इस पेज पर इन विषयों के बारे में बताया गया है
- पहचान की पुष्टि करने की प्रोसेस के बारे में जानकारी
- अपनी पहचान की पुष्टि की प्रक्रिया पूरी करने का तरीका
- दस्तावेज़ सही तरीके से सबमिट करने के लिए सलाह
- पुष्टि की फिर से समीक्षा और स्थिति से जुड़े अपडेट
- अगर हम आपकी पहचान की पुष्टि नहीं कर पाते हैं
- पहचान की पुष्टि करने के बाद, अपनी पेमेंट्स प्रोफ़ाइल का नाम बदलना
पहचान की पुष्टि करने की प्रोसेस के बारे में जानकारी
जब आपकी आय, पुष्टि के लिए ज़रूरी आमदनी की सीमा तक पहुंच जाएगी, तब आपको अपनी निजी जानकारी की पुष्टि करनी होगी. विज्ञापन दिखाना जारी रखने और Google AdSense से पेमेंट पाने के लिए, आपको अपनी पहचान की पुष्टि करनी होगी. ऐसा करना इसलिए ज़रूरी है, ताकि यह पुष्टि की जा सके कि आपके खाते की जानकारी सटीक है और आपको धोखाधड़ी से भी बचाया जा सके.
आपकी जगह के हिसाब से, आपसे सरकारी फ़ोटो आईडी सबमिट करने और सेल्फ़ी वीडियो सबमिट करने के लिए कहा जा सकता है. AdSense, उपयोगकर्ता के अनुभव को बेहतर बनाने और धोखाधड़ी से बचाव की प्रक्रिया को और बेहतर करने के लिए, इस नई प्रक्रिया को आज़मा रहा है. नई प्रक्रिया के तहत इकट्ठा किया गया किसी भी तरह का डेटा, सिर्फ़ पुष्टि के लिए इस्तेमाल किया जाएगा.
ऑनलाइन तरीके से अपनी पहचान की पुष्टि कराने के बारे में ज़्यादा जानें.
जब आपकी पहचान की पुष्टि ज़रूरी होगी, तब कुछ समय के लिए आपके खाते में पेमेंट पाने पर रोक लगा दी जाएगी. ध्यान दें, जब तक आपकी पहचान की पुष्टि नहीं हो जाती, तब तक आपको पिन के ज़रिए अपने पते की पुष्टि करने के लिए नहीं कहा जाएगा.
ध्यान दें: हम जिस दिन आपसे पहचान की पुष्टि करने के लिए कहेंगे उसके 45 दिनों के अंदर, आपको अपने खाते में ज़रूरी दस्तावेज़ सबमिट करने होंगे. अगर ऐसा नहीं किया गया या फिर सबमिट किए गए दस्तावेज़ से आपकी पहचान की पुष्टि नहीं हो सकी, तो हम आपके पेजों पर विज्ञापन दिखाना बंद कर देंगे.
अपनी पहचान की पुष्टि की प्रक्रिया पूरी करने का तरीका
अपने खाते में साइन इन करें और अपने "पेमेंट" पेज पर, नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करें.
- AdSense में पेमेंट पर और उसके बाद, पहचान और पते की पुष्टि पर क्लिक करें.
- AdMob में, पेमेंट पर क्लिक करें. इसके बाद, पुष्टि करें पर क्लिक करें.
संगठन और व्यक्तिगत खातों के लिए, देश के हिसाब से ज़रूरी दस्तावेज़
पहचान की पुष्टि करने के लिए ज़रूरी दस्तावेज़ों की जानकारी देखने के लिए, कोई देश चुनें.
रजिस्ट्रेशन के लिए दस्तावेज़:
- कोई भी ऐसा दस्तावेज़, नोटिस या पत्र जिसमें आपके संगठन का नाम हो और जिसे आईआरएस ने जारी किया हो या जिस पर आईआरएस का स्टैंप लगा हो. इनके कुछ उदाहरण CP575, 147C, CP299, 988, 937, 1050, 5822 वगैरह हैं.
- आईआरएस को सबमिट किए गए फ़ॉर्म तभी स्वीकार किए जाएंगे, जब उनकी कॉपी आईआरएस की वेबसाइट पर उपलब्ध हो. इनके कुछ उदाहरण फ़ॉर्म 8871 और फ़ॉर्म 990 हैं. आईआरएस की वेबसाइट पर अपने संगठन का रिकॉर्ड देखने के लिए, यहां दिए गए लिंक पर जाएं. अगर आप राजनैतिक संगठन हैं, तो यहां और टैक्स में छूट पाने वाले संगठन हैं, तो यहां क्लिक करें.
- आपके कारोबार के इनकॉर्पोरेशन का सर्टिफ़िकेट, जिसे उस राज्य ने जारी किया हो जहां आपका कारोबार चलता है. यह भी ज़रूरी है कि सर्टिफ़िकेट में आपके संगठन का नाम हो
- आपकी सबसे नई एसईसी फ़ाइलिंग, जिसमें संगठन का नाम हो. जैसे: 10-K, 10-Q या 8-K फ़ॉर्म
- Experian, Equifax या TransUnion से कारोबार के लिए जारी की गई क्रेडिट रिपोर्ट, जिसमें आपके संगठन का नाम हो
- सिर्फ़ सरकारी विभागों और एजेंसियों के लिए: ऑफ़िशियल लेटर जिसमें पूरा नाम, पता, और तारीख दी गई हो
आधिकारिक प्रतिनिधि का सरकारी फ़ोटो आईडी:
- पासपोर्ट
- राज्य की ओर से जारी पहचान-पत्र
- ड्राइविंग लाइसेंस
- स्थायी निवासी कार्ड या ग्रीन कार्ड
आधिकारिक प्रतिनिधि, खाते और/या पेमेंट्स प्रोफ़ाइल का एडमिन होता है. उनका सरकारी फ़ोटो आईडी किसी भी देश का हो सकता है.
पुष्टि कार्यक्रम के तहत, अमेरिका में व्यक्तिगत तौर पर विज्ञापन देने वालों को वहां का सरकारी फ़ोटो आईडी सबमिट करना होगा. ये दस्तावेज़ स्वीकार किए जाते हैं:
- पासपोर्ट
- राज्य की ओर से जारी पहचान-पत्र
- ड्राइविंग लाइसेंस
- स्थायी निवासी कार्ड या ग्रीन कार्ड
- जिसकी मदद से Google यह पक्का कर सके कि आपका संगठन मौजूद है. ऐसे दस्तावेज़ स्वीकार नहीं किए जाएंगे जिनसे यह पता चलता हो कि आपका संगठन असलियत में है ही नहीं या अब मौजूद नहीं है. ऐसे दस्तावेज़ भी स्वीकार नहीं किए जाएंगे जो अब मान्य नहीं हैं.
- जिसे किसी मान्य संस्था ने जारी किया हो. जैसे, केंद्र/राज्य/नगरपालिका, सार्वजनिक संस्थान (टैक्स प्रबंधन से जुड़ी संस्था, सिक्योरिटीज़ ऐंड एक्सचेंज कमीशन वगैरह), चैंबर ऑफ़ कॉमर्स, कारोबार की रजिस्ट्री वगैरह. इसमें बिजली, पानी जैसी सुविधाओं के बिल, बैंक स्टेटमेंट, बीमा के स्टेटमेंट या किराये से जुड़े कानूनी समझौते वाले दस्तावेज़ शामिल नहीं हैं.
दस्तावेज़ सही तरीके से सबमिट करने के लिए सलाह
सही तरीके से दस्तावेज़ सबमिट करने के बारे में यहां कुछ सुझाव दिए गए हैं:
- सभी दस्तावेज़ों में नाम एक ही तरह से दर्ज होना चाहिए.
- उन दस्तावेज़ों को सबमिट करें जो मान्य हैं और जिनकी समयसीमा खत्म नहीं हुई है.
- अपने दस्तावेज़ के आगे और पीछे के हिस्से की फ़ोटो सबमिट करें.
- पूरे दस्तावेज़ की फ़ोटो खींचें. फ़ोटो आसानी से पढ़ने लायक और साफ़ होनी चाहिए.
- फ़ोटो में किसी चीज़ की परछाई और चमक नहीं होनी चाहिए.
- अधूरे या ढंके हुए दस्तावेज़ मान्य नहीं होंगे. इसी तरह, धुंधली या गहरे रंग की फ़ोटो स्वीकार नहीं की जाएंगी.
- अपने आईडी के अलावा कोई अन्य दस्तावेज़ या फ़ोटो अपलोड करने पर खाता निलंबित हो सकता है.
- अगर आपके दस्तावेज़ में दोनों तरफ़ जानकारी है, तो दस्तावेज़ के अगले और पिछले हिस्से को कैप्चर करें. इसके बाद, दोनों इमेज अपलोड करें.
पुष्टि की फिर से समीक्षा और स्थिति से जुड़े अपडेट
हमारे विज्ञापन नेटवर्क की सुरक्षा को बनाए रखने के लिए, Google समय-समय पर उन खातों की फिर से समीक्षा कर सकता है जिन्हें पहले मंज़ूरी मिल चुकी है. इसके अलावा, वह जोखिम और सुरक्षा से जुड़े नए सिग्नल (जैसे, किसी ऐसे खाते से कनेक्शन जिसे बंद कर दिया गया है) के आधार पर, पुष्टि की स्थिति की फिर से समीक्षा कर सकता है. अगर दोबारा समीक्षा होने पर आपके खाते के लिए पहचान की पुष्टि नहीं हो पाती है, तो:
- आपकी सभी प्रॉपर्टी पर विज्ञापन दिखने बंद हो जाएंगे.
- आपके रेवेन्यू पाने पर रोक लगा दी जाएगी.
अगर हम आपकी पहचान की पुष्टि नहीं कर पाते हैं
कभी-कभी ऐसा होता है कि सबमिट किए गए आपके दस्तावेज़ से, हम आपकी पहचान की पुष्टि नहीं कर पाते. जैसे, अगर दस्तावेज़ धुंधले हों या फिर वे पढ़ने के लायक न हों. अगर ऐसा होता है, तो हम आपको इसकी सूचना देंगे और आपको फिर से दस्तावेज़ सबमिट करने के लिए कहेंगे.
किसी तरह का गलत इस्तेमाल न हो, इसके लिए हमने पुष्टि के लिए की जाने वाली कोशिशों की संख्या तय कर रखी है. अगर आप तय संख्या के मुताबिक कोशिश कर चुके हैं, तो आगे क्या करना है, इसके बारे में जानने के लिए पहचान की पुष्टि की समस्या का हल करने के लिए दिए गए हमारे दिशा-निर्देश देखें. अगर आपकी समस्या अब भी हल नहीं हुई है, तो इस फ़ॉर्म के ज़रिए हमसे संपर्क करें.
आपका आईडी क्यों स्वीकार नहीं किया गया और इस समस्या को हल करने का तरीका
सभी को बड़ा करें सभी को छोटा करेंपहचान की पुष्टि की प्रोसेस पूरी करने के बाद, अपनी पेमेंट्स प्रोफ़ाइल का नाम बदलना
पहचान की पुष्टि करने के बाद, आपके पास पेमेंट्स प्रोफ़ाइल के नाम में बदलाव करने की सुविधा नहीं होगी. अगर आपके पास नाम बदलने की सही वजह है, तो हमसे संपर्क करें.