इस लेख में दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करने से, आपको निजी Gmail खातों पर ईमेल भेजने और डिलीवर करने में मदद मिल सकती है. साल 2024 से, निजी Gmail खातों पर ईमेल भेजने के लिए, लोगों को यहां दी गई ज़रूरी शर्तें पूरी करनी होंगी. निजी Gmail खाता, वह खाता होता है जिसके आखिर में @gmail.com या @googlemail.com होता है.
अगर आपको ईमेल भेजने वाले लोगों के लिए तय की गई ज़रूरी शर्तों से जुड़े अपडेट चाहिए, तो ईमेल भेजने वाले लोगों के लिए उपलब्ध दिशा-निर्देशों के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल देखें.
Google Workspace खाते से ईमेल भेजने वाले लोग: अगर आपके Google Workspace खाते से ज़्यादा संख्या में ईमेल भेजे जाते हैं, तो सेवा के गलत इस्तेमाल और स्पैम से जुड़ी Gmail की नीति पढ़ें. यह नीति, Google Workspace के उचित इस्तेमाल की नीति का हिस्सा है.
ईमेल भेजने वाले लोगों के लिए तय की गई ज़रूरी शर्तों से जुड़े अपडेट
इस टेबल में, ईमेल भेजने वाले लोगों के लिए तय की गई ज़रूरी शर्तों और दिशा-निर्देशों से जुड़े अपडेट दिए गए हैं:
| ईमेल भेजने वाले लोगों के लिए ज़रूरी शर्त | अपडेट जोड़े जाने की तारीख |
|---|---|
| ईमेल भेजने के लिए, टीएलएस कनेक्शन का इस्तेमाल करें | दिसंबर 2023 |
ईमेल भेजने वाले लोगों के लिए ज़रूरी शर्तें और दिशा-निर्देश
इन दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि आप यह पक्का कर सकें कि Gmail खातों पर आपके ईमेल उम्मीद के मुताबिक डिलीवर हों. साथ ही, आप ईमेल भेजने की फ़्रीक्वेंसी सीमित करने, ईमेल ब्लॉक करने या उन्हें स्पैम के तौर पर मार्क करने से भी Gmail को रोक सकें.
ईमेल भेजने वाले सभी लोगों के लिए ज़रूरी शर्तेंGmail खातों पर ईमेल भेजने वाले सभी लोगों को 1 फ़रवरी, 2024 से, इस सेक्शन में दी गई ज़रूरी शर्तों का पालन करना होगा.
अहम जानकारी: अगर आपके खाते से Gmail खातों पर हर दिन 5,000 से ज़्यादा ईमेल भेजे जाते हैं, तो हर दिन 5,000 या इससे ज़्यादा ईमेल भेजने से जुड़ी ज़रूरी शर्तों का पालन करें.
- ईमेल भेजने के लिए इस्तेमाल होने वाले डोमेन के लिए, एसपीएफ़ या डीकेआईएम से ईमेल की पुष्टि करने की सुविधा सेट अप करना.
- पक्का करना कि ईमेल भेजने वाले डोमेन या आईपी के पास, फ़ॉरवर्ड और रिवर्स डीएनएस के मान्य रिकॉर्ड हों. इन्हें पीटीआर रिकॉर्ड भी कहा जाता है. ज़्यादा जानें
- ईमेल भेजने के लिए, टीएलएस कनेक्शन का इस्तेमाल करना. Google Workspace में टीएलएस सेट अप करने का तरीका जानने के लिए, ईमेल के लिए सुरक्षित कनेक्शन ज़रूरी है पर जाएं.
- Postmaster Tools में रिपोर्ट किए जाने वाले स्पैम रेट को 0.3% से कम रखना. स्पैम रेट के बारे में ज़्यादा जानें
- ईमेल को इंटरनेट मैसेज फ़ॉर्मैट स्टैंडर्ड, आरएफ़सी 5322 के हिसाब से फ़ॉर्मैट करना.
- Gmail के 'इन्होंने भेजा:' हेडर में झूठी पहचान न बताना. झूठी पहचान बताने पर Gmail, आपके ईमेल के लिए डीएमएआरसी क्वॉरंटीन करने की नीति लागू करना शुरू कर देगा. साथ ही, Gmail के 'इन्होंने भेजा:' हेडर में झूठी पहचान बताने से ईमेल की डिलीवरी पर असर पड़ सकता है.
Gmail खातों पर हर दिन 5,000 से ज़्यादा ईमेल भेजने वाले लोगों को 1 फ़रवरी, 2024 से, इस सेक्शन में दी गई ज़रूरी शर्तों का पालन करना होगा.
- अपने डोमेन के लिए, एसपीएफ़ और डीकेआईएम से ईमेल की पुष्टि करने की सुविधा सेट अप करना.
- ईमेल भेजने वाले अपने डोमेन के लिए, डीएमएआरसी की मदद से ईमेल की पुष्टि करने की सुविधा सेट अप करना. डीएमएआरसी को लागू करने की नीति को ‘कोई नहीं’ पर सेट किया जा सकता है. ज़्यादा जानें
- पक्का करना कि ईमेल भेजने वाले डोमेन या आईपी के पास, फ़ॉरवर्ड और रिवर्स डीएनएस के मान्य रिकॉर्ड हों. इन्हें पीटीआर रिकॉर्ड भी कहा जाता है. ज़्यादा जानें
- ईमेल भेजने के लिए, टीएलएस कनेक्शन का इस्तेमाल करना. Google Workspace में टीएलएस सेट अप करने का तरीका जानने के लिए, ईमेल के लिए सुरक्षित कनेक्शन ज़रूरी है पर जाएं.
- Postmaster Tools में रिपोर्ट किए जाने वाले स्पैम रेट को 0.30% से कम रखना. स्पैम रेट के बारे में ज़्यादा जानें
- ईमेल को इंटरनेट मैसेज फ़ॉर्मैट स्टैंडर्ड, आरएफ़सी 5322 के हिसाब से फ़ॉर्मैट करना.
- Gmail के 'इन्होंने भेजा:' हेडर में झूठी पहचान न बताना. झूठी पहचान बताने पर Gmail, आपके ईमेल के लिए डीएमएआरसी क्वॉरंटीन करने की नीति लागू करना शुरू कर देगा. साथ ही, Gmail के 'इन्होंने भेजा:' हेडर में झूठी पहचान बताने से ईमेल की डिलीवरी पर असर पड़ सकता है.
- ईमेल फ़ॉरवर्ड करने की सेवा मैनेज करने पर, भेजे जाने वाले ईमेल में आपको ARC हेडर जोड़ने होंगे. इस मैनेजमेंट में, ईमेल पाने वाले लोगों की सूचियां या इनबाउंड गेटवे इस्तेमाल करके ईमेल फ़ॉरवर्ड करना भी शामिल है. ARC हेडर जोड़े जाने से, ईमेल पाने वाले व्यक्ति को यह पता चलता है कि ईमेल को फ़ॉरवर्ड किया गया है और उसे आपने फ़ॉरवर्ड किया है. ईमेल पाने वाले लोगों की सूची में शामिल पतों पर भेजे जाने वाले ईमेल में, 'लिस्ट-आईडी:' हेडर भी जोड़ा जाना चाहिए. यह हेडर, ईमेल पाने वाले लोगों की सूची की जानकारी देता है.
- मार्केटिंग ईमेल और सदस्यता लिए गए ईमेल में, एक-क्लिक में सदस्यता छोड़ने का विकल्प होना ही चाहिए. ईमेल के मुख्य हिस्से में सदस्यता छोड़ने का लिंक भी साफ़ तौर पर दिखना चाहिए. ज़्यादा जानें
अगर आपको 1 फ़रवरी, 2024 से पहले, हर दिन 5,000 से ज़्यादा ईमेल भेजने हैं, तो इस लेख में दिए गए दिशा-निर्देशों का जल्द से जल्द पालन करें. इन ज़रूरी शर्तों को समयसीमा खत्म होने से पहले ही पूरा कर लेने पर, आपके ईमेल बेहतर तरीके से डिलीवर हो सकते हैं. इन्हें पूरा न करने पर, हो सकता है कि आपका ईमेल उम्मीद के मुताबिक डिलीवर न हो या उसे स्पैम के तौर पर मार्क कर दिया जाए. ईमेल की डिलीवरी में आने वाली समस्याएं हल करने में मदद पाने के लिए, समस्या का हल पर जाएं.
ईमेल की पुष्टि करने से जुड़ी ज़रूरी शर्तें और दिशा-निर्देश
अपने डोमेन के लिए, ईमेल की पुष्टि करने के इन तरीकों को सेट अप करना ज़रूरी है:
- ईमेल भेजने वाले सभी लोगों के लिए: एसपीएफ़ या डीकेआईएम
- एक साथ कई ईमेल भेजने के लिए इस्तेमाल होने वाले खाते: एसपीएफ़, डीकेआईएम, और डीएमएआरसी
पुष्टि किए गए ईमेल:
- नुकसान पहुंचाने वाले ईमेल से सुरक्षित रहने में, ईमेल पाने वाले लोगों की मदद करते हैं. नुकसान पहुंचाने वाले ईमेल में झूठे नाम से भेजे गए मेल और फ़िशिंग ईमेल शामिल हैं.
- आपको और आपके संगठन को झूठी पहचान बताकर भेजे जाने वाले ईमेल से सुरक्षित रखने में मदद करते हैं.
- इस बात की संभावना कम होती है कि Gmail, उन्हें स्पैम के तौर पर मार्क करेगा या अस्वीकार करेगा.
ईमेल भेजने के लिए इस्तेमाल होने वाले अपने हर डोमेन के लिए, ईमेल की पुष्टि करने की सुविधा सेट अप करें. इसके लिए, उस कंपनी की वेबसाइट पर जाएं जिसने आपको डोमेन नेम दिया है. पुष्टि करने की सुविधा सेट अप करने में मदद पाने के लिए, Google के दिए गए निर्देश देखें. साथ ही, वह सहायता जानकारी पढ़ें जो डोमेन नेम देने वाली कंपनी ने उपलब्ध कराई है.
Google, Gmail खातों पर भेजे गए ईमेल की जांच करता है, ताकि यह देखा जा सके कि ईमेल की पुष्टि हो चुकी है या नहीं. ईमेल डिलीवर होने की सुविधा को बेहतर बनाने के लिए, हमारा सुझाव है कि आप अपने डोमेन के लिए एसपीएफ़, डीकेआईएम, और डीएमएआरसी से ईमेल की पुष्टि करने की सुविधा को हमेशा सेट अप करें. यह भी पक्का करें कि आपने पुष्टि करने से जुड़ी उन ज़रूरी शर्तों को पूरा कर लिया है जो इस पेज पर दी गई हैं. बताए गए तरीकों से ईमेल की पुष्टि न किए जाने पर, उन्हें स्पैम के तौर पर मार्क किया जा सकता है या 5.7.26 गड़बड़ी के तौर पर अस्वीकार किया जा सकता है.
ईमेल की सेवा देने वाली कंपनी का इस्तेमाल करने पर, पक्का करें कि वह आपके डोमेन के ईमेल की पुष्टि करने के लिए, एसपीएफ़ और डीकेआईएम का इस्तेमाल कर रही हो.
अगर आपको नियमित तौर पर ईमेल फ़ॉरवर्ड करने होते हैं या उन्हें फ़ॉरवर्ड करने की सेवा मैनेज करनी होती है, तो Gmail खातों पर ईमेल फ़ॉरवर्ड करने के सबसे सही तरीके अपनाएं. इससे यह पक्का किया जा सकेगा कि फ़ॉरवर्ड किए गए ईमेल की पुष्टि हो चुकी है.
हमारा सुझाव है कि आप अपनी सार्वजनिक वेबसाइट को होस्ट करने वाले डोमेन के लिए, ईमेल की पुष्टि करने की सुविधा हमेशा सेट अप करें
एसपीएफ़
एसपीएफ़, स्पैम मैसेज भेजने वाले लोगों को बिना पुष्टि वाले ऐसे ईमेल भेजने से रोकता है जो आपके डोमेन से आए हुए लगते हैं. अपने डोमेन पर एसपीएफ़ रिकॉर्ड पब्लिश करके, एसपीएफ़ को सेट अप करें. आपके डोमेन के एसपीएफ़ रिकॉर्ड में, ईमेल भेजने वाले सभी लोगों के पते शामिल होने चाहिए. पक्का करें कि इस रिकॉर्ड में, तीसरे पक्ष की सेवा इस्तेमाल करके ईमेल भेजने वाले लोगों के पते भी शामिल हों. ऐसा न होने पर, उन पतों से मिलने वाले ईमेल को स्पैम के तौर पर मार्क किए जाने की संभावना बढ़ जाती है. अपने एसपीएफ़ रिकॉर्ड के बारे में बताने और उसे अपने डोमेन में जोड़ने का तरीका जानें.
डीकेआईएम
ईमेल भेजने के लिए इस्तेमाल होने वाले अपने डोमेन के लिए, डीकेआईएम चालू करें. ईमेल पाने वाले सर्वर, डीकेआईएम का इस्तेमाल करके पुष्टि करते हैं कि किसी ईमेल को वाकई डोमेन के मालिक ने ही भेजा है. ईमेल भेजने के लिए Google Workspace का इस्तेमाल करने पर, अपने डोमेन के लिए डीकेआईएम चालू करने का तरीका जानें. ईमेल भेजने के लिए Google Workspace का इस्तेमाल न करने पर, अपनी डीकेआईएम कुंजियां बनाने के लिए, इंटरनेट पर उपलब्ध कई टूल में से किसी का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके अलावा, डोमेन नेम देने वाली कंपनी से संपर्क करके भी मदद ली जा सकती है.
अहम जानकारी: निजी Gmail खातों पर ईमेल भेजने के लिए, 1024 बिट या इससे ज़्यादा की डीकेआईएम कुंजी ज़रूरी होती है. सुरक्षा की वजहों से, हम 2048-बिट कुंजी का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं. हालांकि, ऐसा तभी किया जा सकता है जब आपको डोमेन की सेवा देने वाली कंपनी 2048-बिट कुंजी के साथ काम कर सकती हो. डीकेआईएम कुंजी की लंबाई के बारे में ज़्यादा जानें.
डीएमएआरसी
डीएमएआरसी की मदद से, ईमेल पाने वाले सर्वर को यह पता चलता है कि एसपीएफ़ या डीकेआईएम जांच में पास न होने वाले ईमेल पर कौनसी कार्रवाई करनी है. अपने डोमेन के लिए डीएमएआरसी रिकॉर्ड पब्लिश करके, डीएमएआरसी को सेट अप करें. डीएमएआरसी जांच को पास करने के लिए, एसपीएफ़ या डीकेआईएम या इन दोनों से ईमेल की पुष्टि होना ज़रूरी है. पुष्टि वाला डोमेन वही होना चाहिए जो ईमेल के 'इन्होंने भेजा:' हेडर में दिखता है. डीएमएआरसी सेट अप करने का तरीका जानें.
हम आपको डीएमएआरसी रिपोर्ट सेट अप करने का सुझाव देते हैं. इससे आपको अपने डोमेन से भेजे गए या उन ईमेल को मॉनिटर करने में मदद मिलेगी जिन्हें देखकर लगता है कि वे आपके डोमेन से भेजे गए हैं. डीएमएआरसी रिपोर्ट, ईमेल भेजने वाले ऐसे लोगों की पहचान करने में आपकी मदद करती हैं जो शायद आपके डोमेन नेम का गलत इस्तेमाल कर रहे हों. डीएमएआरसी रिपोर्ट के बारे में ज़्यादा जानें.
ईमेल भेजने के बुनियादी ढांचे के कॉन्फ़िगरेशन से जुड़ी ज़रूरी शर्तें और दिशा-निर्देश
आईपी पते
अहम जानकारी: ईमेल भेजने वाले का आईपी पता, पॉइंटर (पीटीआर) रिकॉर्ड में दिए गए होस्टनेम के आईपी पते से मेल खाना चाहिए.
ईमेल भेजने वाले एसएमटीपी सर्वर के सार्वजनिक आईपी पते के लिए, एक ऐसा पीटीआर रिकॉर्ड होना चाहिए जो उसके होस्टनेम के बारे में बताता हो. इसे रिवर्स डीएनएस लुकअप कहा जाता है. होस्टनेम में, उसके सार्वजनिक आईपी पते के बारे में बताने वाला A (आईपीवी4 के लिए) या AAAA (आईपीवी6 के लिए) रिकॉर्ड भी होना चाहिए. इससे उस सार्वजनिक आईपी पते की जानकारी मिलनी चाहिए जिसका इस्तेमाल, ईमेल भेजने वाला सर्वर करता है. इसे फ़ॉरवर्ड डीएनएस लुकअप कहा जाता है.
ईमेल भेजने वाले सर्वर के उन आईपी पतों के रिवर्स डीएनएस के मान्य रिकॉर्ड सेट अप करें जो आपके डोमेन पर ले जाते हैं. Google Admin टूलबॉक्स Dig टूल की मदद से, पीटीआर रिकॉर्ड देखें.
अहम जानकारी: ईमेल भेजने वाले का आईपी पता, पॉइंटर (पीटीआर) रिकॉर्ड में दिए गए होस्टनेम के आईपी पते से मेल खाना चाहिए.
शेयर किए गए आईपी पते
शेयर किया गया आईपी पता, वह आईपी पता होता है जिसका इस्तेमाल ईमेल भेजने वाले एक से ज़्यादा लोग करते हैं. ऐसे आईपी पते का इस्तेमाल करके ईमेल भेजने वाले किसी भी व्यक्ति की गतिविधि का असर, उस पते का इस्तेमाल करने वाले सभी लोगों की छवि पर पड़ता है. छवि खराब होने से, आपके ईमेल की डिलीवरी पर बुरा असर पड़ सकता है.
ईमेल भेजने के लिए, शेयर किया गया आईपी पता इस्तेमाल करने पर:
- पक्का करें कि शेयर किया गया आईपी पता, इंटरनेट की किसी ब्लॉकलिस्ट में न हो. ब्लॉकलिस्ट में शामिल आईपी पतों से भेजे गए ईमेल को स्पैम के तौर पर मार्क किए जाने की संभावना ज़्यादा होती है.
- ईमेल की सेवा देने वाली कंपनी का इस्तेमाल करके, शेयर किए गए आईपी पते से ईमेल भेजने पर, Postmaster Tools का इस्तेमाल करें. इससे पता लगाया जा सकता है कि वह आईपी पता कितना भरोसेमंद है.
सदस्यता से जुड़ी ज़रूरी शर्तें और दिशा-निर्देश
अगर ईमेल पाने वाले लोगों की सूची या अन्य ईमेल सदस्यताएं मैनेज की जा रही हैं, तो सिर्फ़ उन लोगों को ईमेल भेजें जो आपसे ईमेल पाना चाहते हैं. ज़्यादातर मौकों पर, ऐसे लोग आपके ईमेल को स्पैम के तौर पर मार्क नहीं करते. अगर आपके डोमेन से भेजे गए ईमेल अक्सर स्पैम के तौर पर मार्क किए जाते हैं, तो आपके नए ईमेल को स्पैम के तौर पर मार्क किए जाने की संभावना बढ़ जाती है. बार-बार स्पैम की शिकायत होने से, आगे चलकर आपके डोमेन की छवि खराब हो सकती है. Postmaster Tools का इस्तेमाल करके, अपने ईमेल का स्पैम रेट देखें. यह भी जानें कि आपके डोमेन और आईपी पते को कितना भरोसेमंद माना जाता है.
सदस्यता लेने की प्रक्रिया को आसान बनाना
ईमेल पाने वाले लोगों की दिलचस्पी बनाए रखने के लिए:
- पक्का करें कि लोगों ने आपके ईमेल पाने के लिए ऑप्ट इन किया है.
- सदस्यता देने से पहले, ईमेल पाने वाले हर व्यक्ति के ईमेल पते की पुष्टि करें.
- ईमेल पाने वाले लोगों को समय-समय पर ईमेल भेजते रहें, ताकि यह पक्का किया जा सके कि वे सदस्यता जारी रखना चाहते हैं.
- ईमेल पाने वाले उन लोगों की सदस्यता रद्द कर दें जो आपके ईमेल न तो खोलते हैं, न ही पढ़ते हैं.
सदस्यता छोड़ने की प्रक्रिया को आसान बनाना
आपका ईमेल पाने वाले लोगों को ईमेल की सदस्यता आसानी से छोड़ने की सुविधा दें. ईमेल पाने वाले लोगों को ईमेल से ऑप्ट-आउट करने की सुविधा देने पर, ईमेल को खोलने और उन्हें क्लिक मिलने की दरें बढ़ सकती हैं. साथ ही, ईमेल भेजने का ज़्यादा फ़ायदा मिल सकता है.
अहम जानकारी: अगर आपके खाते से हर दिन 5,000 से ज़्यादा ईमेल भेजे जाते हैं, तो आपके मार्केटिंग ईमेल के साथ-साथ उन ईमेल के लिए, एक-क्लिक में सदस्यता छोड़ने की सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए जिनकी सदस्यता ली गई है.
अगर Gmail खातों पर भेजे जाने वाले ईमेल के लिए, एक-क्लिक में सदस्यता छोड़ने की सुविधा सेट अप करनी है, तो उन ईमेल में ये दोनों हेडर शामिल करें:
-
List-Unsubscribe-Post: List-Unsubscribe=One-Click
- List-Unsubscribe: <https://solarmora.com/unsubscribe/example>
जब ईमेल पाने वाला व्यक्ति एक-क्लिक में सदस्यता को छोड़ता है, तो आपको यह पोस्ट अनुरोध मिलता है:
"POST /unsubscribe/example HTTP/1.1
Host: solarmora.com
Content-Type: application/x-www-form-urlencoded
Content-Length: 26
List-Unsubscribe=One-Click"
'List-Unsubscribe:' हेडर के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, RFC 2369 और RFC 8058 पर जाएं.
सदस्यता छोड़ने के इन विकल्पों का भी इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन इन्हें एक-क्लिक में सदस्यता छोड़ने की सुविधा की जगह नहीं लेनी चाहिए:
- ईमेल पाने वाले लोगों को, ईमेल पाने वाले लोगों की वे सूचियां देखने का विकल्प दें जिनकी उन्होंने सदस्यता ली है. उन्हें अलग-अलग सदस्यता या सभी सदस्यताओं को एक साथ छोड़ने का विकल्प दें.
- ईमेल पाने वाले उन लोगों की सदस्यता अपने-आप रद्द होने की सेटिंग चालू करें जिन्हें भेजे गए ईमेल कई बार वापस आ चुके हैं.
ईमेल के कॉन्टेंट से जुड़ी ज़रूरी शर्तें और दिशा-निर्देश
यह पक्का करने के लिए कि आपके ईमेल उम्मीद के मुताबिक डिलीवर हों, मैसेज फ़ॉर्मैट करने से जुड़े इन दिशा-निर्देशों का पालन करें:
- अगर आपके ईमेल एचटीएमएल में हैं, तो उन्हें एचटीएमएल स्टैंडर्ड के हिसाब से फ़ॉर्मैट करें.
- ईमेल के हेडर से जुड़े इन दिशा-निर्देशों का पालन करें:
- 'इन्होंने भेजा:' हेडर में सिर्फ़ एक ईमेल पता होना चाहिए. जैसे:
'इन्होंने भेजा:' notifications@solarmora.com - बहुत लंबे मैसेज हेडर न लिखें. इस बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए, Gmail में मैसेज हेडर की सीमाएं पर जाएं.
- 'इन्होंने भेजा:' हेडर में सिर्फ़ एक ईमेल पता होना चाहिए. जैसे:
- ईमेल को इंटरनेट फ़ॉर्मैट स्टैंडर्ड (RFC 5322) के हिसाब से फ़ॉर्मैट करें.
- पक्का करें कि हर ईमेल में एक मान्य ईमेल आईडी मौजूद हो.
- पक्का करें कि सिंगल-इंस्टेंस ईमेल हेडर, ईमेल में सिर्फ़ एक बार शामिल हों. सिंगल-इंस्टेंस हेडर के उदाहरणों में, इन्होंने भेजा:, पाने वाला:, विषय:, और तारीख: शामिल हैं.
- ईमेल का हेडर और उसका कॉन्टेंट सटीक होना चाहिए. उसमें गुमराह करने वाला या धोखाधड़ी वाला कॉन्टेंट नहीं होना चाहिए.
- ईमेल का विषय, हेडर, डिसप्ले नेम, और ईमेल के अन्य एलिमेंट से, ईमेल भेजने वाले की पहचान और ईमेल के कॉन्टेंट की सटीक जानकारी मिलनी चाहिए. ये गुमराह करने वाले नहीं होने चाहिए. उदाहरण के लिए, 'जवाब:' या 'फ़ॉरवर्ड किया गया:' से शुरू होने वाले विषय के ईमेल तब तक न भेजें, जब तक कि उन्हें असल में फ़ॉरवर्ड करना या उनका जवाब देना न हो. 'इन्होंने भेजा:' और 'पाने वाला:' हेडर में सिर्फ़ भेजने वाले और पाने वाले लोगों को शामिल करें.
- ईमेल पाने वालों को धोखा देने या उन्हें प्रभावित करने के इरादे से ईमेल में, ग्राफ़िक एलिमेंट के तौर पर, इमोजी या स्टैंडर्ड नियम का पालन न करने वाले वर्णों का इस्तेमाल न करें. उदाहरण के लिए, डिसप्ले नेम या ब्रैंड के नाम के आगे ऐसे इमोजी या इमेज का इस्तेमाल न करें जिनसे लगे कि किसी तरह से ब्रैंड के नाम की पुष्टि की गई हो.
- अपने ईमेल में कॉन्टेंट छिपाने के लिए, एचटीएमएल या सीएसएस का इस्तेमाल न करें. कॉन्टेंट छिपाने पर, ईमेल को स्पैम के तौर पर मार्क किया जा सकता है.
- वेब लिंक, ईमेल के मुख्य हिस्से में दिखने चाहिए और समझने में आसान होने चाहिए. ईमेल पाने वाले लोगों को यह समझ आ जाना चाहिए कि लिंक पर क्लिक करने पर, उन्हें किस तरह की जानकारी मिलेगी.
- ईमेल भेजने वाले व्यक्ति की पूरी जानकारी साफ़ तौर पर दिखनी चाहिए.
-
- नीचे दिए गए अंतरराष्ट्रीय डोमेन को यूनिकोड टेक्निकल स्टैंडर्ड #39 के सेक्शन 5.2 के हिसाब से फ़ॉर्मैट करें. अंतरराष्ट्रीय डोमेन को इंटरनैशनलाइज़्ड डोमेन नेम (आईडीएन) भी कहा जाता है. यह एक यूआरएल है, जिसे किसी इलाके या देश के लिए खास तौर पर बनाया जाता है.
- पुष्टि करने वाला डोमेन
- एन्वेलप 'इन्होंने भेजा' डोमेन
- पेलोड डोमेन
- 'इसका जवाब दें' डोमेन
- भेजने वाला डोमेन
ईमेल के डिसप्ले नेम के लिए दिशा-निर्देश
डिसप्ले नेम के गलत इस्तेमाल से, निजी Gmail खातों पर भेजे जाने वाले ईमेल की डिलीवरी पर असर पड़ सकता है. व्यावसायिक गतिविधियों से जुड़े ईमेल या एक साथ कई ईमेल भेजते समय, यह ज़रूरी है कि ईमेल भेजने वालों के लिए बने दिशा-निर्देशों का पालन किया जाए. साथ ही, ईमेल पाने वाले लोगों के इनबॉक्स में अनचाहे ईमेल न भेजे जाएं. इस लेख में डिसप्ले नेम के बारे में बताए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें. इससे आपके ईमेल उम्मीद के मुताबिक डिलीवर होंगे.
डिसप्ले नेम के लिए दिशा-निर्देश
ईमेल भेजने वाले व्यक्ति के डिसप्ले नेम का इस्तेमाल, सिर्फ़ उसकी पहचान करने के लिए किया जाना चाहिए.
डिसप्ले नेम से, ईमेल भेजने वाले व्यक्ति की पहचान, नाम, और/या संगठन की जानकारी साफ़-साफ़, सही, और एक समान फ़ॉर्मैट में मिलनी चाहिए.
डिसप्ले नेम में, विषय या ईमेल का कॉन्टेंट शामिल न करें.
ईमेल पाने वाले व्यक्ति को धोखा देने के लिए, डिसप्ले नेम का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए.
इन दिशा-निर्देशों का पालन करके, गुमराह करने वाले या धोखाधड़ी वाले डिसप्ले नेम इस्तेमाल करने से बचें:
- सबसे पहले, ईमेल भेजने वाले व्यक्ति की पहचान करें. साथ ही, इस डिसप्ले नेम में ईमेल का विषय या ईमेल का कॉन्टेंट शामिल न करें. उदाहरण के लिए, इस तरह के डिसप्ले नेम इस्तेमाल न करें:
- ज़रूरी अपडेट ---------- [कंपनी का नाम] की ओर से
- सेल का समय खत्म हो रहा है
- [प्रॉडक्ट/खबर] सूचना
- ज़रूरी अनुरोध
- आखिरी मौका
- डिसप्ले नेम में, ईमेल पाने वाले व्यक्ति का नाम शामिल नहीं होना चाहिए. इससे यह भी नहीं लगना चाहिए कि ईमेल का जवाब दिया जा रहा है या थ्रेड में बातचीत की जा रही है. उदाहरण के लिए, इस तरह के डिसप्ले नेम इस्तेमाल न करें:
- [ईमेल पाने वाले व्यक्ति का नाम] <info@organization.com>
- उपयोगकर्ता (2)
- डिसप्ले नेम से, ईमेल भेजने वाले व्यक्ति की पहचान साफ़ तौर पर होनी चाहिए. इसमें ग्राफ़िक एलिमेंट के तौर पर, इमोजी या स्टैंडर्ड का पालन न करने वाले अन्य वर्णों का इस्तेमाल न करें. उदाहरण के लिए, इस तरह के डिसप्ले नेम इस्तेमाल न करें:
नया अपडेट
- मुझे ईमेल भेजें
- [1] नया ईमेल
झूठे नाम से ईमेल भेजना और डिसप्ले नेम
धोखाधड़ी के लिए झूठे डिसप्ले नेम इस्तेमाल करने के इन तरीकों से बचें:
- एक साथ कई ईमेल भेजने के लिए, डिसप्ले नेम के तौर पर @gmail.com डोमेन का इस्तेमाल करना
- ऐसे वर्ण इस्तेमाल करना जिनसे पता चलता हो कि ईमेल, थ्रेड वाली बातचीत का हिस्सा है. उदाहरण के लिए: उपयोगकर्ता (2)
- डिसप्ले नेम में, ईमेल पाने वाले व्यक्ति का नाम इस्तेमाल करना
यह ज़रूरी है कि आपके ईमेल, आपको और आपके ईमेल पाने वाले लोगों को आपस में बेहतर तरीके से जोड़ें. इससे आपको अपने ईमेल कैंपेन को असरदार तरीके से मैनेज करने में मदद मिलेगी. ईमेल डिलीवरी की क्षमता और उसके असर को बेहतर बनाने के लिए, आपको ईमेल भेजने वालों के लिए बने सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा. जो लोग ईमेल भेजने के लिए सबसे सही तरीके नहीं अपनाते उनके ईमेल की डिलीवरी से जुड़ी समस्याओं को हल करने के बारे में हम शायद न सोचें.
ईमेल भेजने के तरीकों से जुड़ी ज़रूरी शर्तें और दिशा-निर्देश
इस सेक्शन में दिए गए सबसे सही तरीके अपनाएं. ऐसा करने पर, इस बात की ज़्यादा संभावना है कि Gmail, आपके डोमेन से भेजे गए ईमेल को स्पैम फ़ोल्डर में न भेजे या उन्हें ब्लॉक न करे.
- संगठन के लेवल पर, एक-दूसरे से अलाइन किए गए एसपीएफ़ और डीकेआईएम से ईमेल की पुष्टि करें. ईमेल की सेवा देने वाली किसी कंपनी का इस्तेमाल करने पर, पक्का करें कि वह कंपनी इस तरह से ईमेल की पुष्टि करने की सुविधा देती हो.
- जहां तक हो सके, एक ही आईपी पते से सभी ईमेल भेजें. अगर कई आईपी पतों से ईमेल भेजने ज़रूरी हों, तो हर तरह के ईमेल के लिए अलग आईपी पता इस्तेमाल करें. उदाहरण के लिए, खाते के बारे में सूचनाएं भेजने के लिए अलग आईपी पता और प्रमोशन वाले ईमेल भेजने के लिए अलग आईपी पता इस्तेमाल करें.
-
एक कैटगरी के ईमेल के लिए, 'इन्होंने भेजा:' में एक ही ईमेल पता होना चाहिए. उदाहरण के लिए, example.com डोमेन नेम से भेजे जाने वाले ईमेल में, 'इन्होंने भेजा:' वाले पते इस तरह हो सकते हैं:
- बिक्री की रसीद वाले ईमेल: sales@example.com
- प्रमोशन वाले ईमेल: deals@example.com
- खाते से जुड़ी सूचना वाले ईमेल: alert@example.com
- ईमेल पाने वाले व्यक्ति की संपर्क सूची में मौजूद किसी पते से भेजे गए ईमेल को स्पैम के तौर पर मार्क किए जाने की संभावना कम होती है.
ईमेल भेजने के इन तरीकों को न अपनाएं
- एक ही ईमेल में कई तरह के कॉन्टेंट न डालें. उदाहरण के लिए, बिक्री की रसीद वाले ईमेल में प्रमोशन शामिल न करें.
- अनुमति लिए बिना, अन्य लोगों के नाम या डोमेन नेम इस्तेमाल करके ईमेल न भेजें. इसे झूठे नाम से ईमेल भेजना कहा जाता है. Gmail ऐसे ईमेल को स्पैम के तौर पर मार्क कर सकता है.
- संगठन के लोगों से मिले ईमेल को स्पैम के तौर पर मार्क न करें. इससे आपके डोमेन की छवि पर बुरा असर पड़ सकता है. साथ ही, आने वाले समय में उस डोमेन से भेजे गए ईमेल, स्पैम के तौर पर मार्क किए जा सकते हैं.
- दूसरी कंपनियों से ईमेल पते न खरीदें.
- जिन लोगों ने आपके ईमेल पाने के लिए साइन अप नहीं किया है उन्हें मैसेज न भेजें. ये लोग, आपके ईमेल को स्पैम के तौर पर मार्क कर सकते हैं. इससे आने वाले समय में, इन्हें मिलने वाले ईमेल, स्पैम के तौर पर मार्क किए जाएंगे.
- ऐसे ऑप्ट-इन फ़ॉर्म इस्तेमाल न करें जिन पर डिफ़ॉल्ट रूप से सही का निशान लगा हो और जिनसे लोगों को अपने-आप सदस्यता मिल जाती हो. कुछ देशों और इलाकों में, अपने-आप ऑप्ट-इन किए जाने की सुविधा पर पाबंदी है. इस सुविधा को उपयोगकर्ताओं पर लागू करने से पहले, अपने देश या इलाके के कानूनों को पढ़ें.
कभी-कभी कुछ ऐसे ईमेल भी स्पैम के तौर पर मार्क किए जा सकते हैं जो स्पैम नहीं होते. ऐसा होने पर, ईमेल पाने वाले लोग उन मान्य ईमेल को 'स्पैम नहीं है' के तौर पर मार्क कर सकते हैं. इससे उन ईमेल को भेजने वाले व्यक्ति के अगले ईमेल, ईमेल पाने वाले उन लोगों के इनबॉक्स में आने लगते हैं.
ईमेल भेजने की संख्या धीरे-धीरे बढ़ाएं, ताकि डिलीवरी से जुड़ी समस्याएं न हों
इन बातों से तय होता है कि ज़्यादा संख्या में ईमेल भेजने की अपनी क्षमता को कितनी जल्दी बढ़ाया जा सकता है:
- भेजे जाने वाले ईमेल की संख्या: अगर पहले से ही ज़्यादा ईमेल भेजे जा रहे हैं, तो उनकी संख्या को धीरे-धीरे बढ़ाया जाना चाहिए.
- ईमेल भेजने की फ़्रीक्वेंसी: हर हफ़्ते के बजाय, हर दिन ईमेल भेजकर, भेजे जाने वाले ईमेल की संख्या जल्दी बढ़ाई जा सकती है.
- आपके ईमेल के बारे में, उन्हें पाने वाले लोगों के सुझाव, शिकायत या राय: सिर्फ़ उन लोगों को ईमेल भेजें जिन्होंने आपके ईमेल की सदस्यता ली है. साथ ही, ईमेल पाने वाले लोगों को सदस्यता छोड़ने का विकल्प भी दें.
भेजे जाने वाले ईमेल की संख्या बढ़ाने पर:
- लोगों को स्पैम से बचाने के लिए, तय समयसीमा में सीमित संख्या में ही ईमेल भेजे जा सकते हैं. Gmail, हर डोमेन और आईपी पते के लिए, भेजे गए और भेजे जा सकने वाले ईमेल की संख्या और उन पर मिले सुझाव/शिकायत/राय को ट्रैक करता है:
- डीकेआईएम और एसपीएफ़ के कोटे आपके डोमेन के लिए ही होते हैं. इसलिए, इनका कोटा खत्म हो जाने का असर उस आईपी पते से ईमेल भेजने वाले अन्य डोमेन पर नहीं पड़ता.
- आईपी पते का कोटा, उस आईपी पते का इस्तेमाल करने वाले सभी डोमेन के साथ शेयर किया जाता है. इसलिए, इसका कोटा खत्म हो जाने का असर उस आईपी पते से ईमेल भेजने वाले सभी डोमेन पर पड़ता है और वे ईमेल भेजना बंद कर देते हैं.
- भेजे जाने वाले ईमेल की संख्या धीरे-धीरे बढ़ाने पर, आपको Postmaster Tools का इस्तेमाल करके, ईमेल की डिलीवरी को मॉनिटर करना चाहिए.
-
ऑफ़िस और स्कूल वाले Google Workspace खातों के लिए, ईमेल भेजने की सीमाएं तब भी लागू होती हैं, जब ईमेल पाने वाले लोग Google Workspace के अलग-अलग डोमेन का इस्तेमाल करते हों. उदाहरण के लिए, ऐसा हो सकता है कि आप उन लोगों को ईमेल भेजें जिनके पतों में your-company.net और example.com डोमेन हों. ये डोमेन अलग-अलग हैं, लेकिन दोनों डोमेन में इनके एमएक्स रिकॉर्ड के मुताबिक google.com होने पर, इन पर भेजे गए ईमेल आपके खाते से ईमेल भेजने की तय सीमा के दायरे में गिने जाएंगे.
- Google Workspace या Gmail का इस्तेमाल करने पर: ईमेल भेजने की सीमा पूरी होने पर, ईमेल भेजने वाले आईपी पते के लिए ईमेल भेजने की फ़्रीक्वेंसी सीमित हो जाती है.
अगर आपको ज़्यादा संख्या में ईमेल भेजने हैं, तो हमारा सुझाव है कि आप:
- नियमित अंतराल पर ईमेल भेजें. एक साथ कई ईमेल न भेजें.
- शुरुआत में कम ईमेल भेजें, ताकि उन्हें पढ़ने में उपयोगकर्ताओं की दिलचस्पी बनी रहे. समय के साथ, धीरे-धीरे यह संख्या बढ़ाएं.
- अगर आपने भेजे जाने वाले ईमेल की संख्या बढ़ाई है, तो सर्वर से मिलने वाले जवाबों, स्पैम रेट, और ईमेल भेजने वाले डोमेन की छवि को नियमित रूप से मॉनिटर करें. इससे आपको स्पैम रेट बढ़ने, ईमेल भेजने की फ़्रीक्वेंसी सीमित होने या आपके ईमेल भेजने वाले डोमेन की छवि खराब होने की जानकारी तुरंत मिल जाएगी, ताकि आप जल्द से जल्द उसके हिसाब से कार्रवाई कर सकें.
- अगर आपने पहले कभी बड़ी संख्या में ईमेल नहीं भेजे हैं, तो अचानक एक साथ ज़्यादा ईमेल भेजने से बचें. उदाहरण के लिए, अगर पहले के मुकाबले अचानक दोगुनी संख्या में ईमेल भेजे जाते हैं, तो ईमेल भेजने की फ़्रीक्वेंसी सीमित हो सकती है या डोमेन की छवि खराब हो सकती है.
- अगर आपने एक साथ कई लोगों को भेजे जाने वाले ईमेल के फ़ॉर्मैट में बदलाव किया है, तो नए फ़ॉर्मैट में भेजे जाने वाले ईमेल की संख्या धीरे-धीरे बढ़ाएं.
- ईमेल भेजने के बुनियादी ढांचे या ईमेल के हेडर के फ़ॉर्मैट में अहम बदलाव करने के बाद, बदले हुए फ़ॉर्मैट में भेजे जाने वाले ईमेल की संख्या अलग से बढ़ाएं.
- अगर ईमेल डिलीवर न हों या देर से पहुंचने लगें, तो एसएमटीपी गड़बड़ी की दर कम होने तक, भेजे जाने वाले ईमेल की संख्या कम कर दें. इसके बाद, इनकी संख्या को धीरे-धीरे बढ़ाएं. अगर कम संख्या में भेजने के बाद भी ईमेल डिलीवर नहीं हो रहे या देर से पहुंच रहे हैं, तो समस्याओं का पता लगाने के लिए हर ईमेल की अलग-अलग समीक्षा करें. उदाहरण के लिए, जांच के मकसद से एक खाली ईमेल भेजकर देखें कि कोई समस्या तो नहीं आ रही.
- किसी आईपी पते से ईमेल भेजने की दर को तय सीमा के अंदर रखने के लिए:
- ऐसे डोमेन से ईमेल भेजते समय ईमेल भेजने की सीमा का ध्यान रखें जिनका एमएक्स होस्ट Google.com हो.
- एक आईपी पते से ईमेल भेजने की सीमा एमएक्स रिकॉर्ड डोमेन के आधार पर तय करें, न कि पाने वाले के ईमेल पते के डोमेन के आधार पर.
- जवाबों को मॉनिटर करें, ताकि आप ईमेल भेजने की फ़्रीक्वेंसी में बदलाव करके उसे तय सीमा के अंदर रख सकें.
एसएमटीपी से जुड़ी गड़बड़ियों के मैसेज पर ध्यान दें. कोटा खत्म हो जाने पर, Gmail आम तौर पर एसएमटीपी से जुड़ी गड़बड़ी के कोड 4.7.28 वाले ईमेल अस्वीकार कर देता है. अगर आपको इस गड़बड़ी का मैसेज मिलता है, तो:
- कम से कम 10 मिनट तक ईमेल न भेजें.
- समस्या की वजह का पता लगाएं.
- अगर गड़बड़ी के मैसेज में यह नहीं बताया गया है कि डीकेआईएम, एसपीएफ़ या आईपी पते में से आपका कौनसा कोटा खत्म हुआ है, तो मान लें कि इन तीनों पर असर पड़ा है.
- 10 मिनट के बाद, एक ही कनेक्शन से ईमेल भेजें.
- अगर एक कनेक्शन काम नहीं करता है, तो और 10 मिनट इंतज़ार करें.
- अगर कनेक्शन बन जाता है, तो एक-एक करके कनेक्शन की संख्या बढ़ाएं. ऐसा तब तक करें, जब तक कनेक्शन की संख्या आपकी ज़रूरत के मुताबिक न हो जाए.
अन्य दिशा-निर्देश
ईमेल की सेवा देने वाली कंपनियों का इस्तेमाल करने के लिए दिशा-निर्देश
Google और Gmail, अनुमति वाली सूची में शामिल किए जाने के उन अनुरोधों को स्वीकार नहीं करते जिन्हें ईमेल की सेवा देने वाली कंपनियां भेजती हैं. हम यह गारंटी नहीं दे सकते कि Gmail, ईमेल की सेवा देने वाली कंपनियों से आने वाले ईमेल में स्पैम की सही तरीके से पहचान कर पाएगा.
अपने डोमेन से ईमेल भेजने के लिए, ईमेल की सेवा देने वाली किसी तीसरे पक्ष की कंपनी का इस्तेमाल करने पर:
- पुष्टि करें कि आपको ईमेल की सेवा देने वाली कंपनी, इस पेज पर दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करती हो. आम तौर पर, ऐसी सेवा देने वाली बड़ी कंपनियां इन दिशा-निर्देशों का पालन करती हैं. जैसे- Google, AOL, और Yahoo.
- पक्का करें कि आपके डोमेन के एसपीएफ़ रिकॉर्ड में, ईमेल भेजने वाले सभी पते शामिल हों. अगर आपके एसपीएफ़ रिकॉर्ड में, तीसरे पक्ष की सेवा इस्तेमाल करने वाले ईमेल पते शामिल नहीं हैं, तो इनसे मिलने वाले ईमेल को स्पैम के तौर पर मार्क किए जाने की संभावना ज़्यादा होती है. एसपीएफ़ रिकॉर्ड सेट अप करने का तरीका जानें.
अगर आपने डोमेन नेम देने वाली किसी कंपनी की सेवा ली है, लेकिन अपने ईमेल खुद मैनेज करने का विकल्प चुना है, तो हमारा सुझाव है कि:
- इस पेज पर दी गई ज़रूरी शर्तों और दिशा-निर्देशों को पढ़कर, उनका पालन करें.
- अपने डोमेन से Gmail खातों पर भेजे गए ईमेल की जानकारी को मॉनिटर करने के लिए, Postmaster Tools इस्तेमाल करें.
ईमेल की सेवा देने वाली कंपनियों के लिए दिशा-निर्देश
अगर क्लाइंट ईमेल भेजने के लिए आपकी सेवा का इस्तेमाल करते हैं, तो उनके भेजे गए ईमेल की ज़िम्मेदारी आपकी होती है. हमारा सुझाव है कि ईमेल भेजने की उनकी गतिविधि को मैनेज करने के लिए, इन तरीकों को अपनाएं:
- ईमेल के गलत इस्तेमाल की शिकायत करने के लिए कोई ईमेल पता दें. जैसे: abuse@email-provider.com.
- पक्का करें कि आपके डब्ल्यूएचओआईएस रिकॉर्ड में और abuse.net पर, आपकी संपर्क जानकारी अप-टू-डेट हो.
- आपकी सेवा का इस्तेमाल करके स्पैम भेजने वाले क्लाइंट को तुरंत हटा दें.
अफ़िलिएट मार्केटिंग
अफ़िलिएट मार्केटिंग प्रोग्राम उन कंपनियों या लोगों को इनाम देते हैं जो आपकी वेबसाइट पर लोगों को भेजते हैं. हालांकि, स्पैम ईमेल भेजने वाले लोग इन प्रोग्राम का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर आपका ब्रैंड किसी मार्केटिंग स्पैम से जुड़ा है, तो आपके भेजे गए अन्य ईमेल भी स्पैम के तौर पर मार्क किए जाएंगे.
हमारा सुझाव है कि आप नियमित तौर पर अफ़िलिएट को मॉनिटर करें और स्पैम ईमेल भेजने वाले अफ़िलिएट को हटाएं.
फ़िशिंग एक्सरसाइज़
अपने डोमेन से, टेस्ट फ़िशिंग ईमेल या टेस्ट कैंपेन ईमेल न भेजें. इससे आपके डोमेन की छवि पर गलत असर पड़ सकता है और इसे इंटरनेट की ब्लॉकलिस्ट में भी शामिल किया जा सकता है.
निगरानी करना और समस्या हल करना
Postmaster Tools
Postmaster Tools इस्तेमाल करके, Gmail उपयोगकर्ताओं को भेजे गए अपने ईमेल के बारे में जानकारी पाएं. इसमें यह जानकारी शामिल है:
- ईमेल पाने वाले लोगों ने आपके ईमेल को स्पैम के तौर पर मार्क किया या नहीं
- ईमेल उम्मीद के मुताबिक डिलीवर न होने की वजह
- ईमेल की पुष्टि की गई है या नहीं
- आपके डोमेन या आईपी की छवि कैसी है और ईमेल डिलीवरी की दर पर इसका क्या असर पड़ा है
स्पैम रेट
-
Postmaster Tools में अपने डोमेन के स्पैम रेट की जांच नियमित रूप से करते रहें.
- Postmaster Tools में रिपोर्ट किए गए स्पैम रेट को 0.10% से कम रखें. स्पैम रेट किसी भी स्थिति में, 0.30% या उससे ज़्यादा नहीं होना चाहिए. ज़्यादा जानें
- आपको अपना स्पैम रेट कम रखना चाहिए. इससे लोगों से मिली स्पैम की शिकायतों में कभी-कभी कुछ बढ़ोतरी होने पर भी, आपके ईमेल को स्पैम के तौर पर मार्क नहीं किया जाता.
- अगर आपका स्पैम रेट ज़्यादा है, तो आपके ईमेल को स्पैम के तौर पर मार्क किए जाने की संभावना बढ़ जाती है. स्पैम रेट में सुधार होने पर, आपके ईमेल को स्पैम की कैटगरी से हटाए जाने में कुछ समय लग सकता है.
ओपन रेट
- Google, ओपन रेट की जानकारी ट्रैक नहीं करता है.
- Google, तीसरे पक्षों के रिपोर्ट किए गए ओपन रेट की पुष्टि नहीं कर सकता.
- ओपन रेट कम होने का मतलब हमेशा यह नहीं होता कि ईमेल की डिलीवरी में कोई समस्या हुई है या उसे स्पैम की कैटगरी में रखा गया है.
ईमेल की डिलीवरी से जुड़ी समस्या हल करना
अगर ईमेल उम्मीद के मुताबिक डिलीवर नहीं हो रहे हैं, तो:
- नियमित रूप से जांच करके, यह पक्का करें कि Google सुरक्षित ब्राउज़िंग की सूची में आपके डोमेन को असुरक्षित न बताया गया हो.
- अगर आपको अपने डोमेन की स्थिति देखनी है, तो सुरक्षित ब्राउज़िंग के लिए साइट की स्थिति पता करने की सुविधा वाले पेज पर अपने डोमेन का यूआरएल डालें.
- अपने डोमेन से लिंक किए गए सभी डोमेन की स्थिति को नियमित रूप से देखें.
ईमेल की सेवा देने वाली कंपनियों की मदद से ईमेल भेजना
अगर ईमेल सेवा देने वाली कंपनी की मदद से ईमेल भेजने में आपको समस्याएं हो रही हैं, तो पुष्टि करें कि वह कंपनी इस पेज पर दी गई ज़रूरी शर्तों और दिशा-निर्देशों का पालन कर रही है.
डोमेन सेटिंग देखने के लिए Google Admin टूलबॉक्स का इस्तेमाल करना
अपने डोमेन की सेटिंग देखने और उन्हें ठीक करने के लिए, Google Admin टूलबॉक्स का इस्तेमाल करें.
अस्वीकार किए गए ईमेल के सोर्स को ठीक करना
अगर आपके ईमेल अस्वीकार हो जाते हैं, तो शायद आपको गड़बड़ी का मैसेज मिले. गड़बड़ी ठीक करने के लिए उसके बारे में ज़्यादा जानें. ये गड़बड़ी होने पर मिलने वाले आम मैसेज हैं:
- 421, "4.7.0": ईमेल अस्वीकार कर दिए गए, क्योंकि इन्हें भेजने वाले सर्वर का आईपी पता, पाने वाले के डोमेन की अनुमति वाली सूची में नहीं है.
- 550, "5.7.1": ईमेल अस्वीकार कर दिए गए, क्योंकि इन्हें भेजने वाले सर्वर का आईपी पता, निलंबित किए गए आईपी पतों की सूची में है. गड़बड़ी का यह मैसेज तब दिख सकता है, जब खराब छवि वाले आईपी से ईमेल भेजा गया हो.
ईमेल और एसएमटीपी गड़बड़ी के मैसेज के बारे में ज़्यादा जानें:
आईपीवी6 पुष्टि से जुड़ी गड़बड़ियां ठीक करना
आईपीवी6 पुष्टि में गड़बड़ी का मतलब यह हो सकता है कि ईमेल भेजने वाले सर्वर का पीटीआर रिकॉर्ड, आईपीवी6 का इस्तेमाल नहीं कर रहा है. अगर आपने ईमेल की सेवा देने वाली कंपनी का इस्तेमाल किया है, तो पुष्टि करें कि वह आईपीवी6 पीटीआर रिकॉर्ड का इस्तेमाल कर रही हो.
यहां आईपीवी6 पुष्टि में गड़बड़ी का उदाहरण दिया गया है:
550-5.7.1: ईमेल, पीटीआर रिकॉर्ड और पुष्टि के लिए, आईपीवी6 के दिशा-निर्देशों के मुताबिक नहीं है.
समस्या हल करने वाले टूल का इस्तेमाल करना
कभी-कभी, इस लेख में दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करने के बाद भी, आपको ईमेल डिलीवर करने में समस्या आ सकती है. ऐसा होने पर, ईमेल भेजने वालों को डिलीवरी में आने वाली समस्याओं का हल करना में बताया गया तरीका आज़माएं.
मिलते-जुलते विषय
- ईमेल भेजने वालों के लिए बने दिशा-निर्देशों के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- ईमेल डिलीवर होने में आने वाली समस्याएं ठीक करना
- Google Groups से ईमेल अस्वीकार किए जाने की समस्या ठीक करना
आपकी सुविधा के लिए, हमारी नीतियों का अनुवाद भी उपलब्ध है. अगर इस नीति के किसी दूसरे अनुवाद और अंग्रेज़ी भाषा में उपलब्ध नीति में कोई अंतर होता है, तो इसके अंग्रेज़ी भाषा वाले वर्शन को प्राथमिकता दी जाएगी.