टीवी पर YouTube Kids इस्तेमाल करने के लिए, सिस्टम की ज़रूरी शर्तों और ऐप्लिकेशन उपलब्ध होने के बारे में जानकारी

YouTube Kids is moving: In July, the YouTube Kids app icon on your TV will be going away. But, you can still use YouTube Kids on your TV by going to your child’s profile in the YouTube app. 

To get started using this new experience, download the YouTube app on your smart TV, streaming device, or game console. Learn more about entering YouTube Kids through the YouTube app

टीवी पर YouTube Kids का इस्तेमाल करने के लिए, YouTube ऐप्लिकेशन पर जाएं या YouTube Kids ऐप्लिकेशन डाउनलोड करें. इन दोनों विकल्पों की उपलब्धता और इनके लिए सिस्टम की ज़रूरी शर्तों के बारे में यहां बताया गया है:

 

YouTube ऐप्लिकेशन से YouTube Kids का इस्तेमाल करना

वे डिवाइस जिन पर YouTube ऐप्लिकेशन से YouTube Kids का इस्तेमाल किया जा सकता है

ध्यान दें: किसी Android TV डिवाइस पर YouTube ऐप्लिकेशन से YouTube Kids का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता. अपने Android TV डिवाइस पर इसका इस्तेमाल करने के लिए, YouTube Kids ऐप्लिकेशन को डाउनलोड करें.

वे देश और इलाके जहां टीवी पर YouTube Kids का इस्तेमाल किया जा सकता है

स्मार्ट टीवी, स्ट्रीमिंग डिवाइस, और गेम कंसोल पर YouTube ऐप्लिकेशन से YouTube Kids का इस्तेमाल करने के लिए, पहले YouTube ऐप्लिकेशन को डाउनलोड और इंस्टॉल करना होगा. देखें कि आपके देश में YouTube ऐप्लिकेशन उपलब्ध है या नहीं.

सीधे YouTube Kids ऐप्लिकेशन से YouTube Kids का इस्तेमाल करना

वे टीवी डिवाइस जिन पर YouTube Kids ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल किया जा सकता है

  • Chromecast with Google TV
  • Amazon Fire TV
  • Apple TV - HD और Apple TV 4K (पहली, दूसरी, और तीसरी जनरेशन वाले टीवी)

वे स्मार्ट टीवी जिन पर YouTube Kids ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल किया जा सकता है

  • साल 2015 से 2017 में बने LG webOS टीवी. इनमें यह ऐप्लिकेशन LG content store पर उपलब्ध होता है.
  • साल 2013 से 2017 में बने वे सभी Samsung स्मार्ट टीवी और ब्लू-रे प्लेयर जिनमें Samsung का ऐप स्टोर उपलब्ध होता है.
  • साल 2016 से 2017 में बने Sony टीवी. इनमें YouTube Kids ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल करने के लिए, फ़र्मवेयर अपडेट करना पड़ सकता है.

Google TV और अन्य Android TV OS डिवाइस

अगर आपके पास Google TV या कोई दूसरा Android TV OS डिवाइस है, तो Play Store से YouTube Kids टीवी ऐप्लिकेशन को इंस्टॉल किया जा सकता है.

वे देश और इलाके जहां टीवी पर YouTube Kids का इस्तेमाल किया जा सकता है

फ़िलहाल, इन देशों/इलाकों में रहने वाले लोग, टीवी पर YouTube Kids ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल कर सकते हैं:

अर्जेंटीना, अरूबा (सिर्फ़ Android TV पर), ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, अज़रबैजान, बांग्लादेश (सिर्फ़ Android TV पर), बेलारूस, बेल्जियम, बरमूडा, बोलिविया, बोस्निया, ब्राज़ील, बुल्गारिया, कनाडा (क्विबेक को छोड़कर), केमैन द्वीप समूह, चिली, कोलंबिया, कोस्टा रिका, क्रोएशिया, साइप्रस, चेकिया, डेनमार्क, डॉमिनिकन रिपब्लिक, इक्वाडोर, एस्टोनिया, अल सल्वाडोर, फ़िनलैंड, फ़्रांस, जर्मनी, ग्रीस, घाना, जॉर्जिया, ग्वाटेमाला, होंडुरास, हॉन्ग कॉन्ग, हंगरी, आइसलैंड, भारत, इंडोनेशिया, आयरलैंड, इटली, जमैका, जापान, कज़ाकिस्तान, केन्या, लातविया, लिथुआनिया, लिख्तेंस्ताइन, लक्ज़मबर्ग, मैसेडोनिया, मलेशिया, माल्टा, मेक्सिको, मॉन्टेनेग्रो (सिर्फ़ Apple TV और स्मार्ट टीवी पर), नेपाल, नीदरलैंड्स, न्यूज़ीलैंड, नाइजीरिया, निकारागुआ, नॉर्वे, पाकिस्तान, पनामा, पापुआ न्यू गिनी, पराग्वे, पेरू, फ़िलिपींस, पोलैंड, पुर्तगाल, रोमानिया, रूस, सेनेगल, सर्बिया, सिंगापुर, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया, दक्षिण अफ़्रीका, दक्षिण कोरिया, श्रीलंका, स्पेन, स्वीडन, स्विट्ज़रलैंड, ताइवान, तंज़ानिया, थाईलैंड, तुर्किये, तुर्क और कैकोस द्वीप समूह, युगांडा, यूक्रेन, यूनाइटेड किंगडम, अमेरिका, उरुग्वे, वेनेज़ुएला, वियतनाम, और ज़िंबाब्वे.

हम YouTube Kids को दूसरे देशों और इलाकों में भी उपलब्ध कराने के लिए काम कर रहे हैं.

ध्यान दें:
  • यह टीवी बनाने वाली कंपनी पर निर्भर करता है कि ऊपर बताए गए देशों/इलाकों में YouTube Kids ऐप्लिकेशन उपलब्ध होगा या नहीं.
  • कुछ देशों और इलाकों में, टीवी डिवाइसों पर सिर्फ़ YouTube ऐप्लिकेशन की मदद से YouTube Kids का इस्तेमाल किया जा सकता है. इन देशों और इलाकों में ये शामिल हैं:
    • अल्जीरिया, बहरीन, मिस्र, इज़रायल, इराक, जॉर्डन, कुवैत, लेबनान, लीबिया, मोरक्को, ओमान, कतर, सऊदी अरब, ट्यूनीशिया, संयुक्त अरब अमीरात, और यमन

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
मुख्य मेन्यू
18197928029345690759
true
खोज मदद केंद्र
true
true
true
false
false