अपनी बिड और बजट चुनना

Google पर विज्ञापन दिखाने के लिए, आपको सही बजट और बिडिंग के विकल्प चुनने होंगे. आपके बजट से, किसी कैंपेन पर खर्च की सीमा तय होती है. इसलिए, औसत बजट ऐसा होना चाहिए जिसे आप हर दिन आसानी से खर्च कर सकें. बिडिंग को मैनेज करने के तरीके के आधार पर, विज्ञापन दिखाने की असल लागत कम हो सकती है.

ध्यान दें: Google Ads, हर दिन के आधार पर बजट का हिसाब लगाता है. अगर आपको महीने का बजट तय करना है, तो रोज़ के बजट को 30.4 से गुणा करें. यह महीने के दिनों की औसत संख्या है. ज़्यादा जानकारी के लिए, बजट की खास जानकारी पढ़ें. हर महीने के खर्च की सीमा और अनुमान देखने के लिए, बजट रिपोर्ट का इस्तेमाल करें.

हर क्लिक की सबसे बड़ी बिड यानी मैक्स सीपीसी बिड, वह ज़्यादा से ज़्यादा रकम है जो विज्ञापन पर होने वाले एक क्लिक के लिए चुकानी होती है. अपनी बिड को मैनेज करके, विज्ञापनों को मिलने वाले ट्रैफ़िक औरलागत पर मुनाफ़े (आरओआई) को बढ़ाया जा सकता है. ज़्यादा रकम की बिड के साथ, आपके कैंपेन को ज़्यादा ट्रैफ़िक मिलने की संभावना बढ़ जाती है. हालांकि, इसके लिए ज़्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं. कम रकम की बिडिंग होने पर, आपके कैंपेन को कम क्लिक और कन्वर्ज़न मिल सकते हैं.

इस लेख में बताया गया है कि आपके कैंपेन का बजट कैसे काम करता है और बिडिंग के अलग-अलग विकल्प कौन-कौनसे हैं. साथ ही, लेख में यह भी बताया गया है कि किसी नए कैंपेन में बिड और बजट को सेट करने के लिए आपको कौनसे कदम उठाने होंगे.

इस पेज पर इन विषयों के बारे में बताया गया है


निर्देश

  1. कैंपेन मेन्यू कैंपेन आइकॉन में, कैंपेन पर जाएं.
  2. प्लस बटन चुनें. इसके बाद, नया कैंपेन चुनें.
  3. आपको जिस तरह का कैंपेन बनाना है उसे चुनें.
  4. (ज़रूरी नहीं) एक अभियान लक्ष्य सेट करें और अपने व्यवसाय की वेबसाइट का URL डालें.
  5. "कैंपेन सेटिंग चुनें" पेज पर “बिडिंग” सेक्शन तक स्क्रोल करें और बिडिंग की रणनीति चुनें.
  6. “रोज़ का बजट” सेक्शन तक स्क्रोल करके रोज़ का अलग बजट डालें या किसी शेयर किए गए बजट का इस्तेमाल करें.
  7. कोई और कैंपेन सेटिंग चुनने के बाद, सेव करें और जारी रखें चुनें.

कैंपेन के बजट कैसे काम करते हैं

Google Ads में, कैंपेन के लिए रोज़ का औसत बजट या शेयर किया गया बजट सेट किया जा सकता है. रोज़ का औसत बजट, उस औसत रकम से तय किया जा सकता है जिसे आपको उस कैंपेन में हर दिन खर्च करना है. अगर आपको सभी कैंपेन के लिए अपना रोज़ का औसत बजट देखना है, तो कैंपेन टैब में मौजूद "बजट" कॉलम का इस्तेमाल करें. अगर आपको अपना बजट रोज़ के बजाय महीने के हिसाब से तय करना है, तो रोज़ के औसत बजट को 30.4 से गुणा करके (महीने के औसत दिनों के आधार पर) महीने के बजट का हिसाब लगाएं.

सलाह: छोटी रकम से शुरुआत करें. नया बजट लागू करने के बाद, रोज़ अपने खाते की जांच करें और अपने कैंपेन की परफ़ॉर्मेंस देखें.

आपके पास शेयर किए गए बजट को उस रकम के साथ सेट करने का विकल्प होता है जिसे आपको एक ही क्लाइंट के कई कैंपेन के लिए खर्च करना है. यहां एक उदाहरण से समझाया गया है कि शेयर किए गए बजट की सुविधा का इस्तेमाल करने पर, Google Ads आपके कैंपेन की परफ़ॉर्मेंस कैसे ऑप्टिमाइज़ करता है.

उदाहरण

मान लें कि आपने दो कैंपेन के बीच, रोज़ 100 डॉलर बराबर बांटने का फ़ैसला किया है. किसी दिन एक कैंपेन को सामान्य से कम इंप्रेशन और क्लिक मिलते हैं, जिसकी वजह से सिर्फ़ 40 डॉलर खर्च होते हैं. ऐसे में शेयर किए गए बजट की मदद से, Google Ads बचे हुए 10 डॉलर दूसरे कैंपेन पर खर्च करके आपके कैंपेन के सभी नतीजों को बेहतर बना सकता है.

अगर आपके पास एक ही क्लाइंट के कई कैंपेन हैं और उन सभी का लक्ष्य एक ही है, तो शेयर किए गए बजट काफ़ी असरदार साबित होते हैं. उदाहरण के लिए, अगर आपने नए साल से पहले की शाम या वैलेंटाइन डे जैसी खास छुट्टियों का फ़ायदा पाने के लिए सीज़न के मुताबिक कैंपेन बनाए हैं, तो उनके लिए शेयर किया गया बजट सेट किया जा सकता है. इस तरह, क्लाइंट के हिसाब से, शेयर किया गया बजट सेट करें, ताकि सीज़न के मुताबिक चलने वाले उनके कैंपेन के खर्च की सीमा तय की जा सके.

Google Ads खाते में, शेयर की गई लाइब्रेरी में जाकर शेयर किए गए बजट ऐक्सेस किए जा सकते हैं.

ध्यान दें: शेयर किए गए बजट उन कैंपेन के साथ काम नहीं करते जो किसी कैंपेन ग्रुप का हिस्सा हैं या किसी एक्सपेरिमेंट में शामिल हैं.

ओवर डिलीवरी

ट्रैफ़िक में हर दिन उतार-चढ़ाव आता है, इसलिए Google आपके कैंपेन को आपके रोज़ के औसत बजट के मुकाबले एक दिन में ज़्यादा खर्च करने की अनुमति दे सकता है. इसे ओवर डिलीवरी कहते हैं.

हालांकि, आपके कैंपेन पर किया गया खर्च कभी भी एक दिन के लिए, आपके रोज़ के औसत बजट का दोगुना नहीं होगा. हमारा सिस्टम यह पक्का करता है कि किसी बिलिंग अवधि में, आपसे कभी भी आपके रोज़ के औसत बजट की रकम को 30.4 से गुणा करने पर मिलने वाली रकम से ज़्यादा शुल्क नहीं लिया जाएगा. उदाहरण के लिए, अगर आपका रोज़ का बजट 10 डॉलर है, तो आपसे 304 डॉलर से ज़्यादा शुल्क नहीं लिया जाएगा.

अगर Google आपके विज्ञापनों को बार-बार दिखाता है और उस महीने के शुल्क, आपके सेट किए हुए रोज़ के औसत बजट की दर से एक महीने में चुकाई जाने वाली लागत से ज़्यादा हो जाते हैं, तो आपके शुल्क अब भी हर महीने के खर्च की सीमा से ज़्यादा नहीं होंगे. उदाहरण के लिए, अगर आपके हर महीने के खर्च की सीमा 304 डॉलर है और किसी बिलिंग अवधि में आपका खर्च 310 डॉलर आया हैं, तो भी आपसे सिर्फ़ 304 डॉलर का शुल्क लिया जाएगा. ये बदलाव लेन-देन के इतिहास का पेज पर दिखते हैं.

सलाह: सुझाया गया बजट देखें. क्या आपके कैंपेन का पूरा बजट खर्च हो जाता है? आपकी बजट सेटिंग में सुझाया गया बजट देखें विकल्प भी होता है. इसके सुझाव आपके कैंपेन के पिछले 15 दिनों की परफ़ॉर्मेंस के आंकड़ों के विश्लेषण के बाद दिए जाते हैं.

बिडिंग कैसे काम करती है

ज़्यादातर लोगों को लगता है कि सबसे ऊंची बिड ही नीलामी जीतती है. हालांकि, हमारी विज्ञापन नीलामी आपके विज्ञापन का क्रम तय करने के लिए क्वालिटी और बिड, दोनों का इस्तेमाल करती है. इसलिए, प्रतिस्पर्धी की ऊंची बिड के बावजूद, ज़्यादा काम के कीवर्ड और विज्ञापनों की मदद से, आपके पास कम कीमत चुकाकर ऊंची पोज़िशन हासिल करने का विकल्प होता है. आम तौर पर, आपको अपनी मैक्सिमम बिड से कम रकम चुकानी होगी. इसकी वजह यह है कि आपसे सिर्फ़ उतनी ही रकम ली जाएगी जो आपकी विज्ञापन रैंक और उसके साथ दिखाए जाने वाले विज्ञापन फ़ॉर्मैट जैसे साइटलिंक को बनाए रखने के लिए ज़रूरी है. आपको जो रकम चुकानी होती है उसे असल सीपीसी कहा जाता है.

बिड को सेट करने के कई तरीके हैं. इसके अलावा, हमने आपकी सुविधा के लिए ऑटोमैटिक बिडिंग की रणनीतियों का एक पूरा सुइट भी तैयार किया है. हालांकि, ज़्यादातर लोग शुरुआत में अपनी बिड, 'क्लिक बढ़ाएं' या 'मैन्युअल सीपीसी बिडिंग' पर सेट करते हैं.

क्लिक बढ़ाना बनाम मैन्युअल सीपीसी बिडिंग

अगर आपका लक्ष्य वेबसाइट पर ट्रैफ़िक जनरेट करने के लिए क्लिक हासिल करना है, तो हर क्लिक की लागत (सीपीसी) के लिए बिडिंग की दो रणनीतियां इस्तेमाल की जा सकती हैं:

  • क्लिक बढ़ाएं, ऑटोमैटिक बिडिंग की आसान रणनीति है. आपको बस एक रोज़ का औसत बजट सेट करना होगा. इसके बाद, Google Ads का एआई आपकी बिड अपने-आप मैनेज करके, आपके बजट में आपको ज़्यादा से ज़्यादा क्लिक दिलाने की कोशिश करेगा.
  • मैन्युअल सीपीसी बिडिंग की मदद से, अपनी मैक्सिमम सीपीसी बिड खुद मैनज करने की सुविधा मिलती है. कैंपेन के हर विज्ञापन ग्रुप या कीवर्ड या प्लेसमेंट के लिए अलग-अलग बिड सेट की जा सकती है. अगर आपको लगता है कि कुछ कीवर्ड या प्लेसमेंट ज़्यादा फ़ायदेमंद हैं, तो उनके लिए मैन्युअल बिडिंग करें. इस तरह, आपके पास उन कीवर्ड या प्लेसमेंट पर, विज्ञापनों के लिए तय किए गए बजट का ज़्यादा हिस्सा खर्च करने का विकल्प होगा.
सलाह: कीवर्ड को मिलने वाले ट्रैफ़िक का अनुमान लगाएं. कीवर्ड प्लानर आज़माकर, कीवर्ड के अनुमानित क्लिक, अनुमानित इंप्रेशन या अनुमानित औसत सीपीसी जैसे ट्रैफ़िक से जुड़े अनुमान पाए जा सकते हैं. इन अनुमानों के अनुसार तय किया जा सकता है कि बिड और बजट के लिए कितनी रकम सेट करनी है.

बिड घटाना या बढ़ाना

आपके पास बिड घटाने या बढ़ाने की ऐसी सुविधा सेट करने का विकल्प है जो आपकी बिड को तब बढ़ाएगी या घटाएगी, जब आपका विज्ञापन खास जगहों, दिन, और समय पर, फ़ोन या टैबलेट पर दिखने की प्रतिस्पर्धा में शामिल होता है. बिड में बदलाव करने की सुविधा से, अपने विज्ञापन के दिखने की जगह और समय को बदला जा सकता है. ये बिड आपकी मौजूदा बिड के सबसे ऊपर पर लागू होती हैं. बिडिंग की रणनीति को अपनी पसंद के मुताबिक बनाया जा सकता है. इसके लिए, आपको एक साथ काम करने वाले कई अडजस्टमेंट सेट करने होंगे. उदाहरण के लिए, जगह और समय के आधार पर या समय और मोबाइल डिवाइसों के आधार पर. बिड घटाने या बढ़ाने के बारे में ज़्यादा जानें.


इसी विषय से जुड़े कुछ लिंक

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
मुख्य मेन्यू
984779985671302603
true
खोज मदद केंद्र
true
true
true
true
true
true
73067
false
false
true
true
false