सूचना

नए "मेरा AdMob पेज" की मदद से आपको अपने ऐप्लिकेशन के हिसाब से सुधार के सही सुझाव मिलेंगे और आप अपने खाते को बेहतर तरीके से मैनेज कर पाएंगे. साथ ही, आपको इस पेज से सभी ज़रूरी सेट अप पूरे करने में भी मदद मिलेगी.

Apps

iOS के लिए निजता से जुड़ी रणनीतियां

Apple के जून 2020 के एक अपडेट के मुताबिक, ऐप्लिकेशन को Apple के identifier for advertisers (आईडीएफ़ए) को ऐक्सेस करने के लिए, App Tracking Transparency (एटीटी) फ़्रेमवर्क नाम के प्रॉम्प्ट के ज़रिए उपयोगकर्ताओं की अनुमति लेनी होगी. हम आपको अपने सुझाव दे रहे हैं. इनसे यह जानने में मदद मिलेगी कि ऐप्लिकेशन को कैसे अपडेट करना है और विज्ञापन से मिलने वाला रेवेन्यू किस तरह से सुरक्षित रखा जा सकता है.

अपने Google Mobile Ads (GMA) SDK को अप-टू-डेट रखना

हमारी सलाह है कि आप नई सुविधाओं और फ़ंक्शन का फ़ायदा लेने के लिए, अपने GMA के SDK टूल को हमेशा अप-टू-डेट रखें. परफ़ॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए, हम समय-समय पर नए अपडेट और सुविधाएं रिलीज़ करते हैं. iOS के लिए Google Mobile Ads SDK का नया वर्शन (7.64 या इसके बाद का वर्शन) इंस्टॉल करें.

एसडीके के इंस्टेंस आईडी के बारे में जानकारी

GMA SDK के नए वर्शन से, हर ऐप्लिकेशन के लिए, एसडीके का रोटेशन वाला इंस्टेंस आईडी अपने-आप जनरेट होता है. इससे यह पक्का किया जाता है कि विज्ञापनों की डिलीवरी और उन्हें दिखाने का काम असरदार तरीके से हो. साथ ही, उनमें भरोसेमंद कॉन्टेंट दिखाया जाए. हर ऐप्लिकेशन के लिए, एसडीके का इंस्टेंस आईडी अलग होता है. यह आपके ऐप्लिकेशन पर दिखाए जाने वाले विज्ञापन की परफ़ॉर्मेंस को बेहतर बनाने में मदद करता है.

तय करना कि Apple का एटीटी प्रॉम्प्ट आपके ऐप्लिकेशन की ज़रूरत के मुताबिक है या नहीं

हमारा सुझाव है कि आप एटीटी फ़्रेमवर्क लागू करते समय यह ध्यान दें कि कॉन्टेंट में सही शब्दों का इस्तेमाल किया गया हो. साथ ही, यह टेस्ट करें कि आपके ऐप्लिकेशन के हिसाब से कौनसे शब्द सबसे सटीक हैं. 

कुछ डेवलपर, एटीटी प्रॉम्प्ट से ठीक पहले, उपयोगकर्ताओं को ज़्यादा जानकारी देने वाला मैसेज दिखाने का विकल्प चुन सकते हैं. इस मैसेज में बताया जाएगा कि उपयोगकर्ताओं के डेटा का इस्तेमाल कैसे किया जाएगा और उपयोगकर्ता किस तरह दिलचस्पी के मुताबिक दिखाए जाने वाले विज्ञापन की सुविधा के लिए ऑप्ट इन कर सकते हैं. ज़्यादा जानकारी देने वाला मैसेज दिखाने का विकल्प चुनने पर, निजता और मैसेज सेवा का इस्तेमाल करके एटीटी की अनुमति मैनेज की जा सकती है. साथ ही, ज़्यादा जानकारी देने वाला मैसेज और/या यूरोपीय कानूनों से जुड़ा मैसेज बनाया जा सकता है. इस तरह का मैसेज, उपयोगकर्ताओं को एटीटी प्रॉम्प्ट से ठीक पहले दिखता है. निजता और मैसेज सेवा का इस्तेमाल करके, आईडीएफ़ए मैसेज बनाने के बारे में ज़्यादा जानें.  

कृपया ध्यान दें कि Google की ईयू उपयोगकर्ता की सहमति से जुड़ी नीति, यूनाइटेड किंगडम (यूके) के साथ-साथ यूरोपियन इकनॉमिक एरिया में रहने वाले उपयोगकर्ताओं पर पहले की तरह ही लागू होगी. साथ ही, एटीटी अलर्ट से पहले दिखने वाले किसी भी मैसेज को डिज़ाइन करते समय, इस नीति का ध्यान रखा जाना ज़रूरी है.

आईडीएफ़ए की उपलब्धता के आधार पर मीडिएशन ग्रुप सेट अप करना

अब आपके पास iOS ऐप्लिकेशन में, विज्ञापन दिखाने के अनुरोधों के लिए, अलग-अलग मीडिएशन ग्रुप बनाने का विकल्प है. ऐसा Identifier for Advertisers (आईडीएफ़ए) के साथ और उसके बिना भी किया जा सकता है. 

जब आप नया मीडिएशन ग्रुप बनाते हैं या किसी मौजूदा मीडिएशन ग्रुप में बदलाव करते हैं, तब आप IDFA की उपलब्धता के आधार पर विज्ञापन अनुरोधों को टारगेट कर सकते हैं. ऐसा आप IDFA की उपलब्धता के पैरामीटर के आधार पर कर सकते हैं. अलग-अलग वॉटरफ़ॉल होने से, आप IDFA के साथ और उसके बिना किए गए विज्ञापन अनुरोधों की परफ़ॉर्मेंस को टेस्ट कर सकते हैं. साथ ही, आप परफ़ॉर्मेंस को ऑप्टिमाइज़ भी कर सकते हैं.

ध्यान दें: हमारा सुझाव है कि सभी मीडिएशन ग्रुप के लिए, आप विज्ञापन नेटवर्क ऑप्टिमाइज़ेशन का इस्तेमाल करें. इससे आपकी परफ़ॉर्मेंस के आधार पर वॉटरफ़ॉल में डाइनैमिक तरीके से बदलाव हो सकेंगे. 

अगर आपने बिडिंग का इस्तेमाल किया है, तो आपको बिडिंग का इस्तेमाल जारी रखना चाहिए. बिडिंग की सुविधा से यह पक्का करने में मदद मिलती है कि आपके इंप्रेशन को, ट्रैफ़िक के दोनों सेगमेंट (IDFA के साथ और उसके बिना) के लिए सबसे ज़्यादा रेवेन्यू मिले. इसके लिए, आपको अलग-अलग वॉटरफ़ॉल मैनेज करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी.

Google से ऑप्टिमाइज़ की गई तय सबसे कम रकम इस्तेमाल करना

अगर आपके ऐप्लिकेशन में तीसरे पक्ष के किसी मीडिएशन प्लैटफ़ॉर्म का इस्तेमाल किया जा रहा है, तो आपके पास यह विकल्प होगा कि आप अपनी विज्ञापन यूनिट के लिए, Google से ऑप्टिमाइज़ की गई, ईसीपीएम की तय सबसे कम रकम सेट कर सकें. इसका मतलब यह है कि Google आपके उपयोगकर्ताओं की भौगोलिक जगहों, विज्ञापन यूनिट के ट्रैफ़िक, और पुराने डेटा के आधार पर, ईसीपीएम के लिए तय सबसे कम रकम डाइनैमिक तरीके से सेट करता है. 

iOS में निजता से जुड़े बदलावों की वजह से, आपको ईसीपीएम में उतार-चढ़ाव दिख सकते हैं. Google आपके ईसीपीएम के लिए तय सबसे कम रकम मैनेज करता है, ताकि मैन्युअल तरीके से बदलाव करने में आपका समय न जाए. 

Apple का SKAdNetwork कॉन्फ़िगर करना

विज्ञापन देने वाले लोग या कंपनियां, अपने विज्ञापन कैंपेन की परफ़ॉर्मेंस का आकलन करने के लिए, Apple के SKAdNetwork का इस्तेमाल करेंगी. इसकी मदद से, वे आपके ऐप्लिकेशन में अपने विज्ञापन दिखाने से होने वाले फ़ायदे का भी पता लगा पाएंगी. आप अपने ऐप्लिकेशन में Google की नेटवर्क कुंजी के साथ SKAdNetwork कॉन्फ़िगर करें, ताकि विज्ञापन देने वाले लोग या कंपनियां आपके ऐप्लिकेशन को विज्ञापन ट्रैफ़िक पाने के एक अहम सोर्स के तौर पर पहचान सकें. SKAdNetwork को कॉन्फ़िगर करने के बारे में ज़्यादा जानें.

iOS ऐप्लिकेशन पर विज्ञापन कैंपेन सुरक्षित तरीके से चलाना

अगर आपको Google ऐप्लिकेशन कैंपेन में भी विज्ञापन दिखाने हैं, तो एटीटी फ़्रेमवर्क लागू करने के बारे में ज़्यादा जानकारी पाएं.

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?
true
आज ही, आपकी ज़रूरत के हिसाब से बनाई गई सलाह पाएं और अपना रेवेन्यू बढ़ाएं!

ऐप्लिकेशन से मिलने वाले अपने रेवेन्यू को बढ़ाने से जुड़े सुझाव देखने के लिए, 'AdMob के लिए ऑप्टिमाइज़ेशन से जुड़ी सलाह' पेज पर जाएं.

अभी अनलॉक करें

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
3060095314048942750
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
73175
false
false
false
false