नए, कभी-कभी, और नियमित तौर पर आने वाले दर्शकों की मेट्रिक देखकर और समझकर चैनल के कॉन्टेंट के लिए बेहतर रणनीति बनाई जा सकती है. उदाहरण के लिए, एक ही तरह के विषय पर लगातार कॉन्टेंट बनाकर, अपने चैनल के पुराने दर्शकों की दिलचस्पी बरकरार रखी जा सकती है. वहीं, नए विषयों पर कॉन्टेंट बनाकर नए दर्शक भी जोड़े जा सकते हैं.
कॉन्टेंट देखने की गतिविधि के हिसाब से दर्शकों की जानकारी
'हर महीने के दर्शक' मेट्रिक से, पिछले 28 दिनों में आपका कॉन्टेंट देखने वाले यूनीक दर्शकों की संख्या का पता चलता है. हर महीने के दर्शकों वाली मेट्रिक के बारे में ज़्यादा जानें.
कॉन्टेंट देखने की गतिविधि के हिसाब से, हर महीने के दर्शकों को तीन ग्रुप में बांटा गया है: नए दर्शक, चैनल पर कभी-कभी आने वाले दर्शक, और नियमित तौर पर आने वाले दर्शक.
- नए दर्शक: वे लोग जिन्होंने आपका कॉन्टेंट पहली बार देखा है.
- ध्यान दें: ऐसे दर्शक जो आपके चैनल के कॉन्टेंट को गुप्त मोड में देखते, देखने के बाद कॉन्टेंट को 'इतिहास' से मिटा देते हैं या जिन्होंने साल भर में आपका कॉन्टेंट देखा ही नहीं है उन्हें नया दर्शक कहते हैं.
- चैनल पर कभी-कभी आने वाले दर्शक: ऐसे दर्शक जिन्होंने पिछले कुछ समय में आपके चैनल का कॉन्टेंट कभी-कभी देखा है. इन्होंने साल भर में एक से पांच महीनों तक, आपके चैनल का कॉन्टेंट हर महीने कम से कम एक बार देखा है.
- चैनल पर नियमित तौर पर आने वाले दर्शक: ऐसे दर्शक जो लंबे समय से नियमित तौर पर आपके चैनल का कॉन्टेंट देख रहे हैं. इन्होंने साल भर में छह से ज़्यादा महीनों तक, हर महीने आपके चैनल का कम से कम एक वीडियो देखा है. ये आपके सबसे भरोसेमंद दर्शक होते हैं.
चैनल के मुख्य दर्शकों की संख्या बढ़ाना
नए, कभी-कभी, और नियमित तौर पर आने वाले दर्शकों की मेट्रिक देखकर और समझकर चैनल के कॉन्टेंट के लिए बेहतर रणनीति बनाई जा सकती है. उदाहरण के लिए: अलग-अलग तरह के दर्शकों के बीच लोकप्रिय कार्ड के डेटा से दर्शकों की पसंद समझने में मदद मिलती है. इससे दर्शकों के सेगमेंट की पसंद के हिसाब से कॉन्टेंट बनाया जा सकता है.
कभी-कभी और नियमित तौर पर आने वाले दर्शक, दोनों ही आपका कॉन्टेंट देखने के लिए चैनल पर आते हैं. हालांकि, नियमित तौर पर आने वाले दर्शक सबसे भरोसेमंद दर्शक होते हैं. इनकी संख्या बढ़ाने के लिए:
- एक जैसे विषयों के बारे में या जाने-पहचाने फ़ॉर्मैट में ही कॉन्टेंट अपलोड करें.
- कम्यूनिटी बनाने में मदद करने वाली सुविधाओं का इस्तेमाल करें. जैसे, पोस्ट, टिप्पणियां, और लाइव प्रीमियर/चैट.
- अपने चैनल पर एक ही तरह की ब्रैंडिंग का इस्तेमाल करें.
चैनल पर नए, कभी-कभी, और नियमित तौर पर आने वाले दर्शकों की संख्या बढ़ाने के बारे में सलाह पाएं.
मेरे चैनल के सदस्यों की संख्या के मुकाबले, हर महीने के दर्शकों की संख्या कम क्यों है?
मेरा कॉन्टेंट नियमित तौर पर देखने वाले लोगों की संख्या कम क्यों है?
ऐसा हो सकता है कि नियमित तौर पर आपका कॉन्टेंट देखने वाले लोगों की संख्या, उम्मीद से कम हो. यह संख्या 1% से भी कम हो सकती है. ऐसा अक्सर होता है. खास तौर पर नए और उन चैनलों के साथ जिन पर ट्रेंडिंग वीडियो और शॉर्ट वीडियो ज़्यादा अपलोड किए जाते हैं.
नियमित तौर पर आने वाले दर्शक वे होते हैं जिन्होंने साल भर में, कम से कम छह महीने आपके चैनल का कॉन्टेंट देखा. अगर आपके चैनल पर ऐसे दर्शकों की संख्या ज़्यादा है, तो इसका मतलब है कि आपका चैनल अच्छा परफ़ॉर्म कर रहा है. ये आपके चैनल की कम्यूनिटी के मुख्य सदस्य होते हैं. आम तौर पर, चैनल के हर महीने के दर्शकों में इनका प्रतिशत, नए और कभी-कभी आने वाले दर्शकों की तुलना में काफ़ी कम होता है.
इन कैटगरी का आपके कॉन्टेंट की पहुंच या उससे होने वाली कमाई पर असर नहीं पड़ता है.
अगर मेरे चैनल पर कभी-कभी और नियमित तौर पर आने वाले दर्शकों की संख्या बढ़ रही है, तो इसका क्या मतलब है?
इसका मतलब है कि आपके चैनल पर ऐसे भरोसेमंद दर्शकों की संख्या बढ़ रही है जो और कॉन्टेंट देखने के लिए, चैनल पर वापस आ सकते हैं. यह ट्रेंड, आम तौर पर ऐसे चैनलों पर दिखता है:
- एक जैसे विषयों या जाने-पहचाने फ़ॉर्मैट में ही वीडियो अपलोड करने वाले चैनल.
- एक तरह के होस्ट वाले चैनल. ये होस्ट ऐसे जाने-पहचाने चेहरे और हस्तियां होती हैं जिन्हें दर्शक पसंद करते हैं.
- ऐसी लोकप्रिय सीरीज़ बनाने वाले चैनल जिन्हें देखने के लिए दर्शक बार-बार वापस आते हैं.
ये ट्रेंड, आपके चैनल और दर्शकों के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं.
अलग-अलग तारीखें चुनने पर, मुझे दर्शकों का "कुल" डेटा क्यों नहीं दिख रहा है?
क्या YouTube पर कॉन्टेंट के सुझाव देने वाला सिस्टम, किसी चैनल पर वापस आने वाले दर्शकों को सुझाव में उसका अन्य कॉन्टेंट दिखाता है?