ऑडियो और वीडियो मीटिंग के लिए, Google Meet ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल किया जा सकता है. Google Meet के नए ऐप्लिकेशन को डाउनलोड करने का तरीका जानें.
Meet ऐप्लिकेशन से की जाने वाली मीटिंग और Meet कॉल में आपको अलग-अलग सुविधाएं और एन्क्रिप्ट (सुरक्षित) करने के तरीके मिलते हैं. जानें कि Google Meet से किए जाने वाले कॉल और मीटिंग में एन्क्रिप्ट (सुरक्षित) करने की सुविधा कैसे काम करती है.
Google Meet में बातचीत करते समय, इनमें से किसी भी सुविधा का इस्तेमाल किया जा सकता है:
- मीटिंग: लिंक की मदद से, मीटिंग शेड्यूल करें या इंस्टैंट मीटिंग में शामिल हों. सभी मीटिंग क्लाउड लेवल पर एन्क्रिप्ट होते हैं.
- कॉल:
- Meet से किया गया कॉल
- मोबाइल से सीधे Google Workspace खाते, निजी खाते या फ़ोन नंबर पर कॉल करने की सुविधा जोड़ी गई है. ये कॉल क्लाउड लेवल पर एन्क्रिप्ट किए जाते हैं.
- निजी उपयोगकर्ताओं के लिए, एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन की सुविधा उपलब्ध है. अतिरिक्त एन्क्रिप्शन लेयर के बारे में जानें.
Meet की मीटिंग के बारे में ज़्यादा जानें
अहम जानकारी:
- Google Meet में मीटिंग की सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए, अपने Google खाते में साइन इन करें.
- Business या Education खाते का इस्तेमाल करने पर, आपका एडमिन Meet से किए गए कॉल और मीटिंग की सेटिंग कंट्रोल करता है. अपने संगठन के लिए, Meet से किए जाने वाले कॉल और मीटिंग की सुविधा चालू करने का तरीका जानें.
लिंक की मदद से, मीटिंग शेड्यूल की जा सकती हैं या क्लाउड लेवल पर एन्क्रिप्ट की गई Meet की मीटिंग में शामिल हुआ जा सकता है. Google Meet वीडियो मीटिंग शुरू या शेड्यूल करने का तरीका जानें.
मीटिंग में, एंटरप्राइज़ के हिसाब से नई सुविधाओं का इस्तेमाल करना
ये काम किए जा सकते हैं:
- मीटिंग के दौरान मैसेज भेजना. वीडियो मीटिंग में हिस्सा लेने वाले लोगों को चैट मैसेज भेजने का तरीका जानें.
- वीडियो कॉल में लाइव कैप्शन जोड़ना. Google Meet में बोले जा रहे शब्दों के अनुवाद की सुविधा इस्तेमाल करने का तरीका जानें.
- वर्चुअल बैकग्राउंड और विज़ुअल इफ़ेक्ट इस्तेमाल करना. Google Meet में बैकग्राउंड बदलने और विज़ुअल इफ़ेक्ट इस्तेमाल करने का तरीका जानें.
- मीटिंग के दौरान बोलने के लिए अपना हाथ ऊपर करना. Google Meet में अपना हाथ ऊपर करने का तरीका जानें.
- ज़्यादा से ज़्यादा 100 लोगों से कनेक्ट करना. मीटिंग में ज़्यादा से ज़्यादा कितने लोगों को शामिल किया जा सकता है, इस बारे में ज़्यादा जानें.
- यह देखना कि Meet की कौनसी प्रीमियम सुविधाएं उपलब्ध हैं. Google Workspace और Google One के उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध Meet की प्रीमियम सुविधाओं के बारे में ज़्यादा जानें.
अहम जानकारी:
- कुछ डोमेन पर, मीटिंग के लिए क्लाइंट-साइड एन्क्रिप्शन की सुविधा काम करती है. Meet की क्लाइंट-साइड एन्क्रिप्शन (सीएसई) सुविधा के बारे में जानें.
- मीटिंग में शामिल होने पर, लोग आपके Google खाते में मौजूद आपका नाम और बुनियादी जानकारी देख सकते हैं. अपने Google खाते का नाम, फ़ोटो, और अन्य जानकारी बदलने का तरीका जानें.
- अगर आपने Meet में किसी संपर्क को ब्लॉक किया है, तो वह अब भी मीटिंग और ग्रुप कॉल में शामिल हो सकता है. जानें कि आपकी मीटिंग में कौन शामिल हो सकता है.
Meet कॉल के बारे में ज़्यादा जानकारी
अहम जानकारी: अगर Business या Education खाते का इस्तेमाल किया जाता है, तो आपका एडमिन Meet से किए गए कॉल और मीटिंग की सेटिंग कंट्रोल करता है. अपने संगठन के लिए, Meet से किए जाने वाले कॉल और मीटिंग की सुविधा चालू करने का तरीका जानें.
अपने फ़ोन या टैबलेट से सीधे Workspace खाते, निजी खाते या फ़ोन नंबर पर कॉल किया जा सकता है. ये कॉल क्लाउड लेवल पर एन्क्रिप्ट (सुरक्षित) किए जाते हैं. Google Meet से Meet कॉल करने का तरीका जानें.
एंटरप्राइज़ के हिसाब से Meet की नई सुविधा का इस्तेमाल करनाये काम किए जा सकते हैं: