सूचना

नए "मेरा AdMob पेज" की मदद से आपको अपने ऐप्लिकेशन के हिसाब से सुधार के सही सुझाव मिलेंगे और आप अपने खाते को बेहतर तरीके से मैनेज कर पाएंगे. साथ ही, आपको इस पेज से सभी ज़रूरी सेट अप पूरे करने में भी मदद मिलेगी.

AdMob ऑप्टिमाइज़ेशन से जुड़े सुझाव

AdMob ग्रोथ हब में आपका स्वागत है!

AdMob से मिलने वाले रेवेन्यू को बढ़ाने के लिए, अपनी ज़रूरत के हिसाब से ऑप्टिमाइज़ेशन से जुड़े सुझाव देखें.

AdMob सहायता पेज का इस्तेमाल करके, अपने खाते से जुड़े सवालों के जवाब तेज़ी से पाए जा सकते हैं. कृपया AdMob खाते के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले अपने Google खाते में साइन इन करें, ताकि हम आपके खाते की जांच करके गड़बड़ी का पता लगा सकें.

अगर आपको अपने AdMob खाते में साइन इन करने में समस्या आ रही है, तो लॉगिन से जुड़ी समस्या हल करने वाले हमारे टूल पर जाएं.

Google खाते और AdMob खाते के बीच अंतर के बारे में ज़्यादा जानें.

आपकी ज़रूरत के हिसाब से ऑप्टिमाइज़ेशन के सुझाव

ऑप्टिमाइज़ेशन से जुड़े ये सुझाव, डेटा के आधार पर दिए जाते हैं. इन्हें अपनाने पर आपके रेवेन्यू में बढ़ोतरी हो सकती है. हमारा सुझाव है कि आप इन्हें आज़माएं, अपने आंकड़ों पर नज़र रखें, और इन्हें अपनी रणनीति के हिस्से के तौर पर इस्तेमाल करें.

सभी टाइप के विज्ञापन दिखाने की सुविधा चालू करें

सभी टाइप के विज्ञापन दिखाने की अनुमति देने पर, आपका रेवेन्यू बढ़ सकता है. साथ ही, आपके ऐप्लिकेशन की इन्वेंट्री पर, विज्ञापन देने वाले ज़्यादा से ज़्यादा लोग या कंपनियां बिड कर सकती हैं. इससे आपके ईसीपीएम में बढ़ोतरी होती है. सभी टाइप के विज्ञापन न दिखाने पर, रेवेन्यू में गिरावट हो सकती है.

विज्ञापन यूनिट बनाते समय, चुने गए विज्ञापन फ़ॉर्मैट से यह तय होता है कि उसमें किस टाइप के विज्ञापन दिखाए जा सकेंगे.

विज्ञापनों को कैटगरी के हिसाब से कम से कम ब्लॉक करें

सभी कैटगरी के विज्ञापनों को दिखाने की अनुमति देकर, अपना रेवेन्यू बढ़ाया जा सकता है. इसकी वजह है कि विज्ञापन देने वाले ज़्यादा लोग या कंपनियां आपके ऐप्लिकेशन की इन्वेंट्री पर बिड कर सकती हैं. इससे आपके ईसीपीएम में बढ़ोतरी होती है. अगर आपको किसी खास टाइप के विज्ञापन नहीं दिखाने हैं, तो उससे जुड़ी पूरी कैटगरी को ही ब्लॉक करने के बजाय, उसकी सब-कैटगरी ब्लॉक करें. विज्ञापनों को सामान्य कैटगरी के हिसाब से ब्लॉक करने के बारे में ज़्यादा जानें.

क्या आपको और भी बेहतर सुझाव चाहिए?

AdMob मीडिएशन की मदद से ज़्यादा रेवेन्यू पाने के लिए, A/B टेस्टिंग का इस्तेमाल करके मीडिएशन ग्रुप की परफ़ॉर्मेंस को बेहतर बनाने का तरीका जानें. साथ ही, अक्सर पूछे जाने वाले सवाल देखें. अगर आपको अपनी ज़रूरत के हिसाब से AdMob ऑप्टिमाइज़ेशन से जुड़े और सुझाव पाने हों, तो साइन अप करें.

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?
true
आज ही, आपकी ज़रूरत के हिसाब से बनाई गई सलाह पाएं और अपना रेवेन्यू बढ़ाएं!

ऐप्लिकेशन से मिलने वाले अपने रेवेन्यू को बढ़ाने से जुड़े सुझाव देखने के लिए, 'AdMob के लिए ऑप्टिमाइज़ेशन से जुड़ी सलाह' पेज पर जाएं.

अभी अनलॉक करें

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
665199099417851378
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
73175
false
false
false
false