आधिकारिक कलाकार चैनलों के बारे में जानकारी

अगर आप एक कलाकार हैं, तो आपके आधिकारिक कलाकार चैनल (“ओएसी”) पर आपके अलग-अलग YouTube चैनलों के सभी सदस्यों और वीडियो को एक ही जगह पर लाया जा सकता है. साथ ही, आपको 'कलाकारों के लिए Analytics' के अलावा कई टूल वाले एक सुइट का ऐक्सेस भी मिलता है.

आधिकारिक कलाकार चैनल की सुविधाएं

आपके आधिकारिक कलाकार चैनल पर आपके सभी प्रशंसक एक साथ जुड़ पाते हैं

जब आपका आधिकारिक कलाकार चैनल बन जाता है, तो हम किसी खास विषय पर बने आपके चैनल, Vevo चैनल (अगर उपलब्ध हो), और मौजूदा चैनल के सदस्यों को आपके नए चैनल (आधिकारिक कलाकार चैनल) में मर्ज कर देते हैं. 'सदस्य बनें' बटन और सदस्यों की संख्या, अब आपके मौजूदा चैनल या किसी खास विषय पर बने आपके चैनल पर नहीं दिखेगी.

सभी चैनल के सदस्यों को एक ही जगह पर मर्ज करने की वजह से, आपको आधिकारिक कलाकार चैनल के सदस्यों की संख्या में बढ़ोतरी दिख सकती है.

आपके चैनल के सदस्यों को आपके नए संगीत वीडियो मिलते रहेंगे. भले ही, वे आपके आधिकारिक कलाकार चैनल के सदस्य हों या आपके दूसरे चैनलों के. इसकी मदद से, अपने नए संगीत का प्रमोशन और डिस्ट्रिब्यूशन बेहतर तरीके से किया जा सकता है.

ओएसी की अन्य सुविधाओं में ये शामिल हैं: टिकट बेचने की सुविधा, मर्चंडाइज़ (प्रमोशन के लिए बेची जाने वाली चीज़ें), और कलाकारों के लिए Analytics.

ध्यान दें: ओएसी की ज़रूरी शर्तें पूरी करने पर, ऐसा हो सकता है कि आपके चैनल पर ऐसी अन्य सुविधाएं न मिलें जो खास तौर पर नॉन-ओएसी के लिए उपलब्ध होती हैं. जैसे, Studio से पूछें.
सलाह: जब सारे चैनलों के दर्शक मर्ज हो जाएं, तो पोस्ट, टिप्पणी में दिल वाली प्रतिक्रिया, और लाइव स्ट्रीम के ज़रिए, अपने दर्शकों के साथ आसानी से जुड़ें.

प्रोग्राम में शामिल होने की ज़रूरी शर्तें

आधिकारिक कलाकार चैनल की सुविधा पाने के लिए, आपको ये शर्तें पूरी करनी होंगी:

  • आपके पास किसी एक कलाकार या बैंड के YouTube चैनल का मालिकाना हक और उसे चलाने का अधिकार होना चाहिए. यह भी ज़रूरी है कि उस चैनल में खास तौर पर, कलाकार या बैंड के संगीत पर फ़ोकस किया गया हो
  • आपके चैनल पर, कम से कम एक ऐसा संगीत वीडियो होना चाहिए जिसे YouTube पर आधिकारिक तौर पर रिलीज़ किया गया हो. साथ ही, उसे किसी म्यूज़िक डिस्ट्रिब्यूटर या लेबल ने उपलब्ध कराया हो
  • आपका चैनल YouTube की सभी नीतियों का पालन करता हो. इनमें YouTube के कम्यूनिटी दिशा-निर्देश, सेवा की शर्तें, और कॉपीराइट नीतियां शामिल हैं

इनमें से कम से कम एक शर्त पूरी की गई हो:

  • आपने YouTube पार्टनर मैनेजर के साथ काम किया हो
  • आपका चैनल YouTube Partner Program (“YPP”) में शामिल हो
  • आपका चैनल, YouTube पार्टनर मैनेजर के साथ काम करने वाले किसी लेबल नेटवर्क का हिस्सा हो
  • आपके संगीत का डिस्ट्रिब्यूशन कोई ऐसा म्यूज़िक पार्टनर करता हो जो YouTube की सर्विस डायरेक्ट्री में म्यूज़िक पार्टनर के तौर पर शामिल है
अहम जानकारी: हमारा सुझाव है कि आधिकारिक रिलीज़ के अलावा, कलाकार के चैनल पर कम से कम एक वीडियो सार्वजनिक तौर पर अपलोड किया गया हो. जिन चैनलों पर कोई सार्वजनिक वीडियो अपलोड नहीं किया गया है उनके लिए ओएसी वाले अनुरोध अस्वीकार किए जा सकते हैं या फिर पुष्टि करने के लिए कुछ और जानकारी मांगी जा सकती है.

आधिकारिक कलाकार चैनल के लिए आवेदन करने का तरीका

आधिकारिक कलाकार चैनल का अनुरोध करने के लिए, कृपया अपने लेबल या डिस्ट्रिब्यूटर से संपर्क करें. अगर आपका कोई लेबल या डिस्ट्रिब्यूटर नहीं है, तो कृपया किसी ऐसे म्यूज़िक सर्विस पार्टनर से संपर्क करें जो आपकी तरफ़ से आधिकारिक कलाकार चैनल का अनुरोध कर सके. आपको YouTube की सर्विस डायरेक्ट्री में हमारे म्यूज़िक सर्विस पार्टनर की सूची मिल जाएगी. YouTube पर आपका म्यूज़िक वीडियो उपलब्ध करवाने के लिए, म्यूज़िक सर्विस पार्टनर आपकी तरफ़ से आधिकारिक कलाकार चैनल पाने का अनुरोध कर सकते हैं.

आधिकारिक कलाकार चैनलों से जुड़ी नीतियां और प्रोग्राम

आधिकारिक कलाकार चैनलों से जुड़ी नीतियां और प्रोग्राम

अगर YouTube पर आपका आधिकारिक कलाकार चैनल है, तो यह ज़रूरी है कि आप YouTube के कम्यूनिटी दिशा-निर्देशों का पालन करें.

अगर आपके चैनल के ख़िलाफ़ कम्यूनिटी दिशा-निर्देशों के उल्लंघन की स्ट्राइक भेजी जाती है या चैनल के किसी वीडियो की कुछ सुविधाओं पर पाबंदी लगाई जाती है, तो आपके आधिकारिक कलाकार चैनल को निलंबित कर दिया जाएगा और इसे स्टैंडर्ड चैनल माना जाएगा. जब आपके चैनल से, वीडियो से जुड़ी सुविधाओं पर लगी पाबंदी या कम्यूनिटी दिशा-निर्देशों के उल्लंघन की स्ट्राइक हट जाएगी, तब चैनल को अपने-आप आधिकारिक कलाकार चैनल का स्टेटस फिर से मिल जाएगा. हालांकि, इसके लिए ऊपर बताई गई प्रोग्राम की सभी शर्तों को पूरा करना ज़रूरी है.

Artist on the Rise

YouTube एक ऐसा प्लैटफ़ॉर्म है जहां पर कोई भी व्यक्ति अपने दम पर खुद की पहचान बना सकता है. यहां अलग-अलग तरह के लोगों को एक जैसे मौके मिलते हैं. साथ ही, YouTube पर अलग-अलग तरह की शैलियों और फ़ॉर्मैट के कॉन्टेंट को बढ़ावा मिलता है.

हम 'एक्सप्लोर करें' टैब में 'संगीत' पेज पर मौजूद एक शेल्फ़ में “उभरते हुए” कलाकारों को हाइलाइट कर रहे हैं.

Artist on the Rise के बारे में ज़्यादा जानें.

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

true
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
मुख्य मेन्यू
3826200845007003149
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
59
false
false
false
false
false