अगर आपने Content ID सिस्टम से जनरेट हुए कॉपीराइट दावे के ख़िलाफ़ विरोध दर्ज किया है, लेकिन उस दावे को बरकरार रखा गया है, तो उस फ़ैसले के ख़िलाफ़ अपील की जा सकती है. अगर कॉपीराइट दावे की वजह से आपके वीडियो को ब्लॉक किया गया है, तो उस पर विरोध दर्ज करने की शुरुआती प्रोसेस अपनाने के बजाय सीधे अपील की जा सकती है.
कॉपीराइट दावे के ख़िलाफ़ अपील करने पर, वीडियो पर दावा करने वाले व्यक्ति (दावेदार) को इसकी सूचना दी जाती है. दावेदार को इसका जवाब देने के लिए सात दिन का समय मिलता है.
अपील करने से पहले
चैनल की सुविधाओं वाले पेज पर जाकर देखें कि आपके पास अपील करने का विकल्प है या नहीं. अगर नहीं है, तो आपको अपील करने से पहले अपनी पहचान की पुष्टि करनी होगी. यह पुष्टि सिर्फ़ एक बार के लिए मान्य होती है.
वीडियो पर बरकरार रखे गए दावे के ख़िलाफ़ अपील करना
अगर आपने Content ID वाले दावे के ख़िलाफ़ विरोध दर्ज कराया था और उसे अस्वीकार कर दिया गया है, तो आपके वीडियो पर दावा बरकरार रहेगा. हालांकि, इस फ़ैसले के ख़िलाफ़ अपील की जा सकती है. बरकरार रखे गए दावे के ख़िलाफ़ अपील करने के लिए:
- YouTube Studio में साइन इन करें.
- बाईं ओर दिए गए मेन्यू से, कॉन्टेंट
चुनें.
- वीडियो टैब में जाकर, वह वीडियो ढूंढें जिस पर किए गए दावे के ख़िलाफ़ आपको अपील करनी है.
- वीडियो को और आसानी से ढूंढने के लिए, फ़िल्टर बार
दावे पर क्लिक करें.
- वीडियो को और आसानी से ढूंढने के लिए, फ़िल्टर बार
- पाबंदियां कॉलम में जाकर, दावे पर कर्सर घुमाएं.
- जानकारी देखें पर क्लिक करें.
- इस्तेमाल किया गया कॉन्टेंट सेक्शन में जाकर, वह दावा ढूंढें और कार्रवाई करें
अपील करें पर क्लिक करें.
विरोध करने के बजाय, सीधे अपील करना
अगर किसी Content ID वाले दावे की वजह से आपके वीडियो को ब्लॉक किया गया है, तो हो सकता है कि आपको विरोध करने की ज़रूरत न पड़े. इसके बजाय, सीधे अपील करने का विकल्प इस्तेमाल किया जा सकता है. इस विकल्प को “सीधे अपील करें” कहते हैं.
अगर आपको यकीन है कि वीडियो को ब्लॉक करने के लिए किए गए दावे अमान्य हैं, तो 'सीधे अपील करें' विकल्प का इस्तेमाल करें. इसके तहत दावेदारों को अपील का जवाब सात दिनों में ही देना होता है, जिससे आपको जल्दी समाधान मिल सकता है. इसका मतलब यह भी है कि आपका वीडियो YouTube पर जल्द से जल्द दिख सकता है.
ध्यान रखें कि अगर कोई दावेदार आपकी अपील को अस्वीकार कर देता है, तो उसके पास कॉपीराइट उल्लंघन के आधार पर वीडियो हटाने का अनुरोध सबमिट करने का विकल्प होता है. अनुरोध के मान्य पाए जाने पर, आपके वीडियो को YouTube से हटा दिया जाएगा और चैनल पर कॉपीराइट उल्लंघन की स्ट्राइक भेजी जाएगी. हालांकि, अगर आपको अब भी भरोसा है कि आपके पास दावे वाले कॉन्टेंट का इस्तेमाल करने के सभी ज़रूरी अधिकार हैं, तो कानूनी विरोध सबमिट किया जा सकता है.
'सीधे अपील करें' विकल्प को चुनने के लिए:
- YouTube Studio में साइन इन करें.
- बाईं ओर दिए गए मेन्यू से, कॉन्टेंट
चुनें.
- वीडियो टैब में जाकर, वह वीडियो ढूंढें जिस पर किए गए दावे के ख़िलाफ़ आपको अपील करनी है.
- वीडियो को और आसानी से ढूंढने के लिए, फ़िल्टर बार
दावे पर क्लिक करें.
- वीडियो को और आसानी से ढूंढने के लिए, फ़िल्टर बार
- पाबंदियां कॉलम में जाकर, दावे पर कर्सर घुमाएं.
- जानकारी देखें पर क्लिक करें.
- इस्तेमाल किया गया कॉन्टेंट सेक्शन में जाकर, वह दावा ढूंढें और कार्रवाई करें
विरोध करें पर क्लिक करें.
- विकल्प वाले पेज पर, सीधे अपील करें विकल्प को चुनें.
अपील करने के बाद
दावे के ख़िलाफ़ अपील करने के बाद, दावेदार को सात दिनों में जवाब देना होता है.
दावेदार क्या-क्या कर सकता है
- दावा वापस लेना: अगर दावेदार आपकी अपील से सहमत है, तो वह अपना दावा वापस ले सकता है. अगर वीडियो से कमाई की जा रही थी, तो सभी दावे वापस लिए जाने के बाद, कमाई करने की सेटिंग अपने-आप फिर से चालू हो जाएंगी. Content ID वाले दावे के ख़िलाफ़ विरोध की प्रोसेस के दौरान कमाई करने के बारे में ज़्यादा जानें.
- कॉपीराइट उल्लंघन के आधार पर वीडियो हटाने का अनुरोध सबमिट करना: अगर दावेदार को लगता है कि उसका दावा अब भी मान्य है, तो वह कॉपीराइट उल्लंघन के आधार पर वीडियो हटाने का अनुरोध सबमिट कर सकता है. दावेदार इनमें से कोई एक विकल्प चुन सकता है:
- कॉपीराइट उल्लंघन के आधार पर वीडियो हटाने का स्टैंडर्ड अनुरोध करना: अगर यह अनुरोध मान्य पाया जाता है, तो आपके वीडियो को YouTube से हटा दिया जाएगा और चैनल पर कॉपीराइट उल्लंघन की स्ट्राइक भेजी जाएगी.
- कॉपीराइट उल्लंघन के आधार पर वीडियो हटाने का अनुरोध शेड्यूल करना: अगर यह अनुरोध मान्य पाया जाता है, तो आपको अपील रद्द करने के लिए सात दिन मिलते हैं. इस अवधि के दौरान अपील रद्द न करने पर, आपके वीडियो को YouTube से हटा दिया जाएगा और चैनल पर कॉपीराइट उल्लंघन की स्ट्राइक भेजी जाएगी.
- दावे की समयसीमा खत्म होने देना: अगर दावेदार सात दिनों के अंदर कोई जवाब नहीं देता है, तो उसका दावा खत्म हो जाएगा और वीडियो से हट जाएगा.
अपील रद्द करने का तरीका
अगर आपका इरादा बदल जाए, तो अपील सबमिट करने के बाद उसे रद्द किया जा सकता है. अपील रद्द करने के लिए:
- YouTube Studio में साइन इन करें.
- बाईं ओर दिए गए मेन्यू से, कॉन्टेंट
चुनें.
- वीडियो टैब में जाकर, वह वीडियो ढूंढें जिस पर किए गए दावे के ख़िलाफ़ आपको अपील करनी है.
- वीडियो को और आसानी से ढूंढने के लिए, फ़िल्टर बार
दावे पर क्लिक करें.
- वीडियो को और आसानी से ढूंढने के लिए, फ़िल्टर बार
- पाबंदियां कॉलम में जाकर, दावे पर कर्सर घुमाएं.
- जानकारी देखें पर क्लिक करें.
- इस्तेमाल किया गया कॉन्टेंट सेक्शन में जाकर, वह दावा ढूंढें और कार्रवाई करें
अपील रद्द करें पर क्लिक करें.
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
विरोध दर्ज करने के शुरुआती चरण में, दावेदार के पास आपके विरोध का जवाब देने के लिए 30 दिन होते हैं. अगर आपका विरोध अस्वीकार कर दिया जाता है, तो फ़ैसले के ख़िलाफ़ अपील की जा सकती है. ऐसे में, दावेदार के पास अपील का जवाब देने के लिए सात दिन होते हैं.
'सीधे अपील करें' विकल्प, सिर्फ़ Content ID वाले उन दावों के लिए उपलब्ध है जिनकी वजह से आपका वीडियो ब्लॉक हुआ है. इस विकल्प की मदद से, विरोध दर्ज करने का शुरुआती चरण स्किप किया जा सकता है, जिसमें दावेदार को विरोध का जवाब देने के लिए 30 दिन मिलते हैं. इस विकल्प के ज़रिए सीधे अपील की जा सकती है. इसके बाद, दावेदार को सात दिनों में जवाब देना होता है, ताकि इस प्रोसेस को जल्दी पूरा किया जा सके.
अगर दावेदार आपकी अपील को अस्वीकार कर देता है, तो उसके पास कॉपीराइट उल्लंघन के आधार पर वीडियो हटाने का अनुरोध सबमिट करने का विकल्प होता है. अनुरोध के मान्य पाए जाने पर, आपके वीडियो को YouTube से हटा दिया जाएगा और चैनल पर कॉपीराइट उल्लंघन की स्ट्राइक भेजी जाएगी. ध्यान रखें, अगर आपको भरोसा है कि वीडियो हटाने का अनुरोध अमान्य है, तो कानूनी विरोध सबमिट किया जा सकता है.
अगर आपके वीडियो पर कॉपीराइट दावा किया गया है और उससे आपका वीडियो ब्लॉक हो गया है, तो सीधे अपील करने का विकल्प चुना जा सकता है. अगर आपको यकीन है कि आपके पास कॉन्टेंट को इस्तेमाल करने का अधिकार है और आपको विरोध की प्रोसेस का जल्द से जल्द समाधान चाहिए, तो सीधे अपील करने का विकल्प चुना जा सकता है.
ध्यान रखें कि अगर कोई दावेदार आपकी अपील को अस्वीकार कर देता है, तो उसके पास कॉपीराइट उल्लंघन के आधार पर वीडियो हटाने का अनुरोध सबमिट करने का विकल्प होता है. अगर कॉपीराइट उल्लंघन के आधार पर वीडियो हटाने का अनुरोध मान्य है, तो आपका वीडियो YouTube से हटा दिया जाएगा. साथ ही, आपके चैनल के ख़िलाफ़ कॉपीराइट उल्लंघन की स्ट्राइक भेजी जाएगी. हालांकि, अगर आपको अब भी भरोसा है कि आपके पास दावे वाले कॉन्टेंट को इस्तेमाल करने के सभी ज़रूरी अधिकार हैं, तो कानूनी विरोध सबमिट किया जा सकता है.
आखिरकार, यह आपको तय करना है कि अपील का विकल्प कब चुना जाए. अगर आपको यह तय करने में परेशानी हो रही है कि क्या करना चाहिए, तो इस बारे में कानूनी सलाह लें.
कॉपीराइट वाले दावों की वजह से ब्लॉक किए जाने वाले वीडियो, YouTube पर पूरी दुनिया में या कुछ देशों/इलाकों में दर्शकों को नहीं दिखते. वीडियो को पूरी दुनिया में ब्लॉक करना है या कुछ खास जगहों पर, यह दावेदार की चुनी गई नीति के हिसाब से तय होता है. अगर आपको यकीन है कि किए गए दावे अमान्य हैं, तो 'सीधे अपील करें' विकल्प को चुनकर उन दावों को जल्दी हल किया जा सकता है. इसका मतलब है कि आपका वीडियो YouTube पर जल्द से जल्द देखा जा सकता है.
दूसरे तरह के दावों के टाइप जैसे वीडियो से कमाई करने और आंकड़ों को ट्रैक करने के मामले में, कॉपीराइट दावे होने के बावजूद आपका वीडियो YouTube पर बना रहता है. ध्यान रखें कि कॉपीराइट दावे में वीडियो से कमाई करने का विकल्प चुनने पर, आपके साथ-साथ दावेदार भी उस वीडियो से कमाई करने की कोशिश करता है जिस पर दावा किया गया है. ऐसे मामलों में, विरोध की प्रोसेस के दौरान भी वीडियो पर रेवेन्यू हासिल होता रहता है. विवाद का निपटारा होने के बाद, जो नतीजा निकलता है उसके हिसाब से रेवेन्यू सही पक्ष को दे दिया जाता है. इस बारे में ज़्यादा जानें किकॉपीराइट दावे से जुड़े विवादों के दौरान वीडियो से कमाई करने पर क्या असर पड़ता हैअगर आपको लगता है कि आपकी अपील को गलती से या आपके कॉन्टेंट की गलत पहचान की वजह से अस्वीकार किया गया है, तो कानूनी विरोध सबमिट किया जा सकता है. फ़ेयर यूज़ के मामलों में भी ऐसा किया जा सकता है. कॉपीराइट उल्लंघन के ख़िलाफ़ कानूनी विरोध सबमिट करना, एक कानूनी अनुरोध होता है. इसकी मदद से, YouTube से उस वीडियो को वापस लाने का अनुरोध किया जाता है जिसे कॉपीराइट के कथित उल्लंघन की वजह से हटा दिया गया था.
दूसरे विकल्पों में ये शामिल हैं:
- अगर आपके चैनल के ख़िलाफ़ कॉपीराइट उल्लंघन की स्ट्राइक तीन से कम हैं, तो स्ट्राइक की समयसीमा खत्म होने का इंतज़ार किया जा सकता है. इसमें आम तौर पर 90 दिन लगते हैं.
- दावेदार से सीधे संपर्क करके, कॉपीराइट के उल्लंघन का दावा वापस लेने का अनुरोध किया जा सकता है. कुछ क्रिएटर्स अपने चैनल पर यह जानकारी देते हैं कि उनसे कैसे संपर्क किया जा सकता है.