जानकारी को गलत तरीके से पेश करना

Google के सहायता केंद्र में दिए गए लेख, कई भाषाओं में अनुवाद किए गए हैं. हालांकि, अनुवाद की वजह से नीतियों के कॉन्टेंट में कोई बदलाव नहीं होता. नीतियों को लागू करने के लिए, आधिकारिक भाषा के तौर पर हम अंग्रेज़ी का इस्तेमाल करते हैं. इस लेख को किसी दूसरी भाषा में देखने के लिए, पेज के सबसे नीचे मौजूद भाषा के ड्रॉपडाउन मेन्यू का इस्तेमाल करें.

Display & Video 360 के उपयोगकर्ताओं को इस Google Ads नीति का पालन करना होगा. अन्य पाबंदियों के बारे में जानने के लिए, Display & Video 360 के सहायता केंद्र पर जाएं.

हम चाहते हैं कि उपयोगकर्ता हमारे प्लैटफ़ॉर्म पर दिखने वाले विज्ञापनों पर भरोसा करें. इस वजह से, हम यह पक्का करने की कोशिश करते हैं कि विज्ञापनों में हर बात साफ़ और सही तौर पर कही गई हो. साथ ही, इनमें ज़रूरी जानकारी मौजूद हो, ताकि उपयोगकर्ता सोच-समझकर फ़ैसले ले सकें. हम ऐसे विज्ञापनों या डेस्टिनेशन को अनुमति नहीं देते जो उत्पादों, सेवाओं या कारोबार की सही जानकारी छुपाकर या गुमराह करने वाली जानकारी देकर उपयोगकर्ताओं को धोखा देते हैं.

यहां दिए गए उदाहरणों से आपको पता चलेगा कि विज्ञापनों में किन चीज़ों से बचना चाहिए. इस बारे में ज़्यादा जानें कि हमारी नीतियों का उल्लंघन करने पर क्या होगा.



कारोबार के अमान्य तरीके

इनकी अनुमति नहीं है:

इनका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है अपने कारोबार, प्रॉडक्ट या सेवा की जानकारी छिपाकर या उन्हें गलत तरीके से पेश करके उपयोगकर्ताओं के साथ धोखाधड़ी करना. इसमें ये भी शामिल हैं:

  • कोई साझेदारी न होते हुए भी यह दिखाना कि किसी ब्रैंड, संगठन या सरकारी इकाई से आपकी साझेदारी है
  • ऐसे प्रॉडक्ट या सेवाएं ऑफ़र करना जो आपके पास नहीं हैं या जिन्हें डिलीवर नहीं किया जा सकता या जिनके लिए आपके पास ज़रूरी लाइसेंस या सर्टिफ़िकेशन नहीं है
  • ऐसी सेवा के बारे में झूठी जानकारी देना जिससे लोगों के स्वास्थ्य या सुरक्षा को खतरा हो सकता है. जैसे, चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का झूठा दावा
  • अपनी पहचान छिपाने या कनेक्शन या ज़रूरी सर्टिफ़िकेशन दिखाने के लिए, किसी अन्य ब्रैंड या कारोबार की पहचान का इस्तेमाल गलत तरीके से अपने विज्ञापनों या वेबसाइट में करना

कारोबार के अमान्य तरीकों पर रोक लगाने से जुड़ी नीति के बारे में ज़्यादा जानें.

इस नीति के उल्लंघन को काफ़ी गंभीरता से लिया जाता है और इसे गंभीर उल्लंघन माना जाता है. Google Ads की नीतियों का गंभीर उल्लंघन, ऐसा मामला है जो गैर-कानूनी होता है या जिसकी वजह से हमारे उपयोगकर्ताओं को काफ़ी नुकसान पहुंचता है. विज्ञापन देने वाले किसी व्यक्ति या कंपनी या डेस्टिनेशन ने इस नीति का उल्लंघन किया है या नहीं, इसका पता लगाने के लिए Google कई सोर्स से मिली जानकारी की समीक्षा कर सकता है. इनमें आपकी वेबसाइट, विज्ञापन, खाते, और तीसरे पक्ष के सोर्स शामिल हो सकते हैं.  इस नीति का किसी भी तरह का उल्लंघन होने पर, बिना कोई चेतावनी दिए आपके Google Ads खातों को निलंबित कर दिया जाएगा. साथ ही, आपको Google Ads पर दोबारा विज्ञापन दिखाने की अनुमति नहीं मिलेगी. अगर आपको लगता है कि किसी तरह की गड़बड़ी हुई है और आपने हमारी नीति का उल्लंघन नहीं किया है, तो अपील सबमिट करें और उसमें हमें बताएं कि आपको ऐसा क्यों लगता है. कोई ठोस वजह होने पर ही खाते वापस लाए जाते हैं. अगर आपके पास वाजिब वजह है, तो आप समय लें और ईमानदारी के साथ पूरी जानकारी दें. निलंबित खातों के बारे में ज़्यादा जानें.


साज़िश के तहत धोखाधड़ी

इनकी अनुमति नहीं है:

इनका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है जब आपका कॉन्टेंट, राजनीति, सामाजिक मुद्दों या आम लोगों की समस्याओं से जुड़ा हो, तो दूसरी साइटों या खातों के साथ मिलकर काम करना और अपनी पहचान छिपाना या उसे गलत तरीके से पेश करना या खुद के बारे में गलत जानकारी देना

इनका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है अपने मूल देश की पहचान या अपने बारे में दूसरी ज़रूरी जानकारी गलत तरीके से दिखाकर या छिपाकर, अपने देश के अलावा, किसी दूसरे देश में उपयोगकर्ताओं को राजनीति, सामाजिक मुद्दों या आम लोगों की समस्याओं से जुड़ा कॉन्टेंट दिखाना

साज़िश के तहत धोखाधड़ी करने से जुड़ी नीति के बारे में ज़्यादा जानें.

इस नीति के उल्लंघन को काफ़ी गंभीरता से लिया जाता है और इसे गंभीर उल्लंघन माना जाता है. Google Ads की नीतियों का गंभीर उल्लंघन, ऐसा मामला है जो गैर-कानूनी होता है या जिसकी वजह से हमारे उपयोगकर्ताओं को काफ़ी नुकसान पहुंचता है. विज्ञापन देने वाले किसी व्यक्ति या कंपनी या डेस्टिनेशन ने इस नीति का उल्लंघन किया है या नहीं, इसका पता लगाने के लिए Google कई सोर्स से मिली जानकारी की समीक्षा कर सकता है. इनमें आपकी वेबसाइट, विज्ञापन, खाते, और तीसरे पक्ष के सोर्स शामिल हो सकते हैं.  इस नीति का किसी भी तरह का उल्लंघन होने पर, बिना कोई चेतावनी दिए आपके Google Ads खातों को निलंबित कर दिया जाएगा. साथ ही, आपको Google Ads पर दोबारा विज्ञापन दिखाने की अनुमति नहीं मिलेगी. अगर आपको लगता है कि किसी तरह की गड़बड़ी हुई है और आपने हमारी नीति का उल्लंघन नहीं किया है, तो अपील सबमिट करें और उसमें हमें बताएं कि आपको ऐसा क्यों लगता है. कोई ठोस वजह होने पर ही खाते वापस लाए जाते हैं. अगर आपके पास वाजिब वजह है, तो आप समय लें और ईमानदारी के साथ पूरी जानकारी दें. निलंबित खातों के बारे में ज़्यादा जानें.


गुमराह करने के इरादे से कॉन्टेंट दिखाना

इनकी अनुमति नहीं है:

इनका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है अपनी पहचान, अफ़िलिएट होने या योग्यता के बारे में गुमराह करने वाले बयान देना या ज़रूरी जानकारी को छिपाना या हटाना

इनका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है कारोबार का गलत नाम देना या ऐसा नाम देना जो विज्ञापन में बताए गए कारोबार से पूरी तरह मेल नहीं खाता है या जिसकी वजह से उपयोगकर्ता को विज्ञापन इंटरैक्शन के दौरान यह लगे कि अन्य मिलते-जुलते कारोबार की बात हो रही है

यहां गुमराह करने के इरादे से कॉन्टेंट दिखाने पर रोक लगाने से जुड़ी नीति के बारे में ज़्यादा जानें.


गुमराह करने वाली कीमतें या पैसे चुकाने के बारे में गलत जानकारी

इनका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है खरीदारी से पहले और बाद में, उपयोगकर्ता को पेमेंट मॉडल या कुल खर्च के बारे में साफ़ तौर पर और पूरी जानकारी देनी होगी. अगर ऐसा नहीं किया जाता है, तो इसे गलत माना जाएगा.

इनका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है किसी ऐसे तरीके का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता जिससे प्रॉडक्ट या सेवा की कीमत के बारे में गलत या भ्रामक जानकारी मिलती हो और उसकी वजह से, उपयोगकर्ताओं को बढ़ी हुई या अनुमान से ज़्यादा कीमत चुकानी पड़े.

यहां गुमराह करने वाली कीमतें या पैसे चुकाने के बारे में गलत जानकारी को रोकने के लिए बनी नीति के बारे में ज़्यादा जानें.


क्लिकबेट वाले विज्ञापन

इनकी अनुमति नहीं है:

इनका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है ऐसे विज्ञापन जिनमें ट्रैफ़िक बढ़ाने के लिए, सनसनीखेज़ टेक्स्ट या तस्वीरों या क्लिकबेट का इस्तेमाल किया गया हो.

इनका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है ऐसे विज्ञापन जिनमें उपयोगकर्ताओं पर तुरंत कार्रवाई करने का दबाव डालने के लिए, बुरी घटनाओं का गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया हो. जैसे: मौत, दुर्घटना, बीमारी, गिरफ़्तारी या दिवालियापन या इसी तरह की तमाम अन्य बुरी घटनाएं या उनसे जुड़े बुरे अनुभव और भावनाएं.

क्लिकबेट वाले विज्ञापनों की नीति के बारे में ज़्यादा जानें.


गुमराह करने वाला विज्ञापन डिज़ाइन

इनका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है ऐसे विज्ञापन जिनसे उपयोगकर्ता को यह समझने में मुश्किल होती है कि वे किसी विज्ञापन से इंटरैक्ट कर रहे हैं. यहां इसके कुछ उदाहरण दिए गए हैं:

  • काम न करने वाले ऐसे एलिमेंट जो बटन, इनपुट फ़ील्ड या कई विकल्पों के तौर पर दिखते हों.
  • ऐसे आइकॉन या ऐरो जो किसी सुविधा का दावा करते हैं, लेकिन वह विज्ञापन में उपलब्ध नहीं होती.
  • सिस्टम की सूचनाएं या डायलॉग बॉक्स की नकल करने वाले डिज़ाइन.
  • विज्ञापन और लैंडिंग पेज/ऐप्लिकेशन के बीच में अंतर.
  • ऐसे विज्ञापन जो साफ़ तौर पर खुद को विज्ञापन के रूप में न दिखाएं.

यहां जाकर, गुमराह करने वाले विज्ञापन डिज़ाइन को रोकने के लिए बनी नीति के बारे में ज़्यादा जानें.


गुमराह करने वाला कॉन्टेंट

इनकी अनुमति नहीं है:

इनका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है दूसरों को धोखा देने, उनके साथ छल करने या उन्हें गुमराह करने वाला कॉन्टेंट इस्तेमाल करना

गुमराह करने वाले कॉन्टेंट की रोकथाम से जुड़ी नीति के बारे में ज़्यादा जानें.


झूठे दावे

इनकी अनुमति नहीं है:

इनका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है उपयोगकर्ता को लुभाने के लिए गलत दावे करना (भले ही यह दावा सच हो सकता हो) या फिर ऐसे दावे करना जिनमें न के बराबर सच्चाई हो, लेकिन उपयोगकर्ता को दावा सच लगे

झूठे दावों की रोकथाम से जुड़ी नीति के बारे में ज़्यादा जानें.


साफ़ संदर्भ न मिलना

इनकी अनुमति नहीं है:

इनका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है ऐसे प्रमोशन जो डेस्टिनेशन से जुड़े नहीं हैं

साफ़ संदर्भ न मिलना नीति के बारे में ज़्यादा जानें.


ऑफ़र जो अब मौजूद नहीं हैं

इनकी अनुमति नहीं है:

इनका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है विज्ञापन में, ऐसे प्रॉडक्ट, सेवाओं या प्रमोशनल ऑफ़र का वादा करना जो मौजूद नहीं हैं या डेस्टिनेशन पर आसानी से नहीं मिलते

ऑफ़र जो अब मौजूद नहीं हैं से जुड़ी नीति के बारे में ज़्यादा जानें.


क्या आपको मदद चाहिए?

अगर आपको हमारी नीतियों के बारे में कुछ पूछना है, तो नीति के दिशा-निर्देश और उदाहरण देखें या Google Ads सहायता टीम से संपर्क करें.

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?
false
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
2650624851669778656
true
खोज मदद केंद्र
true
true
true
true
true
true
73067
false
false
true
false