अपने खाते को ज़्यादा सुरक्षित बनाना

Google में हम ऑनलाइन सुरक्षा को गंभीरता से लेते हैं. आपके Google खाते को सुरक्षित रखने के लिए, हम आपको नियमित तौर पर यहां दिए गए तरीके का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं.

अहम जानकारी: Google आपको आपके खाते के लिए तुरंत की जाने वाली कार्रवाई का सुझाव दे सकता है. इसके लिए, वह लाल, पीले या नीले रंग के विस्मयादिबोधक चिह्न वाले आइकॉन का इस्तेमाल कर सकता है. इस बारे में ज़्यादा जानने के लिए, 'सुझाई गई कार्रवाइयां' पर जाएं.

सुझाई गई कार्रवाइयां

"सुझाई गई कार्रवाइयां" के बगल में मौजूद विस्मयादिबोधक चिह्न का मतलब है कि Google ने आपको खाता सुरक्षित करने के लिए तुरंत कुछ कदम उठाने का सुझाव दिया है. विस्मयादिबोधक चिह्न के रंग से यह पता चलता है कि गंभीरता का स्तर क्या है:

  • नीला: सुरक्षा से जुड़ी सलाह के लिए.
  • पीला: ज़रूरी चरणों के लिए.
  • लाल: बहुत ज़रूरी सूचनाओं के लिए.

हरे रंग के शील्ड के साथ सही का निशान दिखने का मतलब है कि आपका खाता सुरक्षित है और आपको कुछ भी करने की ज़रूरत नहीं है.

सूचनाएं देखने के लिए:

  1. Google खाते में साइन इन करें.
  2. सबसे ऊपर दाईं ओर, अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो पर क्लिक करें.
  3. सुझाई गई कार्रवाइयां पर क्लिक करें.
    • ऐसा करने पर, आपको सुरक्षा जांच के पेज पर भेजा जाता है. वहां आपको अपने खाते की सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए आपकी दिलचस्पी के हिसाब से सुझाव मिलेंगे.

अगर "सुझाई गई कार्रवाइयां" नहीं दिखती हैं, तो इसका मतलब है कि Google के पास आपके लिए सुरक्षा से जुड़ा कोई सुझाव नहीं है. हालांकि, ऐसा होने पर भी अपने Google खाते में सुरक्षा के लेवल की समीक्षा की जा सकती है. इसके लिए:

  1. Google खाते में साइन इन करें.
  2. अपना Google खाता मैनेज करें इसके बाद सुरक्षा और साइन-इन करने के बारे में जानकारी पर क्लिक करें.
    • अगर सभी सुझाव के हिसाब से कार्रवाई हो जाती है, तो इस पेज पर सबसे ऊपर एक हरा शील्ड दिखता है.
    • अगर इस पेज पर हरे रंग का शील्ड दिखता है, तो इसका मतलब है कि आपका खाता सुरक्षित है. इस पेज पर आपके खाते को ज़्यादा सुरक्षित बनाने के लिए, सुरक्षा से जुड़ी सलाह भी दी जा सकती है.

अहम जानकारी: अगर आप एक पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता या ऐसे व्यक्ति हैं जिस पर ऑनलाइन हमले होने का खतरा बना रहता है, तो Advanced Protection Program के बारे में जानें.

पहला चरण: सुरक्षा जांच करना

Google खाते की सुरक्षा के बारे में अपनी दिलचस्पी के हिसाब से सुझाव पाने के लिए, सुरक्षा जांच पर जाएं. इसमें ये बातें भी शामिल हैं:

खाता वापस पाने के विकल्प जोड़ना या अपडेट करना

खाता वापस पाने के लिए फ़ोन नंबर और ईमेल पता जोड़ने से, आपके खाते को काफ़ी सुरक्षा मिलती है. इस संपर्क जानकारी का इस्तेमाल, इन कामों में आपकी मदद करने के लिए किया जा सकता है:

  • किसी और व्यक्ति को आपकी अनुमति के बिना आपका खाता इस्तेमाल करने से रोकना.
  • आपके खाते में कोई संदिग्ध गतिविधि होने पर, आपको सूचना देना.
  • आपके साइन इन न कर पाने पर, आपका खाता वापस पाने में मदद करना.

अपना खाता वापस पाने के विकल्प जोड़ने या बदलने का तरीका जानें.

दो चरणों में पुष्टि की सुविधा चालू करना

दो चरणों में पुष्टि की सुविधा, किसी हैकर को आपके खाते में साइन इन करने से रोकती है. भले ही, उसने आपका पासवर्ड चुरा लिया हो. मैसेज में कोड भेजकर की जाने वाली फ़िशिंग की आम तकनीकों से बचने के लिए, पुष्टि करने के दूसरे चरण के तौर पर कोई ज़्यादा मज़बूत विकल्प चुनें:

ज़्यादा सुरक्षा: ऐडवांस सुरक्षा

अगर आप एक पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता या ऐसे व्यक्ति हैं जिसके खाते पर ऑनलाइन हमला होने का खतरा बना रहता है, तो ज़्यादा सुरक्षा के लिए Advanced Protection Program में रजिस्टर करें. ऐडवांस सुरक्षा की सुविधा आपको फ़िशिंग से बचाने के लिए, सुरक्षा कुंजियों का इस्तेमाल करती है. साथ ही, वह असुरक्षित ऐप्लिकेशन ब्लॉक करने जैसे सुरक्षा के दूसरे तरीके भी अपनाती है.

जो ऐप्लिकेशन आपके खाते को खतरे में डाल सकते हैं उन्हें दिए गए, अपने डेटा के ऐक्सेस को हटाना

खाते की संवेदनशील जानकारी को बेहतर तरीके से सुरक्षित रखने के लिए, यह देखें कि कौनसे ऐप्लिकेशन आपके खाते की जानकारी का इस्तेमाल कर सकते हैं. साथ ही, आपको जिन ऐप्लिकेशन की ज़रूरत नहीं है उनका ऐक्सेस हटा दें.

स्क्रीन लॉक की सुविधा चालू करना

स्क्रीन लॉक की सुविधा चालू होने पर, आपकी अनुमति के बिना कोई भी आपके डिवाइस का इस्तेमाल नहीं कर सकता. अपने Android डिवाइस पर स्क्रीन लॉक सेट करने का तरीका जानें.

अहम जानकारी: अन्य डिवाइसों और कंप्यूटर पर स्क्रीन लॉक जोड़ने के बारे में जानने के लिए, उन डिवाइसों या कंप्यूटर को बनाने वाली कंपनी की सहायता साइट पर जाएं.

दूसरा चरण: सॉफ़्टवेयर अपडेट करना

अगर ब्राउज़र, ऑपरेटिंग सिस्टम या ऐप्लिकेशन के पुराने वर्शन इस्तेमाल किए जा रहे हैं, तो हैकर आसानी से सॉफ़्टवेयर को हैक कर सकते हैं. अपने खाते को सुरक्षित रखने के लिए, सॉफ़्टवेयर को अपडेट रखें.

अपना ब्राउज़र अपडेट करना

पक्का करें कि ब्राउज़र के नए वर्शन का इस्तेमाल किया जा रहा है.

Google Chrome को अपडेट करने का तरीका जानें.

सलाह: अन्य ब्राउज़र को अपडेट करने का तरीका जानने के लिए, उनके डेवलपर की सहायता साइट पर जाएं.

अपना ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट करना

पक्का करें कि ऑपरेटिंग सिस्टम के नए वर्शन का इस्तेमाल किया जा रहा है.

अहम जानकारी: अन्य डिवाइसों और कंप्यूटर अपडेट करने का तरीका जानने के लिए, डिवाइस बनाने वाली कंपनी की सहायता साइट पर जाएं.

अपने ऐप्लिकेशन अपडेट करना

पक्का करें कि ऐप्लिकेशन के नए वर्शन का इस्तेमाल किया जा रहा है.

जानकारी: अन्य डिवाइसों और कंप्यूटर पर ऐप्लिकेशन अपडेट करने का तरीका जानने के लिए, डिवाइस बनाने वाली कंपनी की सहायता साइट पर जाएं.

तीसरा चरण: यूनीक और मज़बूत पासवर्ड इस्तेमाल करना

एक से ज़्यादा साइटों पर, एक ही पासवर्ड का इस्तेमाल करना सुरक्षित नहीं है. अगर किसी एक साइट के लिए आपके खाते का पासवर्ड हैक हो जाता है, तो उसका इस्तेमाल दूसरी साइटों पर आपके खाते में साइन इन करने के लिए किया जा सकता है.

पक्का करें कि आपने हर खाते के लिए मज़बूत और यूनीक पासवर्ड बनाया हो.

अपने पासवर्ड मैनेज करना

पासवर्ड मैनेजर से, आपको हर साइट के लिए यूनीक और मज़बूत पासवर्ड बनाने के साथ ही उन्हें मैनेज करने की सुविधा मिलती है. इसके लिए, Chrome या किसी दूसरी सेवा के भरोसेमंद पासवर्ड मैनेजर का इस्तेमाल किया जा सकता है.

अहम जानकारी: पासवर्ड जांचने की सुविधा का इस्तेमाल करके यह पता लगाया जा सकता है कि आपके Google खाते में सेव किए गए पासवर्ड बिना अनुमति के सार्वजनिक किए गए हैं या नहीं और आपके पासवर्ड मज़बूत हैं या नहीं. इसके अलावा, यह भी जाना जा सकता है कि उन्हें एक से ज़्यादा खातों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है या नहीं.

अपने पासवर्ड को हैकर से बचाना

Google साइट के बजाय किसी तीसरे पक्ष की साइट पर Google खाते का पासवर्ड डालने पर सूचना पाने के लिए, Chrome पर पासवर्ड के लिए चेतावनी की सुविधा चालू करें. इससे आपको ऐसी साइट का पता चल जाएगा जो Google के नाम को गलत तरीके से इस्तेमाल करके काम कर रही है. यह सुविधा चालू होने पर, आपको अपना पासवर्ड चोरी होने पर, उसे बदलने का विकल्प भी मिलेगा.

अहम जानकारी: खाते की अतिरिक्त सुरक्षा के लिए, दो चरणों में पुष्टि करने की सुविधा चालू करें.

चौथा चरण: ऐप्लिकेशन और ब्राउज़र के ऐसे एक्सटेंशन हटाना जिनकी आपको ज़रूरत नहीं है

डिवाइस पर जितने ज़्यादा ऐप्लिकेशन इंस्टॉल किए जाते हैं, उस पर हैकिंग का जोखिम उतना ही बढ़ जाता है. संवेदनशील जानकारी को ऐक्सेस करने वाले डिवाइसों पर, ऐप्लिकेशन और ब्राउज़र के वही एक्सटेंशन इंस्टॉल करें जिनकी आपको ज़रूरत है. अपनी निजी जानकारी की बेहतर सुरक्षा के लिए, अनजान ऐप्लिकेशन या अज्ञात सोर्स से ऐप्लिकेशन इंस्टॉल न करें.

अपने डिवाइस पर ऐप्लिकेशन और एक्सटेंशन अनइंस्टॉल करने का तरीका जानें:

अहम जानकारी: अन्य डिवाइसों और ब्राउज़र से ऐप्लिकेशन और एक्सटेंशन हटाने का तरीका जानने के लिए, उन डिवाइसों या ब्राउज़र की सहायता साइट पर जाएं.

पांचवां चरण: संदिग्ध मैसेज और कॉन्टेंट से खाते की सुरक्षा करना

किसी संस्था के तौर पर काम करने, आपके परिवार का सदस्य होने या आपका सहकर्मी होने का दिखावा करने के लिए हैकर ईमेल, मैसेज, फ़ोन कॉल, और वेबसाइटों का इस्तेमाल कर सकते हैं.

संदिग्ध अनुरोधों से बचना
  • अपने पासवर्ड शेयर न करें. Google कभी भी आपको ईमेल, मैसेज या फ़ोन करके पासवर्ड नहीं मांगता है.
  • आपकी निजी या वित्तीय जानकारी मांगने वाले संदिग्ध ईमेल, मैसेज, फटाफट मैसेज या फ़ोन कॉल का जवाब न दें. इसके अलावा, संदिग्ध वेबपेजों पर अपनी निजी या वित्तीय जानकारी न डालें.
  • ऐसी वेबसाइटों या लोगों से मिले ईमेल, मैसेज, वेबपेज या पॉप-अप में मौजूद लिंक पर क्लिक न करें जिन पर आपको भरोसा न हो.
संदिग्ध ईमेल से बचना

आपके खाते को सुरक्षित रखने के लिए, Gmail अपने-आप संदिग्ध ईमेल की पहचान करता है. Gmail में पहले से मौजूद इस सुविधा का इस्तेमाल करके, खुद भी बेहतर तरीके से संदिग्ध ईमेल और सेटिंग की पहचान की जा सकती है:

अहम जानकारी: अपने कंप्यूटर पर Gmail का इस्तेमाल करने पर, ईमेल में संदिग्ध लग रहे लिंक पर क्लिक किए बिना उस पर कर्सर ले जाएं. ब्राउज़र में नीचे बाईं ओर उस लिंक का पूरा वेब पता नज़र आएगा. उसे देखकर तय करें कि आपको उस लिंक को खोलना है या नहीं.

संदिग्ध वेब पेजों से बचना

Google Chrome और Search को इस तरह बनाया गया है कि आपको संदिग्ध कॉन्टेंट और अनचाहे सॉफ़्टवेयर के बारे में चेतावनी मिल सके.

Chrome और Search में इन चेतावनियों को मैनेज करने का तरीका जानें.

अगर आपको अपने खाते में संदिग्ध गतिविधि दिखे, तो ऐसा करें:

अपना खाता सुरक्षित रखने में मदद पाने के लिए बताया गया तरीका अपनाएं.

इसी विषय से जुड़े लिंक

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

true
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
मुख्य मेन्यू
6750594363568746220
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
237
false
false
false
false