Merchant Center के Analytics में मौजूद 'कीमत' टैब के बारे में जानकारी

“कीमत” टैब में आपको कुछ कार्ड दिखते हैं. इनमें आपको कीमत मानदंड और सेल में प्रॉडक्ट की सही कीमत के बारे में जानकारी मिलती है. खास तौर पर, यहां आपको दूसरे कारोबारियों या कंपनियों के प्रॉडक्ट की कीमतों से जुड़ी अहम जानकारी मिलती है. साथ ही, उन प्रॉडक्ट के लिए सेल में कीमत के सुझावों मिलते हैं. इनसे क्लिक, कन्वर्ज़न, और कुल सेल्स परफ़ॉर्मेंस को बेहतर बनाने में मदद मिलती है. इस लेख में बताया गया है कि कीमत की कौनसी जानकारी उपलब्ध है और इसका इस्तेमाल करके, Google पर अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए कीमत तय करने की अपनी रणनीति को कैसे बेहतर बनाया जा सकता है.


इस लेख में बताई गई सुविधाओं को Merchant Center के यूज़र इंटरफ़ेस के साथ-साथ, Merchant API और BigQuery इंटिग्रेशन के ज़रिए ऐक्सेस किया जा सकता है. आने वाले समय में, इनकी मदद से कीमत का इतिहास जनरेट किया जा सकता है, क्योंकि मौजूदा समय में सिर्फ़ नई कीमत उपलब्ध होती है.

इस पेज पर मौजूद जानकारी


फ़ायदे

अगर आपको यह पता है कि आपके प्रॉडक्ट की कीमत उन प्रॉडक्ट की मानक कीमत से कितनी मिलती-जुलती है जो आप या अन्य खुदरा दुकानदार बेचते हैं, तो आपको अपने प्रॉडक्ट की परफ़ॉर्मेंस के हिसाब से उसकी कीमत तय करने में मदद मिलेगी. इसके लिए, ये कार्रवाइयां की जा सकती हैं:

  • प्रॉडक्ट और ब्रैंड लेवल पर कीमत की तुलना करें: जानें कि बेचे जा रहे आपके प्रॉडक्ट की कीमत, मानक कीमत के मुकाबले कम या ज़्यादा है.
  • Google से कीमत के सुझाव पाएं: Google के एआई का इस्तेमाल करके उन प्रॉडक्ट की कीमत के सुझाव पाएं जिनकी परफ़ॉर्मेंस सबसे अच्छी है.
ध्यान दें: कीमत को लगातार और पूरी तरह से ऑप्टिमाइज़ करने के लिए, अपने-आप लागू होने वाली छूट सेट अप करें. Merchant Center में अपने-आप लागू होने वाली छूट की सुविधा के बारे में ज़्यादा जानें.
  • अपने प्रॉडक्ट की परफ़ॉर्मेंस समझें: प्रॉडक्ट की परफ़ॉर्मेंस को ऑप्टिमाइज़ करने में कीमत की अहम भूमिका होती है. जानें कि कीमत में बदलाव करने से किन प्रॉडक्ट को फ़ायदा हो सकता है. साथ ही, यह जानें कि आपके प्रॉडक्ट की कीमत में अंतर होने से उनकी परफ़ॉर्मेंस पर क्या असर पड़ता है.

यह सुविधा कैसे काम करती है

शुरू करने के लिए, Merchant Center में “Analytics” में जाकर “कीमत” टैब में जाएं. “कीमत” टैब पर कई तरह के कार्ड दिखते हैं. ये कार्ड प्रॉडक्ट के लिए उपलब्ध कराई गई कीमत के आधार पर दिखाए जाते हैं.

इस टूल का इस्तेमाल करके, मानदंड की तुलना में अपने प्रॉडक्ट की कीमत के बारे में अहम सवालों के जवाब दिए जा सकते हैं. इनमें यह जानकारी शामिल होती है कि आपकी कीमतें कैसी हैं, कितने आइटम सस्ते या महंगे हैं, किन प्रॉडक्ट की कीमतों में सबसे ज़्यादा अंतर है, और बिक्री बढ़ाने के लिए किन आइटम की कीमतों को ऑप्टिमाइज़ करने से सबसे ज़्यादा फ़ायदा होगा.

किसी खास प्रॉडक्ट या ब्रैंड के बारे में ज़्यादा जानकारी पाने के लिए, हर कार्ड पर मौजूद देखें बटन चुनें. उदाहरण के लिए, "सस्ते प्रॉडक्ट देखें" या "अपने सभी ब्रैंड देखें". इससे आपको ज़्यादा जानकारी वाली विंडो दिखेगी. प्रॉडक्ट के टाइटल पर क्लिक करने से, दाईं ओर एक साइड पैनल खुलता है. इसमें प्रॉडक्ट और उनकी परफ़ॉर्मेंस की ज़्यादा जानकारी देखी जा सकती है.

ध्यान दें: आपके और अन्य खुदरा दुकानदारों के प्रॉडक्ट के कीमत मानदंड का डेटा पाने के लिए, आपको अपने प्रॉडक्ट का मान्य GTIN देना ज़रूरी है. अगर आपको सिर्फ़ सेल में कीमत के सुझाव चाहिए, तो GTIN न होने पर भी कोई फ़र्क़ नहीं पड़ेगा. हालांकि, हमारा सुझाव है कि आपको GTIN देना चाहिए.

इस टैब में क्या-क्या जानकारी उपलब्ध होती है?

कीमत मानदंड से आपके प्रॉडक्ट की कीमतों की तुलना

इस बारे में खास जानकारी पाएं कि आपके कितने प्रॉडक्ट के लिए, कीमत की तुलना वाला डेटा उपलब्ध है. साथ ही, जानें कि इनमें से कितने प्रॉडक्ट की कीमत, मानक कीमत से कम या ज़्यादा है. देखें बटन (उदाहरण के लिए, "कम कीमत वाले प्रॉडक्ट देखें" या "अपने सभी ब्रैंड देखें") को चुनकर, इन प्रॉडक्ट की पूरी जानकारी वाली लिस्ट देखी जा सकती है. अलग-अलग कीमत दिखाने वाले ग्राफ़ पर कर्सर घुमाने से आपको ऐसे प्रॉडक्ट की संख्या और प्रतिशत की ज़्यादा जानकारी दिखती है जिनकी कीमत, मानक कीमत से ज़्यादा, मिलती-जुलती या कम है.

आपके सभी ब्रैंड के लिए प्रॉडक्ट की कीमत की तुलना

अपने सबसे लोकप्रिय ब्रैंड के दिखाए गए प्रॉडक्ट की कीमतों के बारे में जानें. साथ ही, प्रॉडक्ट की कम कीमतों, मिलती-जुलती कीमतों, और ज़्यादा कीमतों का ब्यौरा प्रतिशत के हिसाब से देखें. कीमत की तुलना के डेटा के साथ अपने ब्रैंड की पूरी जानकारी पाने के लिए, देखें बटन चुनें. उदाहरण के लिए, "कम कीमत वाले प्रॉडक्ट देखें" या "अपने सभी ब्रैंड देखें". अलग-अलग कीमत दिखाने वाले ग्राफ़ पर कर्सर घुमाने पर, आपको चुने गए ब्रैंड के लिए मानक कीमत की उपलब्धता और अपने प्रॉडक्ट की तुलना की ज़्यादा जानकारी दिखती है.

कीमत में सबसे ज़्यादा अंतर वाले आपके प्रॉडक्ट

यह जानें कि आपके किन प्रॉडक्ट की कीमत में, मानक कीमत के मुकाबले सबसे ज़्यादा अंतर है. मानक कीमत के मुकाबले ज़्यादा कीमत वाले अपने सभी प्रॉडक्ट की पूरी लिस्ट देखने के लिए, देखें बटन चुना जा सकता है. उदाहरण के लिए, "कम कीमत वाले प्रॉडक्ट देखें" या "अपने सभी ब्रैंड देखें".

सेल में कीमत के ऐसे सुझाव जिनसे परफ़ॉर्मेंस बेहतरीन हो सकती है

सेल में कीमत के सुझाव, ऐडवांस सिम्युलेशन और Google के एआई के आधार पर दिए जाते हैं. इनसे यह देखने में मदद मिलती है कि किन प्रॉडक्ट की कीमत में बदलाव करने से सबसे ज़्यादा फ़ायदा होगा. ये सिम्युलेशन, पिछले सात दिनों में आपके प्रॉडक्ट के विज्ञापन की परफ़ॉर्मेंस और उसकी कीमत में होने वाले बदलाव के आधार पर दिए जाते हैं. इसमें आपके कारोबार से मिलते-जुलते कारोबारों का डेटा भी शामिल होता है.

सेल में कीमत के सुझाव पाने के लिए आपको परचेज़ कन्वर्ज़न की रिपोर्ट करनी होगी (कोई भी चैनल काम करेगा).

अतिरिक्त डेटा, जैसे कि यहां दिए गए उदाहरण शेयर करने से सुझावों की क्वालिटी बेहतर होती है:

ध्यान दें: Google की सेल वाली कीमत के सुझावों का मकसद, आपकी पूरी परफ़ॉर्मेंस को बेहतर बनाना है. हालांकि, इनसे आने वाले समय में बेहतर नतीजों की गारंटी नहीं मिलती. ये सुझाव सिर्फ़ तब दिखाए जाते हैं, जब इनसे आपके परफ़ॉर्मेंस के ऑप्टिमाइज़ेशन को फ़ायदा होने की उम्मीद हो. इसलिए, अगर सभी ज़रूरी शर्तें पूरी की गई हैं, लेकिन Google को परफ़ॉर्मेंस बेहतर के लिए ज़रूरत के मुताबिक अवसर हीं मिले हैं, तो आपको सेल वाली कीमत के सुझाव नहीं दिखाए जाएंगे. अपने-आप लागू होने वाली छूट लागू करने पर, सेल वाली कीमत के सुझाव अब नहीं मिलेंगे, क्योंकि ये सुझाव ऑप्ट-इन किए गए प्रॉडक्ट पर अपने-आप लागू हो जाएंगे.

कार्ड के अलावा, अहम जानकारी एक्सप्लोर करना

हर विषय के बारे में ज़्यादा जानकारी पाने के लिए, हर कार्ड पर मौजूद देखें बटन चुनें. उदाहरण के लिए, "कम कीमत वाले प्रॉडक्ट देखें" या "अपने सभी ब्रैंड देखें". ब्रैंड, कैटगरी, देश, प्रॉडक्ट आईडी, कीमत में अंतर, या टाइटल जैसे फ़िल्टर के अलावा, इन डाइमेंशन के आधार पर अपने नतीजे फ़िल्टर किए जा सकते हैं या क्रम से लगाए जा सकते हैं:

कीमत मानदंड

  • आपकी तय की गई कीमत, Google पर खरीदारों को दिखने वाली, आपके प्रॉडक्ट की मौजूदा कीमत है.
  • मानदंड वह औसत कीमत है जो विज्ञापन नीलामियों, इंप्रेशन, क्लिक या कन्वर्ज़न को बेहतर बनाती है. यह डेटा की उपलब्धता पर निर्भर करता है. अपने प्रॉडक्ट की कीमत, दूसरे कारोबारियों या कंपनियों के प्रॉडक्ट की कीमत के हिसाब से तय करने के लिए, दिशा-निर्देश के तौर पर मानक कीमत का इस्तेमाल किया जा सकता है. किसी मानक कीमत का आकलन करने के लिए, सभी खुदरा दुकानदारों से प्रॉडक्ट की कीमत ली जाती है. ये कीमतें उन दुकानदारों से ली जाती हैं जो शॉपिंग विज्ञापनों और ऑर्गैनिक लिस्टिंग में, एक ही तरह के GTIN वाले प्रॉडक्ट बेचते हैं.
  • कीमत में अंतर से, किसी प्रॉडक्ट के लिए आपकी तय की गई कीमत और मानक कीमत के प्रतिशत का अंतर पता चलता है.
  • क्लिक से, यह पता चलता है कि किसी खरीदार ने Google पर, आपके प्रॉडक्ट को देखने के लिए कितनी बार क्लिक किया है. इससे पिछले 28 दिनों में, आपके प्रॉडक्ट की जानकारी पेज पर आने वाले लोगों की संख्या पता चलती है.
  • अलग-अलग कीमत से, यह पता चलता है कि इनमें से ऐसे कितने प्रॉडक्ट हैं जिनकी कीमत मानक कीमत से ज़्यादा है, इसके बराबर है या इससे कम है.

सेल में कीमत के सुझाव

  • आपकी तय की गई कीमत, Google पर खरीदारों को दिखने वाली, आपके प्रॉडक्ट की मौजूदा कीमत है.
  • सुझाई गई कीमत, सेल वाली कीमत के लिए Google के एआई का सबसे असरदार अनुमान होती है. कीमत के लिए यह अनुमान, पिछले सात दिनों में अलग-अलग प्राइस पॉइंट पर किए गए ऐडवांस सिम्युलेशन के आधार पर लगाया जाता है. इसमें कई फ़ैक्टर शामिल हैं. जैसे, कीमत में बदलाव, मौजूदा परफ़ॉर्मेंस, और कीमत बदलने पर आपके कारोबार से मिलते-जुलते कारोबारों की परफ़ॉर्मेंस पर पड़ने वाला असर. प्रॉडक्ट की कीमत तय करने की रणनीति बेहतर बनाने के लिए, सेल के लिए सुझाई गई कीमतों पर खास ध्यान दें. अपने प्रॉडक्ट की सेल वाली कीमत बदलने के तरीके के बारे में ज़्यादा जानें.
  • क्लिक में बढ़ोतरी से पता चलता है कि प्रॉडक्ट की सुझाई गई कीमत लागू करने से, आपके शॉपिंग विज्ञापनों पर अनुमानित रूप से कितने प्रतिशत ज़्यादा क्लिक मिल सकते हैं.
  • कन्वर्ज़न में संभावित बढ़ोतरी से पता चलता है कि सुझाई गई सेल वाली कीमत लागू होने पर, आपके प्रॉडक्ट के लिए शॉपिंग विज्ञापनों से ऑनलाइन कन्वर्ज़न में कितने प्रतिशत की अनुमानित बढ़ोतरी हो सकती है.
  • कीमत के लिए दिए सुझाव के असर से पता चलता है कि सुझाई गई कीमत लागू करने से किन प्रॉडक्ट को सबसे ज़्यादा फ़ायदा होगा. इस कीमत में, परफ़ॉर्मेंस में बढ़ोतरी के अनुमान का इस्तेमाल किया जाता है. इसके लिए, मौजूदा कीमत को सेल वाली कीमत के साथ अडजस्ट किया जाता है. “सामान्य” या “कम” असर के मुकाबले, कीमत के “ज़्यादा” असर वाले सुझावों से, सबसे कम परफ़ॉर्मेंस वाले प्रॉडक्ट में सबसे ज़्यादा बढ़ोतरी हो सकती है.
ध्यान दें: ये अनुमान, पिछले सात दिनों की परफ़ॉर्मेंस के डेटा के आधार पर, कीमत तय करने के ऐडवांस सिम्युलेशन और Google के एआई की मदद से जनरेट किए जाते हैं. ध्यान रखें कि कीमत के लिए दिया गया अनुमान, आने वाले समय में प्रॉडक्ट की परफ़ॉर्मेंस को बेहतर बनाने की गारंटी नहीं है.

Merchant Center के नियमों और शर्तों का पालन करना

कीमत की रिपोर्ट का इस्तेमाल, खुदरा दुकानदार या उसके लिए काम करने वाले लोग ही कर सकते हैं. कीमत की रिपोर्ट में दिया गया डेटा बेचा नहीं जा सकता, सार्वजनिक नहीं किया जा सकता या विज्ञापन में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता. इसके अलावा, अलग-अलग कारोबारों के लिए इस डेटा को एक साथ जोड़कर नहीं दिखाया जा सकता. कीमत की रिपोर्ट में, “खुदरा दुकानदार” का मतलब उस कारोबारी इकाई से है जिसके पास, बेचे जा रहे प्रॉडक्ट या मार्केटप्लेस पर बिक रहे प्रॉडक्ट के डोमेन का मालिकाना हक है.

आपको या तीसरे पक्ष को, कीमत के बारे में आपके Merchant Center खाते से एक्सपोर्ट किए गए डेटा का इस्तेमाल Merchant Center के नियमों और शर्तों के तहत करना होगा.

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?
false
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
मुख्य मेन्यू
11142719688045206379
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
71525
false
false
true
false
false