Google Tasks का इस्तेमाल करके अपने ज़रूरी कामों को ट्रैक करें. ये काम सभी डिवाइसों पर सिंक हो जाते हैं. Tasks का इस्तेमाल करके:
- टास्क को किसी भी डिवाइस से कहीं भी ऐक्सेस किया जा सकता है.
- अपने टास्क में जानकारी जोड़ी जा सकती है और सबटास्क बनाए जा सकते हैं.
- Gmail और Calendar जैसे Google Workspace के प्रॉडक्ट से टास्क बनाए जा सकते हैं.
- नियत तारीखों और सूचनाओं की मदद से, अपने काम को ट्रैक किया जा सकता है.
Tasks को वेब पर खोलना
अपने कंप्यूटर पर, ब्राउज़र में Calendar से Tasks को ऐक्सेस किया जा सकता है.
Tasks ऐप्लिकेशन को डाउनलोड और इंस्टॉल करना
अपने फ़ोन या टैबलेट में टास्क जोड़ने और मैनेज करने के लिए, Tasks ऐप्लिकेशन डाउनलोड करें.
Google के अन्य प्रॉडक्ट में Tasks का इस्तेमाल करना
टास्क बनाने और उन्हें मैनेज करने के लिए, इनका इस्तेमाल किया जा सकता है:
- Google Calendar
- Chrome OS
- Keep
- इनके साइड पैनल से Tasks
को ऐक्सेस किया जा सकता है:
अहम जानकारी:
- अगर आपको साइड पैनल नहीं दिखता है, तो स्क्रीन के सबसे नीचे दाईं ओर, साइड पैनल दिखाएं
पर क्लिक करें.
- ऑफ़िस या स्कूल वाले खातों का इस्तेमाल करने पर, Tasks के ऐक्सेस का कंट्रोल एडमिन के पास होता है. अगर आपको Tasks नहीं दिखता है, तो अपने एडमिन से संपर्क करें.
Tasks इस्तेमाल करने के अन्य तरीकों के बारे में जानकारी
- Gmail में, ईमेल से टास्क बनाएं.
- Chat में, डायरेक्ट मैसेज से टास्क बनाएं या स्पेस में ग्रुप टास्क बनाएं और असाइन करें.
- अगर आपने Google Docs में, ज़रूरी शर्तें पूरी करने वाले Google Workspace खाते से साइन इन किया है, तो किसी दस्तावेज़ में खुद को या दूसरों को टास्क असाइन करें.