ज़रूरी शर्तें पूरी करने वाले क्रिएटर्स को कई तरीकों से मदद मिल सकती है. मदद पाने के लिए, पक्का करें कि आपने उसी चैनल में साइन इन किया हो जो ज़रूरी शर्तें पूरी करता है. जैसे, YouTube Partner Program में शामिल कोई चैनल. अगर अब भी हमसे संपर्क नहीं हो पा रहा है, तो सुझाव/राय दें या शिकायत करें बटन का इस्तेमाल करके इस बारे में हमें बताएं.
YouTube सहायता केंद्र
YouTube का इस्तेमाल करने से जुड़ी सलाह और ट्यूटोरियल पाने के लिए, सहायता केंद्र सबसे सही जगह है. यहां आपको खाता बनाने और चैनल मैनेज करने के साथ-साथ, वीडियो अपलोड करने और देखने से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवालों के जवाब मिलेंगे.
अगर आप क्रिएटर या पार्टनर हैं, तो इन सेक्शन को ज़रूर देखें:
-
क्रिएटर्स के लिए: यहां आपको वीडियो बनाने और चैनल को मैनेज करने के बारे में मदद मिलेगी.
-
पार्टनरों के लिए: यहां आपको अपने कॉन्टेंट से कमाई करने और अन्य पार्टनरों के साथ मिलकर काम करने के बारे में मदद मिलेगी.
YouTube की टीम से चैट पर सहायता पाने की सुविधा
ध्यान दें: YouTube की टीम से चैट पर सहायता पाने की सुविधा, सिर्फ़ उन क्रिएटर्स के लिए है जो सहायता पाने की ज़रूरी शर्तें पूरी करते हैं. पक्का करें कि आपने ज़रूरी शर्तें पूरी करने वाले चैनल में लॉग इन किया हो.
अपने सवालों के तुरंत जवाब या किसी समस्या का हल पाने के लिए, सहायता केंद्र में जाकर क्रिएटर्स के लिए उपलब्ध सहायता टीम से संपर्क करें या YouTube Studio में सबसे ऊपर दाईं ओर मौजूद, चैट करें पर क्लिक करें. कुछ क्रिएटर्स को एआई की मदद से चैट पर सहायता तुरंत मिल सकती है.
चैट पर सहायता पाने की सुविधा से, इन विषयों में मदद मिल सकती है:
-
अपने खाते की समस्याएं हल करना और गड़बड़ियां ठीक करना.
-
नीति और कॉपीराइट के दिशा-निर्देशों का पालन करना.
-
खाता और चैनल मैनेज करने से जुड़े सवालों के जवाब पाना.
-
YouTube का ज़्यादा बेहतर तरीके से इस्तेमाल करना और इसके तकनीकी या सेवा के पहलुओं पर सलाह पाना.
-
Content ID और अधिकारों को मैनेज करने से जुड़ी समस्याओं के बारे में ज़्यादा जानकारी पाना.
ध्यान दें: फ़िलहाल, एआई के ज़रिए YouTube की टीम से चैट पर सहायता पाने की सुविधा, चुनिंदा क्रिएटर्स के लिए स्पेनिश, पॉर्चुगीज़, और अंग्रेज़ी में उपलब्ध है. साथ ही, यह सुविधा यूरोपीय संघ, यूनाइटेड किंगडम, और स्विट्ज़रलैंड के अलावा बाकी सभी देशों/इलाकों में उपलब्ध है.
दर्शकों और क्रिएटर्स की मदद के लिए YouTube के चैनल
हमारे YouTube Viewers चैनल पर जाएं और YouTube से जुड़ी ताज़ा खबरों और सलाह वाले वीडियो देखें और खुद को अप-टू-डेट रखें.
YouTube पर अपने चैनल की परफ़ॉर्मेंस को बेहतर बनाने और कारोबार बढ़ाने के सबसे सही तरीके जानने के लिए, हमारे YouTube Creators चैनल पर मौजूद वीडियो देखें.
YouTube सहायता कम्यूनिटी
TeamYouTube की मदद से काम करने वाली YouTube सहायता कम्यूनिटी पर अपने सवालों के जवाब पाएं. TeamYouTube के नए अपडेट पाने के लिए, उनकी पोस्ट देखी जा सकती हैं. TeamYouTube, कम्यूनिटी मैनेजर की एक टीम है. ये मैनेजर, YouTube की सभी टीमों के साथ मिलकर काम करते हैं, ताकि रीयल-टाइम में अपडेट शेयर किए जा सकें और एक-दूसरे की मदद की जा सके. ये आपके सुझाव/शिकायत/राय को सही जगह तक पहुंचाते हैं और पक्का करते हैं कि आपको पूरी मदद मिले.
@TeamYouTube का X हैंडल
X पर @TeamYouTube को फ़ॉलो करें और YouTube पर ज़्यादा से ज़्यादा फ़ायदा पाने के लिए, रीयल-टाइम अपडेट और समस्या हल करने से जुड़ी सलाह पाएं.
हमारी टीम, YouTube से जुड़े अपडेट और आपके सवालों के जवाब, अंग्रेज़ी, फ़्रेंच, जर्मन, पॉर्चुगीज़, रशियन, स्पैनिश, जैपनीज़, और बहासा में देती है.
TeamYouTube के बारे में ज़्यादा जानें.
अपने हुनर को निखारना
YouTube क्रिएटर के लिए सलाह
YouTube क्रिएटर के लिए सलाह वाले पेज पर, नए क्रिएटर्स को बहुत सारी ज़रूरी जानकारी मिलती है. यहां वीडियो बनाने, लाइव स्ट्रीम करने, और शॉर्ट वीडियो बनाने से जुड़ी सलाह मिलती है. साथ ही, इन कामों के लिए सबसे सही तरीके और रणनीतियों के बारे में भी पता चलता है.
YouTube for Creators
YouTube for Creators, ऐसे सभी प्रोग्राम, टूल, और आने वाले इवेंट की जानकारी पाने की सबसे अच्छी जगह है जिनसे आपको बेहतर वीडियो बनाने में मदद मिल सकती है. YouTube for Creators के फ़ायदे वाले प्रोग्राम की मदद से, अपने चैनल को बेहतर बनाया जा सकता है.
कॉपीराइट और नीति के बारे में जानकारी
कॉपीराइट और YouTube की नीतियों को बेहतर तरीके से समझने के लिए, इन टूल का इस्तेमाल करें. ध्यान रखें कि यहां दिए गए कुछ संसाधन सीमित भाषाओं में उपलब्ध हैं.
कॉपीराइट से जुड़े सवाल
-
कॉपीराइट और अधिकारों को मैनेज करना: अगर आपके ख़िलाफ़ कॉपीराइट उल्लंघन के दावे किए गए हैं, तो इससे जुड़ी जानकारी और इस समस्या को हल करने में मदद पाएं. साथ ही, जानें कि ऐसे मामलों में आगे क्या किया जाना चाहिए.
-
कानूनी नीतियां: जानें कि ये कानूनी समस्याएं क्या हैं और ऐसे मामलों में शिकायत कैसे दर्ज कराई जाए.
नीति से जुड़े सवाल
-
सुरक्षा से जुड़े टूल और संसाधन: YouTube के टूल और संसाधनों के बारे में जानें. साथ ही, कई विषयों के बारे में सलाह पाएं.
-
कम्यूनिटी दिशा-निर्देश: इनसे YouTube को सभी के लिए मज़ेदार और दिलचस्प प्लैटफ़ॉर्म बनाए रखने में मदद मिलती है.
-
शिकायत करने और नीतियां लागू करने वाले टूल: YouTube पर किसी वीडियो के बारे में शिकायत करने का तरीका जानें. साथ ही, जानें कि हम कम्यूनिटी दिशा-निर्देशों को कैसे लागू करते हैं.
ध्यान रखें कि हम अपने किसी भी Google या YouTube ऑफ़िस में, किसी को भी व्यक्तिगत तौर पर सहायता नहीं देते.
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
एआई की मदद से, YouTube की टीम से चैट पर सहायता पाने की सुविधा कैसे काम करती है?
मुझे YouTube की टीम से चैट पर सहायता पाने की सुविधा, 'Studio से पूछें' सुविधा या सहायता केंद्र का इस्तेमाल कब करना चाहिए?