अपने Pixel डिवाइस के स्पीकर पर स्पेशल ऑडियो का आनंद लेते हुए, फ़िल्मों या टीवी शो को बेहतर ऑडियो इफ़ेक्ट के साथ देखें. सराउंड साउंड जैसा माहौल पाने के लिए, वायरलेस और तार वाले हेडफ़ोन या ईयरबड जैसी ऐक्सेसरी इस्तेमाल करें.
Pixel डिवाइसों पर स्पेशल ऑडियो की सुविधा इस्तेमाल करने का तरीका
स्पेशल ऑडियो की सुविधा Pixel 6, Pixel 6 Pro, Pixel 7, Pixel 7 Pro, Pixel 8, Pixel 8 Pro, Pixel 9, Pixel 9 Pro, Pixel 9 Pro XL, Pixel 9 Pro Fold, Pixel Fold, और Pixel Tablet पर उपलब्ध है.
आपके पास Pixel डिवाइस पर, फ़िल्मों और टीवी शो के लिए स्पेशल ऑडियो की सुविधा इस्तेमाल करने का विकल्प है. हालांकि, ऐसा 5.1 या इससे ज़्यादा चैनल के ऑडियो ट्रैक वाले स्ट्रीमिंग प्लैटफ़ॉर्म पर ही किया जा सकता है. जैसे - YouTube, Max, Netflix, और Disney Plus. Netflix के लिए, डिवाइस पर स्पेशल ऑडियो की सुविधा सिर्फ़ तब इस्तेमाल की जा सकती है, जब डिवाइस Pixel Buds Pro से कनेक्ट हो और इसकी हेड ट्रैकिंग की सुविधा चालू हो.
ध्यान दें: स्पेशल ऑडियो की सुविधा इस्तेमाल करने के लिए, यह पक्का कर लें कि आपके पास Android सॉफ़्टवेयर का नया वर्शन हो. डिवाइस का Android वर्शन देखने का तरीका जानें.
अपने हेडफ़ोन के लिए स्पेशल ऑडियो की सुविधा चालू करना
- अपने डिवाइस का सेटिंग ऐप्लिकेशन खोलें.
- आवाज़ और वाइब्रेशन
स्पेशल ऑडियो पर टैप करें.
- आपको स्पेशल ऑडियो के लिए जिस टाइप का हेडफ़ोन इस्तेमाल करना है उसे सेट अप करें:
- वायर वाले हेडफ़ोन इस्तेमाल करने के लिए, वायर वाले हेडफ़ोन की सुविधा चालू करें.
- वायरलेस हेडफ़ोन इस्तेमाल करने के लिए, कनेक्ट किए गए डिवाइसों की सेटिंग पर टैप करें
उस ऐक्सेसरी पर टैप करें जिसे आपको इस्तेमाल करना है
स्पेशल ऑडियो की सुविधा को चालू करें.
आवाज़ कम या ज़्यादा करने वाले बटन से स्पेशल ऑडियो की सुविधा चालू करना
अहम जानकारी: Pixel Tablet पर स्पेशल ऑडियो की सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए, आपको उसे चार्जिंग स्पीकर डॉक से हटाना होगा.
- आवाज़ कम या ज़्यादा करने के बटन को दबाएं.
- साइडबार में आवाज़ कम या ज़्यादा करने का मेन्यू दिखता है. दाईं ओर, मेन्यू
पर टैप करें.
- कनेक्ट किए गए डिवाइस और मीडिया के विकल्प देखें.
- स्पेशल ऑडियो को चालू करें.
- हो गया पर टैप करें.
वायरलेस हेडफ़ोन या ईयरबड को दूसरे डिवाइस से जोड़ने और कनेक्ट करने का तरीका जानें.
Pixel Buds Pro ईयरबड के लिए, हेड ट्रैकिंग के साथ स्पेशल ऑडियो की सुविधा चालू करना
अहम जानकारी: Pixel 6, Pixel 6 Pro, Pixel 7, Pixel 7 Pro, Pixel 8, Pixel 8 Pro, Pixel 9, Pixel 9 Pro, Pixel 9 Pro XL, Pixel 9 Pro Fold, Pixel Fold या Pixel Tablet पर, हेड ट्रैकिंग के साथ स्पेशल ऑडियो की सुविधा इस्तेमाल करने के लिए, आपके Pixel Buds Pro में फ़र्मवेयर का सबसे नया वर्शन इंस्टॉल होना चाहिए. Pixel Buds Pro के फ़र्मवेयर का वर्शन देखने का तरीका जानें.
- अपने डिवाइस का सेटिंग ऐप्लिकेशन खोलें.
- कनेक्ट किए गए डिवाइस
Pixel Buds Pro
सेटिंग
स्पेशल ऑडियो पर टैप करें.
- हेड ट्रैकिंग चालू करें.
सलाह:
- Dolby ऑडियो या 5.1 ऑडियो ट्रैक वाला कॉन्टेंट इस्तेमाल करें.
- अपने डिवाइस को स्थिर रखें या उसे किसी स्थिर जगह या स्टैंड पर रखें.
अपने डिवाइस में पहले से मौजूद स्पीकर के लिए, स्पेशल ऑडियो की सुविधा चालू करना
अहम जानकारी: यह सुविधा सिर्फ़ Pixel Fold, Pixel 9 Pro Fold, Pixel 10, Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL, Pixel 10 Pro Fold, और Pixel Tablet पर उपलब्ध है.
आपके पास डिवाइस में पहले से मौजूद स्पीकर के लिए, स्पेशल ऑडियो की सुविधा चालू करने का विकल्प होता है. इससे आपको बिलकुल हेडफ़ोन या ईयरबड जैसा अनुभव मिलता है.
- अपने डिवाइस का सेटिंग ऐप्लिकेशन खोलें.
- आवाज़ और वाइब्रेशन
स्पेशल ऑडियो पर टैप करें.
- फ़ोन या टैबलेट के स्पीकर चालू करें.
आवाज़ कम या ज़्यादा करने वाले बटन से स्पेशल ऑडियो की सुविधा चालू करना
अहम जानकारी: Pixel Tablet पर स्पेशल ऑडियो की सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए, आपको उसे चार्जिंग स्पीकर डॉक से हटाना होगा.
- आवाज़ कम या ज़्यादा करने के बटन को दबाएं.
- साइडबार में आवाज़ कम या ज़्यादा करने का मेन्यू दिखता है. दाईं ओर, मेन्यू
पर टैप करें.
- कनेक्ट किए गए डिवाइस और मीडिया के विकल्प देखें.
- स्पेशल ऑडियो को चालू करें.
- हो गया पर टैप करें.
आवाज़ से जुड़ी समस्याएं हल करना
- अपने डिवाइस का वॉल्यूम जांचें
- ब्लूटूथ ऐक्सेसरी का इस्तेमाल करते समय, देख लें कि वह दूसरे डिवाइस से ठीक तरह से कनेक्ट है या नहीं. ब्लूटूथ से जुड़ी समस्याएं हल करने का तरीका जानें.
- अडैप्टर समेत यूएसबी-सी वाली दूसरी ऐक्सेसरी इस्तेमाल करते समय, यह देख लें कि वे डिजिटल ऑडियो के साथ काम करती हों.
समस्या हल करने के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, आवाज़ से जुड़ी समस्याओं को हल करने का तरीका जानें. इसके अलावा, चाहें तो Google Pixel के सहायता समुदाय या Pixel Tablet के सहायता समुदाय से जुड़ें और वहां होने वाली बातचीत में शामिल हों.
सुझाई गई ऐक्सेसरी इस्तेमाल करें
अगर आपके हेडफ़ोन पर "Made by Google" या "Made for Google" लिखा हो, तो इसका मतलब है कि वे Pixel डिवाइसों के साथ काम करेंगे. अन्य डिजिटल ऑडियो ऐक्सेसरी भी Pixel डिवाइसों के साथ काम कर सकती हैं. Google Store पर ऐक्सेसरी ढूंढें.
ध्यान दें: अगर आपके पास Pixel 3 या Pixel 2 है, तो फ़ोन के साथ मिला हेडफ़ोन अडैप्टर, 3.5 मि॰मी॰ की ऐसी ऐक्सेसरी के साथ काम करेगा जो Android हेडसेट की ज़रूरी शर्तों को पूरा करती हैं. अगर अडैप्टर के साथ आपका हेडफ़ोन काम नहीं करता है, तो हेडफ़ोन बनाने वाली कंपनी से संपर्क करके पता करें कि वह ज़रूरी शर्तों को पूरा करता है या नहीं.
इस विषय से मिलते-जुलते लेख
Netflix, Inc का रजिस्टर किया हुआ ट्रेडमार्क Netflix है.
Disney Enterprises, Inc के रजिस्टर किए हुए ट्रेडमार्क Disney Plus और Disney+ हैं.