प्रॉडक्ट के ब्रैंड का नाम बताने के लिए, ब्रैंड [brand]
एट्रिब्यूट का इस्तेमाल करें. ब्रैंड के नाम का इस्तेमाल, आपके प्रॉडक्ट की पहचान करने के लिए किया जाता है और इसे खरीदारों को दिखाया जाता है. पैकेजिंग या लेबल के ज़रूरी हिस्से में ब्रैंड का नाम साफ़ तौर पर दिखना चाहिए. ऐसा नहीं लगना चाहिए कि इसे प्रॉडक्ट की इमेज में अलग से जोड़ा गया है. इमेज अपलोड करने की ज़रूरी शर्तों के बारे में ज़्यादा जानें
इस लेख में इन विषयों के बारे में बताया गया है
कब इस्तेमाल करें
ऐसे हर प्रॉडक्ट के लिए ज़रूरी है जो साफ़ तौर पर किसी ब्रैंड या मैन्युफ़ैक्चरर से जुड़ा है.
ऐसे हर प्रॉडक्ट के लिए ज़रूरी है जहां प्रॉडक्ट मैन्युफ़ैक्चरर ही व्यापारी/कंपनी/कारोबारी है. जैसे, अपने हिसाब से और घर में बनाए जाने वाले प्रॉडक्ट.
ऐसे प्रॉडक्ट के लिए ज़रूरी नहीं है जो किसी ब्रैंड से साफ़ तौर पर न जुड़ा हो. जैसे, फ़िल्में, किताबें, संगीत, और पोस्टर.
ब्रैंड सिर्फ़ तब दें, जब आपको पता हो कि वह सही है. अगर आपको नहीं पता कि ब्रैंड का नाम सही है या नहीं, तो उसे शामिल न करें. जैसे, अनुमान न लगाएं या अपने हिसाब से कोई वैल्यू न दें.
फ़ॉर्मैट
यह पक्का करने के लिए कि Google आपका सबमिट किया गया डेटा समझ सके, फ़ॉर्मैट से जुड़े इन दिशा-निर्देशों का पालन करें.
इस बारे में जानें कि प्रॉडक्ट डेटा को अंग्रेज़ी में कब और कैसे सबमिट करें
टाइप | स्ट्रिंग (यूनिकोड वर्ण. हमारा सुझाव: सिर्फ़ ASCII) |
---|---|
सीमाएं | 1–70 वर्ण |
दोहराया गया फ़ील्ड | नहीं |
schema.org की प्रॉपर्टी (यह क्या है?) | Product.brand , टाइप: Brand |
फ़ाइल फ़ॉर्मैट | एंट्री का उदाहरण |
---|---|
टेक्स्ट | Google |
XML फ़ीड | <g:brand>Google</g:brand> |
अगर आपको Content API के लिए अपना डेटा फ़ॉर्मैट करना है, तो Content API for Shopping के लिए उपलब्ध संसाधन देखें.
ज़रूरी शर्तें
अपना प्रॉडक्ट दिखाने के लिए, आपको ये ज़रूरी शर्तें पूरी करनी होंगी. इन्हें पूरा न करने पर, हम आपके प्रॉडक्ट को अस्वीकार कर देंगे. इसकी जानकारी, आपके Merchant Center खाते में दी जाएगी.
- कोई दूसरा सही यूनीक प्रॉडक्ट आइडेंटिफ़ायर सबमिट करें. आपको GTIN
[gtin]
और एमपीएन[mpn]
एट्रिब्यूट सबमिट करने पड़ सकते हैं. जब इन प्रॉडक्ट आइडेंटिफ़ायर को सबमिट किया जाता है, तो हम बेहतर ढंग से समझ पाते हैं कि क्या बेचा जा रहा है. यह जानकर, हम आपके विज्ञापनों और मुफ़्त में दिखाई जाने वाली लिस्टिंग को बेहतर बना सकते हैं. साथ ही, आपके प्रॉडक्ट को सही ग्राहकों तक पहुंचा सकते हैं. - प्रॉडक्ट के लिए ऐसे ब्रैंड का नाम इस्तेमाल करें जिसे ऑनलाइन खरीदारी करने वाले लोग आम तौर पर पहचानते हैं.
- अगर व्यापारी/कंपनी/कारोबारी, प्रॉडक्ट मैन्युफ़ैक्चरर और सेलर भी है, लेकिन उसका कोई आधिकारिक ब्रैंड नहीं है, तो ब्रैंड के नाम के तौर पर स्टोर का नाम इस्तेमाल करें. जैसे, अपने हिसाब से या घर में बनाए जाने वाले प्रॉडक्ट के लिए ऐसा करें. ऐसे मामले में, आइडेंटिफ़ायर मौजूद है
[identifier_exists]
एट्रिब्यूट की वैल्यू के तौर पर "false
" (गलत) सबमिट करने के बजाय, एमपीएन[mpn]
एट्रिब्यूट की वैल्यू के तौर पर अपने हिसाब से एक यूनीक आइडेंटिफ़ायर सबमिट करें.
सबसे सही तरीके
अपने प्रॉडक्ट की परफ़ॉर्मेंस बेहतर करने के लिए, इन सबसे सही तरीकों की मदद से प्रॉडक्ट डेटा को ऑप्टिमाइज़ किया जा सकता है. इन तरीकों से, ज़रूरी शर्तों को पूरा करने के अलावा और भी कई काम किए जा सकते हैं.
- सीडी (CD) जैसे मीडिया प्रॉडक्ट के लिए, ब्रैंड के तौर पर पब्लिशर का नाम सबमिट करें.
- शॉपिंग कैंपेन में बिडिंग करने के लिए, ब्रैंड का नाम इस्तेमाल करके प्रॉडक्ट के ग्रुप को व्यवस्थित करें. प्रॉडक्ट के ग्रुप के बारे में जानें
- ब्रैंड का नाम सिर्फ़ एक भाषा या अक्षर में सबमिट करें. उदाहरण के लिए, अगर आपके प्रॉडक्ट जापान में टारगेट किए गए हैं, तो ब्रैंड के तौर पर
グーグル
याGoogle
सबमिट करें.(Google) グーグル’
सबमिट न करें.
अन्य दिशा-निर्देश
हर सेक्शन में दी गई जानकारी को ठीक से पढ़ें. इससे यह पता चलेगा कि ज़रूरी शर्तें आपके देश या प्रॉडक्ट पर लागू होती हैं या नहीं. ज़रूरी शर्तें पूरी न करने पर, हम आपके प्रॉडक्ट को अस्वीकार कर देंगे. इसकी जानकारी, आपको Merchant Center खाते में दी जाएगी.
- उस निर्माता का ब्रैंड सबमिट करें जिसने साथ में काम करने वाला प्रॉडक्ट बनाया है. यह बताने के लिए कि आपका प्रॉडक्ट, मूल उपकरण निर्माता (OEM) ब्रैंड के प्रॉडक्ट के साथ काम कर सकता है या उसकी नकल है, OEM की जानकारी सबमिट न करें. साथ काम करने वाले प्रॉडक्ट को सबमिट करने के तरीके के बारे में ज़्यादा जानें
- अगर निर्माता ने बंडल बनाया है, तो अलग-अलग प्रॉडक्ट के बजाय, बंडल के ब्रैंड का इस्तेमाल करें.
- अगर आपने बंडल बनाया है, तो मुख्य प्रॉडक्ट के ब्रैंड का इस्तेमाल करें. उदाहरण के लिए, अगर आप किसी कैमरे को उसके लेंस और उसे रखने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले बैग के साथ बंडल करते हैं, तो कैमरे का ब्रैंड सबमिट करें, जो कि मुख्य प्रॉडक्ट है.
- अगर निर्माता ने मल्टीपैक बनाया है, तो अलग-अलग प्रॉडक्ट के बजाय, मल्टीपैक के ब्रैंड का इस्तेमाल करें.
- अगर आपने मल्टीपैक बनाया है, तो अलग-अलग प्रॉडक्ट के ब्रैंड का इस्तेमाल करें.
- अगर आप प्रॉडक्ट बनाते हैं या आपका प्रॉडक्ट निजी लेबल वाला है, तो ब्रैंड
[brand]
एट्रिब्यूट के लिए अपने स्टोर के नाम का इस्तेमाल करें. उदाहरण के लिए, अगर आप पसंद के मुताबिक बनाए गए गहने बेचते हैं या किसी दूसरे के बनाए गए प्रॉडक्ट की फिर से ब्रैंडिंग करके बेचते हैं, तो आप अपने स्टोर का नाम, ब्रैंड के तौर पर सबमिट कर सकते हैं.
प्रिंटर कार्ट्रिज
- सबमिट किया जाने वाला ब्रैंड, आपके बेचे जाने वाले प्रिंटर कार्ट्रिज के निर्माता के आधार पर तय होता है. प्रिंटर कार्ट्रिज से जुड़ी ज़रूरी शर्तों के बारे में ज़्यादा जानें
किसी प्रॉडक्ट के साथ काम करने वाले या नए जैसे किए गए, तीसरे पक्ष के प्रॉडक्ट
- उस निर्माता का ब्रैंड सबमिट करें जिसने असल में, साथ में काम करने वाला प्रॉडक्ट बनाया है. यह बताने के लिए कि आपका प्रॉडक्ट, मूल उपकरण निर्माता (OEM) ब्रैंड के प्रॉडक्ट के साथ काम कर सकता है या उसकी नकल है, OEM की जानकारी सबमिट न करें. किसी प्रॉडक्ट के साथ काम करने वाले या नए जैसे किए गए, तीसरे पक्ष के प्रॉडक्ट की ज़रूरी शर्तों के बारे में ज़्यादा जानें
उदाहरण
बड़े साइज़ की काली ड्रेस के लिए प्रॉडक्ट डेटा | |
एट्रिब्यूट | वैल्यू |
शीर्षक |
बिना आस्तीन वाली ए-लाइन ड्रेस - काली - साइज़ L |
ब्रैंड |
Little Black Dress |
GTIN |
0614141123452 |
एमपीएन |
I9020A |
स्थिति |
new |
Tanja’s Goat Farm की बकरियों के दूध के लिए प्रॉडक्ट डेटा | |
एट्रिब्यूट | वैल्यू |
शीर्षक |
बकरी का 1l ऑर्गैनिक दूध |
ब्रैंड |
MILK |
GTIN |
0614141123452 |
एमपीएन |
H2G2-42 |
स्थिति |
new |
ब्लैक Google Chromecast 2 के लिए प्रॉडक्ट डेटा | |
एट्रिब्यूट | वैल्यू |
शीर्षक |
Google Chromecast 2 - 1080p - वाई-फ़ाई - ब्लैक |
ब्रैंड |
|
GTIN |
0614141123452 |
एमपीएन |
H2G2-42 |
स्थिति |
new |
कुल 43,500 रुपये में उपलब्ध, 25.3 एमपी वाले Google डिजिटल एसएलआर कैमरे के लिए प्रॉडक्ट डेटा | |
एट्रिब्यूट | वैल्यू |
शीर्षक |
Google 25.3 एमपी डिजिटल एसएलआर कैमरा बॉडी + 35mm लेंस + नीले रंग का कैमरा बैग |
कीमत |
43,500 रुपये |
Google प्रॉडक्ट कैटगरी |
152 |
ब्रैंड |
|
GTIN |
0614141123452 |
बंडल |
yes |
स्थिति |
new |
अगर आपका प्रॉडक्ट एक से ज़्यादा रंगों या साइज़ में उपलब्ध है, तो प्रॉडक्ट के हर वैरिएंट के लिए, अलग-अलग यूनीक प्रॉडक्ट आइडेंटिफ़ायर होंगे. उदाहरण के लिए:
छोटे साइज़, हरे रंग, और 1,100 रुपये में उपलब्ध Google टी-शर्ट के लिए प्रॉडक्ट डेटा | |
एट्रिब्यूट | वैल्यू |
शीर्षक |
Google टी-शर्ट - हरी - छोटी |
कीमत |
1,100 रुपये |
रंग |
हरा |
साइज़ |
S |
आईडी |
9876-S-GRN |
सामान के ग्रुप का आईडी |
9876 |
ब्रैंड |
|
GTIN |
9504000059422 |
स्थिति |
new |
एमपीएन |
00638HAY |
छोटे साइज़, नीले रंग, और 900 रुपये में उपलब्ध Google टी-शर्ट के लिए प्रॉडक्ट डेटा | |
एट्रिब्यूट | वैल्यू |
शीर्षक |
Google टी-शर्ट - नीला रंग - छोटा साइज़ |
कीमत |
900 रुपये |
रंग |
नीला |
साइज़ |
S |
आईडी |
9876-S-BLU |
सामान के ग्रुप का आईडी |
9876 |
ब्रैंड |
|
GTIN |
9504000059422 |
स्थिति |
new |
एमपीएन |
00638NIC |
छोटे साइज़, पीले रंग, और 1,200 रुपये में उपलब्ध Google टी-शर्ट के लिए प्रॉडक्ट डेटा | |
एट्रिब्यूट | वैल्यू |
शीर्षक |
Google टी-शर्ट - पीली - छोटी |
कीमत |
1,200 रुपये |
रंग |
पीला |
साइज़ |
S |
आईडी |
9876-S-YELLOW |
सामान के ग्रुप का आईडी |
9876 |
ब्रैंड |
|
GTIN |
9504000059446 |
स्थिति |
new |
एमपीएन |
00638ANG |
32 एमबी स्टोरेज के साथ 19,900 रुपये में उपलब्ध, अनलॉक किए गए मिड नाइट ब्लू Google Pixel 3 लिए प्रॉडक्ट डेटा | |
एट्रिब्यूट | वैल्यू |
शीर्षक |
Google Pixel 3 - 32 जीबी - मिड नाइट ब्लू - अनलॉक किया गया |
कीमत |
19,900 रुपये |
Google प्रॉडक्ट कैटगरी |
Electronics > Communications > Telephony > Mobile Phones |
ब्रैंड |
|
GTIN |
0614141123452 |
एमपीएन |
00638NAGPE |
स्थिति |
new |
तीन सीट के साथ कुल 79,900 रुपये में उपलब्ध, Google के सोफ़े के लिए प्रॉडक्ट डेटा | |
एट्रिब्यूट | वैल्यू |
शीर्षक |
भूरे और हरे रंग में Google का 3 सीट वाला सोफ़ा |
कीमत |
79,900 रुपये |
ब्रैंड |
|
GTIN |
0614141123452 |
एमपीएन |
AB-123-4-CD |
स्थिति |
new |