इस रिपोर्ट में यह देखा जा सकता है कि आपकी साइट के ख़िलाफ़ कोई मैन्युअल ऐक्शन तो नहीं लिया गया है. साथ ही, इसमें साइट के ख़िलाफ़ पहले लिए गए मैन्युअल ऐक्शन की जानकारी भी होती है.
अगर किसी साइट पर मैन्युअल ऐक्शन लिया गया है, तो Google के खोज नतीजों में साइट का कुछ हिस्सा या फिर पूरी साइट ही नहीं दिखेगी.
मैन्युअल ऐक्शन की रिपोर्ट खोलें
Search Console में मैन्युअल ऐक्शन की रिपोर्ट - Google Search Console की ट्रेनिंग
मैन्युअल ऐक्शन कब लिया जाता है?
Google किसी साइट के ख़िलाफ़ मैन्युअल ऐक्शन तब लेता है, जब Google के लिए काम करने वाला कोई समीक्षक यह पक्का कर लेता है कि उस साइट पर ऐसे पेज मौजूद हैं जो स्पैम की रोकथाम के लिए बनी Google की नीतियों के मुताबिक नहीं हैं. ज़्यादातर मैन्युअल ऐक्शन, हमारे Search इंडेक्स को गलत तरीके से इस्तेमाल करने की कोशिशों के मामले में लिए जाते हैं. इस तरह की समस्याएं होने पर, उपयोगकर्ताओं को बिना कोई सूचना दिए, पेज या साइट को खोज के नतीजों में सबसे नीचे दिखाया जाता है या उन्हें खोज के नतीजों से हटा दिया जाता है.
अगर आपकी साइट के ख़िलाफ़ कोई मैन्युअल ऐक्शन लिया जाता है, तो हम उसकी सूचना मैन्युअल ऐक्शन की रिपोर्ट और Search Console के मैसेज सेंटर में देते हैं.
मैन्युअल ऐक्शन क्यों ज़रूरी हैं?
सर्च इंजन शुरू होने के बाद से ही, बहुत सारे लोग अपनी साइट को खोज नतीजों में सबसे ऊपर दिखाने के लिए, सिस्टम को गच्चा देने वाले तरीके अपनाते आए हैं. यह उन लोगों के लिए ठीक नहीं है जो कुछ ढूंढने के लिए सर्च इंजन का इस्तेमाल करते हैं. इससे, सही और काम के नतीजे नीचे चले जाते हैं और जो नतीजे काम के नहीं होते वो पहले दिखने लगते हैं. साथ ही, किसी खोज क्वेरी के लिए सबसे सही कॉन्टेंट दिखाने वाली वेबसाइटें खोज नतीजों में मुश्किल से दिखती हैं. इन्हीं सब वजहों से, हम Google के शुरुआती दिनों से ही स्पैम करने वालों को रोकने की कोशिश में जुटे हैं. साथ ही, खोज क्वेरी के हिसाब से सही जवाब पाने में उपयोगकर्ताओं की मदद कर रहे हैं और यह कोशिश कर रहे हैं कि किसी खोज क्वेरी के लिए सबसे सही कॉन्टेंट दिखाने वाली वेबसाइटों को ट्रैफ़िक मिले.
खोज को बेहतर बनाने के लिए Google लगातार काम कर रहा है. हम डेटा के आधार पर काम करते हैं और खोज नतीजों की क्वालिटी की लगातार जांच करते रहते हैं. इस काम में विश्लेषकों, शोध करने वालों, और आंकड़ों के विशेषज्ञों की मदद ली जाती है. हमारे एल्गोरिदम में जो बदलाव होते हैं उन्हें रिलीज़ करने से पहले, बारीकी से उनकी जांच की जाती है. हम यह देखते हैं कि बदलावों की वजह से, खोज के नतीजों में किसी साइट के दिखने पर क्या असर हो सकता है. हमारे एल्गोरिदम के बारे में ज़्यादा जानकारी.
हमारे एल्गोरिदम, स्पैम का पता लगाने का काम बहुत अच्छी तरह से करते हैं. ज़्यादातर मामलों में, अपने-आप ही स्पैम का पता लग जाता है और हम खोज नतीजों से उसे हटा देते हैं. हालांकि, अपने इंडेक्स की क्वालिटी को बनाए रखने के लिए, हम खोज नतीजों में शामिल स्पैम को हटाने के लिए मैन्युअल ऐक्शन भी लेते हैं.
क्या मेरी साइट के ख़िलाफ़ मैन्युअल ऐक्शन लिए गए हैं?
इस रिपोर्ट में सबसे ऊपर, आपको दिखेगा कि आपकी साइट के ख़िलाफ़ कितने मैन्युअल ऐक्शन लिए गए हैं. अगर आपकी साइट के ख़िलाफ़ कोई मैन्युअल ऐक्शन नहीं लिया गया है, तो आपको हरे रंग का सही का निशान दिखेगा. साथ ही, एक मैसेज दिखेगा, जिसमें यह जानकारी होगी कि आपकी साइट के ख़िलाफ़ कोई मैन्युअल ऐक्शन नहीं लिया गया है.
अगर आपने हाल ही में कोई ऐसी साइट खरीदी है जो पहले से ही स्पैम की रोकथाम के लिए बनी हमारी नीतियों का उल्लंघन कर रही थी, तो इस रिपोर्ट में बताई गई सभी समस्याएं हल करें. इसके बाद, अपनी साइट को सर्च इंजन के नतीजों वाले पेज (एसईआरपी) में दोबारा शामिल करने के अनुरोध में इस बारे में जानकारी दें कि आपने यह साइट हाल ही में खरीदी है और अब यह हमारी नीतियों का उल्लंघन नहीं करती.
मैन्युअल ऐक्शन, साइट के किन पेजों पर लिया जाता है?
मैन्युअल ऐक्शन की जानकारी को बड़ा करके देखने पर, आपको समस्याओं की सूची और उन पेजों की जानकारी मिलेगी जिन पर ऐक्शन लिया गया है. इसमें आपकी साइट के कुछ पेज या पूरी साइट हो सकती है. यह ज़रूरी नहीं है कि किसी खास तरह की समस्या वाले सभी पेजों पर कार्रवाई का असर पड़ा हो.
उदाहरण:
https://example.com/real-estate/*–real-estate/डायरेक्ट्री में आने वाले कुछ या सभी पेजों पर मैन्युअल ऐक्शन का असर पड़ा है.- सभी पेजों पर असर पड़ा है – यह जानकारी दिखने का मतलब है कि मैन्युअल ऐक्शन का असर पूरी साइट पर पड़ा है.
मैं इस समस्या को कैसे हल करूं?
अपनी साइट पर मैन्युअल ऐक्शन को ठीक करने का तरीका:
- ज़्यादा जानकारी के लिए, रिपोर्ट में मैन्युअल ऐक्शन के बारे में जानकारी देने वाले पैनल को बड़ा करके देखें.
- देखें कि मैन्युअल ऐक्शन का असर किन पेजों पर पड़ा है.
- देखें कि समस्या किस तरह की है और उसके ब्यौरे में क्या जानकारी दी गई है. समस्या के बारे में ज़्यादा जानकारी पाने और उसे हल करने का तरीका जानने के लिए, "ज़्यादा जानें" लिंक पर क्लिक करें. (इस पेज पर नीचे, हर कार्रवाई के बारे में ज़्यादा जानकारी मिलेगी).
- उन सभी पेजों पर समस्या को हल करेंजिन पर असर पड़ा है. सिर्फ़ कुछ ही पेजों पर समस्या हल करने से, यह ज़रूरी नहीं है कि वे पेज या आपकी साइट का कुछ हिस्सा खोज नतीजों में दिखने लगे. अगर आपकी साइट पर एक से ज़्यादा मैन्युअल ऐक्शन लिए गए हैं, तो उनके बारे में पढ़ें और उन सभी को ठीक करें.
- पक्का करें कि Google आपके पेजों को ऐक्सेस कर पा रहा हो, जिन पेजों पर मैन्युअल ऐक्शन का असर पड़ा है उन्हें ऐक्सेस करने के लिए लॉगिन करने की ज़रूरत न पड़ रही हो, पेवॉल लागू न किया गया हो, और robots.txt फ़ाइल या noindex डायरेक्टिव से भी उन पेजों पर रोक न लगी हो. पेज को ऐक्सेस किया जा सकता है या नहीं यह देखने के लिए, यूआरएल जांचने वाले टूल की मदद ली जा सकती है.
- रिपोर्ट में शामिल सभी गड़बड़ियों को सभी पेजों पर ठीक करने के बाद, इस रिपोर्ट में समीक्षा करने का अनुरोध करें विकल्प को चुनें. साइट को एसईआरपी में दोबारा शामिल करने का अनुरोध करते समय, हल की गई समस्याओं के बारे में जानकारी दें. ठीक तरह से किए गए अनुरोध में तीन चीज़ें शामिल होती हैं:
- साइट की क्वालिटी से जुड़ी समस्या के बारे में सटीक जानकारी दी जाती है.
- समस्या को हल करने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी जाती है.
- आपकी हर कोशिश के नतीजों के बारे में जानकारी दी जाती है.
- साइट को एसईआरपी में फिर से शामिल करने के अनुरोध की समीक्षा करने में कुछ समय लग सकता है (नीचे देखें). आपको ईमेल से यह सूचना दी जाएगी कि आपके अनुरोध पर कितना काम हुआ है. अनुरोध करने पर, आपको पुष्टि वाला एक मैसेज मिलेगा जिससे आपको पता चलेगा कि आपकी साइट की समीक्षा की जा रही है. जब तक आपके पिछले अनुरोध पर आखिरी फ़ैसला नहीं हो जाता, तब तक फिर से समीक्षा का अनुरोध न करें.
साइट को एसईआरपी में फिर से शामिल करने के लिए, उसकी समीक्षा करने में कितना समय लगेगा?
साइट को एसईआरपी में दोबारा शामिल करने के ज़्यादातर अनुरोधों की समीक्षा करने में कई दिन या हफ़्ते लग सकते हैं. हालांकि, कुछ मामलों में इससे ज़्यादा समय भी लग सकता है. इनमें ऐसे मामले शामिल हैं जिनमें लिंक से जुड़ी समस्या की वजह से हटाई गई साइट को एसईआरपी में दोबारा शामिल करने का अनुरोध किया गया हो. साइट की समीक्षा करने का अनुरोध मिलने के बाद, हम आपको ईमेल पर इस बात की सूचना देंगे कि आपके अनुरोध पर कार्रवाई की जा रही है. समीक्षा पूरी होने पर भी आपको इस बारे में ईमेल से जानकारी भेजी जाएगी. जब तक आपको पता न चल जाए कि आपके पिछले अनुरोधों पर क्या फ़ैसला लिया गया है, तब तक अपनी साइट की फिर से समीक्षा करने का अनुरोध न करें.
मैन्युअल ऐक्शन की सूची
Google जो भी मैन्युअल ऐक्शन ले सकता है उनकी जानकारी यहां दी गई है. साथ ही, उन्हें ठीक करने के तरीके के बारे में भी बताया गया है.
'वापस जाएं' बटन को हाइजैक करना
Google को पता चला है कि आपकी साइट के किसी हिस्से में, 'वापस जाएं' बटन से जुड़ी हाइजैकिंग गतिविधि मिल सकती है. इससे नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों को रोकने के लिए बनी हमारी स्पैम से जुड़ी नीति का उल्लंघन होता है.
'वापस जाएं' बटन को हाइजैक करने का मतलब है कि कोई साइट, ब्राउज़र के इतिहास या अन्य सुविधाओं में हेर-फेर करके, उपयोगकर्ता के ब्राउज़र नेविगेशन में रुकावट डालती है. इसकी वजह से, उपयोगकर्ता को 'वापस जाएं' बटन का इस्तेमाल करने से रोका जाता है, ताकि वह तुरंत उस पेज पर न जा सके जहां से वह आया था.
मौजूदा मैन्युअल ऐक्शन से, हमारी नीति का उल्लंघन करने वाले कॉन्टेंट पर असर पड़ता है. अगर आपकी साइट, 'वापस जाएं' बटन को हाइजैक होने से रोकने के लिए बनी हमारी नीति का बार-बार उल्लंघन करती है, तो उसके ख़िलाफ़ मैन्युअल ऐक्शन लिए जा सकते हैं. इससे आपकी साइट की रैंकिंग पर भी असर पड़ सकता है.
सुझाई गई कार्रवाइयां:
नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों को रोकने के लिए बनी Google की स्पैम से जुड़ी नीति देखें. इसके बाद, अपनी साइट पर उल्लंघन वाले कॉन्टेंट की पहचान करने और उसे ठीक करने के लिए, यहां दिया गया तरीका अपनाएं:
- हर उस कोड या इंपोर्ट को बंद करें/हटाएं जिसकी वजह से 'वापस जाएं' बटन हाइजैक होता है.
- जब पक्का हो जाए कि आपकी साइट अब स्पैम की रोकथाम के लिए बनी हमारी नीतियों का उल्लंघन नहीं कर रही है, तब मैन्युअल ऐक्शन की रिपोर्ट में जाकर, समीक्षा का अनुरोध करें पर क्लिक करें.
- अपने Search Console खाते में समीक्षा की स्थिति बताने वाले मैसेज देखें. साइट की समीक्षा पूरी हो जाने के बाद, हम आपको इसकी सूचना देंगे. अगर हमें लगता है कि आपकी साइट अब स्पैम की रोकथाम के लिए बनी हमारी नीतियों का उल्लंघन नहीं कर रही है, तो हम मैन्युअल ऐक्शन वापस ले लेंगे.
सुझाई गई कार्रवाइयां
उपयोगकर्ता का बनाया स्पैम, स्पैम वाली टिप्पणी और बिना शुल्क वाले होस्ट स्पैम की रोकथाम से जुड़े दस्तावेज़, और हैक किए गए पेजों को ठीक करने के तरीके के बारे में जानने के लिए, स्पैम की रोकथाम के लिए बनी Google की नीतियां देखें. इसके बाद, अपनी साइट पर हुए उल्लंघन (उल्लंघनों) की पहचान करने और उन्हें ठीक करने के लिए यहां दिया गया तरीका अपनाएं:
- अपनी साइट पर ऐसे पेजों का पता लगाएं जिन पर उपयोगकर्ता, वेबसाइट पर आने वाले लोग या अन्य तीसरे पक्ष, कॉन्टेंट जोड़ सकते हों या उसका इस्तेमाल कर सकते हों. ये पेज कई तरह के हो सकते हैं, जैसे कि आपके फ़ोरम, गेस्टबुक, सोशल मीडिया प्लैटफ़ॉर्म, फ़ाइल अपलोड करने वाले पेज, बिना शुल्क वाली होस्टिंग सेवा या खोज वाले ऐसे अंदरूनी पेज जिन पर लोग अपनी क्वेरी भेज सकते हैं.
- इस बारे में बेहतर जानकारी पाने के लिए कि स्पैम वाला कॉन्टेंट कहां दिखता है, Search Console के मैसेज सेंटर या ईमेल से मिले मैसेज में, उदाहरण के तौर पर दिए गए यूआरएल की समीक्षा करें. इसके अलावा, Google के खोज नतीजे वाले पेज पर "site:" ऑपरेटर का इस्तेमाल करके, कृपया अपनी साइट पर गलत या स्पैम वाला कॉन्टेंट ढूंढें. साइट के विषय से अलग कीवर्ड जोड़कर स्पैम कॉन्टेंट का पता लगाया जा सकता है, जैसे कि कारोबारी या वयस्क (अश्लील कॉन्टेंट वाले) कीवर्ड. उदाहरण के लिए, आपकी साइट पर मौजूद जो कॉन्टेंट काम का नहीं है उसका पता लगाने के लिए, [site:your-domain-name viagra] या [site:your-domain-name free movie watch online] खोजें. इस तरह की चीज़ें खोजें:
- आपकी साइट के विषय से मेल न खाने वाला कोई टेक्स्ट या विषय से अलग किसी पोस्ट का लिंक, जिसका इस्तेमाल किसी तीसरे पक्ष की वेबसाइट या सेवा का प्रचार करने के मकसद से किया जा रहा हो, जैसे कि "बिना शुल्क के फ़िल्म डाउनलोड करें" या "ऑनलाइन देखें”
- बेमतलब के शब्द या टेक्स्ट, जिन्हें देखकर लगे कि वे अपने-आप जनरेट हुए हैं
- टिप्पणियां या उपयोगकर्ताओं की सबमिट की गई ऐसी जानकारी जिनके कीवर्ड व्यावसायिक या नकली लगें. ये उपयोगकर्ता नाम "बीमा छूट" जैसे हो सकते हैं, जो किसी असली उपयोगकर्ता नाम जैसे नहीं लगते और ऐसी साइटों पर ले जाते हैं जिनका आपकी वेबसाइट से कोई मतलब नहीं होता
- अंदरूनी खोज के नतीजे, जहां उपयोगकर्ता की क्वेरी के नतीजों में किसी तीसरे पक्ष की वेबसाइट या सेवा का प्रचार किया जा रहा हो
- अपने वेब सर्वर की लॉग फ़ाइलों पर नज़र रखें और देखें कि साइट का ट्रैफ़िक अचानक बिना किसी वजह या तेज़ी से बढ़ने तो नहीं लगा. खास तौर पर, हाल ही में बने पेजों पर ध्यान दें. यूआरएल पैटर्न में ऐसे कीवर्ड वाले यूआरएल ढूंढें जो आपकी वेबसाइट के हिसाब से काम के न हों. आप Search की परफ़ॉर्मेंस रिपोर्ट का इस्तेमाल करके, Google Search में अपनी वेबसाइट के सबसे ज़्यादा क्लिक किए गए पेजों की जानकारी पा सकते हैं.
- किसी भी आपत्तिजनक कॉन्टेंट को हटाएं और साफ़ तौर पर आपत्तिजनक लगने वाले तीसरे पक्ष के कॉन्टेंट को अपने प्लैटफ़ॉर्म पर पब्लिश होने से रोकें. इस कॉन्टेंट में कई तरह के स्पैम वाले शब्द शामिल हो सकते हैं, जैसे कि स्ट्रीमिंग, डाउनलोड, वयस्क, जुआ या दवाओं से जुड़े शब्द.
- जहां सही लगे वहां इन गाइड का इस्तेमाल करें:
- साइट का रखरखाव आसानी से करने और स्पैम का पता लगाने के लिए, अपनी साइट का ऐसा कॉन्टेंट इकट्ठा करके किसी खास फ़ाइल पाथ में जोड़ें जो लोगों को दिखता है.
- जब आप पक्का कर लें कि आपकी साइट अब स्पैम की रोकथाम के लिए बनी हमारी नीतियों के हिसाब से सही है, तो मैन्युअल ऐक्शन की रिपोर्ट में मौजूद समीक्षा करने का अनुरोध करें विकल्प चुनें.
- साइट को एसईआरपी में दोबारा शामिल करने का अनुरोध सबमिट करने के बाद, धैर्य रखें और अपने Search Console खाते में समीक्षा की स्थिति बताने वाले मैसेज का इंतज़ार करें. साइट की समीक्षा पूरी हो जाने के बाद, हम आपको इसकी सूचना देंगे. अगर हमें लगता है कि आपकी साइट अब स्पैम की रोकथाम के लिए बनी हमारी नीतियों का उल्लंघन नहीं कर रही है, तो हम मैन्युअल ऐक्शन वापस ले लेंगे.
- इस बीच हमारा यह भी सुझाव है कि आप इस तरह के स्पैम वाले कॉन्टेंट पर नज़र रखें और उसे साइट से हटाते रहें. साथ ही, अपनी साइट के सिस्टम को बेहतर बनाएं और साइट के इस्तेमाल से जुड़े जोखिम की संभावना को कम करें, ताकि आने वाले समय में इस तरह के स्पैम को रोका जा सके.
Google को आपकी साइट के पेजों पर ऐसे स्पैम मिले हैं जिन्हें साइट पर आने वाले लोगों ने सबमिट किया है. आम तौर पर इस तरह के स्पैम, फ़ोरम के पेजों या गेस्टबुक पेजों (ऐसे पेज जो साइट पर लोगों को टिप्पणी लिखने की सुविधा देने के लिए बनाए जाते हैं) पर मिलते हैं. इनके अलावा, ऐसे स्पैम उपयोगकर्ता की प्रोफ़ाइल पर भी दिखते हैं.
Matt Cutts explains the "User-Generated Spam" manual action
सुझाई गई कार्रवाइयां
उपयोगकर्ता का बनाया स्पैम पर Google की नीतियां देखें. इसके बाद, अपनी साइट पर उल्लंघन (उल्लंघनों) की पहचान करने और उन्हें ठीक करने के लिए यहां दिया गया तरीका अपनाएं:
- लोग अक्सर साइटों पर फ़ोरम, ब्लॉग पर की गई टिप्पणियों, और उपयोगकर्ताओं की प्रोफ़ाइल में कॉन्टेंट जोड़ते हैं. अपनी साइट पर ऐसे पेज ढूंढें जिन पर उपयोगकर्ता कॉन्टेंट जोड़ सकते हैं.
- “बीमा छूट” जैसे व्यावसायिक नाम वाले उपयोगकर्ताओं की प्रोफ़ाइलें ढूंढें. साथ ही, ऐसी पोस्ट का पता लगाएं जिनमें विज्ञापन, विषय से अलग कॉन्टेंट वाली साइट पर ले जाने वाले लिंक या बेमतलब के शब्दों वाला टेक्स्ट मौजूद हो. यहां दी गई चीज़ों के लिए इन बातों की जांच करें:
- पोस्ट या प्रोफ़ाइलें, जो विज्ञापन जैसी लगती हों
- ऐसी पोस्ट या प्रोफ़ाइलें जिन पर विषय से हटकर लिंक दिए गए हों
- व्यावसायिक वाले उपयोगकर्ता नाम की पोस्ट या प्रोफ़ाइलें — "बीमा छूट" जैसे नाम, जो किसी इंसान के नाम जैसे नहीं लगते — इस तरह की पोस्ट या प्रोफ़ाइलें ऐसी साइटों पर ले जाती हैं जिनका आपकी वेबसाइट से कोई मतलब नहीं होता
- ऐसी पोस्ट या प्रोफ़ाइलें जिन्हें देखकर लगता हो कि वे सिस्टम से अपने-आप जनरेट हुई हैं, यानी उन्हें किसी व्यक्ति ने नहीं बनाया
- Google के खोज नतीजे वाले पेज पर
site:ऑपरेटर का इस्तेमाल करके, अपनी साइट पर गलत या स्पैम वाला कॉन्टेंट ढूंढें. साइट के विषय से अलग कीवर्ड जोड़कर स्पैम कॉन्टेंट का पता लगाया जा सकता है, जैसे कि कारोबारी या वयस्कों के लिए बने कॉन्टेंट से जुड़े कीवर्ड. उदाहरण के लिए, अपनी साइट पर "viagra" शब्द खोजने के लिए [site: example.com viagra] खोजें. - किसी भी तरह का आपत्तिजनक कॉन्टेंट हटाएं.
- उपयोगकर्ता का बनाया स्पैम रोकने के तरीके अपनाएं.
- जब आप पक्का कर लें कि आपकी साइट अब स्पैम की रोकथाम के लिए बनी हमारी नीतियों के हिसाब से सही है, तो मैन्युअल ऐक्शन की रिपोर्ट में मौजूद समीक्षा करने का अनुरोध करें विकल्प चुनें.
- साइट को एसईआरपी में दोबारा शामिल करने का अनुरोध सबमिट करने के बाद, धैर्य रखें और अपने Search Console खाते में समीक्षा की स्थिति बताने वाले मैसेज का इंतज़ार करें. साइट की समीक्षा पूरी हो जाने के बाद, हम आपको इसकी सूचना देंगे. अगर हमें लगता है कि आपकी साइट अब स्पैम की रोकथाम के लिए बनी हमारी नीतियों का उल्लंघन नहीं कर रही है, तो हम मैन्युअल ऐक्शन वापस ले लेंगे.
मुफ़्त में वेब होस्टिंग वाली जिस सेवा का इस्तेमाल किया जा रहा है उसकी ज़्यादातर साइटें स्पैम वाली होती हैं.
Google, स्पैम वाली साइटों पर मैन्युअल ऐक्शन लेते समय पूरी सावधानी बरतता है. हालांकि, अगर किसी वेब होस्टिंग सेवा पर ज़्यादातर पेज स्पैम वाले हों, तो हम पूरी सेवा पर मैन्युअल ऐक्शन ले सकते हैं.
सुझाई गई कार्रवाइयां
- अपनी सेवा के गलत इस्तेमाल को रोकने और उसकी पहचान करने के तरीकों के बारे में सलाह पाएं.
- स्पैम वाले सभी मौजूदा खातों को अपनी सेवा से हटाएं.
- अपनी साइट होस्ट करने वाली सेवा की तकनीकी टीम से संपर्क करें. साथ ही, उन्हें साइट पर हुए मैन्युअल ऐक्शन के बारे में बताएं.
- इस बात की पुष्टि कर लें कि आपकी साइट, स्पैम की रोकथाम के लिए बनी नीतियों का उल्लंघन न करती हो. इसके बाद, मैन्युअल ऐक्शन की रिपोर्ट में मौजूद समीक्षा करने का अनुरोध करें विकल्प चुनें.
- साइट को एसईआरपी में दोबारा शामिल करने का अनुरोध सबमिट करने के बाद, धैर्य रखें और अपने Search Console खाते में समीक्षा की स्थिति बताने वाले मैसेज का इंतज़ार करें. साइट की समीक्षा पूरी हो जाने के बाद, हम आपको इसकी सूचना देंगे. अगर हमें लगता है कि आपकी साइट अब स्पैम की रोकथाम के लिए बनी हमारी नीतियों का उल्लंघन नहीं कर रही है, तो हम मैन्युअल ऐक्शन वापस ले लेंगे.
Google को पता चला है कि आपकी साइट के पेजों पर मौजूद कुछ मार्कअप में ऐसी तकनीकों का इस्तेमाल हुआ है जो स्ट्रक्चर्ड डेटा के लिए बने हमारे दिशा-निर्देशों के हिसाब से सही नहीं हैं. उदाहरण के लिए, ऐसा कॉन्टेंट मार्कअप करना जो साइट इस्तेमाल करने वालों को नहीं दिखेगा, बिना काम के या गुमराह करने वाले कॉन्टेंट मार्कअप करना या दूसरी तरह की धोखाधड़ी करना.
यहां स्ट्रक्चर्ड डेटा की कुछ ऐसी समस्याओं के बारे में बताया गया है जो आपकी साइट पर मौजूद हो सकती हैं:
| शीर्षक | जानकारी |
|---|---|
| पेज पर मौजूद कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर्ड डेटा अलग-अलग है | JobPosting का स्ट्रक्चर्ड डेटा ऐसे पेजों पर भी मौजूद है जिन पर नौकरी के विज्ञापन वाला कॉन्टेंट मौजूद नहीं है. यह हमारे दिशा-निर्देशों के ख़िलाफ़ है. ज़्यादा जानें |
| नौकरी की जानकारी वाले पेज पर आवेदन नहीं कर पाना | पेजों पर मिला कॉन्टेंट और पेज पर मौजूद स्ट्रक्चर्ड डेटा अलग-अलग है. यह हमारे दिशा-निर्देशों के ख़िलाफ़ है. ज़्यादा जानें |
| स्ट्रक्चर्ड डेटा का पेज पर मौजूद कॉन्टेंट से मेल न खाना | पेजों पर मिला कॉन्टेंट और पेज पर मौजूद स्ट्रक्चर्ड डेटा अलग-अलग है. यह हमारे दिशा-निर्देशों के ख़िलाफ़ है. ज़्यादा जानें |
| नौकरी का आवेदन करने के लिए पैसे चुकाना ज़रूरी है | JobPosting के स्ट्रक्चर्ड डेटा वाले पेजों पर नौकरी का आवेदन करने के लिए शुल्क लगता है. यह हमारे दिशा-निर्देशों के ख़िलाफ़ है. ज़्यादा जानें |
| नौकरी की जानकारी देने वाले पेजों पर नौकरी के लिए अनुरोध मिलना | JobPosting के स्ट्रक्चर्ड डेटा वाले पेजों पर नौकरी देने की जानकारी के बजाय नाैकरी मांगी जा रही है. यह हमारे दिशा-निर्देशों के ख़िलाफ़ है. ज़्यादा जानें |
| नौकरी की जगह के बारे में गुमराह करने वाली जानकारी देना | JobPosting के स्ट्रक्चर्ड डेटा वाले पेजों पर दी गई नौकरी की जगह की जानकारी, लोगों को गुमराह करती है. यह हमारे दिशा-निर्देशों के ख़िलाफ़ है. ज़्यादा जानें |
| नौकरी का विज्ञापन देने वाली कंपनी नौकरी नहीं दे रही है | JobPosting के स्ट्रक्चर्ड डेटा वाले पेजों पर नौकरी के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं, लेकिन नौकरी नहीं दी जा रही. यह हमारे दिशा-निर्देशों के ख़िलाफ़ है. ज़्यादा जानें |
| कई चीज़ों की सूची वाले पेज पर स्ट्रक्चर्ड डेटा की समस्याएं | कई चीज़ों की सूची वाले पेजों पर हर चीज़ को अलग-अलग मार्कअप किया जाना चाहिए. स्ट्रक्चर्ड डेटा के एलिमेंट में कई आइटम का डेटा शामिल करना स्पैम की रोकथाम के लिए बनी हमारी नीतियों के ख़िलाफ़ है. ज़्यादा जानें |
| नौकरी के विज्ञापनों की सूची वाले पेज पर JobPosting का स्ट्रक्चर्ड डेटा | नौकरी के विज्ञापनों की सूची वाले पेज पर अलग-अलग नौकरियों के लिए स्ट्रक्चर्ड डेटा नहीं दिया जाना चाहिए. ज़्यादा जानें |
| JobPosting का स्ट्रक्चर्ड डेटा ऐसी नौकरी के लिए इस्तेमाल किया जाना जिसके लिए आवेदन करने का समय खत्म हो चुका हो | JobPosting का मार्कअप ऐसी नौकरी के लिए इस्तेमाल किया गया है जिसके लिए आवेदन करने की तारीख बीत चुकी है. इसके लिए, पहले से validThrough प्रॉपर्टी भी नहीं सेट की गई थी. ज़्यादा जानें |
| पेज पर मौजूद कॉन्टेंट, स्ट्रक्चर्ड डेटा के हिसाब से नहीं होना | उन पेजों पर ClaimReview का स्ट्रक्चर्ड डेटा मिला है जिन पर दावे की समीक्षा वाला कॉन्टेंट मौजूद नहीं है. यह हमारे दिशा-निर्देशों के ख़िलाफ़ है. ज़्यादा जानें |
| ClaimReview में दावे की समीक्षा के लिए इस्तेमाल होने वाली जानकारी मौजूद न होना या दावे की समीक्षा के नतीजे से अलग होना | ClaimReview के स्ट्रक्चर्ड डेटा वाले पेजों पर दावे की पुष्टि करने वाला दस्तावेज़ या जानकारी मौजूद नहीं है. यह हमारे दिशा-निर्देशों के ख़िलाफ़ है. ज़्यादा जानें |
| छिपाए गए कॉन्टेंट पर स्ट्रक्चर्ड डेटा मिलना | स्ट्रक्चर्ड डेटा ऐसे कॉन्टेंट पर मौजूद है जो उपयोगकर्ता को नहीं दिखता. यह हमारे दिशा-निर्देशों के ख़िलाफ़ है. ज़्यादा जानें |
| नई समीक्षा सबमिट करने का कोई तरीका नहीं दिया गया है | अगर किसी पेज पर कोई समीक्षा दिखती है, तो उस पेज पर नई समीक्षा सबमिट करने की सुविधा भी होनी चाहिए. इसके अलावा, उस पेज पर साफ़ तौर से बताया जाना चाहिए कि समीक्षाएं कहां की जाती हैं. ज़्यादा जानें |
| कंपनी को प्रॉडक्ट के तौर पर चुना जाना | स्ट्रक्चर्ड डेटा में कंपनी को प्रॉडक्ट के तौर पर लेबल किया गया है. ज़्यादा जानें |
| किसी ऐसी चीज़ को प्रॉडक्ट के तौर पर लेबल किया गया है जो प्रॉडक्ट नहीं है | किसी ऐसी चीज़ या सामान्य आइटम को प्रॉडक्ट के तौर पर चुना गया है जो प्रॉडक्ट नहीं है. ज़्यादा जानें |
| सेवा देने वाली साइट या व्यक्ति का अपनी ही सेवा की समीक्षा करना | कारोबार या कॉन्टेंट उपलब्ध कराने वाले लोगों को समीक्षा नहीं करनी चाहिए. हालांकि, अगर वे ग्राहकों के तौर पर बिना किसी का पक्ष लिए और बिना शुल्क के समीक्षा लिखते हैं, तो ऐसा किया जा सकता है. ज़्यादा जानें |
| इवेंट का स्ट्रक्चर्ड डेटा असल में प्रमोशन का एक ज़रिया है | दिख रहे टेक्स्ट या स्ट्रक्चर्ड डेटा की जानकारी में, इवेंट के बारे में बताने से ज़्यादा उसका प्रचार या बिक्री की जा रही है. ज़्यादा जानें |
| किसी ऐसी चीज़ को इवेंट के तौर पर लेबल करना जो इवेंट न हो | किसी ऐसी चीज़ को इवेंट के तौर पर चुना गया है जो इवेंट नहीं है. उदाहरण के लिए, छुट्टी या कूपन की जानकारी. ज़्यादा जानें |
| किसी ऐसी चीज़ को रेसिपी के तौर पर चुनना जो रेसिपी न हो | किसी ऐसी चीज़ को रेसिपी के तौर पर चुना गया है जो रेसिपी नहीं है. रेसिपी, खाने-पीने वाली किसी चीज़ के लिए होनी चाहिए. साथ ही, उसे बनाने में इस्तेमाल होने वाली चीज़ों और बनाने के तरीके की जानकारी भी दी जानी चाहिए. ज़्यादा जानें |
| स्ट्रक्चर्ड डेटा की नीति का उल्लंघन | आपकी साइट के एक या इससे ज़्यादा पेजों पर स्ट्रक्चर्ड डेटा की नीति का उल्लंघन हुआ है. ज़्यादा जानें |
| नौकरी देने वाली कंपनी का नाम गलत होना | hiringOrganization वाले फ़ील्ड में नौकरी देने वाली कंपनी का नाम और नौकरी का विज्ञापन देने वाली कंपनी का नाम एक ही होना चाहिए. ज़्यादा जानें |
| नौकरी के बारे में अधूरी जानकारी देना | नौकरी की जानकारी वाले फ़ील्ड में अधूरी जानकारी दी गई है या ऐसी जानकारी दी गई है जिसे समझना मुश्किल है. ज़्यादा जानें |
सुझाई गई कार्रवाइयां
- अगर आप चाहते हैं कि आपकी साइट Google के खोज नतीजों में दिखे, तो इस बात का ध्यान रखें कि आपकी साइट का मार्कअप स्ट्रक्चर्ड डेटा के लिए बने Google के दिशा-निर्देशों के हिसाब से सही हो. इसमें मौजूदा मार्कअप को अपडेट करना या ऐसे मार्कअप को हटाना शामिल हो सकता है जो हमारे दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करते हैं.
- जब आप ये बदलाव कर लें, तो मैन्युअल ऐक्शन की रिपोर्ट पर मौजूद समीक्षा करने का अनुरोध करें विकल्प चुनें.
- साइट को एसईआरपी में दोबारा शामिल करने का अनुरोध सबमिट करने के बाद, धैर्य रखें और अपने Search Console खाते में समीक्षा की स्थिति बताने वाले मैसेज का इंतज़ार करें. साइट की समीक्षा पूरी हो जाने के बाद, हम आपको इसकी सूचना देंगे. अगर हमें लगता है कि आपकी साइट अब हमारे दिशा-निर्देशों का उल्लंघन नहीं कर रही है, तो हम मैन्युअल ऐक्शन वापस ले लेंगे.
Google को आपकी साइट के पेजों पर ले जाने वाले असामान्य, नकली या ऐसे लिंक मिले हैं जो धोखाधड़ी या हेराफेरी करके खोज के नतीजों में आपकी साइट की परफ़ॉर्मेंस बेहतर कर सकते हैं. Google Search के नतीजों में साइट की रैंकिंग में हेराफेरी करने के लिए लिंक खरीदना या लिंक स्कीम का इस्तेमाल करना, स्पैम की रोकथाम के लिए बनी हमारी नीतियों का उल्लंघन है. ऐसा करने पर आपकी साइट के कुछ हिस्सों या फिर पूरी साइट पर मैन्युअल ऐक्शन लिया जा सकता है.
Matt Cutts and Alex explain the "Unnatural links to your site" manual action
सुझाई गई कार्रवाइयां
सबसे पहले, लिंक से जुड़े स्पैम की रोकथाम के बारे में Google की नीति की समीक्षा करें.
इसके बाद, उल्लंघन (उल्लंघनों) की पहचान करने और उन्हें ठीक करने के लिए नीचे दिया गया तरीका अपनाएं:
- Search Console से आपकी साइट पर ले जाने वाले लिंक की एक सूची डाउनलोड करें. आपके पास अपने लिंक को होस्टनेम के हिसाब से (सबसे ज़्यादा लिंक की गई साइट > एक्सपोर्ट करें) या समय के हिसाब से (लिंक की रिपोर्ट > बाहरी लिंक एक्सपोर्ट करें > नए लिंक) डाउनलोड करने का विकल्प होता है.
- लिंक से जुड़े स्पैम की रोकथाम के बारे में हमारी नीति का उल्लंघन करने वाले किसी भी लिंक के लिए इस सूची को देखें. अगर सूची बड़ी है, तो ऐसी साइटों को ढूंढें जो आपकी साइट को सबसे ज़्यादा लिंक करती हैं या ऐसे लिंक ढूंढें जो हाल ही में (पिछले कुछ महीनों में) बनाए गए हैं.
- स्पैम की रोकथाम के लिए बनी हमारी नीति का उल्लंघन करने वाले किसी भी लिंक के बारे में उस साइट के मालिक से संपर्क करें. उनसे, साइट से लिंक हटाने या पेज में ऐसे बदलाव करने के लिए कहें जिनसे ये लिंक PageRank में शामिल न किए जाएं. ऐसा rel=”nofollow” या कोई खास एट्रिब्यूट जोड़कर किया जा सकता है.
- जिन लिंक को आप हटा नहीं पाए थे उन्हें छोड़ने के लिए, Search Console में अनचाहे लिंक को खारिज करने वाले टूल का इस्तेमाल करें. हम अक्सर देखते हैं कि अनचाहे लिंक को खारिज करने वाले टूल का गलत तरीके से इस्तेमाल किया जाता है. इसलिए, यह टूल इस्तेमाल करते समय यहां बताई गई बातों का ध्यान रखें:
- अगर आपको किसी बैकलिंक (अपनी साइट पर लाने वाले लिंक) को हटाना है, तो पहले वेबसाइट के मालिक से अनुरोध करने जैसे दूसरे तरीकों से लिंक हटाने की कोशिश करें. बिना सोचे-समझे सभी बैकलिंक को लिंक अस्वीकार करने वाली फ़ाइल में शामिल करना अच्छा तरीका नहीं है. ऐसा करने से, साइट को एसईआरपी में दोबारा शामिल करने के आपके अनुरोध पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी.
- आपकी साइट पर लाने वाले एक ही डोमेन के एक से ज़्यादा लिंक को आसानी से हटाने के लिए, लिंक अस्वीकार करने वाली फ़ाइल में "domain:" ऑपरेटर का इस्तेमाल करें.
- ध्यान रखें कि आप अपनी साइट पर लाने वाले ऑर्गैनिक लिंक को अस्वीकार न करें.
- अपनी साइट पर लाने वाले सभी लिंक (बैकलिंक) को हटाने के बजाय उन्हें अस्वीकार करने पर, साइट की समीक्षा करने के आपके अनुरोध को अस्वीकार किया जा सकता है.
- नकली लिंक को हटाने या अस्वीकार करने के बाद, मैन्युअल ऐक्शन की रिपोर्ट में मौजूद समीक्षा करने का अनुरोध करें विकल्प चुनें. आपके हटाए गए लिंक की जानकारी और जिन लिंक को आप नहीं हटा पाए हैं उनके बारे में जानकारी देने से, हमें आपके अनुरोध को प्रोसेस करने में मदद मिलती है.
- साइट को एसईआरपी में दोबारा शामिल करने का अनुरोध सबमिट करने के बाद, धैर्य रखें और अपने Search Console खाते में समीक्षा की स्थिति बताने वाले मैसेज का इंतज़ार करें. साइट की समीक्षा पूरी हो जाने के बाद, हम आपको इसकी सूचना देंगे. अगर हमें लगता है कि आपकी साइट अब स्पैम की रोकथाम के लिए बनी हमारी नीतियों का उल्लंघन नहीं कर रही है, तो हम मैन्युअल ऐक्शन वापस ले लेंगे.
Google को आपकी साइट के पेजों पर असामान्य, नकली या ऐसे लिंक मिले हैं जो धोखाधड़ी या हेराफेरी करके खोज नतीजों में किसी दूसरी साइट की परफ़ॉर्मेंस को बेहतर कर सकते हैं. Google Search के नतीजों में साइट की रैंकिंग में हेराफेरी करने के लिए लिंक खरीदना या लिंक स्कीम का इस्तेमाल करना, स्पैम की रोकथाम के लिए बनी Google की नीतियों का उल्लंघन है.
Matt Cutts and Sandy discuss the "Unnatural links from your site" manual action.सुझाई गई कार्रवाइयां
सबसे पहले, लिंक से जुड़े स्पैम की रोकथाम के बारे में Google की नीति की समीक्षा करें.
इसके बाद, अपनी साइट पर उल्लंघन (उल्लंघनों) का पता लगाने और उन्हें ठीक करने के लिए नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करें:
- अपनी साइट पर ऐसे सभी लिंक की पहचान करें जिनके लिए आपने पैसे चुकाए थे या जो लिंक से जुड़े स्पैम के बारे में हमारी नीति का उल्लंघन करते हैं, जैसे कि बड़ी संख्या में लिंक की अदला-बदली करना.
- ऐसे लिंक हटा दें या बदल दें, ताकि उन्हें PageRank में शामिल न किया जाए. आप rel=”nofollow” या कोई खास एट्रिब्यूट जोड़कर ऐसा कर सकते हैं. आप robots.txt से रोके गए किसी पेज से उन्हें दूसरे वेबलिंक पर भी भेज सकते हैं.
- जब आप पक्का कर लें कि आपकी साइट अब स्पैम की रोकथाम के लिए बनी हमारी नीतियों के हिसाब से सही है, तो मैन्युअल ऐक्शन की रिपोर्ट में मौजूद समीक्षा करने का अनुरोध करें विकल्प चुनें. हटाए गए खराब कॉन्टेंट और जोड़े गए अच्छे कॉन्टेंट के उदाहरणों के बारे में जानकारी दें.
- साइट को एसईआरपी में दोबारा शामिल करने का अनुरोध सबमिट करने के बाद, धैर्य रखें और अपने Search Console खाते में समीक्षा की स्थिति बताने वाले मैसेज का इंतज़ार करें. साइट की समीक्षा पूरी हो जाने के बाद, हम आपको इसकी सूचना देंगे. अगर हमें लगता है कि आपकी साइट अब स्पैम की रोकथाम के लिए बनी हमारी नीतियों का उल्लंघन नहीं कर रही है, तो हम मैन्युअल ऐक्शन वापस ले लेंगे.
Google को आपकी साइट पर हल्की क्वालिटी वाले या कोई खास जानकारी न देने वाले पेज मिले हैं. यहां ऐसे पेजों के कुछ उदाहरण दिए गए हैं जिनका कॉन्टेंट अक्सर उपयोगकर्ता के लिए ज़्यादा मायने नहीं रखता. इनमें या तो बहुत कम जानकारी होती है या कोई नई जानकारी नहीं होती:
- थिन अफ़िलिएट (अलग से कोई जानकारी न देने वाली साइट) पेज
- दूसरे स्रोतों से लिया गया कॉन्टेंट. उदाहरण के लिए: कॉपी किया गया कॉन्टेंट या हल्की क्वालिटी वाली गेस्ट ब्लॉग पोस्ट
- डोरवे
ये तकनीकें, उपयोगकर्ताओं को कोई खास या ज़रूरी कॉन्टेंट नहीं देतीं और स्पैम की रोकथाम के लिए बनी हमारी नीतियों का उल्लंघन करती हैं.
Matt Cutts explains the "Thin Content with little or no added value" manual action.
सुझाई गई कार्रवाइयां
सबसे पहले, स्पैम की रोकथाम के लिए बनी हमारी नीतियों के इन सेक्शन को देखें:
इसके बाद, अपनी साइट पर उल्लंघन (उल्लंघनों) का पता लगाने और उन्हें ठीक करने के लिए नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करें:
- अपनी साइट पर ऐसे कॉन्टेंट की जांच करें जो किसी दूसरी साइट पर पाए जाने वाले कॉन्टेंट का डुप्लीकेट है.
- अपनी साइट पर जाकर ऐसे पेजों का पता लगाएं जिनका कॉन्टेंट उपयोगकर्ता के लिए ज़्यादा मायने नहीं रखता और जिनके अफ़िलिएट लिंक मौजूद हैं.
- अपनी साइट पर मौजूद डोरवे पेजों की जांच करें.
- अगर आपकी साइट पर इनमें से किसी भी तरह का कॉन्टेंट है, तो सोचें कि क्या आपकी साइट से लोगों को कोई फ़ायदा होता है..
सलाह: दोस्तों या परिवार के सदस्यों से चर्चा करें. ऐसे लोग जो आपकी साइट से जुड़े हुए नहीं हैं. उनसे अपनी साइट को इस्तेमाल करने या उसकी कमियां निकालने के लिए कहें. इससे आपको अपनी साइट को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है. - अपनी वेबसाइट में सुधार करें, ताकि इससे आपके उपयोगकर्ताओं को फ़ायदा हो.
- जब आप पक्का कर लें कि आपकी साइट अब स्पैम की रोकथाम के लिए बनी हमारी नीतियों के हिसाब से सही है, तो मैन्युअल ऐक्शन की रिपोर्ट में मौजूद समीक्षा करने का अनुरोध करें विकल्प चुनें. हटाए गए खराब कॉन्टेंट और जोड़े गए अच्छे कॉन्टेंट के उदाहरणों के बारे में जानकारी दें.
- साइट को एसईआरपी में दोबारा शामिल करने का अनुरोध सबमिट करने के बाद, धैर्य रखें और अपने Search Console खाते में समीक्षा की स्थिति बताने वाले मैसेज का इंतज़ार करें. साइट की समीक्षा पूरी हो जाने के बाद, हम आपको इसकी सूचना देंगे. अगर हमें लगता है कि आपकी साइट अब स्पैम की रोकथाम के लिए बनी हमारी नीतियों का उल्लंघन नहीं कर रही है, तो हम मैन्युअल ऐक्शन वापस ले लेंगे.
ऐसा लगता है कि आपकी साइट, Google और लोगों को अलग-अलग पेज दिखा रही है. इसके अलावा, लोगों को किसी ऐसे पेज पर रीडायरेक्ट किया जा रहा है जिसे Google ने नहीं देखा है. क्लोकिंग और स्नीकी रीडायरेक्ट (बिना बताए रीडायरेक्ट करने) से स्पैम की रोकथाम के लिए बनी Google की नीतियों का उल्लंघन होता है.
सदस्यता वाला और पेवॉल किया गया कॉन्टेंट: प्रकाशकों को पेवॉल किए गए कॉन्टेंट में स्ट्रक्चर्ड डेटा जोड़ना चाहिए, ताकि क्लोकिंग वाले और पेवॉल किए गए कॉन्टेंट के बीच Google आसानी से फ़र्क़ कर सके. क्लोकिंग में, Googlebot और उपयोगकर्ताओं, दोनों को अलग-अलग कॉन्टेंट दिया जाता है.
सुझाई गई कार्रवाइयां
सबसे पहले, क्लोकिंग और स्नीकी रीडायरेक्ट (बिना बताए रीडायरेक्ट करने) के बारे में स्पैम की रोकथाम के लिए बनी Google की नीतियां ध्यान से पढ़ें.
इसके बाद, अपनी साइट पर उल्लंघन (उल्लंघनों) का पता लगाने और उन्हें ठीक करने के लिए नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करें:
- आपकी साइट के जो हिस्से हमारे दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करते हैं उनसे पेजों को फ़ेच करने के लिए, Search Console में यूआरएल जांचने वाले टूल का इस्तेमाल करें.
- तुलना करें कि आपकी साइट से फ़ेच किया गया कॉन्टेंट, Google को कैसा दिखता है और साइट पर आने वाले किसी उपयोगकर्ता (जैसे कि आप!) को कैसा दिखता है.
- अगर अलग-अलग कॉन्टेंट दिख रहा है, तो अपनी साइट के उस हिस्से की पहचान करें जो Google और उपयोगकर्ताओं को अलग-अलग कॉन्टेंट दिखा रहा है और उसे हटा दें. ऐसा करने के लिए, आपको सर्वर पर अपनी साइट का कोड देखना होगा.
- अपनी साइट पर ऐसे यूआरएल का पता लगाएं जो उपयोगकर्ताओं को यूआरएल से खुलने वाले पेज के बजाय दूसरे वेबलिंक पर भेजते हैं.
- अपनी साइट पर ऐसे यूआरएल का पता लगाएं जो कुछ खास तरह के उपयोगकर्ताओं को रीडायरेक्ट करते हैं. उदाहरण के तौर पर, सिर्फ़ Google के खोज नतीजों वाले पेज से आने वाले या आईपी पतों की किसी खास कैटगरी का इस्तेमाल करने वाले उपयोगकर्ता.
- अगर आपकी साइट इनमें से किसी भी तरीके से उपयोगकर्ताओं को रीडायरेक्ट करती है, तो अपनी साइट के उस हिस्से की पहचान करके उसे हटाएं जहां से ये रीडायरेक्ट किए जाते हैं. ऐसा करने के लिए, आपको सर्वर पर अपनी साइट का कोड देखना होगा.
ध्यान दें: इस तरह के रीडायरेक्ट, अक्सर JavaScript या आपकी .htaccess फ़ाइल में लिखे जाते हैं. आप अपने कॉन्टेंट मैनेजमेंट सिस्टम और किसी प्लग इन की भी जांच कर सकते हैं. - जब आप पक्का कर लें कि आपकी साइट अब स्पैम की रोकथाम के लिए बनी हमारी नीतियों के हिसाब से सही है, तो मैन्युअल ऐक्शन की रिपोर्ट में मौजूद समीक्षा करने का अनुरोध करें विकल्प चुनें.
- साइट को एसईआरपी में दोबारा शामिल करने का अनुरोध सबमिट करने के बाद, धैर्य रखें और अपने Search Console खाते में समीक्षा की स्थिति बताने वाले मैसेज का इंतज़ार करें. साइट की समीक्षा पूरी हो जाने के बाद, हम आपको इसकी सूचना देंगे. अगर हमें लगता है कि आपकी साइट अब स्पैम की रोकथाम के लिए बनी हमारी नीतियों का उल्लंघन नहीं कर रही है, तो हम मैन्युअल ऐक्शन वापस ले लेंगे.
ऐसा लगता है कि साइट पर स्पैम इस्तेमाल करने की गलत तकनीकों का इस्तेमाल किया जाता है. जैसे, बड़े पैमाने पर कॉन्टेंट बनाकर उसे गलत तरीके से दिखाना, क्लोकिंग, और/या दूसरी वेबसाइटों से कॉपी किए गए कॉन्टेंट का इस्तेमाल करना शामिल है. इसके अलावा, हो सकता है कि यह साइट बार-बार या अलग-अलग तरीकों से, स्पैम की रोकथाम के लिए बनी Google की नीतियों का गंभीर उल्लंघन करती हो.
सुझाई गई कार्रवाइयां
- अपनी साइट को अपडेट करें, ताकि वह स्पैम की रोकथाम के लिए बनी Google की नीतियों के हिसाब से सही हो.
- जब आप पक्का कर लें कि आपकी साइट अब स्पैम की रोकथाम के लिए बनी हमारी नीतियों के हिसाब से सही है, तो मैन्युअल ऐक्शन की रिपोर्ट में मौजूद समीक्षा करने का अनुरोध करें विकल्प चुनें. हटाए गए खराब कॉन्टेंट और जोड़े गए अच्छे कॉन्टेंट के उदाहरणों के बारे में जानकारी दें.
- साइट को एसईआरपी में दोबारा शामिल करने का अनुरोध सबमिट करने के बाद, धैर्य रखें और अपने Search Console खाते में समीक्षा की स्थिति बताने वाले मैसेज का इंतज़ार करें. साइट की समीक्षा पूरी हो जाने के बाद, हम आपको इसकी सूचना देंगे. अगर हमें लगता है कि आपकी साइट अब स्पैम की रोकथाम के लिए बनी हमारी नीतियों का उल्लंघन नहीं कर रही है, तो हम मैन्युअल ऐक्शन वापस ले लेंगे.
आपकी साइट पर मौजूद कुछ इमेज, Google के खोज नतीजों में और आपकी साइट पर अलग-अलग तरह से दिख सकती हैं. क्लोकिंग एक ऐसा तरीका है जिससे सर्च इंजन और लोगों को एक ही साइट का कॉन्टेंट अलग-अलग तरीके से दिखाया जाता है. क्लोकिंग को स्पैम की रोकथाम के लिए बनी Google की नीतियों का उल्लंघन माना जाता है, क्योंकि इससे लोगों को वे नतीजे नहीं मिलते जो वे देखना चाहते हैं. अपनी साइट पर क्लोक की गई इमेज का इस्तेमाल करने से, लोगों को Google Image के खोज नतीजों का इस्तेमाल करने में परेशानी हो सकती है. ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि धुंधली इमेज और खोज क्वेरी से मेल न खाने वाले थंबनेल की वजह से, उपयोगकर्ता ऐसी इमेज नहीं देख पाते जिसे वे ढूंढ रहे होते हैं.
क्लोक की गई इमेज के उदाहरण
यहां इमेज को क्लोक करने के कुछ उदाहरण दिए गए हैं:
- Google को ऐसी इमेज दिखाना जो किसी दूसरी इमेज की वजह से साफ़ नहीं दिखती. उदाहरण के लिए, इमेज के कुछ हिस्से को छिपाता हुआ टेक्स्ट वाला बॉक्स.
- Google को ऐसी इमेज दिखाना जो पेज पर आने वाले व्यक्ति को दिखाई जाने वाली इमेज से अलग हो.
अगर आप किसी इमेज को Google के खोज नतीजों में दिखाए जाने से रोकना चाहते हैं, तो नीचे बताया गया तरीका अपनाएं.
सुझाई गई कार्रवाइयां
- पक्का करें कि आपकी साइट, Google के खोज नतीजों में और आपकी साइट का इस्तेमाल करने वालों को बिलकुल एक जैसी इमेज दिखाती है. क्लोकिंग को सिर्फ़ तभी स्वीकार किया जा सकता है, जब किसी इमेज को 'इमेज सर्च' में इनलाइन लिंक नहीं किया जाता है, जैसा कि नीचे बताया गया है.
- यह पक्का करने के बाद कि आपकी साइट की इमेज, Google के खोज नतीजों में और आपकी साइट पर एक जैसी ही दिख रही है, मैन्युअल ऐक्शन की रिपोर्ट में मौजूद समीक्षा करने का अनुरोध करें विकल्प चुनें.
- साइट को एसईआरपी में दोबारा शामिल करने का अनुरोध सबमिट करने के बाद, धैर्य रखें और अपने Search Console खाते में समीक्षा की स्थिति बताने वाले मैसेज का इंतज़ार करें. साइट की समीक्षा पूरी हो जाने के बाद, हम आपको इसकी सूचना देंगे. अगर हमें लगता है कि आपकी साइट अब स्पैम की रोकथाम के लिए बनी हमारी नीतियों का उल्लंघन नहीं कर रही है, तो हम मैन्युअल ऐक्शन वापस ले लेंगे.
खोज के नतीजों में, किसी इमेज को दिखाए जाने से रोकने या उसे छोटा करने का तरीका
- Google के खोज नतीजों वाले पेज में फ़ुल साइज़ की इमेज दिखाए जाने से रोकने के लिए इमेज की इनलाइन लिंकिंग न करें.
- खोज के नतीजों वाले पेज में इमेज के दिखने पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए, यह तरीका अपनाएं.
अगर आप 'इमेज सर्च' में किसी इमेज को इनलाइन लिंक नहीं करना चाहते हैं, तो ऐसा करें:
- आपकी इमेज का अनुरोध मिलने के बाद, अनुरोध में एचटीटीपी के रेफ़रल देने वाले हेडर की जांच करें.
- अगर अनुरोध Google के किसी डोमेन से किया गया है, तो जवाब में एचटीटीपी 200 या 204 दिखाएं और कोई कॉन्टेंट न दिखाएं.
इसके बावजूद, Google आपका पेज क्रॉल करके इमेज को देखेगा, लेकिन वह उपयोगकर्ता को खोज नतीजों में, क्रॉल करते समय बनने वाली थंबनेल इमेज दिखाएगा. ऐसा कभी भी किया जा सकता है. इसके लिए, किसी वेबसाइट की इमेज को फिर से प्रोसेस करने की ज़रूरत नहीं होती. इस तरीके को इमेज क्लोकिंग नहीं माना जाता है और इस पर कोई मैन्युअल ऐक्शन नहीं लिया जाता है.
ऐसा हो सकता है कि आपकी साइट के कुछ पेजों में, न दिखने वाला टेक्स्ट या कीवर्ड स्टफ़िंग (बार-बार एक जैसे कीवर्ड) डाले गए हों. ये ऐसी तकनीकें हैं जो स्पैम की रोकथाम के लिए बनी Google की नीतियों के ख़िलाफ़ हैं.
सुझाई गई कार्रवाइयां
सबसे पहले, न दिखने वाला टेक्स्ट और कीवर्ड स्टफ़िंग (बार-बार एक जैसे कीवर्ड डालना) के बारे में स्पैम की रोकथाम के लिए बनी Google की नीतियों को ध्यान से पढ़ें.
इसके बाद, अपनी साइट पर उल्लंघन (उल्लंघनों) का पता लगाने और उन्हें ठीक करने के लिए नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करें:
- Search Console में, यूआरएल जांचने वाले टूल का इस्तेमाल करके ऐसे कॉन्टेंट का पता लगाएं जो साइट पर हमारे क्रॉलर को दिखता है, लेकिन किसी उपयोगकर्ता (जैसे कि आप!) को नहीं दिखता.
- ऐसा टेक्स्ट खोजें जो वेबपेज के बैकग्राउंड या उससे मिलते-जुलते रंग का है.
सलाह: आप पेज पर मौजूद पूरे टेक्स्ट को चुनकर, इस तरह के टेक्स्ट को देख सकते हैं. इसके लिए, आपको Ctrl + A या Command + A बटन को दबाना होगा. - सीएसएस स्टाइलिंग या पोज़िशनिंग का इस्तेमाल करके, छिपे हुए टेक्स्ट का पता लगाएं.
- न दिखने वाला हर टेक्स्ट हटा दें या उसकी स्टाइल बदलें, ताकि सर्च इंजन के क्रॉलर और उपयोगकर्ता, दोनों उसे आसानी से ढूंढ सकें.
- सूचियों या पैराग्राफ़ की जांच करके यह देखें कि उनमें विषय से हटकर शब्दों को दोहराया तो नहीं गया है.
- दोहराए गए शब्दों वाली स्ट्रिंग के लिए
<title>टैग और वैकल्पिक टेक्स्ट देखें. - ऐसे शब्दों या कीवर्ड स्टफ़िंग (बार-बार डाले गए एक जैसे कीवर्ड) को सभी जगह से हटा दें.
- जब आप पक्का कर लें कि आपकी साइट अब स्पैम की रोकथाम के लिए बनी हमारी नीतियों के हिसाब से सही है, तो मैन्युअल ऐक्शन की रिपोर्ट में मौजूद समीक्षा करने का अनुरोध करें विकल्प चुनें.
- साइट को एसईआरपी में दोबारा शामिल करने का अनुरोध सबमिट करने के बाद, धैर्य रखें और अपने Search Console खाते में समीक्षा की स्थिति बताने वाले मैसेज का इंतज़ार करें. साइट की समीक्षा पूरी हो जाने के बाद, हम आपको इसकी सूचना देंगे. अगर हमें लगता है कि आपकी साइट अब स्पैम की रोकथाम के लिए बनी हमारी नीतियों का उल्लंघन नहीं कर रही है, तो हम मैन्युअल ऐक्शन वापस ले लेंगे.
पेज के एएमपी वर्शन और इसके कैननिकल वेब पेज का कॉन्टेंट अलग-अलग है.
पेज के एएमपी वर्शन और इसके कैननिकल वेब पेज का कॉन्टेंट एक जैसा होना चाहिए. यह ज़रूरी नहीं है कि दोनों के कॉन्टेंट में शामिल टेक्स्ट एक जैसे हों, लेकिन दोनों का विषय एक ही होना चाहिए. साथ ही, यह भी ज़रूरी है कि उपयोगकर्ता, एएमपी पेज और कैननिकल पेज पर एक जैसे काम कर पाएं.
जिन एएमपी पेजों पर मैन्युअल ऐक्शन का असर पड़ा है वे पेज Google Search में नहीं दिखेंगे. इन पेजों के बजाय कैननिकल पेज दिखाए जाएंगे.
सुझाई गई कार्रवाइयां
- इस बात की जांच करें कि एएमपी वर्शन सही कैननिकल वेब पेज दिखा रहा हो.
- यह पक्का कर लें कि एएमपी और कैननिकल पेज का सामान्य कॉन्टेंट एक जैसा हो.
- एएमपी और कैननिकल पेज, दोनों के लिए यूआरएल जांचने वाला टूल इस्तेमाल करके यह जांच लें कि Google पर भी पेज ठीक वैसा ही दिख रहा है जैसा कि उपयोगकर्ता को दिखता है. जब कोई robots.txt फ़ाइल, दो पेजों में से किसी एक पेज पर अहम रिसॉर्स को रोकती है, तब भी ऐसा हो सकता है कि कॉन्टेंट मेल न खाए. यूआरएल जांचने वाले टूल में वे रिसॉर्स भी दिखते हैं जिन पर रोक लगाई गई है.
- जब एएमपी और कैननिकल पेज एक जैसे हों, तब मैन्युअल ऐक्शन की रिपोर्ट में मौजूद समीक्षा करने का अनुरोध करें विकल्प चुनें.
- साइट को एसईआरपी में दोबारा शामिल करने का अनुरोध सबमिट करने के बाद, धैर्य रखें और अपने Search Console खाते में समीक्षा की स्थिति बताने वाले मैसेज का इंतज़ार करें. साइट की समीक्षा पूरी हो जाने के बाद, हम आपको इसकी सूचना देंगे. अगर हमें लगता है कि आपकी साइट अब स्पैम की रोकथाम के लिए बनी हमारी नीतियों का उल्लंघन नहीं कर रही है, तो हम मैन्युअल ऐक्शन वापस ले लेंगे.
ऐसा लगता है कि मोबाइल डिवाइस पर साइट को इस्तेमाल करते समय, साइट के कुछ पेज लोगों को ऐसे कॉन्टेंट पर ले जाते हैं जो सर्च इंजन के क्रॉलर के लिए उपलब्ध नहीं है. इन स्नीकी रिडायरेक्ट (बिना बताए रीडायरेक्ट करना) से स्पैम की रोकथाम के लिए बनी Google की नीतियों का उल्लंघन होता है. यह पक्का करने के लिए कि हम अपने उपयोगकर्ताओं को अच्छी क्वालिटी वाले खोज के नतीजे दिखाएं, Google Search की क्वालिटी टीम बिना बताए रीडायरेक्ट करने वाली साइटों के ख़िलाफ़ कार्रवाई कर सकती है. इन साइटों के यूआरएल को हमारे इंडेक्स से हटाया भी जा सकता है.
खास जानकारी
कई मामलों में, अलग-अलग डिवाइस पर थोड़ा अलग कॉन्टेंट दिखाया जा सकता है. उदाहरण के लिए, स्मार्ट फ़ोन की स्क्रीन के हिसाब से ऑप्टिमाइज़ करने के लिए कुछ कॉन्टेंट में बदलाव किया जा सकता है, जैसे कि इमेज. इसी तरह, सिर्फ़ मोबाइल के लिए किए जाने वाले रीडायरेक्ट के मामले में, मोबाइल पर साइट इस्तेमाल करने के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए, उपयोगकर्ताओं को रीडायरेक्ट करना अक्सर उनके लिए फ़ायदेमंद होता है. जैसे, मोबाइल पर साइट का इस्तेमाल करने वाले उपयोगकर्ताओं को example.com/url1 से m.example.com/url1 पर रीडायरेक्ट करना. हालांकि, मोबाइल पर साइट का इस्तेमाल करने वाले उपयोगकर्ताओं को बिना बताए अलग कॉन्टेंट पर रीडायरेक्ट करने से, उनका अनुभव खराब होता है.
साइट का मालिक जान-बूझकर स्नीकी रीडायरेक्ट (बिना बताए रीडायरेक्ट करना) बना सकता है. हालांकि, हमने ऐसे मामले भी देखें हैं जहां सिर्फ़ मोबाइल पर काम करने वाले ऐसे स्नीकी रीडायरेक्ट साइट पर मौजूद होते हैं जिनके बारे में साइट के मालिक को जानकारी नहीं होती. यहां कॉन्फ़िगरेशन के कुछ ऐसे उदाहरण दिए गए हैं जिनकी वजह से स्नीकी मोबाइल रीडायरेक्ट बनते हैं:
- ऐसे कोड जोड़ना जो मोबाइल पर साइट का इस्तेमाल करने वाले उपयोगकर्ताओं को रीडायरेक्ट करने के नियम तय करते हैं
- विज्ञापन दिखाने या कॉन्टेंट से पैसे कमाने के लिए, ऐसी स्क्रिप्ट या एलिमेंट का इस्तेमाल करना जो मोबाइल पर साइट का इस्तेमाल करने वाले उपयोगकर्ताओं को किसी दूसरे पेज पर रीडायरेक्ट करते हैं
- साइट पर मौजूद ऐसे एलिमेंट या स्क्रिप्ट जो मोबाइल पर साइट का इस्तेमाल करने वाले उपयोगकर्ताओं को किसी मैलवेयर वाली साइट पर रीडायरेक्ट करते हों. आपकी साइट पर ऐसे एलिमेंट या स्क्रिप्ट कोई हैकर जोड़ सकता है
सुझाई गई कार्रवाइयां
- अगर जान-बूझकर ऐसा नहीं किया जाता है, तो नीचे दिया गया तरीका अपनाएं:
- यह पक्का करें कि आपकी साइट को हैक न किया गया हो
सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं की रिपोर्ट देखें और जानें कि Google को यह तो नहीं लगता कि आपकी साइट हैक हो चुकी है.
- अपनी साइट पर तीसरे पक्ष की स्क्रिप्ट/एलिमेंट की जांच करें
अगर आपकी साइट हैक नहीं हुई है, तो हमारा सुझाव है कि आप यह जांच करें कि आपकी साइट पर होने वाले रीडायरेक्ट की वजह कहीं तीसरे पक्ष के एलिमेंट या स्क्रिप्ट तो नहीं. इसके लिए नीचे दिया गया तरीका आज़माएं:
- उपयोगकर्ता को रीडायरेक्ट करने वाले पेज (पेजों) से तीसरे पक्ष के ऐसे एलिमेंट या स्क्रिप्ट को एक-एक करके हटाएं जिन्हें आपने कंट्रोल नहीं किया है.
- हर एक एलिमेंट या स्क्रिप्ट को हटाने के बाद, मोबाइल डिवाइस या Chrome के मोबाइल एम्युलेटर (या किसी भी दूसरे एम्युलेटर) पर अपनी साइट की जांच करके देखें कि क्या रीडायरेक्ट होना बंद हो गया है.
- अगर आपको लगता है कि किसी एलिमेंट या स्क्रिप्ट की वजह से स्नीकी रीडायरेक्ट (बिना बताए रीडायरेक्ट) बन रहे हैं, तो उस एलिमेंट या स्क्रिप्ट को साइट से हटा दें. इस समस्या को डीबग करने के लिए स्क्रिप्ट या एलिमेंट देने वाली साइट से संपर्क करें.
- यह पक्का करें कि आपकी साइट को हैक न किया गया हो
- अगर जान-बूझकर इस तरीके का इस्तेमाल किया जा रहा है, तो:
अपनी साइट के पेजों में मौजूद गड़बड़ियों को ठीक करें. - किसी स्मार्टफ़ोन पर या मोबाइल डिवाइस एम्युलेटर का इस्तेमाल करके, Google के खोज नतीजों वाले पेज से अपनी साइट पर जाएं और ठीक की गई गड़बड़ियों की जांच करें.
- अपनी साइट के पेजों की सभी गड़बड़ियों को ठीक करने के बाद, मैन्युअल ऐक्शन की रिपोर्ट में मौजूद साइट की समीक्षा करने का अनुरोध करें विकल्प चुनें.
- साइट को एसईआरपी में दोबारा शामिल करने का अनुरोध सबमिट करने के बाद, धैर्य रखें और अपने Search Console खाते में समीक्षा की स्थिति बताने वाले मैसेज का इंतज़ार करें. साइट की समीक्षा पूरी हो जाने के बाद, हम आपको इसकी सूचना देंगे. अगर हमें लगता है कि आपकी साइट अब स्पैम की रोकथाम के लिए बनी हमारी नीतियों का उल्लंघन नहीं कर रही है, तो हम मैन्युअल ऐक्शन वापस ले लेंगे.
आने वाले समय में स्नीकी मोबाइल रीडायरेक्ट से बचने का तरीका
अपनी साइट के उपयोगकर्ताओं को अनजाने में किसी दूसरी साइट पर भेजने से बचना ज़रूरी है. इसके लिए, पक्का करें कि आपने विज्ञापन देने वाले ऐसे लोग या कंपनियां चुनी हों जो आपको इस बात की पूरी जानकारी देती हों कि वे उपयोगकर्ताओं से आने वाले ट्रैफ़िक का इस्तेमाल कैसे करती हैं. अगर आपको ऑनलाइन विज्ञापन दिखाने हैं, तो विज्ञापन नेटवर्क का हिस्सा बनते समय आपको इंडस्ट्री के सबसे अच्छे तरीकों के बारे में रिसर्च करनी चाहिए. उदाहरण के लिए, Trustworthy Accountability Group (Interactive Advertising Bureau) की इन्वेंट्री क्वालिटी के लिए बने दिशा-निर्देशों के हिसाब से शुरू करना बेहतर रहेगा. मोबाइल पर अपने कॉन्टेंट से कमाई करने के ऐसे कई तरीके मौजूद हैं जो उपयोगकर्ताओं को बेहतरीन अनुभव देते हैं. कृपया उनका इस्तेमाल करें.
अपनी साइट पर मौजूद स्नीकी मोबाइल रीडायरेक्ट की जांच करने के लिए, नीचे दिया गया तरीका अपनाएं:
- इस बात की जांच करें कि क्या स्मार्टफ़ोन पर अपनी साइट इस्तेमाल करते समय आपको किसी दूसरे पेज पर रीडायरेक्ट किया गया है
हमारा सुझाव है कि आप स्मार्टफ़ोन का इस्तेमाल करके, Google के खोज नतीजों वाले पेज से अपनी साइट पर जाएं और वहां मिलने वाले उपयोगकर्ता अनुभव की जांच करें. डीबग करते समय, डेस्कटॉप ब्राउज़र में मोबाइल एम्युलेशन का इस्तेमाल करना काफ़ी आसान होता है, क्योंकि इससे कई अलग-अलग डिवाइसों के लिए अपनी साइट की जांच की जा सकती है. उदाहरण के लिए, Chrome, Firefox या Safari में सीधे अपने ब्राउज़र से साइट के पेजों को मोबाइल डिवाइस पर खुलने वाले पेजों के तौर पर देखा जा सकता है. ऐसा करने के लिए, इस बात की जांच कर लें कि आपने "मेन्यू बार में डेवलप मेन्यू दिखाएं" सुविधा चालू की हो.
- अपने उपयोगकर्ताओं के सुझावों पर ध्यान दें
उपयोगकर्ता को आपकी साइट उनके डिवाइस के हिसाब से अलग-अलग तरह से दिख सकती है. अपने उपयोगकर्ता की शिकायतों पर हमेशा ध्यान दें. इससे, आपको पता चलेगा कि मोबाइल पर आपकी साइट इस्तेमाल करने वालों को क्या समस्याएं हो रही हैं.
- मोबाइल पर आपकी साइट को इस्तेमाल करने वाले लोगों के आंकड़ों पर नज़र रखें
अपनी साइट से जुड़े आंकड़ों और डेटा पर नज़र रखकर, मोबाइल उपयोगकर्ताओं की असामान्य गतिविधियों का पता लगाया जा सकता है. उदाहरण के लिए, नज़र रखें कि आपकी साइट पर मोबाइल उपयोगकर्ता औसतन कितना समय बिताते हैं: अगर अचानक सिर्फ़ मोबाइल पर आपकी साइट इस्तेमाल करने वाले, आपकी साइट पर पहले के मुकाबले कम समय बिताने लगें, तो हो सकता है कि मोबाइल पर काम करने वाले रीडायरेक्ट में कुछ समस्या हो.
साइट को मोबाइल पर इस्तेमाल करने वाले उपयोगकर्ताओं की गतिविधि में किसी बड़े बदलाव पर नज़र रखने से, आपको आसानी से मोबाइल स्नीकी रीडायरेक्ट (बिना बताए रीडायरेक्ट करना) पहचानने में मदद मिल सकती है. Google Analytics से जुड़ी सूचना पाने की सुविधा सेट अप की जा सकती है. इससे, आपको साइट के मोबाइल उपयोगकर्ताओं की संख्या में अचानक गिरावट आने के बारे में सूचना मिल जाएगी. साथ ही, मोबाइल उपयोगकर्ताओं के साइट पर बिताए जाने वाले औसत समय में अचानक आने वाली गिरावट के बारे में भी पता चल जाएगा. हालांकि, यह ज़रूरी नहीं है कि इन सूचनाओं का यह मतलब हो कि आपकी साइट पर मोबाइल स्नीकी रीडायरेक्ट (बिना बताए रीडायरेक्ट करना) मौजूद हैं. फिर भी मोबाइल स्नीकी रीडायरेक्ट ढूंढने के लिए आपको साइट की जांच करनी चाहिए.
आपने Google News और/या डिस्कवर के लिए कॉन्टेंट की नीतियों का उल्लंघन किया है. नीचे दिए सेक्शन में बताया गया है कि उल्लंघन किस तरह का है.
- हमारी नीतियों के मुताबिक काम करने के लिए खतरनाक कॉन्टेंट को हटाकर, अपने पेजों की समीक्षा करें और उन्हें अपडेट करें. (News / डिस्कवर से जुड़ी नीति)
- जब आप यह पुष्टि कर लें कि आपकी साइट अब हमारी नीतियों के हिसाब से सही है, तो मैन्युअल ऐक्शन की रिपोर्ट में मौजूद समीक्षा करने का अनुरोध करें विकल्प चुनें और बदली हुई संपादकीय प्रक्रियाओं का सबूत दें. इनमें नई संपादकीय नीतियां और बेहतर प्रक्रियाओं का इतिहास रखने वाला एक संपादकीय बोर्ड शामिल हो सकता है.
- साइट को एसईआरपी में दोबारा शामिल करने का अनुरोध सबमिट करने के बाद, धैर्य रखें और अपने Search Console खाते में समीक्षा की स्थिति बताने वाले मैसेज का इंतज़ार करें. साइट की समीक्षा पूरी हो जाने के बाद, हम आपको इसकी सूचना देंगे. अगर हमें लगता है कि आपकी साइट अब हमारी नीतियों का उल्लंघन नहीं कर रही है, तो हम मैन्युअल ऐक्शन वापस ले लेंगे.
- अपनी साइट की समीक्षा करके उसे अपडेट करें, ताकि सरकारी या राजनैतिक हित वाले ग्रुप के साथ आपके किसी भी वित्तीय या अन्य अहम संबंधों को साफ़ तौर पर ज़ाहिर किया जा सके. आपके पास यह देखने का विकल्प है कि आपकी साइट के आंकड़े, कॉन्टेंट मैनेजमेंट, और ई-कॉमर्स सिस्टम का ऐक्सेस किसके पास है. साथ ही, यह तय किया जा सकता है कि उन ग्रुप को आपकी साइट पर स्टेकहोल्डर के तौर पर दिखाया जाए या नहीं.
- जब आप यह पुष्टि कर लें कि आपकी साइट अब हमारे दिशा-निर्देशों के हिसाब से सही है, तो मैन्युअल ऐक्शन की रिपोर्ट में मौजूद समीक्षा करने का अनुरोध करें विकल्प चुनें. इसके बाद, संपादकीय दिशा-निर्देशों के साथ बदलाव करने का तरीका और बेहतर संपादन के इतिहास की जानकारी वाला एक संपादकीय बोर्ड भी शामिल किया जा सकती है.
- साइट को एसईआरपी में दोबारा शामिल करने का अनुरोध सबमिट करने के बाद, धैर्य रखें और अपने Search Console खाते में समीक्षा की स्थिति बताने वाले मैसेज का इंतज़ार करें. साइट की समीक्षा पूरी हो जाने के बाद, हम आपको इसकी सूचना देंगे. अगर हमें लगता है कि आपकी साइट अब हमारे दिशा-निर्देशों का उल्लंघन नहीं कर रही है, तो हम मैन्युअल ऐक्शन वापस ले लेंगे.
- अपनी साइट की समीक्षा करके उसे अपडेट करें, ताकि सरकारी या राजनैतिक हित वाले ग्रुप के साथ आपके किसी भी वित्तीय या अन्य अहम संबंधों को साफ़ तौर पर ज़ाहिर किया जा सके. आपके पास यह देखने का विकल्प है कि आपकी साइट के आंकड़े, कॉन्टेंट मैनेजमेंट, और ई-कॉमर्स सिस्टम का ऐक्सेस किसके पास है. साथ ही, यह तय किया जा सकता है कि उन ग्रुप को आपकी साइट पर स्टेकहोल्डर के तौर पर दिखाया जाए या नहीं.
- जब आप यह पुष्टि कर लें कि आपकी साइट अब हमारे दिशा-निर्देशों के हिसाब से सही है, तो मैन्युअल ऐक्शन की रिपोर्ट में मौजूद समीक्षा करने का अनुरोध करें विकल्प चुनें. इसके बाद, आप संपादकीय दिशा-निर्देशों के साथ बदलाव करने का तरीका और बेहतर संपादन के इतिहास की जानकारी वाला एक संपादकीय बोर्ड भी शामिल कर सकते हैं.
- साइट को एसईआरपी में दोबारा शामिल करने का अनुरोध सबमिट करने के बाद, धैर्य रखें और अपने Search Console खाते में समीक्षा की स्थिति बताने वाले मैसेज का इंतज़ार करें. साइट की समीक्षा पूरी हो जाने के बाद, हम आपको इसकी सूचना देंगे. अगर हमें लगता है कि आपकी साइट अब हमारे दिशा-निर्देशों का उल्लंघन नहीं कर रही है, तो हम मैन्युअल ऐक्शन वापस ले लेंगे.
- अपनी साइट की समीक्षा करें और उसे अपडेट करें. यह साफ़ तौर पर बताएं कि आपकी साइट व्यंग्य वाला कॉन्टेंट होस्ट करती है. इसके अलावा, इस बात का सबूत भी दें कि पहचान की सटीक जानकारी देने से किसी की निजी सुरक्षा को खतरा हो सकता है.
- जब आप यह पुष्टि कर लें कि आपकी साइट अब हमारे दिशा-निर्देशों के हिसाब से सही है, तो मैन्युअल ऐक्शन की रिपोर्ट में मौजूद समीक्षा करने का अनुरोध करें विकल्प चुनें. इसके बाद, आप संपादकीय दिशा-निर्देशों के साथ बदलाव करने का तरीका और बेहतर संपादन के इतिहास की जानकारी वाला एक संपादकीय बोर्ड भी शामिल कर सकते हैं.
- साइट को एसईआरपी में दोबारा शामिल करने का अनुरोध सबमिट करने के बाद, धैर्य रखें और अपने Search Console खाते में समीक्षा की स्थिति बताने वाले मैसेज का इंतज़ार करें. साइट की समीक्षा पूरी हो जाने के बाद, हम आपको इसकी सूचना देंगे. अगर हमें लगता है कि आपकी साइट अब हमारे दिशा-निर्देशों का उल्लंघन नहीं कर रही है, तो हम मैन्युअल ऐक्शन वापस ले लेंगे.
- अपनी साइट की समीक्षा करके, उसे अपडेट करें, ताकि सरकारी या राजनैतिक हित वाले ग्रुप के साथ किसी भी वित्तीय या संपादकीय संबंध को साफ़ तौर पर दिखाया जा सके. इसके अलावा, यह भी बताया जा सकता है कि इस जानकारी को ज़ाहिर करने से किसी की सुरक्षा को खतरा हो सकता है.
- जब आप यह पुष्टि कर लें कि आपकी साइट अब हमारे दिशा-निर्देशों के हिसाब से सही है, तो मैन्युअल ऐक्शन की रिपोर्ट में मौजूद समीक्षा करने का अनुरोध करें विकल्प चुनें. इसके बाद, संपादकीय दिशा-निर्देशों के साथ बदलाव करने का तरीका और बेहतर संपादन के इतिहास की जानकारी वाला एक संपादकीय बोर्ड भी शामिल किया जा सकती है.
- साइट को एसईआरपी में दोबारा शामिल करने का अनुरोध सबमिट करने के बाद, धैर्य रखें और अपने Search Console खाते में समीक्षा की स्थिति बताने वाले मैसेज का इंतज़ार करें. साइट की समीक्षा पूरी हो जाने के बाद, हम आपको इसकी सूचना देंगे. अगर हमें लगता है कि आपकी साइट अब हमारे दिशा-निर्देशों का उल्लंघन नहीं कर रही है, तो हम मैन्युअल ऐक्शन वापस ले लेंगे.
- अपनी साइट की समीक्षा करके उसे अपडेट करें, ताकि यह साफ़ तौर पर आपके संगठन की जगह या जगहों की सटीक जानकारी दे सके. इसके अलावा, यह भी बताया जा सकता है कि इस जानकारी को ज़ाहिर करने से किसी की सुरक्षा को खतरा हो सकता है.
- जब आप यह पुष्टि कर लें कि आपकी साइट अब हमारे दिशा-निर्देशों के हिसाब से सही है, तो मैन्युअल ऐक्शन की रिपोर्ट में मौजूद समीक्षा करने का अनुरोध करें विकल्प चुनें. इसके बाद, संपादकीय दिशा-निर्देशों के साथ बदलाव करने का तरीका और बेहतर संपादन के इतिहास की जानकारी वाला एक संपादकीय बोर्ड भी शामिल किया जा सकती है.
- साइट को एसईआरपी में दोबारा शामिल करने का अनुरोध सबमिट करने के बाद, धैर्य रखें और अपने Search Console खाते में समीक्षा की स्थिति बताने वाले मैसेज का इंतज़ार करें. साइट की समीक्षा पूरी हो जाने के बाद, हम आपको इसकी सूचना देंगे. अगर हमें लगता है कि आपकी साइट अब हमारे दिशा-निर्देशों का उल्लंघन नहीं कर रही है, तो हम मैन्युअल ऐक्शन वापस ले लेंगे.
- हमारी नीतियों का पालन करने के लिए, परेशान करने के मकसद से बनाया गया कॉन्टेंट हटाकर, अपने पेजों की समीक्षा करें और उन्हें अपडेट करें. (News / डिस्कवर से जुड़ी नीति)
- जब आप यह पुष्टि कर लें कि आपकी साइट अब हमारी नीतियों के हिसाब से सही है, तो मैन्युअल ऐक्शन की रिपोर्ट में मौजूद समीक्षा करने का अनुरोध करें विकल्प चुनें. इसके बाद, आपके पास नई संपादकीय नीतियों के साथ बदलाव करने का तरीका और बेहतर संपादन के इतिहास की जानकारी वाला एक संपादकीय बोर्ड भी शामिल करने का विकल्प होता है.
- साइट को एसईआरपी में दोबारा शामिल करने का अनुरोध सबमिट करने के बाद, धैर्य रखें और अपने Search Console खाते में समीक्षा की स्थिति बताने वाले मैसेज का इंतज़ार करें. साइट की समीक्षा पूरी हो जाने के बाद, हम आपको इसकी सूचना देंगे. अगर हमें लगता है कि आपकी साइट अब हमारी नीतियों का उल्लंघन नहीं कर रही है, तो हम मैन्युअल ऐक्शन वापस ले लेंगे.
- हमारी नीतियों के मुताबिक काम करने के लिए नफ़रत फैलाने वाले कॉन्टेंट को हटाकर, अपने पेजों की समीक्षा करें और उन्हें अपडेट करें. (News / डिस्कवर से जुड़ी नीति)
- जब आप यह पुष्टि कर लें कि आपकी साइट अब हमारी नीतियों के हिसाब से सही है, तो मैन्युअल ऐक्शन की रिपोर्ट में मौजूद समीक्षा करने का अनुरोध करें विकल्प चुनें. इसके बाद, आपके पास नई संपादकीय नीतियों के साथ बदलाव करने का तरीका और बेहतर संपादन के इतिहास की जानकारी वाला एक संपादकीय बोर्ड भी शामिल करने का विकल्प होता है.
- साइट को एसईआरपी में दोबारा शामिल करने का अनुरोध सबमिट करने के बाद, धैर्य रखें और अपने Search Console खाते में समीक्षा की स्थिति बताने वाले मैसेज का इंतज़ार करें. साइट की समीक्षा पूरी हो जाने के बाद, हम आपको इसकी सूचना देंगे. अगर हमें लगता है कि आपकी साइट अब हमारी नीतियों का उल्लंघन नहीं कर रही है, तो हम मैन्युअल ऐक्शन वापस ले लेंगे.
- अपने मीडिया कॉन्टेंट (ऑडियो, वीडियो या इमेज) की समीक्षा करें और उन्हें अपडेट करें. ऐसा करके, आपको मीडिया कॉन्टेंट में बदलाव के लिए बनी हमारी नीति का पालन करने में मदद मिलेगी. इसके अलावा, व्यंग्य या पैरोडी वाले कॉन्टेंट की जानकारी दें या गुमराह करने वाले ऐसे कॉन्टेंट को हटाएं जो नागरिक या चुनावी प्रक्रियाओं में लोगों की भागीदारी या भरोसे को कम करता है. (News / डिस्कवर से जुड़ी नीति)
- जब आप यह पुष्टि कर लें कि आपकी साइट अब हमारी नीतियों के हिसाब से सही है, तो मैन्युअल ऐक्शन की रिपोर्ट में मौजूद समीक्षा करने का अनुरोध करें विकल्प चुनें. इसके बाद, आपके पास नई संपादकीय नीतियों के साथ बदलाव करने का तरीका और बेहतर संपादन के इतिहास की जानकारी वाला एक संपादकीय बोर्ड भी शामिल करने का विकल्प होता है.
- साइट को एसईआरपी में दोबारा शामिल करने का अनुरोध सबमिट करने के बाद, धैर्य रखें और अपने Search Console खाते में समीक्षा की स्थिति बताने वाले मैसेज का इंतज़ार करें. साइट की समीक्षा पूरी हो जाने के बाद, हम आपको इसकी सूचना देंगे. अगर हमें लगता है कि आपकी साइट अब हमारी नीतियों का उल्लंघन नहीं कर रही है, तो हम मैन्युअल ऐक्शन वापस ले लेंगे.
- हमारी नीतियों के मुताबिक काम करने के लिए मेडिकल के क्षेत्र से जुड़े कॉन्टेंट को हटाकर, अपने पेजों की समीक्षा करें और उन्हें अपडेट करें. (News / डिस्कवर से जुड़ी नीति)
- जब आप यह पुष्टि कर लें कि आपकी साइट अब हमारी नीतियों के हिसाब से सही है, तो मैन्युअल ऐक्शन की रिपोर्ट में मौजूद समीक्षा करने का अनुरोध करें विकल्प चुनें. इसके बाद, आपके पास नई संपादकीय नीतियों के साथ बदलाव करने का तरीका और बेहतर संपादन के इतिहास की जानकारी वाला एक संपादकीय बोर्ड भी शामिल करने का विकल्प होता है.
- साइट को एसईआरपी में दोबारा शामिल करने का अनुरोध सबमिट करने के बाद, धैर्य रखें और अपने Search Console खाते में समीक्षा की स्थिति बताने वाले मैसेज का इंतज़ार करें. साइट की समीक्षा पूरी हो जाने के बाद, हम आपको इसकी सूचना देंगे. अगर हमें लगता है कि आपकी साइट अब हमारी नीतियों का उल्लंघन नहीं कर रही है, तो हम मैन्युअल ऐक्शन वापस ले लेंगे.
- गुमराह करने वाला कॉन्टेंट हटाकर, अपनी साइट के पेजों की समीक्षा करें और उन्हें अपडेट करें, ताकि वे Google डिस्कवर से जुड़ी नीति के मुताबिक हों.
- जब आप यह पुष्टि कर लें कि आपकी साइट अब हमारी नीतियों के हिसाब से सही है, तो मैन्युअल ऐक्शन की रिपोर्ट में मौजूद समीक्षा करने का अनुरोध करें विकल्प चुनें और बदली हुई संपादकीय प्रक्रियाओं का सबूत दें. इनमें नई संपादकीय नीतियां और बेहतर प्रक्रियाओं का इतिहास रखने वाला एक संपादकीय बोर्ड शामिल हो सकता है.
- साइट को एसईआरपी में दोबारा शामिल करने का अनुरोध सबमिट करने के बाद, धैर्य रखें और अपने Search Console खाते में समीक्षा की स्थिति बताने वाले मैसेज का इंतज़ार करें. साइट की समीक्षा पूरी हो जाने के बाद, हम आपको इसकी सूचना देंगे. अगर हमें लगता है कि आपकी साइट अब हमारी नीतियों का उल्लंघन नहीं कर रही है, तो हम मैन्युअल ऐक्शन वापस ले लेंगे.
- हमारी नीतियों के मुताबिक काम करने के लिए अश्लील कॉन्टेंट को हटाकर, अपने पेजों की समीक्षा करें और उन्हें अपडेट करें. (News / डिस्कवर से जुड़ी नीति)
- जब आप यह पुष्टि कर लें कि आपकी साइट अब हमारी नीतियों के हिसाब से सही है, तो मैन्युअल ऐक्शन की रिपोर्ट में मौजूद समीक्षा करने का अनुरोध करें विकल्प चुनें और बदली हुई संपादकीय प्रक्रियाओं का सबूत दें. इनमें नई संपादकीय नीतियां और बेहतर प्रक्रियाओं का इतिहास रखने वाला एक संपादकीय बोर्ड शामिल हो सकता है.
- साइट को एसईआरपी में दोबारा शामिल करने का अनुरोध सबमिट करने के बाद, धैर्य रखें और अपने Search Console खाते में समीक्षा की स्थिति बताने वाले मैसेज का इंतज़ार करें. साइट की समीक्षा पूरी हो जाने के बाद, हम आपको इसकी सूचना देंगे. अगर हमें लगता है कि आपकी साइट अब हमारी नीतियों का उल्लंघन नहीं कर रही है, तो हम मैन्युअल ऐक्शन वापस ले लेंगे.
- हमारी नीतियों के मुताबिक काम करने के लिए आतंकवाद से जुड़े कॉन्टेंट को हटाकर, अपने पेजों की समीक्षा करें और उन्हें अपडेट करें. (News / डिस्कवर से जुड़ी नीति)
- जब आप यह पुष्टि कर लें कि आपकी साइट अब हमारी नीतियों के हिसाब से सही है, तो मैन्युअल ऐक्शन की रिपोर्ट में मौजूद समीक्षा करने का अनुरोध करें विकल्प चुनें और बदली हुई संपादकीय प्रक्रियाओं का सबूत दें. इनमें नई संपादकीय नीतियां और बेहतर प्रक्रियाओं का इतिहास रखने वाला एक संपादकीय बोर्ड शामिल हो सकता है.
- साइट को एसईआरपी में दोबारा शामिल करने का अनुरोध सबमिट करने के बाद, धैर्य रखें और अपने Search Console खाते में समीक्षा की स्थिति बताने वाले मैसेज का इंतज़ार करें. साइट की समीक्षा पूरी हो जाने के बाद, हम आपको इसकी सूचना देंगे. अगर हमें लगता है कि आपकी साइट अब हमारी नीतियों का उल्लंघन नहीं कर रही है, तो हम मैन्युअल ऐक्शन वापस ले लेंगे.
- News से जुड़ी नीति का पालन करने के लिए, अपने पेजों की समीक्षा करें और उन्हें अपडेट करें. ऐसा करने के लिए, कॉन्टेंट पब्लिश होने की सही तारीख बताएं. इसके अलावा, साफ़ तौर पर, लेखक, पब्लिकेशन, पब्लिशर, संपादकीय बोर्ड, कंपनी या नेटवर्क और संपर्क के बारे में भी सामान्य तौर पर उपलब्ध जानकारी से ज़्यादा जानकारी दें.
- जब आप यह पुष्टि कर लें कि आपकी साइट अब हमारी नीतियों के हिसाब से सही है, तो मैन्युअल ऐक्शन की रिपोर्ट में मौजूद समीक्षा करने का अनुरोध करें विकल्प चुनें और बदली हुई संपादकीय प्रक्रियाओं का सबूत दें. इनमें नई संपादकीय नीतियां और बेहतर प्रक्रियाओं का इतिहास रखने वाला एक संपादकीय बोर्ड शामिल हो सकता है.
- साइट को एसईआरपी में दोबारा शामिल करने का अनुरोध सबमिट करने के बाद, धैर्य रखें और अपने Search Console खाते में समीक्षा की स्थिति बताने वाले मैसेज का इंतज़ार करें. साइट की समीक्षा पूरी हो जाने के बाद, हम आपको इसकी सूचना देंगे. अगर हमें लगता है कि आपकी साइट अब हमारी नीतियों का उल्लंघन नहीं कर रही है, तो हम मैन्युअल ऐक्शन वापस ले लेंगे.
- हमारी नीतियों के मुताबिक काम करने के लिए हिंसा या खून-खराबे को बढ़ावा देने वाले कॉन्टेंट को हटाकर, अपने पेजों की समीक्षा करें और उन्हें अपडेट करें. (News / डिस्कवर से जुड़ी नीति)
- जब आप यह पुष्टि कर लें कि आपकी साइट अब हमारी नीतियों के हिसाब से सही है, तो मैन्युअल ऐक्शन की रिपोर्ट में मौजूद समीक्षा करने का अनुरोध करें विकल्प चुनें और बदली हुई संपादकीय प्रक्रियाओं का सबूत दें. इनमें नई संपादकीय नीतियां और बेहतर प्रक्रियाओं का इतिहास रखने वाला एक संपादकीय बोर्ड शामिल हो सकता है.
- साइट को एसईआरपी में दोबारा शामिल करने का अनुरोध सबमिट करने के बाद, धैर्य रखें और अपने Search Console खाते में समीक्षा की स्थिति बताने वाले मैसेज का इंतज़ार करें. साइट की समीक्षा पूरी हो जाने के बाद, हम आपको इसकी सूचना देंगे. अगर हमें लगता है कि आपकी साइट अब हमारी नीतियों का उल्लंघन नहीं कर रही है, तो हम मैन्युअल ऐक्शन वापस ले लेंगे.
- हमारी नीतियों का पालन करने के लिए, आपत्तिजनक कॉन्टेंट को हटाकर, अपने पेजों की समीक्षा करें और उन्हें अपडेट करें. (News / डिस्कवर से जुड़ी नीति)
- जब आप यह पुष्टि कर लें कि आपकी साइट अब हमारी नीतियों के हिसाब से सही है, तो मैन्युअल ऐक्शन की रिपोर्ट में मौजूद समीक्षा करने का अनुरोध करें विकल्प चुनें और बदली हुई संपादकीय प्रक्रियाओं का सबूत दें. इनमें नई संपादकीय नीतियां और बेहतर प्रक्रियाओं का इतिहास रखने वाला एक संपादकीय बोर्ड शामिल हो सकता है.
- साइट को एसईआरपी में दोबारा शामिल करने का अनुरोध सबमिट करने के बाद, धैर्य रखें और अपने Search Console खाते में समीक्षा की स्थिति बताने वाले मैसेज का इंतज़ार करें. साइट की समीक्षा पूरी हो जाने के बाद, हम आपको इसकी सूचना देंगे. अगर हमें लगता है कि आपकी साइट अब हमारी नीतियों का उल्लंघन नहीं कर रही है, तो हम मैन्युअल ऐक्शन वापस ले लेंगे.
भरोसेमंद साइट के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए बनी नीति
Google को पता चला है कि आपकी साइट के कुछ पेज, भरोसेमंद साइट के गलत इस्तेमाल वाले स्पैम की रोकथाम के लिए बनी हमारी नीति का उल्लंघन करते हैं.
मौजूदा मैन्युअल ऐक्शन से उन पेजों पर असर पड़ता है जिन पर मौजूद कॉन्टेंट, भरोसेमंद साइट के गलत इस्तेमाल को रोकने से जुड़ी नीति का उल्लंघन करता है. अगर आपकी साइट, किसी भरोसेमंद साइट के गलत इस्तेमाल को रोकने से जुड़ी हमारी नीति का बार-बार उल्लंघन करती है, तो उसके ख़िलाफ़ मैन्युअल ऐक्शन लिए जा सकते हैं. इससे आपकी साइट की रैंकिंग पर भी असर पड़ सकता है. मैन्युअल ऐक्शन का असर, यूरोपियन इकनॉमिक एरिया (ईईए) में रहने वाले उपयोगकर्ताओं को दिखने वाले खोज नतीजों पर नहीं पड़ता.
अपनी साइट को इस नीति के मुताबिक बनाने के लिए:
Google की भरोसेमंद साइट के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए बनी नीति देखें. इसके बाद, अपनी साइट पर उल्लंघन वाले कॉन्टेंट की पहचान करने और उसे ठीक करने के लिए, यह तरीका अपनाएं:
- अपनी साइट पर तीसरे पक्ष का ऐसा कॉन्टेंट ढूंढें जो भरोसेमंद साइट के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए बनी नीति के मुताबिक न हो. उल्लंघन करने वाला कॉन्टेंट कहां मौजूद है, इस बारे में बेहतर तरीके से समझने के लिए, Search Console से मिले मैसेज में, उन पेजों से जुड़े पैटर्न की सूची देखें जिन पर असर पड़ा है. यह मैसेज, Search Console के मैसेज सेंटर में, मैन्युअल ऐक्शन की रिपोर्ट में या ईमेल से मिलता है.
-
तय करें कि नीति का उल्लंघन करने वाले कॉन्टेंट पर क्या कार्रवाई करनी है.
उदाहरण के लिए:-
नीति का उल्लंघन करने वाले कॉन्टेंट को किसी नए डोमेन पर ले जाएं. अगर पुरानी साइट से नई साइट को लिंक किया जाता है, तो उन लिंक में
nofollowएट्रिब्यूट का इस्तेमाल करें. पुरानी साइट से नई साइट पर यूआरएल रीडायरेक्ट करने से बचें. ऐसा करने से, भरोसेमंद साइट के गलत इस्तेमाल के ख़िलाफ़ बनी नीति का उल्लंघन हो सकता है. -
Search इंडेक्स से मेल न खाने वाले कॉन्टेंट को बाहर रखने के लिए,
noindexका इस्तेमाल करें. यह पक्का करने के लिए कि आपका noindex नियम सही तरीके से काम करे, उस कॉन्टेंट को अपनी robots.txt फ़ाइल से ब्लॉक न करें. -
पहले पक्ष के कॉन्टेंट के तौर पर, मेल न खाने वाले कॉन्टेंट को फिर से बनाएं.
-
अपनी साइट से मेल न खाने वाला कॉन्टेंट हटाएं.
चेतावनी: ऐसा हो सकता है कि कॉन्टेंट को किसी दूसरी साइट या अपनी साइट के सबडोमेन/सबडायरेक्ट्री पर ले जाने से समस्या हल न हो:
- कॉन्टेंट को सबडोमेन/सबडायरेक्ट्री पर ले जाने को स्पैम की रोकथाम के लिए बनी हमारी नीति को गच्चा देने की कोशिश माना जा सकता है. इस वजह से, Google Search में आपकी साइट के ख़िलाफ़ ज़्यादा कार्रवाई की जा सकती है.
- अगर कॉन्टेंट को किसी ऐसी साइट पर माइग्रेट किया जाता है जिसकी अपनी पहचान है और तीसरे पक्ष की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है, तो हो सकता है कि उस भरोसेमंद साइट का गलत इस्तेमाल करने से जुड़ी समस्या आए. ध्यान दें कि ईईए में, इन चरणों को पूरा न करने पर, यह नहीं माना जाएगा कि आपने नीति को गच्चा देने या उससे बचने की कोशिश की है.
-
- जब यह पक्का हो जाए कि आपकी साइट हमारी नीतियों का उल्लंघन नहीं करती है, तो मैन्युअल ऐक्शन की रिपोर्ट में मौजूद “समीक्षा का अनुरोध करें” को चुनें.
- साइट को एसईआरपी में दोबारा शामिल करने का अनुरोध सबमिट करने के बाद, अपने Search Console खाते में समीक्षा की स्थिति बताने वाले मैसेज देखें. साइट की समीक्षा पूरी हो जाने के बाद, हम आपको इसकी सूचना देंगे. अगर हमें लगता है कि आपकी साइट अब स्पैम की रोकथाम के लिए बनी हमारी नीतियों का उल्लंघन नहीं कर रही है, तो हम मैन्युअल ऐक्शन वापस ले लेंगे.
मैन्युअल ऐक्शन की रिपोर्ट और सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं वाली रिपोर्ट में क्या फ़र्क़ है?
मैन्युअल ऐक्शन की रिपोर्ट और सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं की रिपोर्ट के बीच कुछ सैद्धांतिक फ़र्क़ होता है, इसलिए इनके बीच के फ़र्क़ को जानना ज़रूरी है:
मैन्युअल ऐक्शन की रिपोर्ट किसी ऐसे पेज या साइट में मैन्युअल तौर से पता लगाई गई समस्याओं की सूची बनाती है जो ज़्यादातर हमारे सर्च इंडेक्स में हेर-फेर करने की कोशिश करती हैं, लेकिन उपयोगकर्ताओं के लिए खतरनाक हों, ऐसा ज़रूरी नहीं है. इसमें बताई गई ज़्यादातर समस्याओं की वजह से पेज या साइट की रैंक कम कर दी जाती है या उन्हें खोज नतीजों से हटा दिया जाता है. पेज या साइट को हटाने के बारे में, उपयोगकर्ता को कोई सूचना नहीं दी जाती.
सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं की रिपोर्ट सुरक्षा खतरों के संकेतों की सूची बनाती है. इस सूची से, आपकी साइट के हैक होने या उस पर ऐसा व्यवहार होने के बारे में पता चलता है जो वेबसाइट पर आने वालों या उनके कंप्यूटर को संभावित रूप से नुकसान पहुंचा सकता है. उदाहरण के लिए, फ़िशिंग हमला या उपयोगकर्ता के कंप्यूटर पर मैलवेयर या अनचाहा सॉफ़्टवेयर इंस्टॉल करना. खोज के नतीजों में, ये पेज चेतावनी के लेबल के साथ दिख सकते हैं. इसके अलावा, जब कोई उपयोगकर्ता इन पेजों पर जाने की कोशिश करता है, तब पेज खुलने से पहले उसे ब्राउज़र पर चेतावनी वाला पेज दिख सकता है.