सूचना

नए "मेरा AdMob पेज" की मदद से आपको अपने ऐप्लिकेशन के हिसाब से सुधार के सही सुझाव मिलेंगे और आप अपने खाते को बेहतर तरीके से मैनेज कर पाएंगे. साथ ही, आपको इस पेज से सभी ज़रूरी सेट अप पूरे करने में भी मदद मिलेगी.

शुरू करना

टेस्ट डिवाइस सेट अप करना

इस लेख में, टेस्ट के लिए डिवाइस सेट अप करने का तरीका बताया गया है. इससे प्रोडक्शन विज्ञापनों को सुरक्षित तरीके से टेस्ट किया जा सकता है. साथ ही, विज्ञापन लागू करने वाले अपने कोड की पुष्टि की जा सकती है.

इस पेज पर इन विषयों के बारे में बताया गया है 

टेस्ट डिवाइस सेट अप करके, आप सुरक्षित तरीके से प्रोडक्शन विज्ञापनों को टेस्ट कर सकते हैं. साथ ही, अमान्य ट्रैफ़िक से जुड़ी AdMob की नीति का उल्लंघन किए बिना, विज्ञापन लागू करने वाले अपने कोड की पुष्टि कर सकते हैं. 

जब आप अपने Android या iOS डिवाइस को टेस्ट डिवाइस के तौर पर कॉन्फ़िगर करते हैं, तो AdMob नेटवर्क आपके डिवाइस पर टेस्ट मोड में प्रोडक्शन विज्ञापन भेजता है. प्रोडक्शन विज्ञापन भेजने के लिए AdMob नेटवर्क, उन विज्ञापन यूनिट आईडी का इस्तेमाल करता है जिन्हें आपने AdMob खाते में बनाया है. 

ध्यान दें: अगर आपने अब तक कोई विज्ञापन यूनिट नहीं बनाई है, तो आप डेमो विज्ञापन का इस्तेमाल करके यह जांच कर सकते हैं कि विज्ञापन लागू है या नहीं. डेमो विज्ञापन और टेस्ट डिवाइस में क्या अंतर है, इस बारे में ज़्यादा जानें. 

AdMob मीडिएशन के साथ टेस्ट डिवाइसों का इस्तेमाल करना

अगर आप AdMob मीडिएशन का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो टेस्ट मोड सिर्फ़ AdMob नेटवर्क से दिखाए जाने वाले विज्ञापनों पर लागू होगा, अन्य नेटवर्क से दिखाए जाने वाले विज्ञापनों पर नहीं. 

यह पक्का करें कि आपने निर्देश दिए हों कि आपके तीसरे पक्ष के विज्ञापन स्रोत, टेस्ट मोड में विज्ञापन दिखाएंगे. अगर आप तीसरे पक्ष के विज्ञापन स्रोत से मिलने वाले लाइव विज्ञापनों पर क्लिक करते हैं, तो यह नीति का उल्लंघन हो सकता है.

तीसरे पक्ष के विज्ञापन स्रोतों के लिए, टेस्ट करने का तरीका Android, iOS, और Unity के लिए Google Developers पर उपलब्ध है.

टेस्ट डिवाइस जोड़ना

  1. https://admob.google.com पर जाकर, अपने AdMob खाते में साइन इन करें.
  2. साइडबार में सेटिंग पर क्लिक करें.
  3. टेस्ट डिवाइस पर क्लिक करें.
  4. टेस्ट डिवाइस जोड़ें पर क्लिक करें.  
    ध्यान दें: आप ज़्यादा से ज़्यादा 250 टेस्ट डिवाइस जोड़ सकते हैं.
  5. डिवाइस का नाम डालें. ऐसा नाम डालें जो AdMob खाते में आपके डिवाइस को तुरंत पहचानने में मदद करे.
    ध्यान दें: डिवाइस का नाम उन सभी लोगों को दिखेगा जिनके पास आपके AdMob खाते का ऐक्सेस है. 
  6. अपने डिवाइस का प्लैटफ़ॉर्म चुनें.
  7. अपना विज्ञापन आईडी/IDFA डालें. अपना विज्ञापन आईडी/IDFA ढूंढने का तरीका जानें. 
  8. विज्ञापन जांचने वाले टूल को चालू करने के लिए, किसी जेस्चर को चुनें:
    1. कोई जेस्चर नहीं. अगर आप कोई जेस्चर नहीं चुनते हैं, तब भी आप एपीआई कॉल से विज्ञापन जांचने वाले टूल को चालू कर सकते हैं. विज्ञापन जांचने वाले टूल के बारे में ज़्यादा जानें. 
    2. हिलना
    3. दो बार फ़्लिक करना 
  9. सेव करें पर क्लिक करें.
ध्यान दें: जो विज्ञापन टेस्ट मोड में होते हैं उन्हें ऐप्लिकेशन में दिखने में एक घंटा लग सकता है. कुछ मामलों में टेस्ट विज्ञापन को ऐप्लिकेशन में दिखने में 24 घंटे भी लग सकते हैं.

मोबाइल विज्ञापन SDK टूल अनुरोध कॉन्फ़िगरेशन का इस्तेमाल करके, आप अपने ऐप्लिकेशन में टेस्ट डिवाइस भी जोड़ सकते हैं. Android, iOS, और Unity के लिए Google Developers पर निर्देश देखें.

टेस्ट डिवाइस में बदलाव करना

  1. https://admob.google.com पर जाकर, अपने AdMob खाते में साइन इन करें.
  2. साइडबार में सेटिंग पर क्लिक करें.
  3. टेस्ट डिवाइस पर क्लिक करें.
  4. उस टेस्ट डिवाइस के नाम पर क्लिक करें जिसमें आपको बदलाव करना है.
  5. डिवाइस का नाम बदला जा सकता है. ऐसे नाम का इस्तेमाल करें जिससे आपको AdMob खाते में अपने डिवाइसों को तुरंत पहचानने में मदद मिले.
    ध्यान दें: डिवाइस का नाम उन सभी लोगों को दिखेगा जिनके पास आपके AdMob खाते का ऐक्सेस है
  6. उस जेस्चर (हाव-भाव) को बदलें जिसका इस्तेमाल विज्ञापन जांचने वाले टूल को चालू करने के लिए करना है. विज्ञापन जांचने वाले टूल के बारे में ज़्यादा जानें.
  7. सेव करें और बंद करें पर क्लिक करें.

टेस्ट डिवाइस हटाना

टेस्ट डिवाइस हटाने का मतलब है कि AdMob नेटवर्क डिवाइस पर, लाइव विज्ञापन दिखने लगेंगे. ध्यान दें कि लाइव विज्ञापनों पर क्लिक करने से अमान्य ट्रैफ़िक को रोकने वाली नीति का उल्लंघन हो सकता है.

  1. https://admob.google.com पर जाकर, अपने AdMob खाते में साइन इन करें.
  2. साइडबार में सेटिंग पर क्लिक करें.
  3. टेस्ट डिवाइस पर क्लिक करें.
  4. वह डिवाइस चुनें जिसे आप हटाना चाहते हैं. 
  5. हटाएं पर क्लिक करें.  
  6. पुष्टि करने वाले डायलॉग में हटाएं पर क्लिक करें.
ध्यान दें: टेस्ट मोड से विज्ञापन हटाने में एक घंटा लग सकता है. कुछ मामलों में, टेस्ट विज्ञापनों को ऐप्लिकेशन से हटाने में 24 घंटे भी लग सकते हैं.

अपना विज्ञापन आईडी/IDFA ढूंढना

अपने डिवाइस को टेस्ट डिवाइस के रूप में कॉन्फ़िगर करने के लिए, अपने AdMob खाते में इस्तेमाल करने के लिए कोई आईडी ढूंढने के कई तरीके हैं. ध्यान दें कि Android डिवाइस, विज्ञापन आईडी और iOS डिवाइस, IDFA का इस्तेमाल करते हैं. 

Android

Android डिवाइस पर, डिवाइस सेटिंग में आप अपना विज्ञापन आईडी देख सकते हैं. सेटिंग पर जाएं, Google पर क्लिक करें और फिर विज्ञापन पर क्लिक करें:

Android डिवाइस आईडी की लोकेशन दिखाने वाली इमेज.

आप विज्ञापन आईडी को प्रोग्रामैटिक तरीके से भी ढूंढ सकते हैं. ऐसा विज्ञापन आईडी पाने का तरीका जानें जिसे उपयोगकर्ता रीसेट कर सके

iOS

फ़िलहाल, Apple डिफ़ॉल्ट रूप से iOS डिवाइस पर IDFA नहीं दिखाता. हालांकि, तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल करके इसे वापस पाया जा सकता है. App Store पर ऐसे ऐप्लिकेशन खोजें जिनके ज़रिए आप विज्ञापन आईडी फिर से पा सकते हैं या प्रोग्रामैटिक तौर पर अपना IDFA ढूंढें.

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?
true
आज ही, आपकी ज़रूरत के हिसाब से बनाई गई सलाह पाएं और अपना रेवेन्यू बढ़ाएं!

ऐप्लिकेशन से मिलने वाले अपने रेवेन्यू को बढ़ाने से जुड़े सुझाव देखने के लिए, 'AdMob के लिए ऑप्टिमाइज़ेशन से जुड़ी सलाह' पेज पर जाएं.

अभी अनलॉक करें

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
18297472975635956521
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
73175
false
false
false
false
false