पिछली बार किए गए बदलावों की तारीख: 17 जुलाई, 2025
Google Business Profile की सेवाएं, कारोबारी इकाइयों को Google ("Business Profile") पर अपनी Business Profile बनाने और उसे मैनेज करने की सुविधा देती हैं.
Google Business Profile की सेवाओं और इससे जुड़ी अन्य सेवाओं, सुविधाओं, और फ़ंक्शन ("Business Profile की सेवाएं") का इस्तेमाल करने के लिए, कारोबारी इकाई को इन्हें स्वीकार करना होगा: (1) Google की सेवा की शर्तें और (2) Google Business Profile की सेवा की अतिरिक्त शर्तें ("Google Business Profile की अतिरिक्त शर्तें"). इन सभी दस्तावेज़ों को एक साथ "शर्तें" कहा जाता है. कारोबारी इकाई के लिए इन शर्तों को स्वीकार करने वाला व्यक्ति, Business Profile पर लिस्ट की गई कारोबारी इकाई का आधिकारिक प्रतिनिधि होना चाहिए.
कृपया शर्तों को ध्यान से पढ़ें. इनसे आपको पता चलेगा कि हम लाइसेंस कैसे देते हैं, हम आपकी Business Profile से जुड़ी जानकारी का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं, और Business Profile की सेवाओं का इस्तेमाल करते समय आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए. Google Business Profile की इन अतिरिक्त शर्तों में "आप" शब्द का इस्तेमाल किया गया है. इसका मतलब, Business Profile की सेवाएं इस्तेमाल करने वाली कारोबारी इकाई से है.
अगर Google Business Profile की ये अतिरिक्त शर्तें, Google की सेवा की शर्तों से मेल नहीं खातीं, तो Business Profile की सेवाओं पर Business Profile की अतिरिक्त शर्तें ही लागू होंगी.
हम आपसे क्या उम्मीद करते हैं
आपकी Business Profile पर लिस्ट की गई इकाई की ज़िम्मेदारी आपकी है. इसका मतलब है कि आपको Business Profile की सेवाएं इस्तेमाल करने के दौरान, Google की सेवा की शर्तों में बताए गए सामान्य नियमों के साथ-साथ, नीचे दी गई शर्तें भी पूरी करनी होंगी:
- अपनी इकाई के लिए काम करते समय और उसे प्रमोट करने के दौरान, लागू कानूनों का पालन करें. साथ ही, इंडस्ट्री में इस्तेमाल होने वाले सबसे सही तरीके अपनाएं. इनमें सभी ज़रूरी लाइसेंस और अनुमतियां लेना भी शामिल है.
- Google Search और Maps पर खोज के नतीजों में आपकी Business Profile ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को दिखे, इसके लिए पक्का करें कि आपका सारा कॉन्टेंट सटीक, अप-टू-डेट, और पूरा हो.
- सभी ज़रूरी डिसक्लेमर, चेतावनियां, और सूचनाएं दें. अगर आप इनके लिए Google पर निर्भर हैं, तो पक्का करें कि ये आपकी इकाई की ज़रूरत के हिसाब से हों.
- Business Profile की सेवाओं पर लागू होने वाली नीतियों (“नीतियां”) का पालन करें. Business Profile की नीतियों और दिशा-निर्देशों के बारे में ज़्यादा जानें.
Google आपकी Business Profile के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. हालांकि, प्रोफ़ाइल पर दावा करने का मतलब है कि आपको यह पता है कि आपने Business Profile की सेवाओं का इस्तेमाल करके जो कॉन्टेंट दिया है उसे हम मॉडरेट कर सकते हैं. हालांकि, हम ऐसा करने के लिए बाध्य नहीं हैं.
हम लगातार इस कोशिश में लगे रहते हैं कि यह पक्का किया जा सके कि आपकी Business Profile में दी गई जानकारी पूरी, अप-टू-डेट, और काम की हो, ताकि Google पर दिखने वाली जानकारी आपके और हमारे उपयोगकर्ताओं के ज़्यादा से ज़्यादा काम आ सके. इसका मतलब है कि कभी-कभी हम आपका कॉन्टेंट न दिखाने का फ़ैसला भी ले सकते हैं. उदाहरण के लिए, अगर किसी भरोसेमंद सोर्स से पता चले कि आपका कॉन्टेंट सही नहीं है. हम आपके कॉन्टेंट का वह वर्शन भी दिखा सकते हैं जिसमें बदलाव किया गया है. यह भी हो सकता है कि हम आपके कॉन्टेंट के बदले, किसी दूसरे सोर्स से मिला कॉन्टेंट दिखाएं. इस बारे में ज़्यादा जानें कि Google, कारोबार की जानकारी कैसे इकट्ठा करता है और उसे कैसे दिखाता है.
यहां दी गई सुविधाओं के मुताबिक, Business Profile की सेवाओं पर मौजूद आपके कॉन्टेंट का ऐक्सेस सिर्फ़ आपके पास होता है. किसी भी समय अपने Google खाते के डेटा की कॉपी एक्सपोर्ट की जा सकती है. Google खाते के डेटा में Google Business Profile का चुनिंदा डेटा भी शामिल है.
अपना Google खाता अपडेट करने, मैनेज करने, मिटाने, और उसका डेटा एक्सपोर्ट करने के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, हमारी निजता नीति पढ़ें.
अगर आपने अनुमति दी है, तो हम Business Profile को मैनेज करने में आपकी मदद करने के लिए आपका खाता ऐक्सेस कर सकते हैं.
यह लाइसेंस, आपकी Business Profile की बुनियादी जानकारी पर लागू होता है. हालांकि, यह तब ही लागू होता है, जब जानकारी बौद्धिक संपत्ति के अधिकार के तहत सुरक्षित हो.
Google को अपनी Business Profile की बुनियादी जानकारी का कभी न खत्म होने वाला (इसका मतलब है कि जब तक यह जानकारी बौद्धिक संपत्ति के अधिकारों के तहत सुरक्षित है, तब तक के लिए लागू) लाइसेंस देने पर, वह ये काम कर सकता है: इकाई के बारे में पहले से मौजूद जानकारी को ज़रूरत के हिसाब से काम में लेना, उसमें बदलाव करना, उसका अनुवाद करना, और उसे पब्लिश करना. साथ ही, लाइसेंस से Google को इस जानकारी को सार्वजनिक तौर पर दिखाने और अपने हिसाब से पेश करने, डिस्ट्रिब्यूट करने, और इसके आधार पर नया काम करने का अधिकार मिल जाता है. इस बुनियादी जानकारी में इकाई का नाम, जगह की जानकारी, फ़ोन नंबर, कैटगरी, खुले होने का समय, और वेबसाइट की जानकारी शामिल होती है. यह लाइसेंस सामान्य और हमेशा एक जैसा रहता है. साथ ही, यह बिना रॉयल्टी का होता है और दुनिया भर में लागू होता है. लाइसेंस देने के बावजूद, आपके पास Google को अपनी Business Profile पर मौजूद फ़ोन नंबर पर ऑटोमेटेड कॉल या मैसेज भेजने के लिए दी गई सहमति को किसी भी समय वापस लेने का विकल्प होता है. कारोबार की जानकारी की पुष्टि करने के लिए, Google से आने वाले ऑटोमेटेड कॉल और मैसेज के बारे में ज़्यादा जानें.
साथ ही, Google की सेवाओं के अन्य उपयोगकर्ताओं को यह जानकारी ऐक्सेस करने, इस्तेमाल करने, और उसमें बदलाव करने की अनुमति मिल जाती है. लागू की गई Google की सेवा की शर्तों के तहत ऐसा किया जाता है.
आपने अपनी Business Profile में जो भी अन्य कॉन्टेंट (जैसे- कारोबार की फ़ोटो) अपडेट किया है उसका लाइसेंस Google की सेवा की शर्तों के तहत Google के पास होता है.
Google कोई सूचना दिए बिना इन शर्तों में छोटे-मोटे बदलाव किसी भी समय कर सकता है. हालांकि, किसी बड़े बदलाव से पहले Google आपको सूचना देगा. शर्तों में किए जाने वाले बदलाव तुरंत लागू नहीं होंगे. इस पेज पर सूचना पोस्ट करने के 15 दिन के बाद, ये बदलाव लागू होंगे. अगर कानूनी वजहों से या आपातकालीन स्थितियों (जैसे, बुरे बर्ताव को रोकना) में बदलाव किया गया है, तो ये सूचना देने के बाद तुरंत लागू हो जाएंगे.
Google नीचे दिए गए मामलों में, Business Profile की सेवाओं के आपके ऐक्सेस या इस्तेमाल को पूरी तरह या कुछ हद तक प्रतिबंधित करने, निलंबित करने या खत्म करने का अधिकार सुरक्षित रखता है:
- अगर आपने इन शर्तों, किसी नीति या कानूनों का उल्लंघन किया.
- अगर कानूनी समझौते की किसी शर्त या अदालत के आदेश के पालन के लिए, Google को ऐसा करना पड़े.
- अगर आपके बर्ताव से किसी तीसरे पक्ष या Google को नुकसान पहुंचता है या उसकी कानूनी जवाबदेही बढ़ती है.
अगर आपको लगता है कि Business Profile की सेवाओं के आपके ऐक्सेस को गलती से प्रतिबंधित, निलंबित या खत्म किया गया है, तो अपील करें. इसका तरीका जानने के लिए, नीतियों में अपील की प्रक्रिया के बारे में दी गई जानकारी पढ़ें. अपनी Business Profile का कॉन्टेंट और उसके मैनेजर हटाकर या अगर लागू हो, तो अपने कारोबार को 'हमेशा के लिए बंद हो गया है' के तौर पर मार्क करके, इन शर्तों को खत्म किया जा सकता है. अपनी Business Profile का कॉन्टेंट और उसके मैनेजर हटाने के तरीके के बारे में ज़्यादा जानें.