बहु-स्तरीय पुष्टि (MFA) या दो चरणों में पुष्टि की सुविधा को, खाते को हाइजैक होने से बचाने और बिना अनुमति के ऐक्सेस रोकने के लिए बनाया गया है. दो चरणों में पुष्टि की सुविधा की मदद से, बुरे मकसद से काम करने वाले लोगों या ग्रुप को बाहर रखा जा सकता है, भले ही आपका पासवर्ड हैक कर लिया गया हो. दो चरणों में पुष्टि की सुविधा सेट अप करने के बाद खाते में साइन इन करने के लिए, आपको पहले पासवर्ड डालना होगा और फिर पुष्टि करनी होगी.
पुष्टि करने के दूसरे चरण में, इनमें से किसी एक तरीके का इस्तेमाल किया जा सकता है:
- कॉल
- Google Play Store
और Apple App Store से डाउनलोड किए गए Google Authenticator ऐप्लिकेशन पर कोड पाना
- साइन इन करने के लिए, खाते के साथ काम करने वाले मोबाइल डिवाइस पर Google का अनुरोध पाना
- सुरक्षा कुंजी
- मैसेज (एसएमएस)
दो चरणों में पुष्टि की सुविधा की मदद से, यह पक्का किया जा सकता है कि संभावित हमलावर आपका खाता ऐक्सेस न कर सकें, भले ही उनके पास आपका पासवर्ड हो.
अगर आपको साइन इन करते समय, हर बार दो चरणों में पुष्टि करने के लिए कोड नहीं डालना है या सुरक्षा कुंजी का इस्तेमाल नहीं करना है, तो अपने कंप्यूटर, फ़ोन या टैबलेट को 'भरोसेमंद' के तौर पर मार्क किया जा सकता है, ताकि फिर से पुष्टि करने के लिए न कहा जाए. ध्यान रखें कि खाता वापस पाने के लिए जोड़ी गई फ़ोन नंबर जैसी जानकारी में बदलाव करने के बाद, उसे Google की सभी सेवाओं पर अपडेट होने में सात दिन लग सकते हैं. इन सेवाओं में Google Ads भी शामिल है. इस दौरान, आपको पुष्टि करने के लिए अतिरिक्त चरण पूरे करने पड़ सकते हैं. अगर आपको ज़रूरी बदलाव तुरंत करने हैं, तो खाते के दूसरे एडमिन से मदद लें.
दो चरणों में पुष्टि की सुविधा चालू करना
दो चरणों में पुष्टि की सुविधा चालू करने के लिए, नीचे दिया गया तरीका अपनाएं:
- एडमिन मेन्यू
में, ऐक्सेस और सुरक्षा पर जाएं.
- "ऐक्सेस और सुरक्षा" पेज पर, सुरक्षा टैब चुनें.
- "साइन इन करने के दौरान पुष्टि करना" सेक्शन में दो चरणों में पुष्टि ड्रॉप-डाउन को चुनें.
- चालू करें को चुनें.
दो चरणों में पुष्टि करने के लिए सलाह और टूल
Google Authenticator ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल करें
मज़बूत और यूनीक पासवर्ड चुनें
खाता वापस पाने के विकल्पों को अपडेट रखें
मैलवेयर का पता लगाने के लिए कंप्यूटर को स्कैन करें
दो चरणों में पुष्टि की सुविधा बंद करना (इसका सुझाव नहीं दिया जाता)
Google, विज्ञापन देने वाले लोगों या कंपनियों को अपने खातों में लॉग इन करने के लिए, दो चरणों में पुष्टि की सुविधा का इस्तेमाल करने पर ज़ोर देता है. हमलावरों के पास आपका पासवर्ड होने के बावजूद, दो चरणों में पुष्टि की सुविधा की मदद से, आपका खाता और उसमें मौजूद संवेदनशील डेटा सुरक्षित रहता है. अगर आपको अपना खाता सुरक्षित नहीं रखना है, तो यहां दिया गया तरीका अपनाएं.
Google Ads में दो चरणों में पुष्टि की सुविधा को बंद करने का तरीका
- एडमिन मेन्यू
में, ऐक्सेस और सुरक्षा पर जाएं.
- "ऐक्सेस और सुरक्षा" पेज पर, सुरक्षा टैब चुनें.
- “साइन इन करने के दौरान पुष्टि करना” सेक्शन में दो चरणों में पुष्टि ड्रॉप-डाउन को चुनें.
- बंद करें को चुनें.
- इसके बाद, जो पॉप-अप विंडो खुलेगी उसमें बंद करें को चुनें.
इसी विषय से जुड़े कुछ लिंक
सिक्योरिटी हब
- अपना Google Ads खाता सुरक्षित करना
- Google Ads खाता सुरक्षित करना: सबसे सही तरीके
- अपना Google Ads खाता सुरक्षित करना: एचटीटीपीएस की अहमियत
- अपना Google Ads खाता सुरक्षित करना: Google Ads से जुड़े होने का दावा करने वाले संदिग्ध ईमेल या कॉल