प्रॉडक्ट डेटा का मतलब, बेचे जाने वाले प्रॉडक्ट के बारे में पूरी जानकारी से है. जैसे, इमेज, कीमतें, और ब्यौरे. यह जानकारी, Google Merchant Center में सबमिट की जाती है.
प्रॉडक्ट पर फ़ोकस करने वाले कैंपेन चलाने पर, Google इस डेटा का इस्तेमाल करके अपने-आप विज्ञापन बनाता है. साथ ही, आपके प्रॉडक्ट को ग्राहकों की काम की खोजों से मैच करता है.
इस पेज पर इन विषयों के बारे में बताया गया है
- प्रॉडक्ट डेटा के फ़ायदे
- प्रॉडक्ट डेटा के काम करने का तरीका
- Insights Finder का इस्तेमाल करना: ज़रूरी शर्तें
- ध्यान रखें: डेटा क्वालिटी के सबसे सही तरीके
प्रॉडक्ट डेटा के फ़ायदे
- ऑटोमेटेड विज्ञापन बनाना: Google आपके डेटा का इस्तेमाल करके, प्रॉडक्ट पर फ़ोकस करने वाले कैंपेन के लिए अपने-आप विज्ञापन बनाता है.
- काम के खोज नतीजों से मैच करना: एट्रिब्यूट की मदद से Google, आपके प्रॉडक्ट को खरीदारों की काम की खोजों से मैच कर पाता है.
- टारगेटिंग की सटीक जानकारी: सर्च कैंपेन, कीवर्ड पर निर्भर करते हैं. वहीं, शॉपिंग और परफ़ॉर्मेंस मैक्स कैंपेन, एट्रिब्यूट पर निर्भर करते हैं. जैसे, स्थिति और कीमत. इनसे यह पता चलता है कि आपको क्या बेचना है.
प्रॉडक्ट डेटा के काम करने का तरीका
सर्च कैंपेन, कीवर्ड पर निर्भर करते हैं. हालांकि, शॉपिंग और परफ़ॉर्मेंस मैक्स कैंपेन, आपके प्रॉडक्ट एट्रिब्यूट पर निर्भर करते हैं. आपको "स्थिति [condition]", "खरीदारी के लिए उपलब्धता [availability]", और "कीमत [price]" जैसे एट्रिब्यूट की वैल्यू सेट करनी होंगी, ताकि यह जानकारी दी जा सके कि आपको क्या बेचना है.
Google इन एट्रिब्यूट का इस्तेमाल करके यह समझता है कि आपको क्या बेचना है. साथ ही, वह आपके विज्ञापन उन लोगों को दिखाता है जो ठीक वही सामान खोज रहे हैं.
शुरू करें: ज़रूरी शर्तें
अपने कैंपेन में प्रॉडक्ट डेटा का इस्तेमाल करने के लिए, आपको ये दो चरण पूरे करने होंगे:
- Google Merchant Center खाते में, अपने सभी प्रॉडक्ट की जानकारी वाला फ़ीड सेट अप करें.
- अपने Google Merchant Center खाते को Google Ads खाते से लिंक करें.
ध्यान रखें: डेटा क्वालिटी के सबसे सही तरीके
अपने प्रॉडक्ट के बारे में सटीक जानकारी देना ज़रूरी है, ताकि खरीदार आपके प्रॉडक्ट आसानी से ढूंढ सकें. साथ ही, आपको शॉपिंग विज्ञापनों की नीतियां पढ़नी चाहिए. इससे आपको अपनी प्रॉडक्ट कैटगरी से जुड़ी ज़रूरी शर्तों के बारे में पता चलेगा.
हमारा सुझाव है कि आप अपने प्रॉडक्ट डेटा को बार-बार अपडेट करें. इसके अलावा, इन्वेंट्री में बदलाव होने पर भी इसे अपडेट करें, ताकि विज्ञापनों में स्टॉक और कीमत की सटीक जानकारी दिखे. डेटा की क्वालिटी को बेहतर बनाने के सबसे सही तरीकों के बारे में ज़्यादा जानें.