वीडियो क्रिएटर इस वीडियो क्लिप टूल का इस्तेमाल करके, YouTube पर पब्लिश हो चुके लंबी अवधि के अपने वीडियो के दिलचस्प हिस्सों को आसानी से काटकर, उन्हें अलग-अलग वीडियो के तौर पर पब्लिश कर सकते हैं. यह टूल सभी क्रिएटर्स और सभी वीडियो के लिए उपलब्ध है.
वीडियो क्लिप बनाना
- YouTube Studio में, कॉन्टेंट
वीडियो
को चुनें.
- वह वीडियो खोलें
जिससे क्लिप बनानी हैं.
- क्लिप चुनें. इसके बाद, सबसे ऊपर दाएं कोने में मौजूद, “वीडियो क्लिप बनाएं” पर क्लिक करें.
- चुनें कि आपको अपने मौजूदा वीडियो के किस हिस्से को काटकर नई वीडियो क्लिप बनानी है. ऐसा करने के तीन तरीके हैं:
- पहला विकल्प: ट्रांसक्रिप्ट में से वह टेक्स्ट चुनें जिसका इस्तेमाल आपको वीडियो क्लिप के लिए करना है. इसके बाद, “चुने गए टेक्स्ट की पुष्टि करें” पर क्लिक करें. आपको वीडियो की टाइमलाइन में, चुना गया सेगमेंट हाइलाइट किया हुआ दिखेगा.
- दूसरा विकल्प: ट्रांसक्रिप्ट में उस शब्द पर क्लिक करें जिससे आपको वीडियो क्लिप शुरू करनी है और फिर “वीडियो के शुरुआती हिस्से के तौर पर सेट करें” पर क्लिक करें. इसके बाद, ट्रांसक्रिप्ट में उस शब्द पर क्लिक करें जिस पर वीडियो क्लिप खत्म करनी है और फिर “वीडियो के आखिरी हिस्से के तौर पर सेट करें” पर क्लिक करें.
- तीसरा विकल्प: वह टाइमस्टैंप डालें जिससे आपको वीडियो क्लिप शुरू करनी है और फिर टाइमलाइन में “वीडियो के शुरुआती हिस्से के तौर पर सेट करें” बटन पर क्लिक करें. इसके बाद, वीडियो क्लिप खत्म करने का टाइमस्टैंप डालें या खींचकर छोड़ने वाले हैंडल को टाइमलाइन में उस जगह पर ले जाएं जहां आपको वीडियो क्लिप खत्म करनी है और फिर “वीडियो के आखिरी हिस्से के तौर पर सेट करें” पर क्लिक करें.
- वीडियो क्लिप के शुरुआती और आखिरी हिस्से को अच्छे से सेट कर लेने के बाद, सबसे ऊपर दाएं कोने में ड्राफ़्ट बनाएं को चुनें. अपलोड करने से जुड़े डायलॉग बॉक्स में, वीडियो क्लिप की झलक देखी जा सकती है.
- अपनी वीडियो क्लिप में, वीडियो का शुरुआती या आखिरी हिस्सा जोड़ने के लिए, “वीडियो का शुरुआती/आखिरी हिस्सा जोड़ें” बटन पर क्लिक करें. इसके बाद, ज़रूरी शर्तें पूरी करने वाला कोई वीडियो चुनें
.
- अपलोड डायलॉग बॉक्स में, बाकी वीडियो की तरह ही सारी जानकारी भरें.
एआई से मिले सुझावों का इस्तेमाल करके वीडियो क्लिप बनाना
एआई की सुझाई गई क्लिप आपके पॉडकास्ट वीडियो की मुख्य हाइलाइट दिखाती है. वीडियो क्लिप टूल खोलने पर, आपको ये सुझाव दिखेंगे. वीडियो की ट्रांसक्रिप्ट को और आसानी से नेविगेट करने के लिए, एआई से जनरेट की गई आउटलाइन भी देखी जा सकती है. एआई ऐसे खास पलों को ढूंढता है जिन्हें नए वीडियो के तौर पर पब्लिश किया जा सकता है.
एआई से मिले सुझावों का इस्तेमाल करके वीडियो बनाने का तरीका
- YouTube Studio में, कॉन्टेंट
वीडियो
को चुनें.
- वह वीडियो खोलें
जिससे क्लिप बनानी हैं.
- बाईं ओर मौजूद मेन्यू से, क्लिप को चुनें.
- सबसे ऊपर दाएं कोने में, वीडियो क्लिप बनाएं को चुनें.
- सुझाई गई हर क्लिप को देखने के लिए, उसका टाइटल चुनें.
- ज़रूरी नहीं: ट्रांसक्रिप्ट या वीडियो की टाइमलाइन का इस्तेमाल करके, क्लिप के शुरू और खत्म होने के समय को अडजस्ट किया जा सकता है.
- ऊपर दाएं कोने में, ड्राफ़्ट बनाएं पर क्लिक करें.
- ध्यान दें: अगर सुझाई गई क्लिप में कोई बदलाव नहीं किया जाता है, तो आपको उस क्लिप के लिए सुझाया गया टाइटल दिख सकता है. क्लिप के शुरू या खत्म होने के समय में बदलाव करने पर, आपको उसके लिए कोई नया टाइटल बनाना होगा.
- अपलोड डायलॉग बॉक्स में, बाकी वीडियो की तरह ही सारी जानकारी भरें.
अपनी बनाई हुई वीडियो क्लिप ढूंढना
वीडियो क्लिप, YouTube पर मौजूद अन्य वीडियो की तरह ही होती हैं. आपने जो वीडियो क्लिप बनाई हैं उन्हें देखने के लिए, कॉन्टेंट वीडियो
पर जाएं. किसी वीडियो से बनाई गई सभी क्लिप देखने के लिए, उस वीडियो के ज़्यादा जानकारी वाले पेज पर जाएं. इसके बाद, क्लिप टैब पर क्लिक करें.