इस लेख में, AdMob में शामिल होने के दौरान आने वाली आम समस्याओं के बारे में बताया गया है. Google Mobile Ads SDK से मिलने वाली जानकारी की ध्यान से समीक्षा करें, ताकि आपको यह पता चल सके कि आपको क्या समस्या हो रही है.
समस्या हल करने के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, यहां दी गई सूची में से आपको मिले गड़बड़ी के मैसेज पर क्लिक करें.
आपको गड़बड़ी का क्या मैसेज मिला?
- खाते को अभी तक मंज़ूरी नहीं मिली है
- AdMob खाते को मंज़ूरी नहीं मिली
- ऐप्लिकेशन को अभी तक मंज़ूरी नहीं मिली है
- विज्ञापन दिखाने का अनुरोध, साइज़ से जुड़ी शर्तों को पूरा नहीं करता है
- विज्ञापन दिखाने का अनुरोध, डिवाइस प्लैटफ़ॉर्म से मैच नहीं करता
- विज्ञापन यूनिट, फ़ॉर्मैट से मैच नहीं करती
- ऐसेट, ImageView का इस्तेमाल करती है, MediaView का नहीं
- फ़्रीक्वेंसी कैपिंग की तय सीमा पूरी हो गई है
- नेटिव विज्ञापन दिखाने का अनुरोध मान्य नहीं है
- कोई भी विज्ञापन, ईसीपीएम के लिए तय सबसे कम रकम पर नहीं दिखाया जा सकता है
- पब्लिशर का डेटा नहीं मिला
- वीडियो विज्ञापन दिखाने का अनुरोध मान्य नहीं है
खाते को अभी तक मंज़ूरी नहीं मिली है
इसका क्या मतलब है:
आपके खाते को अभी तक मंज़ूरी नहीं मिली है. AdMob में पहली बार साइन अप करने पर, आपके खाते की समीक्षा की जाती है. इसके बाद ही उसे मंज़ूरी दी जाती है. आम तौर पर, इस प्रक्रिया में 24 घंटे लगते हैं. हालांकि, कुछ मामलों में दो हफ़्ते भी लग सकते हैं.
आपको क्या करना होगा:
कुछ समय बाद फिर से देखें. इस बीच, यह पक्का करें कि आप AdMob की नीतियों और पाबंदियों का पालन कर रहे हैं. अगर आपके खाते को AdMob से मंज़ूरी नहीं मिलती है, तो आपको ईमेल से इसकी सूचना दी जाएगी.
AdMob खाते को मंज़ूरी नहीं मिली
इसका क्या मतलब है:
आपके AdMob खाते के आवेदन की समीक्षा कर ली गई है. हालांकि, इसे मंज़ूरी नहीं मिली है. अगर आपके खाते को AdMob से मंज़ूरी नहीं मिलती है, तो आपको ईमेल से इसकी सूचना दी जाएगी.
ऐसा तब होता है, जब खाते का सेटअप या इससे जुड़े ऐप्लिकेशन, AdMob की नीतियों और पाबंदियों का उल्लंघन करते हैं. इसके अलावा, ऐसा तब भी होता है, जब खाते की जानकारी अधूरी हो या उसकी पुष्टि नहीं की जा सकती हो.
आपको क्या करना होगा:
अगर किसी AdMob खाते को मंज़ूरी नहीं मिली है, तो मुख्य मकसद समस्या का पता लगाना और उसे ठीक करना है. सुझाई गई कार्रवाइयों की खास जानकारी यहां दी गई है:
- अपना ईमेल देखें: AdMob से मिला "आपके आवेदन की स्थिति" विषय वाला ईमेल देखें. इसमें बताया गया है कि आपके खाते को मंज़ूरी क्यों नहीं मिली.
- डुप्लीकेट खाते बंद क: Google, हर पब्लिशर को सिर्फ़ एक खाता इस्तेमाल करने की अनुमति देता है. अगर आपके पास कोई दूसरा खाता है, तो आपको उसे बंद करना होगा. इसके बाद ही, नए खाते को मंज़ूरी दी जा सकती है.
- अपनी जानकारी की पुष्टि करें: पक्का करें कि आपकी जानकारी, पेमेंट का पता, और फ़ोन नंबर सही हों और आपके आधिकारिक दस्तावेज़ों से मेल खाते हों.
- नीति केंद्र पर जाएं: AdMob में साइन इन करके नीति केंद्र पर जाएं. यहां आपको यह जानकारी मिलेगी कि आपके खाते या ऐप्लिकेशन से, किन नीतियों का उल्लंघन हो रहा है.
- समस्याएं हल करके खाते को फिर से सबमिट करें: ईमेल और नीति केंद्र में बताई गई समस्याओं को हल करने के बाद, अपने खाते को समीक्षा के लिए फिर से सबमिट करें.
ध्यान दें: कृपया ईमेल और नीति केंद्र में बताई गई समस्याओं को हल करने के बाद ही, अपने खाते को समीक्षा के लिए सबमिट करें.
ऐप्लिकेशन को अभी तक मंज़ूरी नहीं मिली है
इसका क्या मतलब है:
आपके ऐप्लिकेशन को अभी तक मंज़ूरी नहीं मिली है. AdMob में किसी नए ऐप्लिकेशन को सेट अप करने पर, उस पर पूरी तरह से विज्ञापन तभी दिखाए जा सकते हैं, जब उसकी समीक्षा हो चुकी हो और उसे मंज़ूरी मिल गई हो.
आपको क्या करना होगा:
आपके ऐप्लिकेशन की समीक्षा करने और उसे मंज़ूरी देने से पहले, आपके ऐप्लिकेशन को 'ऐप्लिकेशन पूरी तरह तैयार है या नहीं' से जुड़ी ज़रूरी शर्तें पूरी करनी होंगी.
विज्ञापन दिखाने का अनुरोध, साइज़ से जुड़ी शर्तों को पूरा नहीं करता है
इसका मतलब क्या है:
विज्ञापन दिखाने का अनुरोध, इस विज्ञापन यूनिट के लिए विज्ञापन फ़ॉर्मैट के साइज़ से जुड़ी शर्तों को पूरा नहीं करता है.
आपको क्या करना होगा:
अपनी विज्ञापन यूनिट के लिए, विज्ञापन फ़ॉर्मैट के साइज़ से जुड़ी ज़रूरी शर्तों की समीक्षा करें. विज्ञापन दिखाने के अनुरोध के पैरामीटर की पुष्टि करके उन्हें अपडेट करें. इसके बाद, फिर से कोशिश करें.
विज्ञापन दिखाने का अनुरोध, डिवाइस प्लैटफ़ॉर्म से मैच नहीं करता
इसका क्या मतलब है:
विज्ञापन दिखाने के अनुरोध में बताया गया ऑपरेटिंग सिस्टम (ओएस) प्लैटफ़ॉर्म, डिवाइस प्लैटफ़ॉर्म से मैच नहीं करता है. उदाहरण के लिए, विज्ञापन दिखाने के अनुरोध में Android बताया गया है, लेकिन डिवाइस iOS है.
आपको क्या करना होगा:
पक्का करें कि आपका एसडीके टूल और डिवाइस प्लैटफ़ॉर्म एक-दूसरे से मैच करते हों.
विज्ञापन यूनिट, फ़ॉर्मैट से मैच नहीं करती
इसका क्या मतलब है:
आपके चुने हुए विज्ञापन फ़ॉर्मैट के लिए, विज्ञापन यूनिट आईडी मान्य नहीं है.
आपको क्या करना होगा:
अपने विज्ञापन यूनिट आईडी की जांच करके पक्का करें कि उसे सही फ़ॉर्मैट में बनाया गया हो. इसके बाद, फिर से कोशिश करें.
आपको विज्ञापन यूनिट को एक खास फ़ॉर्मैट के लिए बनाना होगा. विज्ञापन यूनिट, विज्ञापन फ़ॉर्मैट, और विज्ञापन के प्रकारों के बारे में ज़्यादा जानें.
ऐसेट, ImageView का इस्तेमाल करती है, MediaView का नहीं
इसका मतलब क्या है:
आपके नेटिव विज्ञापन में, मुख्य इमेज ऐसेट को रेंडर करने के लिए ImageView का गलत तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है. नेटिव विज्ञापनों में MediaView का इस्तेमाल किया जाना चाहिए, ImageView का नहीं.
आपको क्या करना होगा:
अपनी इमेज ऐसेट सेटिंग को अपडेट करें. इसके बाद, फिर से कोशिश करें. नेटिव विज्ञापनों (Android, iOS) के लिए, MediaView के बारे में ज़्यादा जानें.
फ़्रीक्वेंसी कैपिंग की तय सीमा पूरी हो गई है
इसका मतलब क्या है:
इस विज्ञापन यूनिट के लिए, एक फ़्रीक्वेंसी कैप सेट की गई है. इसका मतलब है कि यह विज्ञापन यूनिट, किसी उपयोगकर्ता को दिखाए जाने वाले विज्ञापनों की संख्या को सीमित करती है.
आपको क्या करना होगा:
इसे ठीक करने के लिए, AdMob में विज्ञापन यूनिट की फ़्रीक्वेंसी कैप सेटिंग अपडेट करें. अगर आपकी टारगेटिंग सेटिंग का दायरा बहुत छोटा है, तो उसे बढ़ाएं. इससे फ़्रीक्वेंसी कैप तक जल्दी पहुंचने में मदद मिल सकती है. इसके बाद, फिर से कोशिश करें.
नेटिव विज्ञापन दिखाने का अनुरोध मान्य नहीं है
इसका क्या मतलब है:
नेटिव विज्ञापन दिखाने का अनुरोध मान्य नहीं है.
आपको क्या करना होगा:
पक्का करें कि आपने नेटिव टेंप्लेट (Android, iOS) लागू करने के निर्देशों का सही से पालन किया हो. इसके बाद, फिर से कोशिश करें. साथ ही, यह भी पक्का करें कि आपका नेटिव विज्ञापन, नीति के दिशा-निर्देशों के मुताबिक हो.
कोई भी विज्ञापन, ईसीपीएम के लिए तय सबसे कम रकम पर नहीं दिखाया जा सकता है
इसका मतलब क्या है:
हम विज्ञापन दिखाने का अनुरोध नहीं कर सकते, क्योंकि कोई भी विज्ञापन, विज्ञापन यूनिट के लिए ईसीपीएम के लिए तय सबसे कम रकम की शर्तों को पूरा नहीं करता है.
आपको क्या करना होगा:
AdMob में ईसीपीएम के लिए तय सबसे कम रकम को और भी कम पर सेट करने के बारे में सोचें.
पब्लिशर का डेटा नहीं मिला
इसका क्या मतलब है:
इस विज्ञापन यूनिट का पब्लिशर डेटा नहीं मिल सकता. अगर आपने हाल ही में विज्ञापन यूनिट जोड़ी है, तो ध्यान रखें कि विज्ञापनों को दिखने में कुछ समय लग सकता है.
आपको क्या करना होगा:
नई विज्ञापन यूनिट जोड़ने के लिए, एक घंटे तक इंतज़ार करें. अगर विज्ञापन यूनिट जोड़े हुए एक घंटे से ज़्यादा समय हो चुका है, तो:
- देखें कि विज्ञापन यूनिट का कोड सही हो
- खाते की गड़बड़ियों की जांच करें. जैसे, बिलिंग की अधूरी जानकारी या सेट अप से जुड़ी अन्य समस्याएं
- नीति केंद्र में जाकर, नीति से जुड़ी समस्याओं का समाधान करें
वीडियो विज्ञापन दिखाने का अनुरोध मान्य नहीं है
इसका क्या मतलब है:
वीडियो विज्ञापन दिखाने का अनुरोध मान्य नहीं है. इसकी वजह, वीडियो की अमान्य अवधि या विज्ञापन टाइप के अमान्य पैरामीटर हो सकते हैं.
आपको क्या करना होगा:
पक्का करें कि आपके विज्ञापन में, लागू दिशा-निर्देशों (Android, iOS, Unity) का पालन किया जा रहा हो. इसके बाद, फिर से कोशिश करें.