किशोरों के लिए सलाह और संसाधन

किशोर, YouTube कम्यूनिटी का एक अहम हिस्सा हैं. अगर आप किशोर हैं और आपके पास अपना Google खाता है, तो इन संसाधनों का इस्तेमाल करें और यहां दी गई सलाह अपनाएं. इससे आपको YouTube पर सुरक्षित रहने में मदद मिलेगी.

संसाधन: अगर आपकी दिलचस्पी YouTube पर कॉन्टेंट बनाने में है, तो ज़िम्मेदारी के साथ और सुरक्षित तरीके से ऑनलाइन कॉन्टेंट बनाने के तरीके के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, किशोरों के लिए, ये सलाह देखें. इस गाइड को Common Sense Networks के साथ मिलकर बनाया गया था. यह Common Sense Media की सहयोगी कंपनी है.

अगर आप टीचर या माता-पिता हैं, तो माता-पिता के लिए संसाधन और टीचर के लिए संसाधन पेज पर जाएं. सुरक्षित तरीके से इंटरनेट का इस्तेमाल करने के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, इंटरनेट पर सुरक्षा के लिए Google के सुझाव देखें.

सुरक्षा के सुझाव

  • जानें कि वीडियो में किस तरह का कॉन्टेंट शामिल करना चाहिए. अपने दोस्तों, साथ पढ़ने वालों या दूसरे नाबालिगों के वीडियो बनाते समय, ध्यान रखें कि वीडियो में सेक्शुअल ऐक्ट, हिंसा या खतरनाक गतिविधियों को न दिखाया जाए.

  • "दादी मां की सीख" याद रखें. क्या आपने जो वीडियो बनाया है वह ऐसा है, जिसे आप अपने दादा-दादी, माता-पिता को या उस कंपनी में दिखा सकें जहां आपको आने वाले समय में काम करने का मौका मिल सकता है? अगर ऐसा नहीं है, तो इसे अपलोड करने से बचें. आपको पता नहीं होता कि अपलोड किया गया वीडियो कौन देख ले. अगर वीडियो की कॉपी बना ली जाती है या उसे फिर से अपलोड कर दिया जाता है, तो उसकी हर कॉपी हटाई नहीं जा सकती.

  • खतरनाक या परेशान करने वाली स्थितियों से बचें. सिर्फ़ किसी के कहने पर कोई वीडियो अपलोड न करें. अगर किसी से ऑनलाइन दोस्ती हुई है, तो उससे मिलने से पहले, किसी ऐसे वयस्क से इसके बारे में बात ज़रूर कर लें जो आपका भरोसेमंद हो.

  • निजता से जुड़ी हमारी सुविधाओं का इस्तेमाल करें. YouTube पर मौजूद सुविधाओं की मदद से, यह तय किया जा सकता है कि आपने जो वीडियो अपलोड किए हैं वे किसे दिखें. अपनी निजता की सुरक्षा के लिए, अपने निजी वीडियो को "निजी" या "सबके लिए मौजूद नहीं" के तौर पर सेट किया जा सकता है. YouTube पर अपने अनुभव को बेहतर बनाने के लिए, निजता और सुरक्षा केंद्र पर जाएं.

  • YouTube पर सुरक्षित रहने से जुड़ी सलाह पढ़ने और इस बारे में वीडियो देखने के लिए, क्रिएटर के लिए सुरक्षा केंद्र पर जाएं.

माता-पिता की निगरानी में YouTube का इस्तेमाल

ज़्यादा सुरक्षा के लिए, माता-पिता की निगरानी में YouTube इस्तेमाल करने की सुविधा सेट अप करके उस खाते को माता-पिता के खाते से लिंक किया जा सकता है. खाता लिंक होने के बाद, माता-पिता को YouTube चैनल पर की गई आपकी गतिविधि के बारे में अहम जानकारी मिल सकती है. इस जानकारी से आपको सीखने के कई मौके मिल सकते हैं. साथ ही, YouTube पर सुरक्षित तरीके से कॉन्टेंट बनाने के बारे में आपकी अपने माता-पिता के साथ बातचीत भी शुरू हो सकती है. किशोरों के लिए, माता-पिता की निगरानी में YouTube का इस्तेमाल करने के बारे में ज़्यादा जानें.

अगर कोई आपका उत्पीड़न करे, धमकी दे, आपके नाम का गलत इस्तेमाल करे, तो उस चैनल की शिकायत करें. अगर आपको आपत्तिजनक कॉन्टेंट दिखता है, तो उसकी शिकायत करें.

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

true
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
15435748203429113997
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
59
false
false
false
false