इस पेज पर मौजूद जानकारी
यह समस्या क्यों हो रही है
आपके दो या दो से ज़्यादा प्रॉडक्ट के लिए, ब्रैंड [brand] और एमपीएन [mpn] की एक ही वैल्यू दी गई है, लेकिन सामान के ग्रुप का आईडी [item_group_ID] एट्रिब्यूट के लिए वैल्यू अलग-अलग हैं. इस वजह से, Merchant Center में मौजूद प्रॉडक्ट डेटा एक जैसा नहीं होता.
इस समस्या को कैसे ठीक करें
ब्रैंड [brand] और एमपीएन[mpn] की एक ही वैल्यू वाले सभी प्रॉडक्ट के लिए, सामान के ग्रुप का आईडी [item_group_ID] की एक ही वैल्यू सबमिट करें.
सीधे तौर पर Merchant Center में जाकर, हर प्रॉडक्ट की समस्या को एक-एक करके ठीक करना
Merchant Center में प्रॉडक्ट पर जाएं. इसके बाद, इस पर ध्यान देने की ज़रूरत है टैब को चुनें.
टेबल के ऊपर मौजूद फ़िल्टर आइकॉन
का इस्तेमाल करके, वे सभी प्रॉडक्ट ढूंढें जिनमें यह समस्या आ रही है.
उस प्रॉडक्ट के टाइटल पर क्लिक करें जिसमें मौजूद समस्या ठीक करनी है. इसके बाद, प्रॉडक्ट में बदलाव करें पर क्लिक करें.
ब्रैंड
[brand] और एमपीएन [mpn] की एक ही वैल्यू वाले सभी प्रॉडक्ट के लिए, सामान के ग्रुप का आईडी [item_group_ID] की एक ही वैल्यू सबमिट करें.
सेव करें को चुनें.
इस समस्या को कई प्रॉडक्ट के लिए एक साथ ठीक करना
Merchant Center में प्रॉडक्ट पर जाएं. इसके बाद, इस पर ध्यान देने की ज़रूरत है टैब को चुनें.
टेबल के ऊपर मौजूद फ़िल्टर आइकॉन
का इस्तेमाल करके, वे सभी प्रॉडक्ट ढूंढें जिनमें यह समस्या आ रही है.
किसी भी समस्या वाले या सिर्फ़ इस समस्या वाले सभी प्रॉडक्ट की लिस्ट को .csv फ़ॉर्मैट में डाउनलोड करने के लिए, डाउनलोड करें आइकॉन
को चुनें.
प्रॉडक्ट की डाउनलोड की गई लिस्ट को, अपलोड किए गए प्रॉडक्ट डेटा के साथ क्रॉस रेफ़रंस करें. साथ ही, ब्रैंड
[brand] और एमपीएन [mpn] की एक ही वैल्यू वाले सभी प्रॉडक्ट के लिए, सामान के ग्रुप का आईडी [item_group_ID] की एक ही वैल्यू सबमिट करें.
अपलोड करने के लिए चुने गए तरीके का इस्तेमाल करके, सही किए गए प्रॉडक्ट डेटा को Merchant Center में फिर से अपलोड करें.
अगले चरण
अनुरोध किए गए बदलाव करने के बाद, देख लें कि आपने इस समस्या को ठीक कर दिया है. इसके लिए, “इस पर ध्यान देने की ज़रूरत है” पेज पर जाकर, पक्का करें कि यह समस्या वहां अब भी न दिख रही हो.
ध्यान रखें: आपने जो बदलाव किया है उसे “इस पर ध्यान देने की ज़रूरत है” पेज पर दिखने में कुछ समय लग सकता है.