सूचना

नए "मेरा AdMob पेज" की मदद से आपको अपने ऐप्लिकेशन के हिसाब से सुधार के सही सुझाव मिलेंगे और आप अपने खाते को बेहतर तरीके से मैनेज कर पाएंगे. साथ ही, आपको इस पेज से सभी ज़रूरी सेट अप पूरे करने में भी मदद मिलेगी.

AdMob और AdSense कार्यक्रम की नीतियां

अमान्य गतिविधि: खाता बंद किया गया

Google, विज्ञापन देने वाले लोगों या कंपनियों, और पब्लिशरों के बीच का संबंध आपसी भरोसे पर टिका होता है. विज्ञापन देने वाले लोग या कंपनियां, हमारे विज्ञापन प्लेसमेंट के कारगर होने, रिपोर्टिंग के आंकड़ों, और अपने विज्ञापनों को मिलने वाले क्लिक की क्वालिटी पर भरोसा करती हैं. पब्लिशर, विज्ञापन देने वाले लोगों या कंपनियों की भागीदारी, उपयोगकर्ताओं को बेहतर अनुभव देने वाले काम के विज्ञापनों, और आय के पक्के और भरोसेमंद सोर्स पर निर्भर करते हैं. ये सभी चीज़ें उनके ऐप्लिकेशन और कारोबार को सफल बनाने में मदद करती हैं. हम इस भरोसे को गंभीरता से लेते हैं और जानते हैं कि यह Google के विज्ञापन नेटवर्क का आधार है.

Google अमान्य गतिविधि को बेहद गंभीरता से लेता है. सभी क्लिक और इंप्रेशन की जांच करके यह पता लगाया जाता है कि कहीं उनका गलत इस्तेमाल करके विज्ञापन देने वालों की लागत या किसी पब्लिशर का मुनाफ़ा तो नहीं बढ़ाया जा रहा है. अगर हमें पता चलता है कि कोई AdMob खाता, विज्ञापन देने वाले लोगों या कंपनियों के लिए कोई जोखिम पैदा कर सकता है, तो हम अपने विज्ञापन नेटवर्क की सुरक्षा के लिए उस खाते को बंद कर सकते हैं. ट्रैफ़िक क्वालिटी टीम के पास आपके AdMob खाते में दिखाए जाने वाले विज्ञापनों को किसी भी समय बंद करने का अधिकार है.

हमें पता है कि आपके पास अपने खाते और विज्ञापन नेटवर्क की सुरक्षा को लेकर हमारी तरफ़ से उठाए जा रहे कदमों से जुड़े सवाल हैं. अक्सर पूछे जाने वाले कुछ सवाल यहां दिए गए हैं.

सभी को बड़ा करें  सभी को छोटा करें

मेरा खाता क्यों बंद किया गया?

हमारे लिए यह ज़रूरी है कि हम अपने मालिकाना हक वाले जांच सिस्टम को सुरक्षित रखें. इसलिए, हम अपने पब्लिशरों को उनकी खाता गतिविधि के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सकते. इन गतिविधियों में किसी भी ऐप्लिकेशन, उपयोगकर्ता या तीसरे-पक्ष की सेवाओं की जानकारी शामिल हो सकती हैं.

Google अमान्य गतिविधि को बेहद गंभीरता से लेता है. सभी क्लिक और इंप्रेशन की जांच करके यह पता लगाया जाता है कि कहीं उनका गलत इस्तेमाल करके विज्ञापन देने वालों की लागत या किसी पब्लिशर का मुनाफ़ा तो नहीं बढ़ाया जा रहा है. अगर हमें पता चलता है कि कोई AdMob खाता, Google Ads पर विज्ञापन देने वाले लोगों या कंपनियों के लिए किसी तरह का जोखिम पैदा कर सकता है, तो हम उनकी सुरक्षा के लिए वह खाता बंद कर सकते हैं.

खातों के बंद होने की सबसे आम वजहों के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, खाता बंद होने की मुख्य वजहों को देखें.

जैसा कि हमारे नियमों और शर्तों में बताया गया है, Google अपने विवेक से तय करता है कि किस गतिविधि को अमान्य गतिविधि माना जाएगा.

क्या अमान्य गतिविधि की वजह से बंद किए गए मेरे खाते को फिर से चालू किया जा सकता है?

कृपया वह ईमेल देखें जो विज्ञापन ट्रैफ़िक क्वालिटी टीम ने आपको भेजा है. अगर आपने सूचना वाले इस ईमेल को नहीं देखा है, तो अपने AdMob खाते से जुड़े ईमेल पते के इनबॉक्स में adsense-noreply@google.com से आए ईमेल को खोजने की कोशिश करें. अपने ईमेल खाते के स्पैम फ़िल्टर की जांच करके पक्का करें कि कहीं वह ईमेल गलती से स्पैम फ़ोल्डर में न चला गया हो.

हम आपकी किसी भी तरह की समस्या के समाधान के लिए हमेशा तैयार हैं. अगर आपको लगता है कि यह फ़ैसला लेने में हमसे कोई गड़बड़ी हुई है, तो अपने खाते को बंद करने के ख़िलाफ़ अपील की जा सकती है. हालांकि, आपको पूरे यकीन के साथ यह साबित करना होगा कि अमान्य गतिविधि, आपकी या जिनके लिए आप ज़िम्मेदार हैं उनकी कार्रवाइयों या लापरवाही की वजह से नहीं हुई थी. साथ ही, अगर आपको लगता है कि अमान्य गतिविधि को ठीक करने और नीतियों का पालन करने के लिए, आपकी तरफ़ से अहम बदलाव किए जा सकते हैं, तो कृपया अपील फ़ॉर्म में अपने प्लान की जानकारी दें.

कृपया हमसे संपर्क करने के लिए, सिर्फ़ अपील फ़ॉर्म का इस्तेमाल करें.

आपकी अपील मिलने पर हम आपको तुरंत सूचना देने की कोशिश करेंगे. साथ ही, ज़रूरी कदम भी उठाएंगे. कृपया ध्यान दें कि आपका खाता फिर से चालू होने की कोई गारंटी नहीं है.

अगर आपने अपनी अपील पर फ़ैसला हो जाने के बाद फिर से अपील की, तो हो सकता है कि उस पर विचार न किया जाए. यह भी हो सकता है कि आपको इस बारे में हमारी ओर से आगे कोई भी जानकारी न मिले.

अमान्य गतिविधि के फ़ैसले के ख़िलाफ़ अपील करने का सही तरीका क्या है?
  1. खाता बंद होने की मुख्य वजहों के बारे में पढ़ें. ध्यान से देखें कि कहीं इनमें से कोई भी वजह, आप और आपके कॉन्टेंट पर तो लागू नहीं होती है. क्या आपके दोस्तों ने आपके विज्ञापनों पर कई बार क्लिक किया था? क्या आपने कोई ऐसा ट्रैफ़िक खरीदा जिसकी वजह से अमान्य गतिविधि में बढ़ोतरी हुई? क्या उस गतिविधि को न दोहराने के लिए, कॉन्टेंट और/या काम करने के तरीके में कोई बदलाव किया जा सकता है?
  2. देखें कि आपके मोबाइल ऐप्लिकेशन पर विज्ञापन कहां और किस तरीके से दिखते हैं. उपयोगकर्ता आपके ऐप्लिकेशन पर किस तरह नेविगेट करते हैं. साथ ही, इस बात को ध्यान में रखते हुए यह देखें कि कहीं विज्ञापन को किसी ऐसी जगह पर तो नहीं रखा गया है जहां उपयोगकर्ता के अनजाने में क्लिक करने की संभावना ज़्यादा है.
  3. अपील फ़ॉर्म में वह ईमेल पता दें जो आपके बंद किए गए Google AdSense खाते से जुड़ा है. इससे हमें आपके खाते का पता लगाने और अपील को प्रोसेस करने में कम समय लगेगा.
  4. हमें बताएं कि आपने किस तरह के बदलाव करने का फ़ैसला लिया है. एक बार फिर से, खाता बंद करने की मुख्य वजहों पर गौर करें. ऐसा दोबारा कभी नहीं होगा, यह पक्का करने के लिए आपने किस तरह के सिस्टम या तरीके अपनाए हैं? उदाहरण के लिए, हमें बताएं कि आपने अपने विज्ञापन लागू करने के तरीकों में क्या बदलाव किए हैं, अपने ट्रैफ़िक सोर्स का आकलन कैसे किया है, अपने कॉन्टेंट का टेस्ट ठीक से करने के लिए जांच करने वाले पेशेवर लोगों (टेस्टर) की मदद ली है या नहीं, वगैरह. अपील में आपकी ईमानदारी देखकर हमें खुशी होगी.

ज़्यादा जानकारी के लिए मूल AdMob ब्लॉग पोस्ट देखें.

टेस्ट नहीं किए जा सकने वाले मोड की सेटिंग में, मेरे विज्ञापनों को टेस्ट किया जा रहा था. मैं अपने विज्ञापनों को सुरक्षित तरीके से टेस्ट कैसे करूं?

अपने लाइव विज्ञापनों पर खुद क्लिक करना या इंप्रेशन से होने वाली कमाई को गलत तरीकों का इस्तेमाल करके बढ़ाना AdMob नीति के ख़िलाफ़ है. डेवलपमेंट और टेस्टिंग के दौरान, कृपया टेस्ट विज्ञापनों का इस्तेमाल करें, ताकि आपकी कमाई गलत तरीके से बढ़ाई गई न दिखे. अगर आपको लाइव विज्ञापनों को लॉन्च से पहले रेंडर करना है, तो उन पर क्लिक करने से बचें.

अगर आपने खुद अपने लाइव विज्ञापनों पर क्लिक किया या इंप्रेशन से होने वाली कमाई को गलत तरीके से बढ़ाया, तो आपका AdMob खाता निलंबित किया जा सकता है. आपके खाते से निलंबन हटा लेने के बाद भी अगर आपने अमान्य गतिविधि जारी रखी और इस वजह से हमारे विज्ञापनों के नेटवर्क में कम मूल्य का ट्रैफ़िक आया, तो हो सकता है कि हम आपका खाता बंद कर दें.

AdMob टेस्ट विज्ञापनों की समीक्षा के लिए यहां कुछ संसाधन दिए गए हैं.

मेरा खाता बंद कर दिया गया और मेरी अपील ठुकरा दी गई. क्या मैं इस कार्यक्रम में फिर से शामिल हो सकता/सकती हूं? क्या मैं एक नया खाता बना सकता/सकती हूं?

अपने खाते पर हुई कार्रवाई से न घबराएं, हम आपकी परेशानी समझते हैं. हमने यह कार्रवाई विशेषज्ञों की हमारी टीम की जांच के आधार पर की है. साथ ही, हमें विज्ञापन देने वाले लोगों या कंपनियों, पब्लिशरों, और उपयोगकर्ताओं के हितों का भी ध्यान रखा गया है. ऐसा हो सकता है कि आप हमारे फ़ैसले से सहमत न हों, लेकिन हम आपका खाता चालू नहीं कर सकते.

कृपया यह भी ध्यान दें कि अमान्य गतिविधि के चलते जिन पब्लिशरों पर रोक लगाई गई है उन्हें AdSense में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी. इसलिए, वे पब्लिशर नए खाते नहीं बना सकते.

आखिर में, Google किसी भी खाते को बंद करने का अधिकार सुरक्षित रखता है. ऐसा वह किसी भी वजह से कर सकता है, जैसे कि किसी सोर्स से अमान्य गतिविधि होना.

मेरा खाता, बंद किए गए किसी दूसरे खाते से जुड़े होने की वजह से बंद कर दिया गया था. क्या मुझे इस बारे में और जानकारी मिल सकती है?
अमान्य गतिविधि की तरह ही, हम अपने पब्लिशरों को, पब्लिशर खातों के बीच संबंधों की कोई भी जानकारी नहीं दे सकते. कृपया ध्यान दें कि हम अपने मालिकाना हक वाले जांच सिस्टम की सुरक्षा के लिए, अपने सभी पब्लिशरों के साथ यह सावधानी बरतते हैं. Google के पास किसी भी वजह से, किसी खाते को बंद करने का अधिकार है. अगर हमें लगता है कि कोई AdSense खाता, विज्ञापन देने वाले लोगों या कंपनियों के लिए कोई जोखिम पैदा कर सकता है, तो हम अपने विज्ञापन नेटवर्क की सुरक्षा के लिए उस खाते को बंद कर सकते हैं. AdSense program में फिर से शामिल होने के लिए, बंद किए गए मूल खाते से एक अपील सबमिट करें.
क्या मुझे अब भी AdSense से हुई कमाई के लिए पैसे मिलेंगे?

जिन पब्लिशर का खाता अमान्य ट्रैफ़िक और/या हमारी नीतियों का उल्लंघन करने की वजह से बंद किया गया है, हो सकता है कि उन्हें फ़ाइनल पेमेंट के तौर पर रेवेन्यू का कुछ हिस्सा मिले. यह वह हिस्सा होगा जिसकी पहचान अमान्य ट्रैफ़िक से मिले रेवेन्यू के तौर पर न की गई हो. खाता बंद होने पर, कम से कम 30 दिनों तक के लिए पेमेंट पर रोक लगाई जाएगी. ऐसा इसलिए किया जाता है, ताकि आपके फ़ाइनल पेमेंट (अगर है, तो) का हिसाब लगाया जा सके. इस अवधि के बाद, कृपया http://www.google.com/adsense पर जाकर बकाया पेमेंट (अगर है, तो) देखें और उसे पाने का तरीका चुनें. अमान्य ट्रैफ़िक और/या पब्लिशर से जुड़ी नीति के उल्लंघन की वजह से, आपके फ़ाइनल पेमेंट में से कटौती की जाएगी. जहां ज़रूरी और संभव होगा, काटे गए इन पैसों को विज्ञापन देने वाले उन लोगों या कंपनियों को रिफ़ंड कर दिया जाएगा जिन पर अमान्य ट्रैफ़िक या नीति के उल्लंघन का असर हुआ है.

मुझे अभी-अभी अपना पिन मिला है. मैं उसका क्या करूं?

आपको हाल ही में मिले पिन पर ध्यान देने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि अमान्य गतिविधि की वजह से जिन पब्लिशरों का खाता बंद किया गया है उन्हें आने वाले समय में पैसे नहीं मिलेंगे. जहां भी ज़रूरी और मुमकिन होगा, हम विज्ञापन देने वाले उन लोगों या कंपनियों को आपकी आय से रिफ़ंड देंगे जिन पर असर पड़ा है.

अगर मुझे जानने वाला कोई व्यक्ति AdMob खाता बनाता है, तो क्या उसका खाता भी बंद कर दिया जाएगा?

अगर हमें पता चलता है कि आपको जानने वाले किसी पब्लिशर खाते से Google Ads पर विज्ञापन देने वाले लोगों या कंपनियों के लिए, किसी तरह का जोखिम पैदा हो सकता है, तो हम अपने विज्ञापन नेटवर्क की सुरक्षा के लिए वह पब्लिशर खाता बंद कर सकते हैं.

क्या मुझे मिले पैसों के लिए अब भी टैक्स फ़ॉर्म भेजे जाएंगे?

अगर पहले कभी आपको हमसे कोई पैसा मिला था, तो ज़रूरी होने पर आपको अब भी हमारी ओर से एक टैक्स फ़ॉर्म भेजा जाएगा. आपको 1099 या 1042-S में से कौनसा टैक्स फ़ॉर्म मिलेगा, यह पता लगाने के लिए कृपया हमारे सहायता केंद्र में मौजूद आईआरएस फ़ॉर्म से जुड़ा लेख देखें.

मेरा खाता फिर से चालू हो चुका है. फिर मेरी साइटों, ऐप्लिकेशन या वीडियो पर विज्ञापन क्यों नहीं दिख रहे?

आपका AdSense खाता चालू होने के बाद हमारे सभी सर्वर को इसकी सूचना देने और विज्ञापन सेवा फिर से शुरू होने में 48 घंटे तक का समय लग सकता है. इस वजह से होने वाली किसी भी असुविधा के लिए हम माफ़ी चाहते हैं. इस दौरान धैर्य बनाए रखने के लिए आपका धन्यवाद.

अगर आप एक YouTube पब्लिशर भी हैं, तो आपको अपने YouTube चैनल को फिर से अपने AdSense खाते से जोड़ना पड़ सकता है..

 

अगर अमान्य गतिविधि के बारे में आपका और कोई सवाल है, तो कृपया हमारे सहायता केंद्र में अमान्य गतिविधि से जुड़ा लेख देखें.

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?
true
आज ही, आपकी ज़रूरत के हिसाब से बनाई गई सलाह पाएं और अपना रेवेन्यू बढ़ाएं!

ऐप्लिकेशन से मिलने वाले अपने रेवेन्यू को बढ़ाने से जुड़े सुझाव देखने के लिए, 'AdMob के लिए ऑप्टिमाइज़ेशन से जुड़ी सलाह' पेज पर जाएं.

अभी अनलॉक करें

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
12058565985193594395
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
73175
false
false
false
false