नहीं है जो पहले से सार्वजनिक है. जैसे, किसी सरकारी अधिकारी के ऑफ़िस या किसी कारोबार का फ़ोन नंबर.
- यह नीति, अपनी या किसी और व्यक्ति की निजी जानकारी को जान-बूझकर या गलती से शेयर करने, दोनों पर लागू होती है.
- अगर कॉन्टेंट में व्यक्तिगत पहचान से जुड़ी फ़र्ज़ी जानकारी शामिल है, तो इसके बारे में साफ़ तौर पर बताएं. उदाहरण के लिए, अगर आपने वीडियो में लोगों को ट्रेनिंग देने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल इस्तेमाल किए हैं और ये फ़र्ज़ी हैं, तो इसकी साफ़-साफ़ जानकारी दें.
- ऐसा कॉन्टेंट जिसमें ब्रिगेडिंग जैसे बुरे बर्ताव को बढ़ावा दिया गया हो. ब्रिगेडिंग का मतलब है कि एकजुट होकर YouTube या अन्य प्लैटफ़ॉर्म पर किसी का उत्पीड़न करना या इसके लिए लोगों को उकसाना.
- ऐसा कॉन्टेंट जिसमें 'साज़िश के तहत नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधि' को बढ़ावा दिया गया हो या किसी व्यक्ति को टारगेट करके यह दावा किया गया हो कि वह व्यक्ति, इस तरह की किसी गतिविधि का हिस्सा है. साज़िश के तहत नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधि का मतलब है किसी को धमकाना या हिंसक गतिविधि.
- ऐसा कॉन्टेंट जिसमें किसी व्यक्ति की पहचान साफ़ तौर पर ज़ाहिर होती हो और उसे या उसकी प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई हो. उदाहरण के लिए, ऐसा वीडियो जिसमें समय या जगह की जानकारी भले ही न दी गई हो, लेकिन हथियार दिखाए हों.
- ऐसा वीडियो जिसमें पहले से प्लान की गई बैठक दिखाई गई हो और उसमें किसी व्यक्ति पर एक नाबालिग के साथ काफ़ी बुरा बर्ताव करने का आरोप लगाया गया हो. साथ ही, कॉन्टेंट से साफ़ तौर पर उस व्यक्ति की पहचान ज़ाहिर हो रही हो और उसे बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के आरोपी साबित किया जा रहा हो.
- ऐसा वीडियो जिसमें कानून को अपने हाथ में लेने वाले लोगों को, किसी व्यक्ति को परेशान करते हुए या उस पर हमला करते हुए दिखाया गया हो. इसके अलावा, ऐसा कॉन्टेंट जिसमें किसी व्यक्ति को पकड़ने के लिए, खतरनाक या बेपरवाही से वाहन चलाते हुए दिखाया गया हो.
- ऐसा कॉन्टेंट जिसमें किसी व्यक्ति की पहचान ज़ाहिर करके उसे लगी गंभीर चोट या उसकी मौत पर खुशी मनाई जा रही हो या उसका मज़ाक़ बनाया जा रहा हो.
- ऐसा वीडियो जिसमें मरे हुए लोगों या दुर्व्यवहार के शिकार हुए लोगों को उनकी मौत या उनके साथ हुई हिंसा के बारे में बताते हुए इस तरह से दिखाया गया हो कि वह बिलकुल असली लगे.
- ऐसा वीडियो जिसमें क्रिएटर्स को किसी के साथ हुई गंभीर हिंसा का अभिनय करते हुए दिखाया गया हो. उदाहरण के लिए, जान से मारने, यातना देने, अंग काटने, मारपीट करने जैसी गतिविधियां.
- ऐसा कॉन्टेंट जिसमें किसी को स्टॉक किया गया हो और उस व्यक्ति की पहचान ज़ाहिर होती हो.
- ऐसा कॉन्टेंट जिसमें किसी बड़ी हिंसक घटना के पीड़ित को सबूत होने के बावजूद, पीड़ित मानने से इनकार किया गया हो या उसे हिंसा से कम प्रभावित बताया गया हो.
- ऐसा कॉन्टेंट जिसमें बिना अनुमति लिए, किसी व्यक्ति को सेक्शुअल ऐक्ट में दिखाने वाली अंतरंग तस्वीरें या क्लिप हो और उस व्यक्ति की पहचान साफ़ ज़ाहिर हो रही हो. जैसे:
- ऐसा कॉन्टेंट जिसमें किसी के बारे में भद्दी, अपमानजनक, और अश्लील बातें कही गई हों
- ऐसा कॉन्टेंट जिसमें बिना अनुमति लिए, किसी व्यक्ति को सेक्शुअल ऐक्ट में दिखाने वाली अंतरंग तस्वीरें या क्लिप हो, इन्हें शेयर करने का अनुरोध किया गया हो या इन्हें शेयर करने का तरीका बताया गया हो
- ऐसा कॉन्टेंट जिसमें यौन हिंसा को बढ़ावा दिया गया हो, यौन हिंसा की धमकी दी गई हो या इसका समर्थन किया गया हो
यह नीति YouTube के सभी प्रॉडक्ट और सुविधाओं के साथ-साथ वीडियो, उनके ब्यौरे, टिप्पणियों, और लाइव स्ट्रीम पर भी लागू होती है. ध्यान दें कि ऊपर दी गई सूची पूरी नहीं है. इस तरह का और भी कॉन्टेंट हो सकता है. कृपया ध्यान दें कि ये नीतियां, आपके कॉन्टेंट में मौजूद बाहरी लिंक पर भी लागू होती हैं. इनमें, क्लिक किए जा सकने वाले यूआरएल, वीडियो में लोगों को YouTube से बाहर दूसरी साइटों पर जाने के लिए कहना, और इस तरह के दूसरे तरीके भी शामिल हैं.
अपवाद
अगर किसी कॉन्टेंट का मुख्य मकसद शिक्षा, डॉक्यूमेंट्री, विज्ञान या कला से जुड़ा हो, तो उसे दिखाने की अनुमति दी जा सकती है. भले ही, उसमें उत्पीड़न दिखाया गया हो. हम अपवाद के तौर पर ऐसे कॉन्टेंट को भी अनुमति दे सकते हैं जिसमें मौजूद जानकारी लोगों के हित में हो. जैसे, संसदीय कार्यवाहियां, चुनावी प्रचार में दिए जाने वाले भाषण या सरकार की मौजूदा कार्रवाइयों पर होने वाली बहस. इन अपवादों का यह मतलब नहीं है कि आपको किसी का उत्पीड़न करने की अनुमति है. अपवाद के कुछ उदाहरण ये रहे:
- हाई-प्रोफ़ाइल अधिकारियों या नेताओं के बारे में चर्चा: ऐसा कॉन्टेंट जिसमें बड़े पदों पर बैठे लोगों के बारे में चर्चा या बहस की गई हो. जैसे, हाई-प्रोफ़ाइल सरकारी अधिकारी या किसी बड़ी बहुराष्ट्रीय कंपनी के सीईओ.
- स्क्रिप्ट पर आधारित परफ़ॉर्मेंस: ऐसा कॉन्टेंट जिसमें कला को माध्यम बनाकर किसी का अपमान किया गया हो. जैसे, स्क्रिप्ट बनाकर किया गया व्यंग्य, स्टैंड अप कॉमेडी या संगीत (उदाहरण के लिए, कोई डिस ट्रैक). ध्यान दें: इस अपवाद से किसी का उत्पीड़न करने की मंज़ूरी नहीं मिल जाती. साथ ही, यह कहकर नहीं बचा जा सकता कि “मैंने तो बस मज़ाक़ किया था”.
- उत्पीड़न के बारे में शिक्षा देने या जागरूक करने वाला कॉन्टेंट: डॉक्यूमेंट्री के लिए बनाया गया ऐसा वीडियो जिसमें सचमुच का उत्पीड़न दिखाया गया हो या कलाकारों को उत्पीड़न का अभिनय करते हुए दिखाया गया हो. इस कॉन्टेंट का मकसद इंटरनेट पर मिलने वाली धमकी को रोकना या जागरूकता फैलाना होना चाहिए.
ध्यान दें: हम ऐसे कॉन्टेंट के ख़िलाफ़ बहुत सख्त कार्रवाई करते हैं जिनमें किसी व्यक्ति को उसके सुरक्षित ग्रुप की स्थिति के आधार पर अपमानित किया गया हो. भले ही, वह हाई-प्रोफ़ाइल व्यक्ति न हो.
कमाई करना और अन्य पाबंदियां
कुछ मामलों में हम किसी कॉन्टेंट को हटा सकते हैं या दूसरी तरह की पाबंदियां लगा सकते हैं. ऐसा तब किया जाता है, जब क्रिएटर:
- बार-बार दर्शकों को बुरा बर्ताव करने के लिए उकसाए.
- किसी व्यक्ति की पहचान ज़ाहिर करने वाला कॉन्टेंट अपलोड करके, उसकी स्वाभाविक विशेषताओं के आधार पर बार-बार बुरा बर्ताव करे, निशाना बनाए और उसे अपमानित करे.
- स्थानीय, सामाजिक या राजनैतिक संदर्भ में किसी व्यक्ति को इस तरह दिखाए कि उस पर हमले का खतरा पैदा हो जाए.
- YouTube कम्यूनिटी को नुकसान पहुंचाने वाला ऐसा कॉन्टेंट बनाए जिसमें निजी आर्थिक फ़ायदे के लिए, बार-बार क्रिएटर्स को आपस में लड़ने के लिए उकसाया गया हो.
उदाहरण
यहां ऐसे कॉन्टेंट के कुछ उदाहरण दिए गए हैं जिन्हें YouTube पर अपलोड करने की अनुमति नहीं दी जाती है:
- बार-बार किसी की तस्वीर दिखाकर ऐसा कहना कि "इसके दांत तो देखो, कितने घिनौने हैं!" वीडियो में इसी तरह की टिप्पणियां किसी की स्वाभाविक विशेषताओं को टारगेट करके की गई हों.
- सुरक्षित ग्रुप का हिस्सा होने की वजह से किसी को निशाना बनाना. जैसे, यह कहना कि “इस [सुरक्षित ग्रुप को निशाना बनाने के लिए इस्तेमाल किया गया शब्द] को देखो!”
- स्वाभाविक विशेषताओं के आधार पर, किसी के साथ अमानवीय बर्ताव करना या उसे बुरी तरह से अपमानित करना. उदाहरण के लिए: “कुत्ती जैसी दिखने वाली इस औरत को देखो! उसका चेहरा किसी जानवर के जैसा है और शरीर किसी बीमार कुत्ती की तरह है!”
- किसी व्यक्ति को निशाना बनाकर, उसकी मौत या उसके गंभीर रूप से चोटिल होने की इच्छा जताना: “मुझे उससे बहुत नफ़रत है. काश, ऐसा हो वह ट्रक के नीचे आ जाए और उसकी मौत हो जाए.”
- ऐसा कॉन्टेंट जिसमें व्यक्ति की पहचान साफ़ ज़ाहिर हो और उसकी हत्या या उसे बुरी तरह घायल होते दिखाया गया हो. उदाहरण के लिए: वीडियो में एक ऐसी फ़िल्म की क्लिप है जिसके किसी किरदार की क्रूरता से गोली मारकर हत्या कर दी जाती है. इस क्लिप में उस किरदार के चेहरे के बदले, किसी असल व्यक्ति की फ़ोटो लगा दी गई है.
- किसी व्यक्ति को शारीरिक नुकसान पहुंचाने की धमकी देना. इसमें साफ़ शब्दों में दी गई धमकियां भी शामिल हैं. जैसे, यह कहना कि “शनिवार को मिलो, तुम्हारी मौत तय है.” इसमें इस तरह की बातें कहकर हिंसा का इरादा दिखाने की बात भी शामिल है. जैसे, हथियार दिखाते हुए यह कहना कि “संभलकर रहना, अब तुम्हारा बचना मुश्किल है”.
- किसी व्यक्ति की ऐसी निजी जानकारी पोस्ट करना जो सार्वजनिक न हो और जिससे उसकी पहचान ज़ाहिर होती हो. जैसे, उसका फ़ोन नंबर, घर का पता या ईमेल पता. साथ ही, इस जानकारी का मकसद उस व्यक्ति के ख़िलाफ़ बुरे बर्ताव के लिए लोगों को उकसाना या बढ़ावा देना हो. उदाहरण के लिए, ऐसा कहना कि “मुझे उसका फ़ोन नंबर मिल गया है. जब तक वह फ़ोन न उठा ले, तब तक कॉल करते रहें और मैसेज भेजते रहें!”
- गेम के दौरान वॉइस चैट में या किसी स्ट्रीम के दौरान मैसेज में “कई लोगों के साथ मिलकर किसी ऐसे व्यक्ति का अपमान करना” या उसे गालियां देना जिसकी पहचान की जा सकती हो.
- वीडियो में, लोगों को किसी दूसरे क्रिएटर के टिप्पणी सेक्शन में बुरे बर्ताव वाली टिप्पणियां करने के लिए कहना.
- YouTube के अलावा, दूसरे प्लैटफ़ॉर्म की उन साइटों से लिंक करना जिन पर बिना अनुमति लिए, किसी व्यक्ति को सेक्शुअल ऐक्ट में दिखाने वाली अंतरंग तस्वीरें या वीडियो होस्ट किए जाते हैं या दिखाए जाते हैं.
- दूसरे उपयोगकर्ताओं से अनुरोध करना कि वे, बिना अनुमति लिए किसी व्यक्ति को सेक्शुअल ऐक्ट में दिखाने वाली अंतरंग तस्वीरें या वीडियो शेयर करने के लिए संपर्क करें.
- पुलिस या आपातकालीन सहायता सेवाओं को “झूठा फ़ोन करना” या दूसरे शरारती कॉल करना. इसके अलावा, दर्शकों को इस तरह के या किसी दूसरे तरह के उत्पीड़न के लिए उकसाना.
- लोगों को स्टॉक करना या उन्हें ब्लैकमेल करने की कोशिश करना.
- वीडियो गेम का ऐसा कॉन्टेंट जिसे किसी व्यक्ति के ख़िलाफ़ हिंसा या नफ़रत को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया हो या ऐसा करने के लिए उसमें “बदलाव” किया गया हो.
ध्यान रखें कि यह पूरी सूची नहीं है. अगर आपको लगता है कि किसी वीडियो से इस नीति का उल्लंघन हो सकता है, तो उसे पोस्ट न करें.
आपके कॉन्टेंट से इस नीति का उल्लंघन होने पर क्या होता है
अगर आपके कॉन्टेंट से इस नीति का उल्लंघन हुआ है, तो हम उसे हटा देंगे और इसकी जानकारी देने के लिए आपको एक ईमेल भेजेंगे. अगर हमें लगता है कि आपने कोई असुरक्षित लिंक पोस्ट किया है, तो हम उसे हटा भी सकते हैं. ध्यान दें कि वीडियो या उसके मेटाडेटा में नीति का उल्लंघन करने वाले यूआरएल शामिल करने पर वीडियो को हटाया जा सकता है.
अगर आपने हमारे कम्यूनिटी दिशा-निर्देशों का पहली बार उल्लंघन किया है, तो आपके चैनल के ख़िलाफ़ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी. आपको बस एक चेतावनी दी जाएगी. आपके पास नीति से जुड़ी ट्रेनिंग लेने का मौका होता है. इससे 90 दिनों के बाद यह चेतावनी हट जाएगी. 90 दिनों की अवधि, ट्रेनिंग पूरी होने के बाद शुरू होती है, न कि चेतावनी जारी किए जाने के बाद. हालांकि, अगर 90 दिनों की इस अवधि के दौरान उस नीति का दोबारा उल्लंघन किया जाता है, तो चेतावनी नहीं हटाई जाएगी और आपके चैनल पर स्ट्राइक भेजी जाएगी. अगर ट्रेनिंग पूरी करने के बाद किसी दूसरी नीति का उल्लंघन किया जाता है, तो आपको एक और चेतावनी मिलेगी.
अगर आपके चैनल को 90 दिनों के अंदर तीन स्ट्राइक मिलती हैं, तो आपका चैनल बंद कर दिया जाएगा. स्ट्राइक भेजने के हमारे सिस्टम के बारे में ज़्यादा जानें.
कम्यूनिटी दिशा-निर्देशों या सेवा की शर्तों का बार-बार उल्लंघन करने पर, हम आपके चैनल या खाते को बंद कर सकते हैं. वहीं, अगर आपके चैनल या खाते के ख़िलाफ़ गंभीर उल्लंघन का एक भी मामला आता है या किसी नीति का बार-बार उल्लंघन किया जाता है, तब भी हम यह कदम उठा सकते हैं. अगर कोई क्रिएटर बार-बार नीति का उल्लंघन करता है, तो शायद उसे भविष्य में नीति से जुड़ी ट्रेनिंग लेने की अनुमति न दी जाए. चैनल या खाता बंद किए जाने के बारे में ज़्यादा जानें.