Google Play पर किसी ऐप्लिकेशन या समीक्षा को फ़्लैग करना

अगर आपको Google Play पर मौजूद किसी ऐप्लिकेशन या समीक्षा में कोई समस्या मिलती है, तो यहां दिए गए विकल्पों का इस्तेमाल करके उसे हमारी टीम को फ़्लैग किया जा सकता है. हम आपके सुझाव, शिकायत या राय को गंभीरता से लेते हैं और Google Play इस्तेमाल करने के अनुभव को बेहतर बनाने में मदद करने की सराहना करते हैं.

किसी ऐप्लिकेशन की शिकायत करना

शिकायत करना या किसी ऐप्लिकेशन/समीक्षा को फ़्लैग करना:

  • मकसद: इस तरीके का इस्तेमाल करके, सीधे Google की टीम से किसी समस्या या नीति के उल्लंघन की शिकायत की जा सकती है. इससे Google की टीम, शिकायत की समीक्षा करके ज़रूरी कार्रवाई कर पाती है.
  • किस तरह के कॉन्टेंट की शिकायत की जा सकती है: किसी ऐप्लिकेशन को सिर्फ़ पसंद या नापसंद करने की वजह से नहीं, बल्कि अन्य समस्याओं के लिए भी फ़्लैग किया जा सकता है. जैसे, गैर-कानूनी कॉन्टेंट या Google Play Developer Program की नीतियों का उल्लंघन. उदाहरण के लिए, ऐसे डेवलपर जो धोखाधड़ी वाली समीक्षाओं या उपहार, इनाम/सेवा के बदले पोस्ट की गई समीक्षाओं से, ऐप्लिकेशन के प्लेसमेंट में हेर-फेर करने की कोशिश करते हैं. अन्य उपयोगकर्ताओं की आपत्तिजनक टिप्पणियों या समीक्षाओं को भी फ़्लैग किया जा सकता है. इसके अलावा, डेवलपर की ऐसी टिप्पणियों की शिकायत की जा सकती है जो डेवलपर के लिए, टिप्पणी पोस्ट करने की नीति का उल्लंघन करती हैं.
अगर आपको किसी ऐप्लिकेशन में कोई समस्या मिलती है, तो आपके पास उस ऐप्लिकेशन को Google Play पर फ़्लैग करने का विकल्प होता है. हम किस तरह की समस्याओं की समीक्षा करते हैं, यह जानने के लिए यहां दिए गए विकल्प पढ़ें.
Google Play पर किसी ऐप्लिकेशन को फ़्लैग करना
अगर आप Google Play पर उपलब्ध किसी ऐप्लिकेशन से खुश नहीं हैं, तो आपके पास उसे फ़्लैग करने का विकल्प है.

किसी ऐप्लिकेशन को फ़्लैग करना

  1. Google Play ऐप्लिकेशन Google Play खोलें.
  2. किसी ऐप्लिकेशन या गेम की ज़्यादा जानकारी वाले पेज पर जाएं.
  3. ज़्यादा ज़्यादा इसके बाद 'सही नहीं है' के तौर पर फ़्लैग करें पर टैप करें.
  4. कोई वजह चुनें.
  5. सबमिट करें पर टैप करें.

अहम जानकारी: अन्य उपयोगकर्ताओं को ऐप्लिकेशन के बारे में अपनी राय या सुझाव देने के लिए, Google Play पर सार्वजनिक समीक्षा को पोस्ट किया जा सकता है. समीक्षाओं के बारे में ज़्यादा जानें.

Google Play Developer Program की नीतियों का उल्लंघन करने वाले किसी ऐप्लिकेशन की शिकायत करना
अगर आपको लगता है कि कोई ऐप्लिकेशन Developer Program की नीतियों में से किसी नीति का उल्लंघन करता है, तो आपके पास उसकी शिकायत करने का विकल्प है.
गैर-कानूनी कॉन्टेंट वाले किसी ऐप्लिकेशन की शिकायत करना
अगर आपको लगता है कि कोई ऐप्लिकेशन आपके अधिकारों या लागू कानूनों का उल्लंघन करता है, तो आपके पास उसकी शिकायत करने का विकल्प है.

किसी समीक्षा के लिए सुझाव, राय देना या उसकी शिकायत करना

उपयोगकर्ताओं की समीक्षाएं:

  • मकसद: इस सुविधा का इस्तेमाल करके, किसी ऐप्लिकेशन या गेम के बारे में अपना निजी अनुभव शेयर किया जा सकता है. इससे, अन्य उपयोगकर्ताओं को यह तय करने में मदद मिलती है कि उन्हें कौनसा गेम डाउनलोड करना या खरीदना चाहिए.
  • ऑडियंस: समीक्षाएं, Google Play का इस्तेमाल करने वाले अन्य उपयोगकर्ताओं और सभी डेवलपर को सार्वजनिक तौर पर दिखती हैं. इनमें आपके Google खाते का नाम और इमेज भी दिखती है.
  • कॉन्टेंट के लिए दिशा-निर्देश: समीक्षाएं, मददगार और जानकारी देने वाली होनी चाहिए. साथ ही, इनमें किसी व्यक्ति का असल अनुभव शामिल होना चाहिए. इसके अलावा, समीक्षाओं को पूरी ईमानदारी और बिना किसी भेदभाव के लिखा जाना चाहिए. Google, नकली या गलत समीक्षाएं और बार-बार एक जैसी समीक्षाएं पोस्ट करने पर पाबंदी लगाता है. इसके अलावा, एक ही कॉन्टेंट के लिए कई खातों से समीक्षाएं पोस्ट करने और लोगों को गुमराह करने या रेटिंग में बदलाव करने के मकसद से समीक्षाएं पोस्ट करने पर भी पाबंदी है. समीक्षाएं, कॉन्टेंट के हिसाब से होनी चाहिए. साथ ही, उनमें गैर-कानूनी कॉन्टेंट/प्रमोशन शामिल नहीं होना चाहिए या नफ़रत फैलाने वाली भाषा का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए.

आपके पास Google Play के किसी अन्य उपयोगकर्ता की टिप्पणी या समीक्षा के लिए सुझाव, राय देने या उसकी शिकायत करने का विकल्प होता है. यहां दिए गए, सुझाव, राय देने या शिकायत करने के विकल्पों के बारे में जानें. ऐप्लिकेशन की समीक्षाओं को प्रोसेस करने के हमारे तरीके के बारे में ज़्यादा जानें.

किसी टिप्पणी या समीक्षा को फ़्लैग करना
  1. Google Play ऐप्लिकेशन Google Play खोलें.
  2. उस टिप्पणी या समीक्षा को ढूंढें जिसे आपको फ़्लैग करना है.
  3. ज़्यादा ज़्यादा इसके बाद आपत्तिजनक के तौर पर फ़्लैग करें पर टैप करें.
अहम जानकारी: ऐसा हो सकता है कि हम आपको निजी तौर पर जवाब न भेजें. हालांकि, फिर भी Google Play के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए, हम आपके सुझाव, राय या शिकायत पर गौर करेंगे.
डेवलपर की टिप्पणियों की शिकायत करना

डेवलपर, टिप्पणियों या समीक्षाओं के जवाब सार्वजनिक रूप से दे सकते हैं. अगर आपको डेवलपर ने कोई ऐसा जवाब दिया है जो आपके हिसाब से, डेवलपर के लिए टिप्पणी पोस्ट करने की नीति के मुताबिक नहीं है, तो यह तरीका अपनाएं:

  1. डेवलपर ने जिस ईमेल से जवाब दिया है उसी में डेवलपर के जवाब की शिकायत करें पर क्लिक करें.
  2. यह फ़ॉर्म भरें. इसमें, आपत्ति वाली टिप्पणी का लिंक, डेवलपर का नाम, और टिप्पणी के बारे में कम शब्दों में जानकारी ज़रूर शामिल करें.

Google Play पर किसी ऐप्लिकेशन या समीक्षा को फ़्लैग करना, किसी खास समस्या या नीति के उल्लंघन की शिकायत करने का एक तरीका है. जैसे, हेर-फेर करने के तरीके, धोखाधड़ी वाली समीक्षाएं या गैर-कानूनी कॉन्टेंट. इससे, फ़्लैग किए गए कॉन्टेंट की समीक्षा करने और ज़रूरी कार्रवाई करने में मदद मिलती है.

उपयोगकर्ता के तौर पर समीक्षा पोस्ट करना, किसी ऐप्लिकेशन या गेम के बारे में अपना निजी अनुभव शेयर करने जैसा है. इससे, अन्य उपयोगकर्ताओं को यह तय करने में मदद मिलती है कि उन्हें कौनसा गेम या ऐप्लिकेशन डाउनलोड करना या खरीदना चाहिए.

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
मुख्य मेन्यू
3387660648670189586
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
84680
false
false
false
false