यहां दिया गया तरीका तब आज़माएं, जब:
- ऐप्लिकेशन डाउनलोड और अपडेट होने की प्रोसेस रुक जाती हो और पूरी न हो पाती हो.
- आपको Google Play Store से ऐप्लिकेशन या गेम डाउनलोड करने या इंस्टॉल करने में समस्या आ रही हो.
- आपको Google Play से किताबें या अन्य कॉन्टेंट डाउनलोड करने में समस्या आ रही हो.
- Google Play Store ऐप्लिकेशन बिलकुल भी न खुल पा रहा हो.
समस्या हल करने के बुनियादी तरीके
अपने वाई-फ़ाई या मोबाइल डेटा कनेक्शन की जांच करना
- पक्का करें कि आपका इंटरनेट कनेक्शन अच्छे से काम कर रहा हो.
- अच्छा होगा अगर आप किसी वाई-फ़ाई नेटवर्क से कनेक्ट कर पाएं.
- अगर आपके पास वाई-फ़ाई का ऐक्सेस नहीं है, तो पक्का करें कि आपका मोबाइल डेटा कनेक्शन अच्छे से काम कर रहा हो.
इंटरनेट कनेक्शन की जांच करने के बाद, फिर से डाउनलोड करने की कोशिश करें. कनेक्शन से जुड़ी समस्याओं में ज़्यादा सहायता पाने के लिए, Android डिवाइस पर इंटरनेट कनेक्शन से जुड़ी समस्याएं ठीक करें पर जाएं.
स्टोरेज के लिए बची जगह देखना
- अपने Android फ़ोन या टैबलेट पर, सेटिंग ऐप्लिकेशन खोलें.
- स्टोरेज पर टैप करें.
अगर आपके डिवाइस पर स्टोरेज के लिए कम जगह बची हो, तो ऐप्लिकेशन डाउनलोड और इंस्टॉल होने बंद हो सकते हैं.
ऐसा हो सकता है कि आपके डिवाइस पर स्टोरेज के लिए कम जगह बची हो, अगर:
- आपको स्टोरेज के लिए बची जगह के बारे में सूचना मिले.
- आपके डिवाइस पर 1 जीबी से कम जगह बची हो.
Android डिवाइस पर स्टोरेज के लिए बची जगह से जुड़ी मदद पाने के लिए, जगह खाली करें पर जाएं.
यह देखना कि Android सिस्टम के अपडेट उपलब्ध हैं या नहीं
- अपने Android फ़ोन या टैबलेट पर, सेटिंग ऐप्लिकेशन खोलें.
- सिस्टम
सॉफ़्टवेयर का अपडेट
सिस्टम अपडेट पर टैप करें.
- आपको अपडेट से जुड़ा स्टेटस दिखेगा.
- अपडेट डाउनलोड या इंस्टॉल करने के लिए, स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें.
Google Play Store को बंद करके फिर से खोलना
- अपने Android डिवाइस पर, नीचे से ऊपर की ओर स्वाइप करके, स्क्रीन दबाकर रखें और फिर छोड़ें.
- Google Play Store ऐप्लिकेशन बंद करने के लिए, उस पर ऊपर की ओर स्वाइप करें.
- ऐप्लिकेशन को फिर से खोलने के लिए, Google Play Store ऐप्लिकेशन
पर टैप करें.
डिवाइस रीस्टार्ट करना
- पावर बटन को दबाकर रखें.
- बंद करें या रीस्टार्ट करें पर टैप करें.
- अगर आपका डिवाइस रीस्टार्ट नहीं होता है, तो पावर बटन को तब तक दबाकर रखें, जब तक कि आपका डिवाइस फिर से चालू न हो जाए.
तारीख और समय की सेटिंग देखना
- सिस्टम
तारीख और समय पर टैप करें.
- "तारीख और समय" सेक्शन में जाकर, यह देखें कि "समय अपने-आप सेट हो जाए” सेटिंग चालू है या बंद.
- "टाइम ज़ोन" सेक्शन में जाकर, यह देखें कि “अपने-आप सेट होने की सुविधा” चालू है या बंद.
- अगर "समय अपने-आप सेट हो जाए" सेटिंग और "अपने-आप सेट होने की सुविधा", दोनों बंद हैं, तो इन्हें चालू करें.
- कुछ मिनट इंतज़ार करें और यह देखें कि समस्या हल हो गई है या नहीं.
- अगर समस्या ठीक नहीं होती है, तो अपना डिवाइस रीस्टार्ट करें और फिर देखें कि समस्या ठीक हुई या नहीं.
अगर "समय अपने-आप सेट हो जाए" सेटिंग और "अपने-आप सेट होने की सुविधा", दोनों चालू हैं, तो इसका मतलब है कि आपके डिवाइस की तारीख और समय सेट करने की सेटिंग की वजह से यह समस्या नहीं आ रही है. ऐसे में, अपने डिवाइस की कनेक्टिविटी की जांच करें और डिवाइस को रीस्टार्ट करें या समस्या हल करने के अन्य तरीके अपनाएं.
ज़्यादा मदद पाना
अगर ऊपर बताया गया तरीका आज़माने के बाद भी समस्या ठीक नहीं होती, तो ऐडवांस तरीका जानने के लिए यहां दिए गए किसी लिंक पर जाएं.
- Google Play पर किसी ऐप्लिकेशन को डाउनलोड करने में आ रही समस्याएं ठीक करना
- Google Play पर एक से ज़्यादा ऐप्लिकेशन डाउनलोड करने में आने वाली समस्याएं ठीक करना
- Google Play Store ऐप्लिकेशन से जुड़ी समस्याएं ठीक करना
- Google Play पर इन-ऐप्लिकेशन खरीदारी से जुड़ी समस्याएं