नग्नता और सेक्शुअल कॉन्टेंट को रोकने के लिए बनी नीति

हमारे लिए क्रिएटर्स, दर्शकों, और पार्टनर की सुरक्षा सबसे अहम है. उम्मीद है कि हमें इस खास और बेहतरीन कम्यूनिटी को सुरक्षित बनाए रखने में आपसे पूरा सहयोग मिलेगा. YouTube को सबके लिए एक सुरक्षित प्लैटफ़ॉर्म बनाए रखना हम सबकी ज़िम्मेदारी है. यह ज़रूरी है कि आप हमारे कम्यूनिटी दिशा-निर्देशों को समझें और जानें कि ये YouTube को सुरक्षित बनाए रखने में किस तरह मदद करते हैं. कृपया यहां दी गई नीति को ध्यान से पढ़ें. हमारे दिशा-निर्देशों की पूरी सूची इस पेज पर है.

YouTube पर ऐसा अश्लील कॉन्टेंट पोस्ट करने की अनुमति नहीं है जिसका मकसद यौन उत्तेजना बढ़ाना हो. पॉर्नोग्राफ़ी वाला कॉन्टेंट पोस्ट करने पर, उसे YouTube से हटाया जा सकता है या चैनल को बंद किया जा सकता है. जिन वीडियो में यौन भावनाएं भड़काने वाला कॉन्टेंट है उन्हें हटा दिया जाएगा या उन पर उम्र से जुड़ी पाबंदी लगा दी जाएगी. ज़्यादातर मामलों में YouTube पर ऐसा कॉन्टेंट पोस्ट करने की अनुमति नहीं है जिसमें हिंसक, दिल दहलाने वाली या किसी का अपमान करने वाली यौन गतिविधियां दिखाई गई हों. हालांकि, कुछ मामलों में हम शिक्षा, डॉक्यूमेंट्री, विज्ञान या कला के मकसद से बनाए गए कॉन्टेंट को अपवाद के तौर पर अनुमति दे सकते हैं. इसमें ऐसा कॉन्टेंट भी शामिल है जिसमें मौजूद जानकारी लोगों के हित में हो.

अगर आपको इस नीति का उल्लंघन करने वाला कॉन्टेंट मिलता है, तो उसकी शिकायत करें. हमारे कम्यूनिटी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वाले कॉन्टेंट की शिकायत करने का तरीका यहां दिया गया है. अगर आपको किसी चैनल के कुछ वीडियो या टिप्पणियों की शिकायत करनी है, तो सीधे उस चैनल की शिकायत की जा सकती है.

अगर आपको इस नीति का उल्लंघन करने वाला कॉन्टेंट मिलता है, तो उसकी शिकायत करें. हमारे कम्यूनिटी दिशा-निर्देशों के उल्लंघन की शिकायत करने का तरीका, यहां दिया गया है. अगर आपको किसी चैनल के कई वीडियो या टिप्पणियों की शिकायत करनी है, तो उस चैनल की शिकायत की जा सकती है.

YouTube पर ऐसा सेक्शुअल कॉन्टेंट दिखाने की अनुमति नहीं है जिसमें नाबालिगों को या उनका यौन शोषण दिखाया गया हो. हम ऐसे कॉन्टेंट की शिकायत, नैशनल सेंटर फ़ॉर मिसिंग ऐंड एक्सप्लॉइटेड चिल्ड्रन (एनसीएमईसी) से करते हैं. यह संस्था, कानून लागू करने वाली दुनिया भर की एजेंसियों के साथ काम करती है.

आपके लिए इस नीति के क्या मायने हैं

कॉन्टेंट पोस्ट करते समय इन बातों का ध्यान रखें

इस नीति का उल्लंघन करने वाले अश्लील कॉन्टेंट की वजह से, चैनल को बंद किया जा सकता है. यह नीति असल ज़िंदगी में फ़िल्माए गए, नाटकीय तौर पर बनाए गए कॉन्टेंट, इमेज, और ऐनिमेशन कॉन्टेंट पर लागू होती है. इसमें सेक्स सीन, वीडियो गेम, और संगीत शामिल हैं.

YouTube पर इस तरह का कॉन्टेंट पोस्ट न करें:

  • ऐसा कॉन्टेंट जिसमें यौन संतुष्टि के लिए, स्तनों, नितंबों, जननांगों या गुप्तांगों को कपड़ों के साथ या बिना कपड़ों के दिखाया गया हो.
  • ऐसा कॉन्टेंट जिसमें पॉर्नोग्राफ़ी, यौन संतुष्टि के लिए सेक्शुअल ऐक्ट या यौन भावनाएं भड़काने वाले विज़ुअल दिखाए गए हों.

इस नीति के उल्लंघन के दायरे में आने वाला अन्य तरह का कॉन्टेंट

  • हस्तमैथुन दिखाना
  • नितंबों, स्तनों या जननांगों को सहलाते या गलत तरीके से पकड़ते हुए दिखाना
  • दर्शकों को यौन संतुष्टि देने के लिए, सेक्स टाॅय का इस्तेमाल करना
  • यौन संतुष्टि के मकसद से नग्नता या कुछ हद तक नग्नता दिखाना
  • सहमति के बिना किया गया सेक्शुअल ऐक्ट दिखाना या उसे बढ़ावा देना. जैसे: यौन हिंसा, परिवार के किसी सदस्य या जानवरों के साथ सेक्शुअल ऐक्ट दिखाना
  • बिना अनुमति के अश्लील तरीके से दिखाना. जैसे, बिना सहमति के शेयर की गई सेक्शुअल इमेज या चोरी से बनाया गया सेक्शुअल ऐक्ट वाला कॉन्टेंट
  • लोगों के पहने हुए कपड़े सरक जाने की फ़ोटो या उनकी लीक हुई नग्न फ़ोटो दिखाना
  • यौन संतुष्टि के मकसद से किसी व्यक्ति की सहमति के बिना उसके स्तनों, नितंबों या जननांगों पर बहुत ज़्यादा समय तक फ़ोकस या ज़ूम इन करके दिखाना
  • यौन संतुष्टि के मकसद से हिंसक, दिल दहलाने वाला या किसी को शर्मिंदा करके यौन भावनाएं भड़काने वाला कॉन्टेंट दिखाना
  • यौन संतुष्टि के मकसद से कई वीडियो जोड़कर बनाया गया कॉन्टेंट दिखाना
  • ऐसा कोई भी सेक्शुअल कॉन्टेंट जिसमें नाबालिग शामिल हों — इसके बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए, YouTube पर बच्चों की सुरक्षा से जुड़ा पेज देखें

ध्यान दें: इनके साथ ही, ऐसे और कई कॉन्टेंट टाइप हैं जिन पर ये नीतियां लागू होती हैं.

उम्र की पाबंदी वाला वीडियो

अगर वीडियो में नग्नता या दूसरा सेक्शुअल कॉन्टेंट शामिल है, लेकिन ऊपर बताए गए कॉन्टेंट जैसा कुछ नहीं है, तो हम उस पर उम्र से जुड़ी पाबंदी लगा सकते हैं. किसी वीडियो को हटाना है या उस पर उम्र से जुड़ी पाबंदी लगानी है, यह हम इन बातों के आधार पर तय करते हैं.

  • क्या वीडियो में कपड़ों में या कपड़ों के बिना, स्तनों, नितंबों या गुप्तांगों को मुख्य तौर पर दिखाया गया है.
  • क्या वीडियो या थंबनेल में किसी व्यक्ति को ऐसे पोज़ (हाव-भाव) में दिखाया गया है जिसका मकसद दर्शक की यौन भावनाओं को उकसाना है
  • क्या वीडियो में इस्तेमाल की गई भाषा दिल दहलाने वाली या कामुक है
  • क्या वीडियो में कोई व्यक्ति कुछ ऐसा कर रहा है जिससे लगे कि वह सेक्शुअल ऐक्ट के लिए उकसा रहा है. जैसे, स्तनों या जननांगों को छूना या अंडरगारमेंट दिखाना
  • क्या वीडियो में किसी ने ऐसे कपड़े पहने हैं जो आम तौर पर सार्वजनिक जगहों के हिसाब से सही नहीं माने जाते हैं, जैसे कि महिलाओं के अंडरगारमेंट
  • क्या सेक्शुअल ऐक्ट के लिए उकसाने वाले ऑडियो को म्यूट किया गया है और इस तरह की तस्वीरों को धुंधला या मास्क किया गया है
  • वीडियो में सेक्शुअल ऐक्ट के लिए उकसाने वाली तस्वीरों या ऑडियो का इस्तेमाल, कम समय के लिए किया गया है या लंबे समय के लिए किया गया है
  • क्या कॉन्टेंट में दूसरों को सेक्शुअल ऐक्ट वाली चुनौतियों में शामिल होने के लिए न्योता दिया गया है

ध्यान दें: इनके साथ ही, ऐसे और कई कॉन्टेंट टाइप हैं जिन पर ये नीतियां लागू होती हैं.

यह नीति, वीडियो, उनके ब्यौरे, टिप्पणियों, लाइव स्ट्रीम, ऑडियो, और YouTube के अन्य प्रॉडक्ट या सुविधाओं पर लागू होती है. याद रखें कि ये सिर्फ़ कुछ उदाहरण हैं. अगर आपको लगता है कि किसी कॉन्टेंट से इस नीति का उल्लंघन हो सकता है, तो उसे पोस्ट न करें.

शिक्षा से जुड़ा कॉन्टेंट

हम ऐसा सेक्शुअल कॉन्टेंट पोस्ट करने की अनुमति दे सकते हैं जिसका मुख्य मकसद शिक्षा, डॉक्यूमेंट्री, विज्ञान या कला से जुड़ा हो. इसके लिए, यह ज़रूरी है कि उस कॉन्टेंट को पोस्ट करने के पीछे की वजह और उसका संदर्भ बताया गया हो. हम अपवाद के तौर पर ऐसे कॉन्टेंट को भी अनुमति दे सकते हैं जिसमें मौजूद जानकारी लोगों के हित में हो. जैसे, संसदीय कार्यवाहियां, चुनावी प्रचार में दिए जाने वाले भाषण या सरकार की मौजूदा कार्रवाइयों पर होने वाली बहस. हालांकि, इसका यह मतलब नहीं है कि साफ़ तौर पर सेक्शुअल ऐक्ट दिखाने वाले कॉन्टेंट को बढ़ावा देने की मंज़ूरी मिल गई है. उदाहरण के लिए, अगर स्तन कैंसर पर बनी किसी डॉक्यूमेंट्री में स्तनों को बिना ढके दिखाया गया है, तो उसे पोस्ट करना सही है. हालांकि, उसी डॉक्यूमेंट्री की किसी क्लिप को कोई संदर्भ दिए बिना यौन संतुष्टि के मकसद से पोस्ट करना सही नहीं है. अगर किसी मेडिकल प्रोसेस के दौरान, किसी कला को परफ़ॉर्म करते समय, बच्चे के जन्म/स्तनपान के दौरान या आदिवासी समुदायों के बारे में बताते समय बिना किसी संदर्भ के नग्नता दिखाई गई हो, तो हो सकता है कि वह डॉक्यूमेंट्री के हमारे अपवाद के दायरे में न आए.

यह बात, कला के प्रदर्शन के मकसद से बनाए गए कॉन्टेंट में सेक्स सीन दिखाने पर भी लागू होती है. जैसे, फ़िल्मों, ऑडियो स्टोरी, संगीत या वीडियो गेम में सेक्स सीन दिखाना. उदाहरण के लिए, सेक्स सीन दिखाने वाली किसी फ़िल्म को अपलोड करने की अनुमति मिल सकती है. इसके लिए यह ज़रूरी है कि वीडियो के कॉन्टेंट और वीडियो के ब्यौरे में फ़िल्म, निर्देशक, और वीडियो में मौजूद कलाकारों के नाम जैसी जानकारी उपलब्ध कराई गई हो. याद रखें कि वीडियो के कॉन्टेंट, टाइटल, और ब्यौरे में संदर्भ देने से, हमें और आपके दर्शकों को उस वीडियो का असली मकसद समझने में आसानी होती है.

अगर शिक्षा, डॉक्यूमेंट्री, विज्ञान के बारे में बताने या कला के प्रदर्शन के मकसद से बनाए गए किसी वीडियो में, वयस्कों के लिए बना कॉन्टेंट या दिल दहलाने वाली हिंसा दिखाई गई है, तो उसे YouTube पर बनाए रखने से जुड़ा फ़ैसला लेने के लिए, हम तीसरे पक्ष की ऑफ़िशियल रेटिंग की मदद ले सकते हैं. ऐसे वीडियो पर उम्र से जुड़ी पाबंदी लगाई जाती है जो हमारी नीतियों का पालन करता है, लेकिन हर उम्र के दर्शकों के लिए सही नहीं है. जिन लोगों की उम्र 18 साल से कम है या जिन्होंने खाते से साइन आउट किया है उन्हें उम्र की पाबंदी वाले वीडियो नहीं दिखते.

उदाहरण

यहां ऐसे कॉन्टेंट के उदाहरण दिए गए हैं जिन्हें YouTube पर पोस्ट करने की अनुमति नहीं है.

  • सेक्शुअल कॉन्टेंट को अलग से दिखाने के लिए, गैर-पॉर्नोग्राफ़िक फ़िल्मों, शो या किसी अन्य कॉन्टेंट से निकाली गई क्लिप (असल दुनिया की या कला के मकसद के बनाए गए वीडियो की क्लिप)
  • ऐसा कॉन्टेंट जिसमें बिना सहमति वाला सेक्शुअल ऐक्ट जैसे कि गलत ढंग से छूना या ज़बरदस्ती चूमना, किसी को सबके सामने हस्तमैथुन करते हुए या सेक्शुअल ऐक्ट देखकर यौन संतुष्टि लेते हुए दिखाया गया हो या “स्कर्ट के नीचे से खींची गई फ़ोटो या वीडियो” हो. इसके अलावा, ऐसा कॉन्टेंट जिसमें किसी व्यक्ति को उसकी सहमति के बिना सेक्शुअल तरीके से दिखाया गया हो
  • यौन संतुष्टि के मकसद से सेक्शुअल ऐक्ट या सेक्स टाॅय दिखाने वाला कॉन्टेंट

ध्यान दें: ऊपर सिर्फ़ कुछ ही उदाहरण दिए गए हैं. अगर आपको लगता है कि किसी कॉन्टेंट से इस नीति का उल्लंघन हो सकता है, तो उसे पोस्ट न करें.

कुछ और उदाहरण

  • ऐसी प्लेलिस्ट जिनमें यौन संतुष्टि के मकसद से, नग्नता या सेक्शुअल थीम वाला कॉन्टेंट इकट्ठा किया गया हो
  • उत्तेजित करने वाला डांस, जिसमें डांसर के जननांगों, नितंबों या स्तनों को खास तौर पर दिखाया गया हो या इन अंगों को सहलाते या गलत तरीके से छूते हुए दिखाया गया हो
  • ऐसा वीडियो जिसमें बलात्कार को किसी भी रूप में सेक्शुअल ऐक्ट के तौर पर दिखाया जाता है. साथ ही, ऐसा वीडियो जिसे नाटकीय ढंग से फ़िल्माए गए बलात्कार के सीन की कुछ क्लिप जोड़कर बनाया गया हो
  • यौन संतुष्टि के लिए सेक्शुअल ऐक्ट को ऑडियो या टेक्स्ट के रूप में पेश करना
  • यौन संतुष्टि के लिए शरीर के तरल पदार्थ दिखाना या उन्हें बाहर निकलते दिखाना, जैसे कि पेशाब
  • वीडियो में यौन संतुष्टि के लिए रोज़मर्रा की चीज़ें या स्थितियों का इस्तेमाल करना, जैसे कि इंजेक्शन या खाना खाने जैसी गतिविधि को सेक्शुअल ऐक्ट की तरह दिखाना
  • वीडियो गेम कॉन्टेंट जिसे यौन संतुष्टि के मकसद से बनाया गया हो या इसके लिए उसमें “बदलाव” किए गए हों या कॉन्टेंट में बेवजह का सेक्शुअल ऐक्ट दिखाया गया हो

आपके कॉन्टेंट से इस नीति का उल्लंघन होने पर क्या होता है

अगर आपके कॉन्टेंट से इस नीति का उल्लंघन हुआ है, तो हम उसे हटा देंगे और इसकी जानकारी देने के लिए आपको एक ईमेल भेजेंगे. अगर हमें लगता है कि आपने कोई असुरक्षित लिंक पोस्ट किया है, तो हम उसे हटा भी सकते हैं. ध्यान दें कि वीडियो या उसके मेटाडेटा में नीति का उल्लंघन करने वाले यूआरएल शामिल करने पर वीडियो को हटाया जा सकता है.

अगर आपने हमारे कम्यूनिटी दिशा-निर्देशों का पहली बार उल्लंघन किया है, तो आपके चैनल के ख़िलाफ़ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी. आपको बस एक चेतावनी दी जाएगी. आपके पास नीति से जुड़ी ट्रेनिंग लेने का मौका होता है. इससे 90 दिनों के बाद यह चेतावनी हट जाएगी. 90 दिनों की अवधि, ट्रेनिंग पूरी होने के बाद शुरू होती है, न कि चेतावनी जारी किए जाने के बाद. हालांकि, अगर 90 दिनों की इस अवधि के दौरान उस नीति का दोबारा उल्लंघन किया जाता है, तो चेतावनी नहीं हटाई जाएगी और आपके चैनल पर स्ट्राइक भेजी जाएगी. अगर ट्रेनिंग पूरी करने के बाद किसी दूसरी नीति का उल्लंघन किया जाता है, तो आपको एक और चेतावनी मिलेगी.

अगर आपके चैनल को 90 दिनों के अंदर तीन स्ट्राइक मिलती हैं, तो आपका चैनल बंद कर दिया जाएगा. स्ट्राइक भेजने के हमारे सिस्टम के बारे में ज़्यादा जानें.

कम्यूनिटी दिशा-निर्देशों या सेवा की शर्तों का बार-बार उल्लंघन करने पर, हम आपके चैनल या खाते को बंद कर सकते हैं. वहीं, अगर आपके चैनल या खाते के ख़िलाफ़ गंभीर उल्लंघन का एक भी मामला आता है या किसी नीति का बार-बार उल्लंघन किया जाता है, तब भी हम यह कदम उठा सकते हैं. अगर कोई क्रिएटर बार-बार नीति का उल्लंघन करता है, तो शायद उसे भविष्य में नीति से जुड़ी ट्रेनिंग लेने की अनुमति न दी जाए. चैनल या खाता बंद किए जाने के बारे में ज़्यादा जानें.

अगर आपके कॉन्टेंट में पॉर्नोग्राफ़ी दिखाई गई है, तो आपके चैनल को बंद किया जा सकता है.

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
1937276120884257036
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
59
false
false
false
false