Google के सहायता केंद्र में दिए गए लेख, कई भाषाओं में अनुवाद किए गए हैं. हालांकि, अनुवाद की वजह से नीतियों के कॉन्टेंट में कोई बदलाव नहीं होता. नीतियों को लागू करने के लिए, आधिकारिक भाषा के तौर पर हम अंग्रेज़ी का इस्तेमाल करते हैं. इस लेख को किसी दूसरी भाषा में देखने के लिए, पेज के सबसे नीचे मौजूद भाषा के ड्रॉपडाउन मेन्यू का इस्तेमाल करें.
Display & Video 360 के उपयोगकर्ताओं को इस Google Ads नीति का पालन करना होगा. अन्य पाबंदियों के बारे में जानने के लिए, Display & Video 360 के सहायता केंद्र पर जाएं.
Google Ads, शराब से जुड़े स्थानीय कानूनों और इंडस्ट्री स्टैंडर्ड का पालन करता है. इसलिए, यह शराब या उससे मिलती-जुलती ड्रिंक के लिए कुछ विज्ञापनों को दिखाने की अनुमति नहीं देता. शराब से जुड़े कुछ विज्ञापनों को दिखाने की अनुमति तब दी जाती है, जब वे नीचे दी गई हमारी नीतियों के मुताबिक हों, नाबालिगों को टारगेट न करते हों, और सिर्फ़ उन देशों को टारगेट करते हों जहां शराब के विज्ञापन दिखाने की अनुमति मिली हुई है.
इस लेख में इन विषयों के बारे में बताया गया है
शराब का प्रमोशन करने वाले विज्ञापन
अगर विज्ञापनों में एक या एक से ज़्यादा शराब या उससे मिलते-जुलते पेय पदार्थ दिखाए गए हों और वे किसी ऐसे डेस्टिनेशन या ऐप्लिकेशन पर ले जाते हों जहां से शराब खरीदी जा सकती है, तो उन्हें शराब की बिक्री का प्रमोशन करने वाले विज्ञापन माना जाएगा.
शराब की बिक्री के लिए प्रमोशन करने वाले विज्ञापनों को तब ही अनुमति मिलती है, जब वे नाबालिगों के लिए न हों और सिर्फ़ उन देशों को टारगेट करते हों जहां इस तरह के विज्ञापन दिखाने की अनुमति है.
ऐसे विज्ञापन जिनमें तय प्रतिशत से कम मात्रा वाली शराब का प्रमोशन होता है, उन्हें तब ही अनुमति मिलती है जब वे नाबालिगों के लिए न हों और सिर्फ़ उन देशों को ही टारगेट करें जहां इस तरह के विज्ञापन दिखाने की अनुमति मिली है. साथ ही, विज्ञापनों के लैंडिंग पेजों पर साफ़तौर पर यह बताया जाना चाहिए कि पेय में शराब की कुल मात्रा (एबीवी) कितनी है.
अल्कोहल वाली ड्रिंक की ऑनलाइन बिक्री के लिए प्रमोशन करने वाले विज्ञापन, उन देशों में नहीं दिखाए जा सकते हैं जहां इस तरह के विज्ञापन दिखाने की अनुमति नहीं मिली है.
शराब का प्रमोशन करने वाले विज्ञापन के लिए बनी नीति के बारे में ज़्यादा जानें.
शराब की जानकारी देने वाले विज्ञापन
शराब की जानकारी देने वाले और उसके ब्रैंड का प्रमोशन करने वाले विज्ञापनों को दिखाने की अनुमति है. इन विज्ञापनों में, शराब पर फ़ोकस करने वाले या उनकी जानकारी देने वाले प्रमोशन भी शामिल हैं. हालांकि, ये विज्ञापन तब ही दिखाए जा सकते हैं, जब ये ऑनलाइन सेल (इंटरनेट से होने वाली बिक्री) की सुविधा न दें.
शराब की जानकारी देने वाले या उनके ब्रैंड का प्रमोशन करने वाले विज्ञापन, उन देशों में नहीं दिखाए जा सकते जहां ऐसे विज्ञापन दिखाने की अनुमति नहीं मिली है.
शराब की जानकारी देने वाले या उनके ब्रैंड का प्रमोशन करने वाले विज्ञापनों को तब ही अनुमति मिलती है, जब वे उन्हीं देशों को टारगेट करते हों जहां इस तरह के विज्ञापन दिखाने की अनुमति मिली है.
तय प्रतिशत से कम मात्रा वाली शराब की जानकारी देने वाले या उनके ब्रैंड का प्रमोशन करने वाले विज्ञापनों को तब ही अनुमति मिलती है, जब वे उन्हीं देशों को टारगेट करते हों जहां इस तरह के विज्ञापन दिखाने की अनुमति मिली हुई है. साथ ही, विज्ञापनों के लैंडिंग पेजों पर साफ़तौर पर यह बताया जाना चाहिए कि पेय में शराब की कुल मात्रा (एबीवी) कितनी है.
पोलैंड में, शराब की जानकारी देने वाले या उनके ब्रैंड का प्रमोशन करने वाले विज्ञापन, सिर्फ़ बीयर के लिए दिखाए जा सकते हैं. Google Ads के मुताबिक, विज्ञापन देने वाले उन लोगों या कंपनियों को विज्ञापन दिखाने के लिए आवेदन करना होगा जो पोलैंड में, शराब की जानकारी देने वाले विज्ञापन दिखाना चाहती हैं.
शराब की जानकारी देने वाले विज्ञापन के लिए बनी नीति के बारे में ज़्यादा जानें.
गैर-ज़िम्मेदाराना ढंग से शराब का प्रमोशन
Google Ads, शराब के हानिकारक या अवैध सेवन को बढ़ावा देने वाले कॉन्टेंट के प्रमोशन पर पाबंदी लगाता है. ऐसा कोई भी विज्ञापन अस्वीकार कर दिया जाएगा जो यह बताए कि शराब सेहत के लिए या सामाजिक तौर पर फ़ायदेमंद है, ड्राइविंग जैसी खतरनाक स्थितियों में शराब पीने को प्रमोट करे, नाबालिगों को शराब पीने के लिए उकसाए या बहुत ज़्यादा मात्रा में शराब पीने को प्रमोट करे.
इनकी अनुमति नहीं है:
टारगेट किए जा रहे किसी एक या इससे ज़्यादा देशों में, शराब पीने के लिए कानूनी तौर पर तय उम्र से छोटे लोगों को टारगेट करना
विज्ञापनों में यह बताना कि शराब पीने से सामाजिक, यौन, पेशेवर, बौद्धिक या शारीरिक स्थिति बेहतर हो सकती है
विज्ञापनों में यह बताना कि शराब पीना सेहत के लिए फ़ायदेमंद या किसी बीमारी के इलाज में कारगर है
बहुत ज़्यादा शराब पीने को अच्छी आदत के तौर पर दिखाने या लगातार शराब पीने या शराब पीने की प्रतियोगिता को दिखाने की अनुमति नहीं है
किसी भी तरह की मशीन को ऑपरेट करते समय या किसी भी तरह का वाहन चलाते समय लोगों को शराब पीते दिखाना
ऐसे किसी भी काम को करने के दौरान शराब का सेवन दिखाना जिसमें सतर्कता या कौशल की ज़रूरत हो
ग़ैर-ज़िम्मेदाराना ढंग से शराब के प्रमोशन की रोकथाम के लिए बनी नीति के बारे में ज़्यादा जानें.
शराब के लिए विज्ञापन दिखाना
Location specifics
शराब के विज्ञापनों के लिए देश से जुड़ी शर्तें सेक्शन में दी गई जानकारी पढ़ें, ताकि आपको यह पता चल सके कि शराब से जुड़े किस तरह के विज्ञापन कहां दिखाए जा सकते हैं और कहां नहीं.
- अगर आपका विज्ञापन कैंपेन सिर्फ़ उन देशों को टारगेट करता है जो इस सूची में शामिल नहीं हैं, तो आपके विज्ञापन को "अस्वीकार किया गया" लेबल दिया जाएगा और उसे दिखाया ही नहीं जाएगा.
- अगर आपका विज्ञापन कैंपेन, उन देशों को टारगेट करता है जहां इस तरह के विज्ञापन दिखाने की अनुमति है और उन देशों को भी टारगेट करता है जहां यह अनुमति नहीं है, तो आपके विज्ञापन को "मंज़ूरी दी गई (सीमित)" लेबल दिया जाएगा. ऐसे मामले में, आपके विज्ञापन उन देशों में दिखेंगे जहां इस तरह के विज्ञापन दिखाने की अनुमति हैं. वहीं, जिन देशों में अनुमति नहीं है वहां नहीं दिखेंगे.
विज्ञापन प्लैटफ़ॉर्म
शराब के विज्ञापन इन विज्ञापन प्लैटफ़ॉर्म पर दिखाए जा सकते हैं:
- Google Ads
- YouTube: अगर आपको अपने होम पेज, ब्रैंड चैनल या वीडियो पर उम्र से जुड़ी पाबंदी को लागू करना है, तो उम्र के हिसाब से की जाने वाली टारगेटिंग और विज्ञापनों के बारे में ज़्यादा जानें.
- AdMob
- Google Ad Manager में Ad Exchange
विज्ञापन नेटवर्क
शराब के विज्ञापन इन विज्ञापन नेटवर्क पर दिखाए जा सकते हैं:
- Google Search: शराब के विज्ञापन, Google और Google Search Network पर दिखाए जा सकते हैं. ध्यान दें कि ये विज्ञापन उन उपयोगकर्ताओं को नहीं दिखाए जाएंगे जिन्होंने सेफ़ सर्च की सुविधा चालू कर रखी है.
- Display Network: शराब के विज्ञापन कुछ चुनिंदा देशों में पार्टनर की प्रॉपर्टी पर दिखाए जा सकते हैं. हालांकि, ऐसा तब ही होता है, जब पार्टनर ने AdSense और AdMob पर, ऐसे कॉन्टेंट को दिखाने के लिए ऑप्ट-इन किया हो. AdSense की प्रतिबंधित संवेदनशील कैटगरी के बारे में ज़्यादा जानें.
- Google Ad Manager के लिए Ad Exchange का सेलर नेटवर्क: शराब के विज्ञापन, कुछ चुनिंदा देशों में पार्टनर की साइटों पर दिखाए जा सकते हैं. हालांकि, ऐसा तब ही होता है, जब पार्टनर ने ऐसे कॉन्टेंट को दिखाने के लिए ऑप्ट-इन किया हो. Authorized Buyers के लिए शराब के विज्ञापनों से जुड़ी नीति के बारे में ज़्यादा जानें.
विज्ञापन फ़ॉर्मैट
कौनसे विज्ञापन फ़ॉर्मैट स्वीकार किए जाएंगे, यह इस पर निर्भर करता है कि कौनसा प्लैटफ़ॉर्म इस्तेमाल किया जा रहा है, आपके विज्ञापन का स्टेटस क्या है, और किसी पब्लिशर या पार्टनर ने इस तरह के विज्ञापनों को दिखाने के लिए ऑप्ट-इन किया है या नहीं.
वे विज्ञापन फ़ॉर्मैट जो शराब के विज्ञापनों की अनुमति नहीं देते (इस तरह के और भी फ़ॉर्मैट हो सकते हैं):
- रिज़र्वेशन पर आधारित डिसप्ले विज्ञापन
- Google TV मास्टहेड विज्ञापन
शराब के विज्ञापनों के लिए देश से जुड़ी शर्तें
ऐसे देशों को टारगेट करने वाले विज्ञापन और कैंपेन अस्वीकार कर दिए जाएंगे जहां शराब की ऑनलाइन सेल (इंटरनेट से होने वाली बिक्री) और उनके ब्रैंड या शराब के बारे में जानकारी देने वाले विज्ञापन दिखाने की अनुमति नहीं है. इस तरह के विज्ञापन कहां दिखाए जा सकते हैं, इस बारे में ज़्यादा जानने के लिए शराब की जानकारी देने वाले विज्ञापनों के लिए देश से जुड़ी शर्तें और शराब का प्रमोशन करने वाले विज्ञापनों के लिए देश से जुड़ी शर्तें देखें.
