यह लेख, मैनेजर खातों के फ़ायदों और उनके काम करने के तरीके के बारे में बताता है.
इस पेज पर इन विषयों के बारे में बताया गया है
- मैनेजर खाते के फ़ायदे
- यह सुविधा कैसे काम करती है
- मैनेजर खाते का इस्तेमाल किसे करना चाहिए
- मैनेजर खाते से Google Ads खाता मैनेज करना
मैनेजर खाते के फ़ायदे
मैनेजर खाते के साथ ये सुविधाएं मिलती हैं:
- एक ही क्रेडेंशियल से साइन इन करके, सभी क्लाइंट के Google Ads खातों के साथ-साथ दूसरे मैनेजर खातों को भी ऐक्सेस किया जा सकता है.
- इसका डैशबोर्ड इस्तेमाल करने में बेहद आसान होता है. इसी एक डैशबोर्ड से सभी खातों को ढूंढा जा सकता है, नेविगेट किया जा सकता है और मैनेज किया जा सकता है.
- अपने मैनेजर खाते से, अपने क्लाइंट खातों के लिए कैंपेन बनाए जा सकते हैं. साथ ही, उन्हें मैनेज भी किया जा सकता है.
- सभी खातों की परफ़ॉर्मेंस की तुलना, आसानी से की जा सकती है और कई खातों के लिए एक साथ रिपोर्ट चलाया जा सकता है.
- महीने के इनवॉइस के लिए, अपने खाते को पेमेंट्स प्रोफ़ाइल से लिंक करें.
- अपने Google Ads खातों का पेमेंट करने के लिए, महीने के इनवॉइस का इस्तेमाल करने की सुविधा मिलती है.
- लिंक किए गए अपने सभी खातों की बेहतर तरीके से निगरानी के लिए, अलर्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है.
- अपने मैनेजर खाते से Google Ads खाते बनाकर उन्हें लिंक किया जा सकता है.
- अपने मैनेजर खाते के लिए, उपयोगकर्ताओं को अलग-अलग लेवल का ऐक्सेस दें.
यह सुविधा कैसे काम करती है
मैनेजर खाता, आपके Google Ads खाते का "अपग्रेड" नहीं होता है. दरअसल, यह पूरी तरह से नया Google Ads खाता होता है. मैनेजर खाते को एक ऐसे Google Ads खाते की तरह समझें, जिससे कई अलग-अलग Google Ads खाते लिंक होते हैं. अपने नए और मौजूदा Google Ads खातों के साथ-साथ दूसरे मैनेजर खातों को भी जोड़ा जा सकता है.
साथ ही, उन क्लाइंट खातों के विज्ञापनों की परफ़ॉर्मेंस पर नज़र रखी जा सकती है, कैंपेन अपडेट किए जा सकते हैं, और खाते के दूसरे काम मैनेज किए जा सकते हैं. आपके मैनेजर खाते को, क्लाइंट खाते का मालिकाना हक भी दिया जा सकता है. एडमिन के तौर पर आपके पास यह मैनेज करने का अधिकार होता है कि किस उपयोगकर्ता को क्लाइंट खाते का ऐक्सेस देना है और किसे नहीं.
हालांकि, ध्यान रखें कि मैनेजर खाते से क्लाइंट खाते की मालिकाना जानकारी को नहीं बदला जा सकता. जैसे, खाते की साइन-इन जानकारी. अगर यह आपके लिए ज़रूरी है, तो पक्का करें कि आपके मैनेजर खाते (एमसीसी) के पास उन चाइल्ड खातों का मालिकाना हक हो जिन्हें आपको मैनेज करना है. अगर ऐसा नहीं है, तो चाइल्ड खाते के एडमिन को एमसीसी को मालिकाना हक देना होगा. इसके लिए, चाइल्ड खाते में “एडमिन” और फिर “ऐक्सेस और सुरक्षा” पर जाएं. “मैनेजर” सेक्शन में जाकर देखें कि आपका एमसीसी, मालिक के तौर पर लिस्ट किया गया हो.
व्यक्तिगत खाते के मालिक का अनुभव
क्लाइंट खातों को मैनेजर खाते से जोड़ने के बाद, उन क्लाइंट खातों के अलग-अलग उपयोगकर्ता, सामान्य तौर पर अपने-अपने खातों में साइन इन करके, उनका इस्तेमाल कर सकते हैं. मैनेज किए जा रहे क्लाइंट खातों के उपयोगकर्ताओं के पास उन मैनेजर खातों का ऐक्सेस नहीं होगा जिनके साथ उन्हें जोड़ा गया है. इसके अलावा, उनके पास अन्य किसी भी ऐसे खाते का ऐक्सेस नहीं होगा जो उसी मैनेजर खाते से जुड़ा हो. हालांकि, एडमिन के तौर पर उन खातों का ऐक्सेस रखने वाले उपयोगकर्ता, किसी भी समय अपने खाते को मैनेजर खाते से अलग करके, उससे अपना संबंध खत्म कर सकते हैं.
दूसरे उपयोगकर्ताओं को मैनेजर खाते से जुड़ने का न्योता देना
अपना मैनेजर खाता सेट अप करने के बाद, दूसरे उपयोगकर्ताओं को भी उससे जुड़ने का न्योता दिया जा सकता है और उन्हें अलग-अलग लेवल का ऐक्सेस दिया जा सकता है. अपने मैनेजर खाते के लिए, उपयोगकर्ताओं को न्योता देने के बारे में ज़्यादा जानें.
मैनेजर खाते का इस्तेमाल किसे करना चाहिए
मैनेजर खाता, उन विज्ञापन देने वालों के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है जिनके पास एक से ज़्यादा Google Ads खाते हैं. यह एजेंसियों और दूसरे ऑनलाइन मार्केटिंग प्रोफ़ेशनल जैसे तीसरे पक्ष के लिए भी बढ़िया होता है, क्योंकि उन्हें कई क्लाइंट खातों या बहुत ज़्यादा कैंपेन को मैनेज करना होता है.
ध्यान रखें कि एक ईमेल पते से ज़्यादा से ज़्यादा 20 Google Ads खाते (इसमें मैनेजर खाते भी शामिल हैं) जोड़े जा सकते हैं. अगर आपको 20 से ज़्यादा खाते मैनेज करना हो या एक ही जगह से सभी खातों की परफ़ॉर्मेंस पर नज़र रखने की ज़रूरत हो या उनके कन्वर्ज़न को ट्रैक करना हो, तो मैनेजर खाता का इस्तेमाल करना सबसे बेहतर हो सकता है.
महीने के इनवॉइस का इस्तेमाल करने वाले Google Ads खातों के लिए, मैनेजर खाता होना ज़रूरी है.
मैनेजर खाते से Google Ads खाता मैनेज करना
Google Ads मैनेजर खाते की मदद से, एक ही डैशबोर्ड से कई Google Ads खाते मैनेज किए जा सकते हैं. मौजूदा खातों को लिंक करने या सीधे अपने मैनेजर खाते से नए खाते बनाने का तरीका जानने के लिए, यहां दिए गए निर्देश पढ़ें.
अपने Google Ads खाते को मैनेजर खाते से लिंक करना
Google Ads खाते को मैनेजर खाते से लिंक करने के लिए, यह तरीका अपनाएं:
- अपने Google Ads मैनेजर खाते में, खाते आइकॉन
पर क्लिक करें.
- सेक्शन मेन्यू में, उप-खाता सेटिंग ड्रॉप-डाउन पर क्लिक करें.
- प्लस बटन
पर क्लिक करें.
- मौजूदा खाता जोड़ें पर क्लिक करें.
- Google Ads खाते का ग्राहक आईडी नंबर डालें. एक साथ कई खातों को लिंक करने के लिए, हर लाइन में एक ग्राहक आईडी डालें. अनुरोध में दर्ज जानकारी सही हो, यह पक्का करने के लिए, झलक देखें पर क्लिक करें.
- ज़रूरी नहीं: Google Ads खाते को लिंक करने के लिए, दूसरा मैनेजर खाता भी चुना जा सकता है.
- अनुरोध भेजें पर क्लिक करें.
आपने जिस Google Ads खाते के लिए अनुरोध भेजा है उसका ऐक्सेस रखने वाले उपयोगकर्ताओं को ईमेल भेजा जाएगा, जिसमें उन्हें आपके खाते से जुड़ने का न्योता मिलेगा. न्योता स्वीकार हो जाने पर, आपको ईमेल से इसकी जानकारी मिलेगी. साथ ही, वह खाता आपके मैनेजर खाते से अपने-आप जुड़ जाएगा.
मैनेजर खाते से नया Google Ads खाता बनाना
मैनेजर खाते से नया Google Ads खाता बनाने के लिए, यह तरीका अपनाएं:
- अपने Google Ads मैनेजर खाते में, खाते आइकॉन
पर क्लिक करें.
- सेक्शन मेन्यू में, उप-खाता सेटिंग ड्रॉप-डाउन पर क्लिक करें.
- प्लस बटन
पर क्लिक करें.
- नया खाता बनाएं पर क्लिक करें.
- खाता बनाने के लिए दिया गया तरीका अपनाएं.
इसी विषय से जुड़े कुछ लिंक
मैनेजर खातों (एमसीसी) से जुड़े विषयों वाला पेज
मैनेजर खातों के बारे में जानकारी
- Google Ads मैनेजर खातों के बारे में जानकारी
- Google Ads मैनेजर खाता बनाने का तरीका
- मैनेजर खाते (एमसीसी): अपने मैनेजर खाते में नेविगेट करने का तरीका
- मैनेजर खातों की मदद से बजट सेट करने, बिलिंग करने, और मुद्रा को दूसरी मुद्रा में बदलने की प्रोसेस की जानकारी
- आपके Google Ads खाते की तय सीमाओं के बारे में जानकारी
- मैनेजर खातों के लिए, खाते की तय सीमाओं के बारे में जानकारी
