YouTube ऐप्लिकेशन में ही प्रॉडक्ट ब्राउज़ किए जा सकते हैं और खरीदे जा सकते हैं. YouTube पर प्रॉडक्ट खरीदने के बारे में ज़्यादा जानें.
ज़रूरी शर्तें
- फ़िलहाल, यह सुविधा सिर्फ़ YouTube ऐप्लिकेशन पर उपलब्ध है. यह सुविधा अमेरिका में रहने वाले उन कारोबारियों या कंपनियों के लिए उपलब्ध है जो Shopify का इस्तेमाल करती हैं. साथ ही, यह सुविधा सिर्फ़ दक्षिण कोरिया में रहने वाले उन कारोबारियों या कंपनियों के लिए उपलब्ध है जो Cafe24 का इस्तेमाल करती हैं.
टैग किए गए प्रॉडक्ट खरीदना
आपको किसी वीडियो में टैग किए गए प्रॉडक्ट दिख सकते हैं. साथ ही, आपको किसी बाहरी ब्राउज़र पर रीडायरेक्ट किए बिना, उन्हें खरीदने का विकल्प भी मिल सकता है.
- वीडियो में टैग किए गए किसी प्रॉडक्ट पर टैप करें.
- अपनी पसंद के प्रॉडक्ट चुनने के बाद, अभी खरीदें पर टैप करें.
- अभी खरीदें चुनने के बाद, अपनी पसंद के हिसाब से साइज़, रंग और संख्या जैसे विकल्प चुनें.
- आपको जिस प्रॉडक्ट की खरीदारी पूरी करनी है उस पर जारी रखें पर टैप करें.
ध्यान दें: अगर आपको खुदरा दुकानदार की वेबसाइट पर जाकर खरीदारी पूरी करनी है, तो सेलर की साइट पर देखें पर क्लिक करें.
- क्रेडिट/डेबिट कार्ड की जानकारी डालें और चेकआउट करें.
अपनी खरीदारी मैनेज करना
खुदरा दुकानदार या शॉपिंग प्लैटफ़ॉर्म की मदद से खरीदारी को मैनेज करने के लिए, ऑर्डर का इतिहास देखें.
- YouTube ऐप्लिकेशन खोलें.
- सबसे नीचे दाईं ओर, अपनी प्रोफ़ाइल
पर टैप करें.
- सबसे ऊपर दाईं ओर, सेटिंग
पर टैप करें.
- खरीदारी और सदस्यताएं
YouTube पर खरीदे गए ऑर्डर पर टैप करें.
- आपको जिस ऑर्डर को मैनेज करना है उस पर जाकर, ऑर्डर देखें पर टैप करें.
- खुदरा दुकानदार वाले खाते में लॉग इन करने के बाद, सीधे तौर पर खुदरा दुकानदार की वेबसाइट से अपना ऑर्डर मैनेज किया जा सकता है.
अपने ऑर्डर के लिए सहायता पाना
ऑर्डर, सामान वापसी या रिफ़ंड से जुड़ी किसी भी मदद के लिए, सीधे खुदरा दुकानदार या ब्रैंड से संपर्क करें.
- YouTube ऐप्लिकेशन खोलें.
- सबसे नीचे दाईं ओर, अपनी प्रोफ़ाइल
पर टैप करें.
- सबसे ऊपर दाईं ओर, सेटिंग
पर टैप करें.
- खरीदारी और सदस्यताएं
YouTube पर खरीदे गए ऑर्डर पर टैप करें.
- आपको जिस ऑर्डर को मैनेज करना है उस पर जाकर, क्या आपको इस ऑर्डर से जुड़ी मदद चाहिए? <Retailer Name> से संपर्क करने का तरीका देखें पर टैप करें.
- अपने ऑर्डर के बारे में ज़्यादा जानकारी पाने के लिए, <Retailer Name> से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल देखें पर टैप करें. सेलर से ईमेल या फ़ोन पर भी संपर्क किया जा सकता है.
- अगर इस मामले में आपको और मदद चाहिए, तो सवाल सबमिट करें पर टैप करें, ताकि शॉपिंग प्लैटफ़ॉर्म, Cafe24 और Shopify से सीधे तौर पर संपर्क किया जा सके और मदद ली जा सके.
अहम जानकारी: इसके अलावा, सहायता पाने के लिए:
- खुदरा दुकानदार की वेबसाइट पर जाकर, ऑर्डर के इतिहास वाले पेज पर ‘Need help with this order? See how to contact <retailer's name>’ सेक्शन में जाएं.
- ऑर्डर की पुष्टि करने वाले ईमेल या KaKao पर मिली सूचना (सिर्फ़ दक्षिण कोरिया में) में, “Order details” पेज के लिंक पर क्लिक करें.
तकनीकी समस्याओं को हल करना
अगर आपको चेकआउट पेज पर समस्या आ रही है या कार्ट में आइटम जोड़ने में समस्या आ रही है, तो यह तरीका अपनाएं:
- YouTube ऐप्लिकेशन को नए वर्शन पर अपडेट करें.
- Chrome ऐप्लिकेशन में कैश मेमोरी में सेव हुआ डेटा और कुकी मिटाएं.
- इंटरनेट कनेक्शन को रीस्टार्ट करें.
- YouTube ऐप्लिकेशन को बंद करके फिर से चालू करें.
- अपना डिवाइस रीस्टार्ट करें.
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
मुझे अपने ऑर्डर से जुड़ी मदद कैसे मिल सकती है?
आपको हुई परेशानी के लिए हम माफ़ी चाहते हैं. आपने जिस खुदरा दुकानदार की वेबसाइट से ऑर्डर किया है उस पर आपको ऑर्डर से जुड़ी मदद मिल सकती है. वहां पर आपको ऑर्डर देखने, उसे रद्द करने, लौटाने या एक्सचेंज करने का विकल्प मिल सकता है.
कृपया सीधे तौर पर खुदरा दुकानदार से संपर्क करें. इसके लिए, ऑर्डर की पुष्टि करने वाले ईमेल या सूचना, ऑर्डर के इतिहास या उसकी वेबसाइट पर दी गई संपर्क जानकारी का इस्तेमाल करें. अपने ऑर्डर के लिए सहायता पाने का तरीका जानें.
अगर मैंने खुदरा दुकानदार से संपर्क किया है, लेकिन वह जवाब नहीं दे रहा है, तो मुझे क्या करना चाहिए?
चेकआउट के लिए एम्बेड की गई सुविधा का इस्तेमाल करने के बावजूद, कुछ प्रॉडक्ट की खरीदारी के लिए अब भी मेरी वेबसाइट पर क्यों रीडायरेक्ट किया जा रहा है?
तेज़ी से चेकआउट करने की सुविधा उपलब्ध होने पर भी, कुछ प्रॉडक्ट आपको खुदरा दुकानदार की बाहरी वेबसाइट पर रीडायरेक्ट कर सकते हैं. ऐसा इन वजहों से हो सकता है:
- कुछ प्रॉडक्ट टाइप के साथ यह सुविधा काम नहीं करती. जैसे, पसंद के मुताबिक बनाए गए आइटम, बंडल, पहले से किए गए ऑडर, और सदस्यताएं.
- Google Merchant Center में, प्रॉडक्ट को चेकआउट के लिए 'हटाया गया' के तौर पर मार्क किया गया था.
- खुदरा दुकानदार के खाते में, शिपिंग की सेटिंग या ग्राहक सहायता से जुड़ी ज़रूरी जानकारी मौजूद नहीं है.
- प्रॉडक्ट की इमेज अब भी प्रोसेस की जा रही हैं या इस सुविधा को हाल ही में चालू किया गया है.
पेमेंट के कौनसे तरीके उपलब्ध हैं?
मुझे अपने ऑर्डर की जानकारी कैसे मिलेगी?