विज्ञापन में इस्तेमाल होने वाले तरह-तरह के कॉन्टेंट को ऐसेट कहते हैं. इन ऐसेट के ज़रिए कारोबार की अहम जानकारी मिलती है और लोग कारोबार में दिलचस्पी दिखाते हैं. हेडलाइन, ब्यौरे, वेबसाइट के अलग-अलग हिस्सों के लिंक, कॉल बटन, जगह की जानकारी वगैरह को ऐसेट कहा जाता है. इन ऐसेट को एक फ़ॉर्मैट में रखकर विज्ञापन बनाया जाता है, जिसे लोगों को दिखाया जाता है.
इस लेख में हर ऐसेट टाइप के बारे में जानकारी दी गई है. साथ ही, सही ऐसेट चुनने के तरीके के बारे में भी बताया गया है.
इनके काम करने का तरीका
Google Ads, आपके रिस्पॉन्सिव सर्च विज्ञापनों (सर्च क्वेरी के हिसाब से ढल जाने वाले विज्ञापन) की परफ़ॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए उनमें कुछ अतिरिक्त ऐसेट शामिल करता है. इन ऐसेट को Google पर की जाने वाली अलग-अलग सर्च क्वेरी को ध्यान में रखकर चुना जाता है. इसलिए, हमारा सुझाव है कि विज्ञापनों के लिए ऐसी सभी ज़रूरी ऐसेट जोड़ें जिनसे आपके कारोबार के लक्ष्यों को हासिल करने में मदद मिल सकती है.
विज्ञापन में साइटलिंक और इमेज जैसी ऐसेट जोड़ने पर, खोज नतीजों के पेज पर आपका विज्ञापन ऊपर और ज़्यादा लोगों को दिखता है. इसका मतलब है कि इन ऐसेट को इस्तेमाल करने पर आपको विज्ञापन से ज़्यादा फ़ायदा मिलेगा. ऐसा होने से, आपको ज़्यादा क्लिक मिल सकते हैं. यही नहीं, इससे विज्ञापनों के साथ दिखने वाले मैप और कॉल करने के विकल्पों से, लोगों को कारोबार तक पहुंचने और आपसे इंटरैक्ट करने में ज़्यादा आसानी होती है.
कई ऐसेट ऐसी होती हैं जिन्हें विज्ञापन में मैन्युअल तरीके से सेटअप करना होता है. हालांकि, कुछ ऐसेट को सेट अप नहीं करना पड़ता. Google Ads, इन्हें विज्ञापन में अपने-आप शामिल कर लेता है. ऐसा तब होता है, जब Google Ads को लगता है कि ऐसेट जोड़ने पर आपके विज्ञापन की परफ़ॉर्मेंस बेहतर हो सकती है. खाता-लेवल की, अपने-आप तैयार होने वाली ऐसेट के बारे में ज़्यादा जानें.
इन विकल्पों का इस्तेमाल करके, अपने कैंपेन में ऐसेट जोड़ी जा सकती हैं:
- Google Ads की विज्ञापन फ़ॉर्मैट की ज़रूरी शर्तों के मुताबिक, सीधे तौर पर अपनी ऐसेट बनाएं और उन्हें अपलोड करें.
- अपने-आप ऐसेट जनरेट करने के तरीकों का इस्तेमाल करें. जैसे, खाता-लेवल की, अपने-आप तैयार होने वाली ऐसेट और पसंद के मुताबिक टेक्स्ट बनाने की सुविधा. पहले इसे “अपने-आप ऐसेट जनरेट होने की सेटिंग” कहा जाता था.
खाता-लेवल की, अपने-आप तैयार होने वाली ऐसेट और सर्च कैंपेन में अपनी पसंद के मुताबिक टेक्स्ट बनाने की सुविधा के बारे में ज़्यादा जानें.
लागत
कैंपेन में अतिरिक्त ऐसेट जोड़ने के लिए, कोई शुल्क नहीं लिया जाता. फ़ाइनल विज्ञापन में किसी भी ऐसेट पर होने वाले क्लिक के लिए, आपसे हमेशा की तरह ही शुल्क लिया जाएगा. जैसे, हेडलाइन, साइटलिंक, इमेज वगैरह. (सेलर रेटिंग पर क्लिक इसका अपवाद है, जिसका शुल्क नहीं लिया जाता.) इसलिए, आपसे क्लिक के लिए शुल्क तब लिया जाता है, जब कोई व्यक्ति आपके फ़ाइनल विज्ञापन में मौजूद 'कॉल करें' के आइकॉन का इस्तेमाल करके आपको कॉल करता है या जब कोई व्यक्ति आपके फ़ाइनल विज्ञापन में दिए गए ऐप्लिकेशन पर क्लिक करके ऐप्लिकेशन को डाउनलोड करता है. Google Ads हर विज्ञापन और उसकी ऐसेट पर होने वाले क्लिक के लिए, आपसे दो क्लिक से ज़्यादा का शुल्क नहीं लेता. यह शुल्क, हर इंप्रेशन के हिसाब से लिया जाता है.
हर क्लिक की असल लागत
कैंपेन में ऐसेट जोड़ने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता. हालांकि, आपके विज्ञापन पर होने वाले क्लिक के लिए, आपसे हमेशा की तरह शुल्क लिया जाता है. ऐसेट की वजह से मिलने वाले कुछ इंटरैक्शन के लिए भी शुल्क लिया जाता है. उदाहरण के लिए, जब कोई व्यक्ति किसी 'डाउनलोड करें' बटन (ऐप्लिकेशन ऐसेट), 'कॉल करें' बटन (कॉल ऐसेट), 'निर्देश' आइकॉन (लोकेशन ऐसेट) वगैरह पर क्लिक करता है. समीक्षाओं और सेलर रेटिंग पर होने वाले क्लिक इसका अपवाद हैं: इन पर होने वाले क्लिक के लिए हम आपसे शुल्क नहीं लेते. Google Ads हर विज्ञापन और उसकी ऐसेट के हर इंप्रेशन पर होने वाले क्लिक के लिए, आपसे दो क्लिक से ज़्यादा का शुल्क नहीं लेता.
आपको ज़्यादा से ज़्यादा उतना ही पेमेंट करना होगा जितना विज्ञापन के लिए सबसे कम रैंक को बनाए रखने और आपसे ठीक नीचे वाले प्रतिस्पर्धी (अगर कोई हो) की विज्ञापन रैंक से आगे निकलने के लिए ज़रूरी होगा.
जैसे, पेज में ऊपर दिखाए जाने वाले विज्ञापनों का असल सीपीसी अक्सर ज़्यादा होता है. ऐसा प्रतिस्पर्धा और कुछ हद तक विज्ञापन के लिए ज़रूरी रैंक के बहुत ज़्यादा होने की वजह से भी होता है. इसी तरह, विज्ञापन में ऐसेट के ज़्यादा होने पर भी असल सीपीसी ज़्यादा होता है, क्योंकि ऐसे में विज्ञापन से ज़्यादा क्लिक मिलने की उम्मीद होती है. हालांकि, ध्यान दें कि आपको विज्ञापनों में ज़्यादा ऐसेट जोड़ने के मुकाबले, अक्सर खोज नतीजों के पेज पर विज्ञापन की पोज़िशन ऊपर ले जाने के लिए ज़्यादा सीपीसी देना पड़ता है. इसका मतलब यह है कि अपने विज्ञापन की पोज़िशन ऊपर करने के बजाय विज्ञापन में ज़्यादा ऐसेट का इस्तेमाल करने से, आपको आम तौर पर कम पैसों में ज़्यादा क्लिक मिल सकते हैं.
हेडलाइन और ब्यौरे
हेडलाइन और ब्यौरे ज़रूरी ऐसेट हैं. ये ऐसेट उपयोगकर्ताओं का ध्यान खींचने वाली और यूनीक होनी चाहिए. साथ ही, इनमें उपयोगकर्ताओं को मिलने वाले फ़ायदों को खास तौर पर बताना ज़रूरी है. हेडलाइन और ब्यौरे की संख्या ज़्यादा से ज़्यादा होनी चाहिए. इससे, संभावित ग्राहक की सर्च क्वेरी से मिलते-जुलते आपके विज्ञापनों को दिखाने के लिए, Google Ads के पास ज़्यादा मौके होंगे. इससे आपके विज्ञापन की परफ़ॉर्मेंस बेहतर हो सकती है.
जब हेडलाइन और ब्यौरे डाल दिए जाते हैं, तो Google Ads टेक्स्ट को विज्ञापन के एक से ज़्यादा कॉम्बिनेशन में इस तरह इस्तेमाल करता है कि दुहराव न हो. एक रिस्पॉन्सिव सर्च विज्ञापन के लिए, ज़्यादा से ज़्यादा 15 हेडलाइन और 4 ब्यौरे डाले जा सकते हैं.
किसी विज्ञापन में, कम से कम एक हेडलाइन और एक जानकारी को अलग-अलग कॉम्बिनेशन और क्रम में दिखाने के लिए चुना जाएगा. आपके विज्ञापन टेक्स्ट का कुछ हिस्सा अपने-आप बोल्ड दिख सकता है. ऐसा तब होगा, जब वह उपयोगकर्ता की सर्च क्वेरी से पूरी तरह या काफ़ी हद तक मैच होता हो. समय के साथ, Google Ads सबसे ज़्यादा असरदार लगने वाले विज्ञापन के कॉम्बिनेशन की जांच करता रहेगा और यह पता लगाएगा कि अलग-अलग क्वेरी के लिए सबसे ज़्यादा काम के कॉम्बिनेशन कौनसे हैं.
बेहतर सुविधा
आम तौर पर, रिस्पॉन्सिव सर्च विज्ञापन (सर्च क्वेरी के हिसाब से ढल जाने वाले विज्ञापन), हेडलाइन की सामान्य पोज़िशन (उदाहरण के लिए, विज्ञापन में सबसे ऊपर यानी मुख्य टेक्स्ट के ऊपर मौजूद टेक्स्ट) पर तीन हेडलाइन तक दिखा सकते हैं. हालांकि, इन हेडलाइन को विज्ञापन के दूसरे हिस्सों में भी दिखाया जा सकता है. ऐसा, हर व्यक्ति की यूनीक सर्च क्वेरी के लिए सबसे अच्छा परफ़ॉर्म करने की संभावना के आधार पर किया जाता है:
- सबसे अच्छा परफ़ॉर्म करने की संभावना होने पर हेडलाइन ऐसेट टेक्स्ट, ब्यौरे की शुरुआत में दिख सकता है.
- रिस्पॉन्सिव सर्च विज्ञापन में ज़्यादा से ज़्यादा दो हेडलाइनें, लिंक-आधारित ऐसेट के तौर पर सर्व की जा सकती हैं. ये हेडलाइनें, विज्ञापन में उस जगह पर दिखेंगी जहां पहले सिर्फ़ साइटलिंक दिखते थे. आपके विज्ञापन के फ़ाइनल यूआरएल जिस डोमेन पर ले जाते थे, ये हेडलाइनें भी उसी से कनेक्ट होनी चाहिए. आरएसए के ब्यौरे भी, लिंक-आधारित ऐसेट के ब्यौरे वाले स्पेस में दिखाए जा सकते हैं, ताकि बड़ा किया गया फ़ॉर्मैट पूरा हो जाए. ऐसे मामलों में, ये ऐसेट बी उसी डोमेन पर ले जाएंगी जहां आपके विज्ञापन का फ़ाइनल यूआरएल ले जाता था. जिस विज्ञापन में हेडलाइन को लिंक-आधारित ऐसेट के तौर पर सेट किया जाता है सिर्फ़ उसी के विज्ञापन ग्रुप में यह सुविधा लागू की जाती है. इससे यह पक्का होता है कि हेडलाइन की पोज़िशन में बदलावों के बावजूद विज्ञापन का कॉन्टेंट, उपयोगकर्ता की सर्च क्वेरी के हिसाब से काम का है.
अगर आपने हेडलाइन पोज़िशन 1, हेडलाइन पोज़िशन 2 या ब्यौरा पोज़िशन 1 में ऐसेट, पिन की हैं, तो विज्ञापन दिखाए जाने के दौरान वे तय की गई जगह पर दिखेंगी. हेडलाइन और ब्यौरों को सही जगह पर पिन करने का तरीका जानें. Google, अन्य सभी ऐसेट के प्लेसमेंट को ऑप्टिमाइज़ करेगा. साथ ही, यह पक्का करेगा कि वे उपयोगकर्ता की सर्च क्वेरी के हिसाब से काम की हों.
इस्तेमाल करने के लिए अतिरिक्त ऐसेट चुनने का तरीका
अपनी ऐसेट चुनते और सेट अप करते समय इन सबसे सही तरीकों को ध्यान में रखें:
- आपके कारोबार के लिहाज़ से काम की सभी ऐसेट जोड़े. इसके लिए कोई शुल्क नहीं देना होता. ये सिर्फ़ तब दिखेंगी, जब इस बात की संभावना होगी कि ऐसेट आपके विज्ञापन की परफ़ॉर्मेंस बेहतर कर सकती हैं.
- चार या उससे ज़्यादा ऐसेट टाइप जोड़ें. उदाहरण के लिए, साइटलिंक, कॉलआउट, इमेज, और अपनी पसंद की एक अन्य ऐसेट जोड़ी जा सकती है.
- ऐसेट अपने खाते के ऊपरी लेवल पर भी बनाई जा सकती हैं. खाते के ऊपरी लेवल का मतलब खाते या कैंपेन लेवल से है. खाते के ऊपरी लेवल पर ऐसेट तब बनानी चाहिए, जब यह आपके कारोबार के लिए फ़ायदेमंद हो.
- रीड-ओनली टाइप की ऐसेट न तो दिखती हैं और न ही इन्हें गिना जाता है, लेकिन वे फिर भी काम की साबित हो सकती हैं.
अपने लक्ष्य के हिसाब से ऐसेट चुनना
अपने विज्ञापन के मुख्य लक्ष्य के मुताबिक अन्य ऐसेट चुनें. यहां विज्ञापन देने वाले व्यक्ति या कंपनी के आम लक्ष्यों और उन्हें पूरा करने में मददगार ऐसेट की जानकारी दी गई है:
लक्ष्य: अपने कारोबार की जगह से खरीदारी करने के लिए ग्राहकों को प्रेरित करना
अगर आपको अपने कारोबार की जगहों (जैसे, दुकान या रेस्टोरेंट) पर लोगों को भेजना है, तो इन ऐसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है:
लोकेशन ऐसेट
कारोबार की जगह की जानकारी, एक 'कॉल करें' बटन, और कारोबार की ज़्यादा जानकारी देने वाले पेज के एक लिंक की मदद से, लोगों को अपने कारोबार की जगह पर जाने के लिए बढ़ावा दें. इस पेज पर, कारोबार के खुले होने का समय, फ़ोटो, और वहां पहुंचने के निर्देश दिए जा सकते हैं. अगर आपका मकसद यह है कि ग्राहक आपके कारोबार की जगह पर जाएं, लेकिन कारोबार की अलग-अलग जगहों पर कॉल करने के बजाय, मुख्य लाइन पर कॉल करें, तो लोकेशन ऐसेट के साथ कॉल ऐसेट का इस्तेमाल करें. लोकेशन ऐसेट के बारे में ज़्यादा जानें.
लक्ष्य: ग्राहकों को अपने कारोबार को कॉल करने के लिए प्रेरित करना
अगर आपका मकसद है कि लोग आपके कारोबार को कॉल करें या आपको मैसेज करके क्वेरी भेजें, तो कॉल ऐसेट का इस्तेमाल करें:
कॉल ऐसेट
अपने विज्ञापनों में फ़ोन नंबर या 'कॉल करें' बटन जोड़कर, लोगों को आपके कारोबार को कॉल करने के लिए प्रेरित करें. कॉल ऐसेट के बारे में ज़्यादा जानें.
लक्ष्य: लोगों को अपनी वेबसाइट पर ग्राहक बनने के लिए प्रेरित करना
अगर आपको लोगों को अपनी वेबसाइट पर भेजना है, तो इन ऐसेट का इस्तेमाल करें:
साइटलिंक ऐसेट
लोगों को सीधे अपनी वेबसाइट के कुछ चुनिंदा पेजों पर ले जाएं. जैसे, “स्टोर के खुले होने का समय” और “अभी ऑर्डर करें”. साइटलिंक ऐसेट बनाने और उनमें बदलाव करने के बारे में ज़्यादा जानें.
कॉलआउट ऐसेट
अपने विज्ञापन में अतिरिक्त टेक्स्ट जोड़ें, जैसे कि “मुफ़्त डिलीवरी” या “24/7 ग्राहक सहायता”.
स्ट्रक्चर्ड स्निपेट ऐसेट
पहले से बनाए गए हेडर, जैसे कि प्रॉडक्ट या सेवा की कैटगरी में से किसी एक को चुनकर और आइटम की सूची बनाकर, संभावित ग्राहकों को ऐसी जानकारी दिखाएं जो उनके सबसे ज़्यादा काम की हो. स्ट्रक्चर्ड स्निपेट ऐसेट के बारे में ज़्यादा जानें.
कीमत वाली ऐसेट
अपनी सेवाओं और प्रॉडक्ट कैटगरी के साथ उनकी कीमत भी दिखाएं, ताकि लोग सीधे तौर पर आपके विज्ञापन से प्रॉडक्ट को ब्राउज़ कर सकें. कीमत वाली ऐसेट के बारे में ज़्यादा जानें.
लक्ष्य: अपनी दुकान या ऑनलाइन स्टोर से खरीदारी करने के लिए ग्राहकों को प्रेरित करना
अगर आपको अपनी दुकान या ऑनलाइन स्टोर से खरीदारी करने के लिए ग्राहकों को प्रेरित करना है, तो इस ऐसेट का इस्तेमाल करें:
प्रमोशन ऐसेट
इस ऐसेट का इस्तेमाल उन ग्राहकों का ध्यान खींचने के लिए करें जो आपके कारोबार की ओर से उपलब्ध कराई जाने वाली चीज़ों से जुड़े ऑफ़र और सेल खोज रहे हों. प्रमोशन ऐसेट के बारे में ज़्यादा जानें.
लक्ष्य: लोगों को आपका ऐप्लिकेशन डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करना
अगर आपका मकसद यह है कि लोग आपका ऐप्लिकेशन डाउनलोड करें, तो ऐप्लिकेशन ऐसेट का इस्तेमाल करें:
ऐप्लिकेशन ऐसेट
लोगों को आपका ऐप्लिकेशन डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करें. उन्हें बताएं कि यह पूरी दुनिया में, Android और iOS पर चलने वाले मोबाइल डिवाइसों के साथ-साथ टैबलेट के लिए उपलब्ध है. ऐप्लिकेशन ऐसेट के बारे में ज़्यादा जानें.
लक्ष्य: लोगों को उनकी जानकारी सबमिट करने के लिए प्रेरित करना
अगर आपका मकसद है कि लोग आपके प्रॉडक्ट या सेवा इस्तेमाल करने के लिए अपनी संपर्क जानकारी (जैसे, ईमेल पता, फ़ोन नंबर, और दूसरी जानकारी) सबमिट करें, तो लीड फ़ॉर्म ऐसेट इस्तेमाल करें.
लीड फ़ॉर्म ऐसेट
लोगों से अपने विज्ञापन पर साइन अप करवाएं. ये दुनिया भर में मोबाइल डिवाइसों और टैबलेट के लिए उपलब्ध हैं. लीड फ़ॉर्म ऐसेट के बारे में ज़्यादा जानें.
ऐसेट हटाने का तरीका
ऐसेट आपके विज्ञापनों में आपके कारोबार की जानकारी जोड़ती हैं. साथ ही, विज्ञापनों की परफ़ॉर्मेंस को बेहतर बनाती हैं. हालांकि, अगर आपको ऐसेट हटानी हैं, तो नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करें.
- कैंपेन मेन्यू
में, ऐसेट पर जाएं.
- “टेबल व्यू” में, असोसिएशन चुनें.
- ऐसेट की बाईं ओर मौजूद बॉक्स को चुनें.
- नीले बार में मौजूद, हटाएं को चुनें.
- पुष्टि करें को चुनें.
एक कैंपेन से ऐसेट हटाने पर, वह दूसरे कैंपेन से नहीं हटेगी.
खाता-लेवल की, अपने-आप तैयार होने वाली ऐसेट को बंद करने का तरीका
खाता-लेवल की, अपने-आप तैयार होने वाली ऐसेट को बंद करने के लिए, यह तरीका अपनाएं:
- कैंपेन मेन्यू
में, ऐसेट पर जाएं.
- “टेबल व्यू” ड्रॉप-डाउन मेन्यू से असोसिएशन चुनें.
- दाईं ओर मौजूद तीन बिंदु वाले मेन्यू
को चुनें. इसके बाद, खाता-लेवल की, अपने-आप तैयार होने वाली ऐसेट चुनें.
- दाईं ओर मौजूद तीन बिंदु वाले मेन्यू
को फिर से चुने. इसके बाद, ऐडवांस सेटिंग चुनें.
- अपने-आप तैयार होने वाली ऐसेट बंद करें को चुनें. इसके बाद, वह ऐसेट चुनें जिसे बंद करना है.
- ऐसेट को बंद करने की वजह चुनें और अतिरिक्त टिप्पणियां जोड़ें.
- बंद करें को चुनें.
हेडलाइनों और ब्यौरों को छोड़कर अन्य ऐसेट के लिए जानकारी
नीचे दी गई जानकारी सिर्फ़ उन ऐसेट पर लागू होती है जो हेडलाइन या ब्यौरे नहीं हैं.
ऐसेट शेड्यूल करने का तरीका
काम करने वाली ऐसेट के लिए, अपनी ऐसेट को शेड्यूल करके, उन्हें सिर्फ़ दिन के किसी समय में या किसी समयसीमा के दौरान दिखाया जा सकता है. उदाहरण के लिए, कॉल ऐसेट शेड्यूल की जा सकती हैं, ताकि वे सिर्फ़ उस समय दिखें जब आपका कारोबार फ़ोन कॉल का जवाब दे सके.
निर्देश
- कैंपेन मेन्यू
में, ऐसेट पर जाएं.
- “टेबल व्यू” ड्रॉप-डाउन मेन्यू से असोसिएशन चुनें. अब आपको एक टेबल दिखेगी, जिसमें आपकी सभी ऐसेट होंगी.
- टेबल टूलबार के ऊपर मौजूद सूची से कोई ऐसेट टाइप चुनें.
- आपको जिस ऐसेट को शेड्यूल करना है उसके बगल में मौजूद, पेंसिल के आइकॉन
को चुनें. इसके बाद, बदलाव करें को चुनें.
- ऐडवांस सेटिंग ड्रॉप-डाउन मेन्यू को चुनें.
- अपनी ऐसेट को किसी तय समयावधि में दिखाने के लिए, शुरू और खत्म होने की तारीख सेट करें.
- “ऐसेट शेड्यूल” में जाकर, वे दिन और समय चुनें जिनमें आपको ऐसेट दिखानी है. अतिरिक्त दिन और समय को शेड्यूल करने के लिए, शेड्यूल जोड़ें को चुनें.
- सेव करें को चुनें.
ऐसेट दिखाने के लिए ज़रूरी शर्तें
Google Ads कई फ़ैक्टर के आधार पर आपकी ऐसेट दिखाता है. जैसे:
- आपकी विज्ञापन रैंक, जिसमें आपकी बिड, आपके विज्ञापन और लैंडिंग पेज की क्वालिटी, विज्ञापन के लिए सबसे कम रैंक, किसी व्यक्ति की खोज का संदर्भ, ऐसेट, और दूसरे विज्ञापन फ़ॉर्मैट का संभावित असर शामिल होता है. Google Ads को आपके विज्ञापन के साथ ज़्यादा ऐसेट दिखाने से पहले, विज्ञापन की कम से कम रैंक (आपकी ऐसेट में जुड़ने वाली) की ज़रूरत होती है. इसलिए, ज़्यादा ऐसेट दिखाने के लिए हो सकता है कि आपको विज्ञापन की क्वालिटी या बिड (या दोनों) में बढ़ोतरी करनी पड़े.
- Google पर खोज नतीजे के पेज पर आपके विज्ञापन की पोज़िशन. Google पर मिलने वाले खोज नतीजों के ऊपर विज्ञापन की ऐसेट के लिए बहुत कम जगह होती है. साथ ही, जिन विज्ञापन की पोज़िशन ऊपर होती है उन्हें ऐसेट दिखाने का पहला मौका मिलता है. आम तौर पर, ऊपर की पोज़िशन वाले विज्ञापनों की ऐसेट की तुलना में, नीचे की पोज़िशन वाले विज्ञापनों की ऐसेट कम जोड़ी जाएंगी. साथ ही, Google Ads सिस्टम इस तरह से काम करता है कि नीचे की पोज़िशन पर मौजूद विज्ञापनों को ऐसेट से कम इंक्रीमेंटल (बढ़ने वाले) क्लिक मिलते हैं. अगर इन विज्ञापनों की पोज़िशन ऊपर होती, तो इन्हें ऐसेट से इसकी तुलना में ज़्यादा इंक्रीमेंटल (बढ़ने वाले) क्लिक मिल सकते थे. विज्ञापनों को पेज में ऊपर दिखाने के लिए, आपको अपनी विज्ञापन क्वालिटी, बिड या दोनों को बढ़ाना होगा. विज्ञापन रैंक के बारे में ज़्यादा जानें.
- ऐसी अन्य ऐसेट जिन्हें आपने चालू किया है. आम तौर पर हर नीलामी में, हम मंज़ूरी पा चुकी ऐसेट और फ़ॉर्मैट का ऐसा कॉम्बिनेशन दिखाएंगे जिसकी परफ़ॉर्मेंस सबसे अच्छी हो और जो सबसे काम का हो. आपको ऐसी ऐसेट का कॉम्बिनेशन नहीं मिलेगा जिसमें क्लिक मिलने की अनुमानित दर (सीटीआर), विज्ञापन के क्रम में ज़्यादा रैंकिग वाले विज्ञापन के अनुमानित सीटीआर के मुकाबले ज़्यादा हो.
ऐसेट के दिखने की संभावना को बढ़ाने का तरीका
आपको जिन ऐसेट को इस्तेमाल करना है वे कभी-कभी आपके विज्ञापनों के साथ नहीं दिखतीं. इसका मतलब यह नहीं कि कुछ गलत है. उदाहरण के लिए, अगर आपको अपने विज्ञापन में साइटलिंक और इमेज जोड़नी है, तो ऐसा भी हो सकता है कि उनमें से एक ऐसेट कुछ खोजों के लिए दिखे और कुछ खोजों के लिए न दिखे.
विज्ञापनों और कीवर्ड की तरह, ऐसेट भी स्वीकार या अस्वीकार की जा सकती हैं. अस्वीकार की गई ऐसेट दिखाई नहीं जा सकतीं. इसलिए, उनमें बदलाव करके उन्हें फिर से समीक्षा के लिए सबमिट करना पड़ता है.
अगर ऐसेट स्वीकार कर ली जाती हैं, तो भी किसी ऐसेट को जोड़ने से इसकी गारंटी नहीं मिलती कि वह आपके विज्ञापन में हर समय दिखेगी. ऐसेट आपके विज्ञापन में तब दिखेंगी, जब:
- यह संभावना हो कि ऐसेट या ऐसेट के कॉम्बिनेशन से आपके विज्ञापन की परफ़ॉर्मेंस बेहतर होगी.
- आपके विज्ञापन की पोज़िशन और विज्ञापन रैंक अच्छी हो, यानी इतनी हो जितने पर ऐसेट दिखाई जा सकें.
