सीज़न के अगले बड़े इवेंट के लिए अपने ऐप्लिकेशन को तैयार करें. इस चेकलिस्ट को देखें और पक्का करें कि आपका ऐप्लिकेशन और आपका खाता इस्तेमाल के लिए तैयार हो.
पहला चरण: अपने उपयोगकर्ताओं के बारे में जानें
दुनिया भर के अलग-अलग इलाकों में मनाई जाने वाली छुट्टियों का समय अलग-अलग होता है और उन्हें मनाने के अंदाज़ और तौर-तरीके भी अलग होते हैं. अपने उपयोगकर्ताओं के बारे में जानें, ताकि यह पता चल सके कि आपके ऐप्लिकेशन के लिए कौनसे त्योहार या इवेंट सबसे ज़्यादा मायने रखते हैं. डेटा ऐनलिटिक्स टूल की मदद से, अपने ट्रैफ़िक सोर्स के बारे में ज़्यादा जानकारी पाई जा सकती है. इस जानकारी का इस्तेमाल करके, अपने ऐप्लिकेशन को ज़्यादा से ज़्यादा उपयोगकर्ताओं तक पहुंचाएं और अपना रेवेन्यू बढ़ाएं:
- AdMob की रिपोर्ट: AdMob में सेव की गई रिपोर्ट बनाने और "देश" जैसे डाइमेंशन जोड़ने का विकल्प होता है. इससे आपको अपनी आय और अन्य अहम मेट्रिक का ब्रेकडाउन मिलता है.
- Google Analytics for Firebase का इस्तेमाल करें: यह AdMob के साथ इंटिग्रेट की गई ऐसी सुविधा है जिससे मोबाइल से जुड़े हर तरह के आंकड़े मिल सकते हैं. यह बिना किसी शुल्क के उपलब्ध है. Firebase आपके डैशबोर्ड में ऑडियंस रिपोर्ट दिखाता है. इसमें आपके उपयोगकर्ताओं की जगह की जानकारी होती है. Firebase का इस्तेमाल, आपके ऐप्लिकेशन और AdMob खाते में विज्ञापन प्लेसमेंट, न्यूनतम मूल्य, कई अन्य सुविधाओं, और सेटिंग को टेस्ट करने के लिए भी किया जा सकता है.
दूसरा चरण: अपने ऐप्लिकेशन में छुट्टियों या इवेंट की थीम वाले आइकॉन जोड़ें
अपने उपयोगकर्ताओं को बेहतर अनुभव देने के लिए, ऐप्लिकेशन को त्योहार के रंग में रंग दें.
जो त्योहार आपकी ऑडियंस के लिए खास हैं उनके हिसाब से छुट्टियों की थीम पर आधारित ये चीज़ें लॉन्च करें:
- बैकग्राउंड और डिज़ाइन: उपयोगकर्ताओं को दीपावली की थीम वाला ऐप बैकग्राउंड या ऐप्लिकेशन लोड होते समय स्क्रीन पर बर्फ़ गिरने के नज़ारे पसंद आ सकते हैं.
- ऐप्लिकेशन की सुविधाएं: थीम आधारित सुविधाओं को शामिल करना. जैसे, ऐप्लिकेशन में लोगों की दिलचस्पी बढ़ाने के लिए, अपने कुकिंग ऐप्लिकेशन में क्रिसमस के मौके पर बनाई जाने वाली नई रेसिपी शामिल करना या गेमिंग ऐप्लिकेशन के लिए नए बोनस, कॉइन, टूल या थीम से जुड़े हथियार शामिल करना.
- गेम के लेवल या किरदार: अगर आप गेम डेवलपर हैं, तो ऐप्लिकेशन में त्योहार से जुड़े नए लेवल या किरदार जोड़कर भी उपयोगकर्ताओं की दिलचस्पी बढ़ाई जा सकती है.
-
ऐप्लिकेशन: छुट्टियों के दौरान उपयोगकर्ताओं की बढ़ती ज़रूरतों को पूरा करने के लिए, नए ऐप्लिकेशन लॉन्च करना भी बेहतर विकल्प हो सकता है.
त्योहार वाले आइकॉन की मदद से, नए उपयोगकर्ताओं का ध्यान खींचें.
नए ऐप्लिकेशन खोजते समय, लोगों को सबसे पहले आपका आइकॉन दिखता है. अगर आपका आइकॉन उनका ध्यान नहीं खींच पाता है, तो ऐप डाउनलोड करने की संभावना कम हो जाती है. त्योहार के हिसाब से अपने ऐप्लिकेशन को अपडेट करें:
- छुट्टियों के हिसाब से ऐप्लिकेशन आइकॉन डिज़ाइन करें. जैसे, क्रिसमस की थीम वाले आइकॉन
- सबसे अच्छे ऐप्लिकेशन आइकॉन की पहचान करने के लिए, 'ऐप स्टोर पेज की परफ़ॉर्मेंस की जांच' सेक्शन का इस्तेमाल करके अलग-अलग ऐप्लिकेशन आइकॉन टेस्ट करें (Google Play)
तीसरा चरण: अपने AdMob खाते को ऑप्टिमाइज़ करें
रेवेन्यू मिलने के अवसर हाथ से न जाने दें. अपने सेटअप की समीक्षा करने के लिए, Google AdMob खाते में समय-समय पर लॉग इन करें:
- अपने खाते का ज़्यादा से ज़्यादा फ़ायदा पाने के लिए, AdMob के लिए ऑप्टिमाइज़ेशन से जुड़े सुझाव देखें
- ज़रूरत के मुताबिक ऑप्टिमाइज़ेशन से जुड़े सुझाव पाने के लिए साइन अप करें
- अपने ऐप्लिकेशन और उपयोगकर्ताओं के बारे में अहम जानकारी पाने के लिए, Google AdMob की रिपोर्ट और Firebase का इस्तेमाल करें
- सीज़न से पहले, अलग-अलग विज्ञापन प्लेसमेंट, फ़ॉर्मैट, और साइज़ की जांच करने के लिए, A/B टेस्टिंग की मदद से Firebase रिमोट कॉन्फ़िगरेशन एक्सपेरिमेंट का इस्तेमाल करें
चौथा चरण: यूनिवर्सल ऐप्लिकेशन कैंपेन की मदद से अपने ऐप्लिकेशन की पहुंच बढ़ाएं
Google Ads के यूनिवर्सल ऐप्लिकेशन कैंपेन की मदद से अपने ऐप्लिकेशन के लिए ज़्यादा उपयोगकर्ता ढूंढे जा सकते हैं. ज़्यादा उपयोगकर्ता होने का मतलब है, AdMob से कमाई करने के ज़्यादा अवसर.
यूनिवर्सल ऐप्लिकेशन कैंपेन (यूएसी), इंस्टॉल की संख्या बढ़ाने के लिए मशीन लर्निंग का इस्तेमाल करते हैं. Google Ads खाता सेट अप करते समय बस अपना लक्ष्य, 'इंस्टॉल' या 'ऐप्लिकेशन में हुई गतिविधि' सेट करें. जैसे-जैसे यूएसी ज़्यादा डेटा इकट्ठा करेगा, वह खुद ही ऑप्टिमाइज़ होता जाएगा.
पांचवां चरण: अपना ऐप्लिकेशन नियमित तौर पर अपडेट करें
हमारा सुझाव है कि हर महीने एक से चार बार ऐप्लिकेशन को अपडेट करें, ताकि यह पक्का हो सके कि सब कुछ ठीक से चल रहा है.
अगर आपको अपने ऐप्लिकेशन में बदलाव करना है, तो इन बदलावों को सीज़न या छुट्टियों की अवधि से पहले ही पब्लिश कर दें. इससे उपयोगकर्ताओं को आपका अपडेट किया गया ऐप्लिकेशन डाउनलोड करने का समय मिल सकेगा.
कुछ ऐप स्टोर, सबमिट किए गए नए ऐप्लिकेशन और ऐप्लिकेशन के अपडेट को अनुमति देने में समय लेते हैं. खास तौर पर, क्रिसमस जैसे लोकप्रिय त्योहार की छुट्टियों के दौरान. अपने ऐप्लिकेशन को समय पर सबमिट करना न भूलें.
ज़्यादा जानकारी पाने के लिए यह वीडियो देखें.
Get ready for the Holiday Season & drive more Revenue
अपनी भाषा में सबटाइटल देखने के लिए, YouTube कैप्शन चालू करें. इसके लिए, वीडियो प्लेयर में सबसे नीचे मौजूद सेटिंग आइकॉन को चुनें. इसके बाद, सबटाइटल को चुनकर अपनी भाषा चुनें.