इस लेख में इन विषयों के बारे में बताया गया है
यह समस्या क्यों हो रही है
आपने एक या एक से ज़्यादा प्रॉडक्ट के लिए, लिंक [link] या लिंक टेंप्लेट [link_template] एट्रिब्यूट की मदद से, ऐसा लैंडिंग पेज सबमिट किया है जिसे Google ऐक्सेस नहीं कर सकता. इसके अलावा, ऐसा हो सकता है कि Google के उपयोगकर्ता भी इसे ऐक्सेस न कर पाएं. Google, इस लैंडिंग पेज को इसलिए क्रॉल नहीं कर सकता, क्योंकि मोबाइल उपयोगकर्ता-एजेंट से क्रॉल करते समय robots.txt फ़ाइल, Google के क्रॉलर को लैंडिंग पेज डाउनलोड करने से रोकती है. इस वजह से Google, प्रॉडक्ट के लैंडिंग पेज पर अपने-आप क्वालिटी और नीति की जांच नहीं कर पाता, जो पेज पर लोगों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए ज़रूरी होती है.
अगर आपके विज्ञापन या लिस्टिंग से लिंक किया गया लैंडिंग पेज उपलब्ध नहीं है, तो उपयोगकर्ता को खराब अनुभव मिलता है. साथ ही, विज्ञापन पर खर्च किए गए पैसे भी बेकार चले जाते हैं. इसलिए, हम ऐसे प्रॉडक्ट दिखाना बंद कर देते हैं जिनका लैंडिंग पेज उपलब्ध नहीं होता. जिन प्रॉडक्ट पर इस समस्या का असर पड़ा है वे फ़ोन या टैबलेट पर लिस्टिंग में दिखना बंद हो जाएंगे. ये प्रॉडक्ट तब तक नहीं दिखेंगे, जब तक Google, लैंडिंग पेज को क्रॉल नहीं कर लेता.
इस समस्या को कैसे ठीक करें
इस समस्या को हल करने के लिए, अपने वेब सर्वर पर robots.txt फ़ाइल को अपडेट करें. इससे Google का क्रॉलर, आपके दिए गए लैंडिंग पेजों को फ़ेच कर पाएगा. आम तौर पर, robots.txt फ़ाइल, वेब सर्वर की रूट डायरेक्ट्री (उदाहरण के लिए, http://www.example.com/robots.txt) में मौजूद होती है. हम आपकी पूरी साइट ऐक्सेस कर सकें, इसके लिए यह पक्का करें कि robots.txt फ़ाइल, दोनों उपयोगकर्ता एजेंट "Googlebot" (लैंडिंग पेजों के लिए इस्तेमाल होने वाला) और "Googlebot-इमेज" (इमेज के लिए इस्तेमाल होने वाला) को आपकी साइट क्रॉल करने की अनुमति देती हो. अपनी robots.txt फ़ाइल में ये लाइनें जोड़ें:
User-agent: Googlebot
Disallow:
User-agent: Googlebot-image
Disallow:
robots.txt फ़ाइल को कॉन्फ़िगर करने के तरीके के बारे में ज़्यादा जानें. यूआरएल जांचने वाले टूल की मदद से, अपने मौजूदा कॉन्फ़िगरेशन की जांच की जा सकती है. इसके लिए, ज़रूरी है कि फ़ेच करने के टाइप के तौर पर, "स्मार्टफ़ोन" को चुना गया हो.
अगर ये समस्याएं ठीक कर ली जाती हैं और नए फ़ीड अपलोड करके या Merchant API के ज़रिए, सामान का डेटा अपडेट कर दिया जाता है, तो आपको दिखने वाली गड़बड़ियां कुछ दिनों में हट जाएंगी. इस दौरान, यह पुष्टि की जाती है कि हम दिए गए लैंडिंग पेजों को ऐक्सेस कर सकते हैं या नहीं. इसके बाद, सामान आपके शॉपिंग विज्ञापनों और मुफ़्त में दिखाई जाने वाली लिस्टिंग में फिर से दिखने लगेंगे. अगर इस प्रोसेस को तेज़ करना है, तो Google की क्रॉल दर बढ़ाई जा सकती है.
अगले चरण
अनुरोध किए गए बदलाव करने के बाद, देख लें कि आपने इस समस्या को ठीक कर दिया है. इसके लिए, “इस पर ध्यान देने की ज़रूरत है” पेज पर जाकर, पक्का करें कि यह समस्या वहां अब भी न दिख रही हो.
ध्यान रखें: आपने जो बदलाव किया है उसका असर, “इस पर ध्यान देने की ज़रूरत है” पेज पर दिखने में कुछ समय लग सकता है.