अगर आपका कारोबार ऐसे प्रॉडक्ट बेचता है जिन पर बारकोड नहीं हैं, तो Business Profile में प्रॉडक्ट एडिटर की मदद से अपने प्रॉडक्ट की इमेज अपलोड की जा सकती हैं. जोड़े गए आइटम, Google Search पर Business Profile में दिखते हैं.
प्रॉडक्ट एडिटर का इस्तेमाल कौन कर सकता है
अगर आपका कोई स्थानीय स्टोर है और उसमें सामान बेचा जाता है, तो प्रॉडक्ट एडिटर आपके लिए सही विकल्प है. इन स्थितियों में भी प्रॉडक्ट एडिटर का इस्तेमाल किया जा सकता है:
- आपके पास ऐसी कोई वेबसाइट नहीं है जहां ग्राहक आपके प्रॉडक्ट ऑनलाइन खरीद सकें.
- आपके प्रॉडक्ट पर बारकोड नहीं हैं.
- आपके पास स्टॉक की उपलब्धता का नया डेटा नहीं है.
अगर आपको प्रॉडक्ट एडिटर का इस्तेमाल नहीं करना है, तो यहां दिए गए अन्य विकल्पों को आज़माएं:
- अगर आपका कोई रेस्टोरेंट है, तो मेन्यू की जानकारी में बदलाव करने वाले टूल की मदद से, पकवानों की फ़ोटो अपलोड की जा सकती हैं.
- अगर आपका कारोबार सेवाएं मुहैया कराता है, तो सेवाओं की जानकारी में बदलाव करने वाले टूल की मदद से, सेवाएं जोड़ी जा सकती हैं. सेवाएं जोड़ने या उनकी जानकारी में बदलाव करने का तरीका जानें.
- अगर आपका कारोबार गतिविधियां और इवेंट आयोजित करता है, तो टिकट और गतिविधि की जानकारी जोड़ी जा सकती है. टिकट और गतिविधि की जानकारी मैनेज करने का तरीका जानें.
- अगर आपके स्टोर में ऐसे प्रॉडक्ट बेचे जाते हैं जिन पर बारकोड मौजूद हैं, तो बिक्री की जगह (पीओएस) पर लगे बिलिंग सिस्टम को Local Inventory ऐप्लिकेशन से कनेक्ट किया जा सकता है. स्टोर में मौजूद प्रॉडक्ट दिखाने का तरीका जानें.
Google Search पर, प्रॉडक्ट एडिटर में प्रॉडक्ट जोड़ना
अहम जानकारी: प्रॉडक्ट एडिटर की मदद से सबमिट किए गए प्रॉडक्ट, शॉपिंग विज्ञापनों की नीति के मुताबिक होने चाहिए. Google की नीति का उल्लंघन करने वाले प्रॉडक्ट सबमिट करने पर, आपके अपलोड किए गए सभी प्रॉडक्ट हटाए जा सकते हैं.
- आपकी Business Profile जिस Google खाते से मैनेज की जाती है उसमें साइन इन करें.
- अपनी Business Profile पर जाएं.
- अगर आपके पास एक से ज़्यादा प्रोफ़ाइल हैं, तो आपको जिस प्रोफ़ाइल में बदलाव करना है उसके बगल में मौजूद, अपनी प्रोफ़ाइल देखें पर क्लिक करें.
- प्रॉडक्ट में बदलाव करें पर क्लिक करें.
- फ़ॉर्म में मौजूद फ़ील्ड भरें.
- प्रॉडक्ट सबमिट करने के लिए, पब्लिश करें पर क्लिक करें.
ध्यान दें: अगर आपकी Business Profile से कोई Merchant Center खाता पहले से लिंक है, तो “प्रॉडक्ट में बदलाव करें” को चुनने पर, आपको Merchant Center पर प्रॉडक्ट मैनेज करने का विकल्प दिखेगा. अगर आपके पास लिंक किए गए Merchant Center खाते का ऐक्सेस नहीं है, तो आपको ऐक्सेस का अनुरोध करने का विकल्प मिलेगा.
Google Search पर, प्रॉडक्ट एडिटर में किसी प्रॉडक्ट में बदलाव करने या उसे हटाने का तरीका
- आपकी Business Profile जिस Google खाते से मैनेज की जाती है उसमें साइन इन करें.
- अपनी Business Profile पर जाएं.
- अगर आपके पास एक से ज़्यादा प्रोफ़ाइल हैं, तो आपको जिस प्रोफ़ाइल से प्रॉडक्ट हटाना है या उसमें बदलाव करना है उसके बगल में मौजूद, प्रोफ़ाइल देखें पर क्लिक करें.
- प्रॉडक्ट में बदलाव करें पर क्लिक करें.
- उस मौजूदा प्रॉडक्ट पर क्लिक करें जिसे आपको अपडेट करना है.
- बदलाव करने के लिए:
- फ़ील्ड में बदलाव करें.
- पब्लिश करें पर क्लिक करें.
- हटाने के लिए:
- मेन्यू
मिटाएं पर क्लिक करें.
- मेन्यू
- बदलाव करने के लिए:
Google Search पर, अपने प्रॉडक्ट के लिए बेहतर थीम वाला बैकग्राउंड जनरेट करना
अहम जानकारी:
- प्रॉडक्ट एडिटर में इमेज के लिए बेहतर थीम वाला बैकग्राउंड जनरेट करने की सुविधा का इस्तेमाल, सिर्फ़ अमेरिका में मौजूद कारोबारी या कंपनियां ही कर सकती हैं.
- Product Studio का इस्तेमाल करने का मतलब है कि आपने सेवा की शर्तें स्वीकार कर ली हैं.
Product Studio, एक जनरेटिव एआई टूल है. इसकी मदद से, प्रॉडक्ट के बैकग्राउंड को बदला जा सकता है. यह टूल, ग्राहकों को दिखाए जाने वाले प्रॉडक्ट की शानदार तस्वीरें तैयार करता है.
- अपनी Business Profile पर जाएं.
- अपने प्रॉडक्ट के लिए बेहतर थीम वाला बैकग्राउंड जनरेट करने के लिए, प्रॉडक्ट में बदलाव करें
शुरू करें पर क्लिक करें.
- वह इमेज चुनें जिसमें बदलाव करना है.
- इमेज से बैकग्राउंड हटने तक इंतज़ार करें.
- अपने प्रॉडक्ट के लिए कोई थीम चुनें.
- एडिटर से जनरेट की गई कोई इमेज चुनें.
- अगर इमेज आपकी पसंद के मुताबिक है, तो प्रॉडक्ट में इमेज जोड़ें पर क्लिक करें.
- आपको इमेज सेव करने के लिए, पुष्टि का मैसेज मिलेगा. इसके बाद, ठीक है पर क्लिक करें.
प्रॉडक्ट के लिए जनरेट की गई इमेज सेव करने के बाद, प्रॉडक्ट एडिटर में जाकर:
- फ़ॉर्म में मौजूद फ़ील्ड भरें.
- अपना प्रॉडक्ट सबमिट करने के लिए, पब्लिश करें पर क्लिक करें.