अमान्य ट्रैफ़िक की वजह से बंद किए गए खातों के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवालों के जवाब नीचे दिए गए हैं.
इस पेज पर इन विषयों के बारे में बताया गया है:
- खाता बंद किए जाने से जुड़े सवाल
- खाता वापस पाने और अपील करने से जुड़े सवाल
- फ़ाइनल पेमेंट से जुड़े सवाल
- अन्य AdSense पब्लिशर के खातों से जुड़े सवाल
खाता बंद किए जाने से जुड़े सवाल
मेरा खाता क्यों बंद किया गया?
हमारा मकसद अपने उपयोगकर्ताओं, विज्ञापन देने वाले लोगों या कंपनियों, और पब्लिशर को सुरक्षित रखना है. इसलिए, हम ऐसी जानकारी शेयर नहीं कर सकते जिसका इस्तेमाल अमान्य ट्रैफ़िक से हमारे प्लैटफ़ॉर्म को सुरक्षित रखने वाले सिस्टम को गच्चा देने के लिए किया जा सकता है. इसमें पब्लिशर के खातों से जुड़ी खास जानकारी भी शामिल है. हमारा सुझाव है कि आप अमान्य ट्रैफ़िक की वजह से AdSense खातों के बंद होने की आम वजहों के बारे में ज़्यादा जानें.
Google अमान्य ट्रैफ़िक के मामलों को बेहद गंभीरता से लेता है. इसके लिए, सभी क्लिक और इंप्रेशन की जांच करके पता लगाया जाता है कि कहीं उनका गलत इस्तेमाल तो नहीं हो रहा है. इनके गलत इस्तेमाल से, विज्ञापन देने वाले लोगों या कंपनियों की लागत या किसी पब्लिशर का मुनाफ़ा गलत तरीके से बढ़ जाता है. अगर हमें पता चलता है कि कोई AdSense खाता, अमान्य ट्रैफ़िक से हमारे प्लैटफ़ॉर्म को सुरक्षित रखने वाले सिस्टम और Google Ads के ज़रिए विज्ञापन देने वाले लोगों या कंपनियों को किसी तरह का जोखिम पहुंचा सकता है, तो हम विज्ञापन देने वाले लोगों या कंपनियों के हितों की रक्षा के लिए उस खाते को बंद कर सकते हैं.
हमारे नियमों और शर्तों में बताया गया है कि Google अपने विवेक से यह तय करता है कि अमान्य ट्रैफ़िक किसे माना जाएगा. ध्यान दें कि अमान्य ट्रैफ़िक की जांच में, Google न तो तीसरे पक्ष से मिले डेटा का विश्लेषण करता है और न ही उसकी पुष्टि करता है.
मेरा खाता इसलिए बंद किया गया, क्योंकि वह बंद किए गए किसी दूसरे खाते से जुड़ा था. क्या मुझे इस बारे में और जानकारी मिल सकती है?
अमान्य ट्रैफ़िक से जुड़ी जानकारी की तरह ही, पब्लिशर के खाते आपस में किस तरह से जुड़े हैं, यह जानकारी हम पब्लिशर के साथ शेयर नहीं कर सकते. हम सभी पब्लिशर के साथ यह सावधानी बरतते हैं, ताकि अमान्य ट्रैफ़िक से हमारे प्लैटफ़ॉर्म को सुरक्षित रखने वाला सिस्टम सुरक्षित रहे.
खाता वापस पाने और अपील करने से जुड़े सवाल
क्या अमान्य ट्रैफ़िक की वजह से बंद किए गए मेरे खाते को फिर से वापस लाया जा सकता है?
अगर आपको लगता है कि यह फ़ैसला किसी गड़बड़ी की वजह से लिया गया है, तो अमान्य गतिविधि से जुड़े हमारे अपील फ़ॉर्म का इस्तेमाल करके खाते को बंद करने के फ़ैसले के ख़िलाफ़ अपील करें. हम हर मामले की सही तरीके से समीक्षा कर सकें, इसके लिए कृपया हमें उससे जुड़ी गतिविधि के बारे में ज़्यादा से ज़्यादा जानकारी दें. साथ ही, आपको यह पुष्टि करनी होगी कि आपकी या उन लोगों की कार्रवाइयों या लापरवाही की वजह से अमान्य ट्रैफ़िक नहीं आया है जिनकी जिम्मेदारी आप पर है.
अमान्य ट्रैफ़िक से जुड़ी अपील को कैसे असरदार बनाया जा सकता है?
- अमान्य ट्रैफ़िक की वजह से AdSense खातों के बंद होने की आम वजहें देखें. क्या इनमें से कोई भी वजह आप पर या आपके कॉन्टेंट पर लागू होती है? क्या आपके दोस्तों ने आपके विज्ञापनों पर कई बार क्लिक किया था? क्या आपने कोई ऐसा ट्रैफ़िक खरीदा था, जिसकी वजह से अमान्य ट्रैफ़िक में बढ़ोतरी हुई? क्या आप आने वाले समय में अमान्य ट्रैफ़िक को रोकने के लिए, कॉन्टेंट और/या अपने तौर-तरीकों में बदलाव करने के लिए सहमत हैं?
- देखें कि आपकी डेस्कटॉप साइट, मोबाइल साइट, और/या मोबाइल ऐप्लिकेशन पर विज्ञापन कहां और किस तरह दिखते हैं. उपयोगकर्ता आपकी साइट या ऐप्लिकेशन पर किस तरह नेविगेट करते हैं, इस बात को ध्यान में रखते हुए यह देखें कि कहीं विज्ञापन को किसी ऐसी जगह पर तो नहीं दिखाया गया है जहां उपयोगकर्ता के उन पर अनजाने में क्लिक करने की संभावना ज़्यादा है.
- अपील फ़ॉर्म में, बंद किए गए Google AdSense खाते का ईमेल पता डालें. इससे हमें आपके खाते का पता लगाने और आपकी अपील पर जल्द कार्रवाई करने में मदद मिलेगी.
- हमें बताएं कि आपने किस तरह के बदलाव करने का फ़ैसला लिया है. ऐसा दोबारा न हो, यह पक्का करने के लिए आपने कौनसे सिस्टम या तरीके अपनाए हैं? उदाहरण के लिए, हमें बताएं कि आपने विज्ञापन दिखाने के तरीके में कौनसे बदलाव किए हैं और अपने ट्रैफ़िक सोर्स का आकलन करने जैसे कामों को कैसे किया है.
मेरा खाता वापस चालू कर दिया गया है. इसके बावजूद, मेरी साइटों, ऐप्लिकेशन या वीडियो पर विज्ञापन क्यों नहीं दिख रहे हैं?
आपका AdSense खाता फिर से चालू होने के बाद, हमारे सर्वर में जानकारी अपडेट होने और विज्ञापन दिखाने की सुविधा फिर से शुरू होने में 48 घंटे तक का समय लग सकता है. इस दौरान, हमारे साथ बने रहने के लिए धन्यवाद.
अगर आप YouTube पब्लिशर हैं, तो आपको अपने YouTube चैनल को अपने AdSense खाते से फिर से लिंक करना होगा. इसका तरीका जानने के लिए, यह लेख पढ़ें: पेमेंट पाने के लिए AdSense खाता सेट अप करना.
मेरी अपील अस्वीकार कर दी गई है. क्या मुझे प्रोग्राम में फिर से शामिल होने या नया खाता खोलने का विकल्प मिलेगा?
नहीं. अमान्य ट्रैफ़िक की वजह से जिन पब्लिशर के खाते बंद किए गए हैं उन्हें AdSense का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं है. इसलिए, हो सकता है कि आप नया खाता न बना पाएं.
Google किसी भी खाते को बंद करने का अधिकार सुरक्षित रखता है. ऐसा वह किसी भी वजह से कर सकता है, जैसे कि किसी सोर्स से अमान्य ट्रैफ़िक मिलना.
फ़ाइनल पेमेंट से जुड़े सवाल
क्या अब भी मुझे AdSense से हुई कमाई के पैसे मिलेंगे?
जिन पब्लिशर का खाता अमान्य ट्रैफ़िक और/या हमारी नीतियों का उल्लंघन करने की वजह से बंद किया गया है, हो सकता है कि उन्हें फ़ाइनल पेमेंट के तौर पर रेवेन्यू का कुछ हिस्सा मिले. यह वह हिस्सा होगा जिसकी पहचान अमान्य ट्रैफ़िक से मिले रेवेन्यू के तौर पर न की गई हो. खाता बंद होने पर, फ़ाइनल पेमेंट का हिसाब लगाने के लिए, 30 दिनों तक पेमेंट पर रोक लगा दी जाती है (जहां लागू हो). इस 30 दिन की अवधि के बाद, कृपया बाकी बचे पैसे (अगर कुछ हों) देखने के लिए अपने AdSense में साइन इन करें और वहां बताई गई प्रोसेस पूरी करें. अमान्य ट्रैफ़िक और/या पब्लिशर से जुड़ी नीति के उल्लंघन की वजह से, आपके फ़ाइनल पेमेंट में से कटौती की जाएगी. जहां ज़रूरी और संभव होगा, काटे गए इन पैसों को विज्ञापन देने वाले उन लोगों या कंपनियों को रिफ़ंड कर दिया जाएगा जिन पर अमान्य ट्रैफ़िक या नीति के उल्लंघन का असर हुआ है.
मुझे अभी-अभी अपना पिन मिला है. मुझे क्या करना चाहिए?
फ़ाइनल पेमेंट पाने के लिए, यह ज़रूरी है कि आपने अपनी निजी जानकारी की पुष्टि की हो. अगर आपने अब तक ऐसा नहीं किया है, तो पेमेंट के पते की पुष्टि करने के लिए पिन डालें.
क्या मुझे दी गई पेमेंट के लिए अब भी टैक्स के फ़ॉर्म भेजे जाएंगे?
अगर हमने आपको पहले भी कभी कोई पेमेंट भेजा है या आपके खाते का कुछ पेमेंट आपको नहीं दिया है, तो ज़रूरत पड़ने पर आपको अब भी टैक्स फ़ॉर्म भेजा जाएगा. AdSense से हुई आय पर लगने वाले टैक्स भरने के बारे में ज़्यादा जानें.
अन्य AdSense पब्लिशर के खातों से जुड़े सवाल
मुझे एक अन्य AdSense पब्लिशर को अपनी साइट पर विज्ञापन दिखाने की अनुमति देनी है. क्या ऐसा करने पर, उन्हें खाते से जुड़ी कोई परेशानी होगी? क्या मेरी साइट भी बंद कर दी जाएगी?
AdSense पब्लिशर, हमारी AdSense program की नीतियों और नियमों और शर्तों का पालन करने वाली किसी भी साइट पर अपने विज्ञापन दिखा सकते हैं. पब्लिशर के खाते का स्टेटस और किसी साइट पर हमारी नीतियों का पालन किए जाने से जुड़ा स्टेटस, अलग-अलग हो सकता है. हालांकि, अगर हमें लगता है कि उस दूसरे पब्लिशर खाते से, Google Ads के ज़रिए विज्ञापन देने वाले लोगों या कंपनियों को किसी तरह का जोखिम हो सकता है, तो हम उनके हितों की रक्षा के लिए उस पब्लिशर के खाते को बंद कर सकते हैं.
अगर मेरी जान-पहचान का कोई व्यक्ति AdSense खाता बनाता है, तो क्या उसका खाता भी बंद कर दिया जाएगा?
अगर हमें पता चलता है कि आपकी जान-पहचान वाले पब्लिशर का खाता, अमान्य ट्रैफ़िक से हमारे प्लैटफ़ॉर्म को सुरक्षित रखने वाले सिस्टम और Google Ads के ज़रिए विज्ञापन देने वाले लोगों या कंपनियों को किसी तरह का जोखिम पहुंचा सकता है, तो हम विज्ञापन देने वाले लोगों या कंपनियों के हितों की रक्षा के लिए उस खाते को बंद कर सकते हैं.