आपको Google Ads के अलग-अलग तरह के शुल्क दिख सकते हैं:
- आपके खाते के बकाया बैलेंस के लिए शुल्क
- जब आपके खाते का खर्च, पेमेंट थ्रेशोल्ड तक पहुंच जाता है, तब आपसे शुल्क लिया जाता है. यह सिर्फ़ उन खातों पर लागू होता है जिनमें ऑटोमैटिक पेमेंट की सुविधा चालू है
- हाल ही में रोके गए विज्ञापनों या रद्द किए गए खाते का बकाया बैलेंस
- YouTube प्रमोशन से जुड़ी गतिविधि
- अडजस्टमेंट शुल्क
- पैसों के इस्तेमाल पर कुछ समय के लिए रोक: पेमेंट के नए या अपडेट किए गए तरीकों से, कुछ समय के लिए पैसे के इस्तेमाल पर रोक लग सकती है. यह असल शुल्क नहीं होता है. यह तीन से सात कामकाजी दिनों में हट जाता है
आपके बैंक स्टेटमेंट में, Google Ads के शुल्क आम तौर पर "GOOGLE *ADS" के तौर पर दिखते हैं. इसके बाद, 10 अंकों का नंबर होता है. उदाहरण के लिए, ADS123-456-7890. यह नंबर, उस खाते का ग्राहक आईडी होता है जिससे शुल्क लिया गया है.
शुल्कों को समझने के लिए, अपनी बिलिंग की गतिविधि और कैंपेन का इतिहास देखें. अगर आपको कोई ऐसा शुल्क दिखता है जो आपके खाते की जानकारी से मैच नहीं होता है, तो Google Ads की ओर से लिए गए, बिना जानकारी वाले शुल्कों से जुड़ी समस्या हल करने वाले टूल का इस्तेमाल करके पता लगाएं कि यह शुल्क क्यों लिया गया है. इसके बाद, अगर शुल्क के बारे में और भी ज़्यादा जांच करने की ज़रूरत पड़ती है या आपको लगता है कि किसी ऐसी गतिविधि की वजह से शुल्क लिया गया है जिसकी अनुमति नहीं थी, तो Google Ads सहायता टीम से संपर्क करें.
आपको अपने Google Ads खाते में उपयोगकर्ता के ऐक्सेस की भी समीक्षा करनी चाहिए. साथ ही, किसी भी संदिग्ध या बिना अनुमति वाले उपयोगकर्ता को हटाना चाहिए. ऐक्सेस लेवल और उन्हें बदलने के तरीके के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, Google Ads खाते के ऐक्सेस लेवल के बारे में जानकारी लेख पढ़ें.
इस पेज पर इन विषयों के बारे में बताया गया है
Google से संपर्क करना
सहायता टीम से संपर्क करते समय, आपको जिस शुल्क के बारे में शिकायत करनी है उसके बारे में यह जानकारी देनी होगी:
- शुल्क की शिकायत करने की वजह
- शुल्क लगने की तारीख
- शुल्क की रकम
- लेन-देन आईडी
अपने Google Ads खाते में यह जानकारी देखने के लिए:
- बिलिंग मेन्यू
में, खास जानकारी पर जाएं.
- महीने का कार्ड खोलें और पेमेंट सेक्शन में उस शुल्क को ढूंढें जिसकी आपको शिकायत करनी है. साथ ही, तारीख, रकम, और लेन-देन आईडी नोट करें. अगर हो सके, तो Google Ads की सहायता टीम को शुल्क का स्क्रीनशॉट दें.
चार्जबैक के बारे में जानकारी
अगर आपने Google Ads के किसी शुल्क पर विवाद दर्ज करने के लिए अपने बैंक या क्रेडिट कार्ड कंपनी से संपर्क किया है, तो इस प्रोसेस को चार्जबैक कहा जाता है. अगर आपको बिना अनुमति वाली गतिविधि का संदेह है और बैंक स्टेटमेंट में दिख रहा Google Ads खाता पहचान में नहीं आ रहा है, तो अक्सर यही पहला कदम उठाने की सलाह दी जाती है. आने वाले समय में ऐसे लेन-देन रोकने के लिए आपको उस कार्ड को रद्द कर देना चाहिए या बदलवा लेना चाहिए जिससे धोखाधड़ी हुई है.
चार्जबैक का अनुरोध करने के बाद, आपका वित्तीय संस्थान दावे की जांच करेगा. वह विवादित शुल्क के बारे में ज़रूरी जानकारी इकट्ठा करने के लिए, Google से संपर्क करेगा. इसके बाद, Google ये काम करेगा:
- आपको सूचना देगा कि आपने जो विवाद सबमिट किया है उसकी जानकारी मिल गई है. यह सूचना आपको बैंक से भी मिल सकती है.
- शुल्क से जुड़े विवाद की जानकारी की समीक्षा करेगा. वह खाते कि किसी भी ऐसी आंतरिक गतिविधि की समीक्षा करेगा जो शुल्क से जुड़ी होगी. आपने बैंक को जो भी दस्तावेज़ दिए हैं उनकी भी समीक्षा करेगा.
- अपनी जांच के नतीजे और फ़ैसले (विवाद से सहमत या असहमत) की जानकारी, आपके वित्तीय संस्थान को देगा.
चार्जबैक का फ़ैसला, आपका बैंक या क्रेडिट कार्ड कंपनी करती है. अगर चार्जबैक, किसी ऐसे खाते में बिना अनुमति के की गई गतिविधि के लिए है जिसे आप नहीं जानते, तो बैंक से सूचना मिलने पर Google आम तौर पर धोखाधड़ी करने वाले खाते को निलंबित कर देता है.
नतीजा
- अगर Google, शुल्क से जुड़ी आपकी शिकायत से सहमत है, तो शुल्क सही कर दिया जाएगा. आपको यह जानकारी, बिलिंग में “खास जानकारी” पेज पर दिखेगी. इसके बाद, आपको कुछ करने की ज़रूरत नहीं है.
- अगर Google, शुल्क से जुड़ी आपकी शिकायत से सहमत नहीं है और कार्ड जारी करने वाला बैंक आपके शुल्क में चार्जबैक का समाधान नहीं करता है, तो आपको शुल्क वापस नहीं किया जाएगा. आपका खाता चालू रहेगा.
- अगर Google, शुल्क से जुड़ी आपकी शिकायत से सहमत नहीं है और कार्ड जारी करने वाला बैंक आपके हक में फ़ैसला लेता है, तो आपके खाते में बाकी बचे पैसे आ जाएंगे. अपने खाते पर विज्ञापन दिखाना जारी रखने के लिए, आपको पेमेंट करना होगा.