- अगले पेमेंट के लिए आपकी कमाई की प्रोग्रेस
- पिछले 12 महीनों के आपके पेमेंट का इतिहास. इसमें तारीख, चुकाई गई रकम, और पेमेंट ब्रेकडाउन शामिल है
यूक्रेन में चले रहे युद्ध की वजह से, हम रूस में रहने वाले उपयोगकर्ताओं के लिए, Google और YouTube पर दिखाए जाने वाले विज्ञापनों को कुछ समय के लिए रोक रहे हैं. ज़्यादा जानें.
AdSense for YouTube, Google का एक प्रोग्राम है. इससे, YouTube Partner Program में शामिल क्रिएटर्स को पेमेंट मिलता है. YouTube से होने वाली कमाई का पेमेंट पाने के लिए, YouTube Studio में जाकर AdSense for YouTube खाता सेट अप करें. इस पेज की मदद से, एक YouTube क्रिएटर के तौर पर AdSense for YouTube खाता इस्तेमाल करने के तरीके के बारे में ज़्यादा जानें.
YouTube क्रिएटर्स के लिए, AdSense के बारे में जानकारी
AdSense for YouTube का इस्तेमाल शुरू करना
याद रखें कि आपको YouTube से हुई अपनी कमाई का पेमेंट, AdSense for YouTube खाते के ज़रिए मिलता है. AdSense for YouTube खाते का इस्तेमाल शुरू करने के लिए, यहां दिया गया तरीका अपनाएं.
खाता सेट अप करना
अगर आपका कोई AdSense for YouTube खाता नहीं है, तो पहले YouTube Studio में जाकर AdSense for YouTube खाता सेट अप करें. इसके लिए, हमने निर्देशों का पूरा सेट बनाया है. साथ ही, AdSense for YouTube खाता सेट अप करने में होने वाली कुछ सामान्य समस्याओं का हल बताया है:
अपनी निजी जानकारी की पुष्टि करना
AdSense for YouTube खाता सेट अप करने के बाद, अपनी निजी जानकारी की पुष्टि करें. इसके बाद, YouTube के पेमेंट्स खाते में आने वाली आपकी कमाई जब पते की पुष्टि के लिए ज़रूरी कमाई से ज़्यादा हो जाएगी, तो हम आपके घर या ऑफ़िस के पते पर एक व्यक्तिगत पहचान संख्या (पिन) भेजेंगे. पेमेंट पाने के लिए, अपने AdSense for YouTube खाते में यह पिन डालकर, अपने पते की पुष्टि करना ज़रूरी है. इसके बारे में यहां ज़्यादा जानें:
आपकी जगह के आधार पर, हमें आपकी पहचान की पुष्टि के लिए कई तरह की जानकारी की ज़रूरत पड़ सकती है. इसमें आपका नाम, पता या जन्म की तारीख जैसी जानकारी शामिल है. अगर आपसे ऐसा करने के लिए कहा जाता है, तो आम तौर पर आपको पते की पुष्टि करने के लिए तब तक नहीं कहा जाएगा, जब तक कि पहचान की पुष्टि न हो जाए. इस प्रोसेस को पूरा करने के तरीके के बारे में यहां ज़्यादा जानें:
टैक्स की जानकारी देना
निजी जानकारी देने के बाद, आगे की प्रोसेस जारी रखने के लिए आपको टैक्स की जानकारी देनी होगी. Google, अमेरिका में रहने वाले दर्शकों से होने वाली कमाई पर, अमेरिका में लगने वाले टैक्स के हिसाब से पैसे रोकता है. आपके लिए टैक्स की सही दर तय की जा सके, इसलिए यह जानकारी देना ज़रूरी है. टैक्स की जानकारी सबमिट करने के तरीके के साथ-साथ और भी बहुत कुछ जानने के लिए यहां जाएं:
- अमेरिका में लगने वाले टैक्स की जानकारी, Google को सबमिट करना
- YouTube से होने वाली कमाई पर, अमेरिका में लगने वाले टैक्स से जुड़ी ज़रूरी शर्तें
पेमेंट करने का तरीका जोड़ना
आपकी जानकारी की पुष्टि हो जाने के बाद, यह ज़रूरी है कि YouTube के पेमेंट्स खाते में आने वाली आपकी कमाई, पेमेंट का तरीका चुनने के लिए ज़रूरी कमाई से ज़्यादा हो. यह तय की गई कम से कम रकम है जो हम आपको चुका सकते हैं. इसलिए, जब YouTube के आपके पेमेंट्स खाते में पेमेंट थ्रेशोल्ड के मुताबिक रकम होगी, तब आपसे पेमेंट पाने का तरीका चुनने के लिए कहा जाएगा. सभी विकल्प और चरण यहां देखें:
पेमेंट पाना
हर महीने YouTube से हुई आपकी कुल कमाई को AdSense for YouTube खाते में, YouTube के आपके पेमेंट्स खाते के बैलेंस में अगले महीने की 7 से 12 तारीख के बीच जोड़ दिया जाता है. रकम जुड़ने के बाद, लेन-देन वाले पेज पर पेमेंट से जुड़ी जानकारी, जैसे कि लागू होने वाले टैक्स की कटौती वगैरह देखी जा सकती है:
- AdSense for YouTube खाते में साइन इन करें.
- बाईं ओर दिए गए मेन्यू में, पेमेंट में जाकर, पेमेंट से जुड़ी जानकारी चुनें.
- पेज के लेन-देन वाले सेक्शन में, लेन-देन देखें पर क्लिक करें.
हर महीने की 21 या 26 तारीख तक आपको पेमेंट मिल जाएगा. इसके लिए ज़रूरी है कि आपका बैलेंस, पेमेंट थ्रेशोल्ड के मुताबिक हो. साथ ही, आपके खाते पर, कुछ समय के लिए पेमेंट पर रोक न लगाई गई हो.
AdSense for YouTube और YouTube का पेमेंट्स खाता
AdSense for YouTube खाते को खास तौर पर YouTube के लिए डिज़ाइन किया गया है. इससे क्रिएटर्स, YouTube से हुई अपनी कुल कमाई को AdSense for YouTube खाते में तुरंत ऐक्सेस कर सकते हैं.
YouTube से होने वाली कमाई के पेमेंट की जानकारी, अलग पेमेंट्स खाते में दिखती है. इसका मतलब यह है कि YouTube और AdSense के पेमेंट्स खातों में, पेमेंट के लिए तय की गई रकम का थ्रेशोल्ड अलग-अलग होता है. इस प्रोसेस को समझना ज़रूरी है. ऐसा इसलिए है, क्योंकि अगर AdSense का इस्तेमाल YouTube के अलावा दूसरी सेवाओं से पैसे पाने के लिए किया जाता है, तो पेमेंट मिलने के समय पर असर पड़ सकता है.AdSense पर उपलब्ध दूसरी सेवाओं से होने वाली कमाई और साल 2022 से पहले YouTube से होने वाली जिस कमाई का पेमेंट हो चुका है उसकी जानकारी अब भी AdSense पेमेंट्स खाते में ही दिखेगी. YouTube से होने वाली जिस कमाई का पेमेंट अभी नहीं हुआ है उसे YouTube के पेमेंट्स खाते में भेज दिया जाएगा.
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
अगर मैं YouTube के अलावा, दूसरी सेवाओं से पैसे पाने के लिए AdSense का इस्तेमाल करूं, तो क्या होगा?
अगर आप AdSense पब्लिशर हैं और आपकी कमाई YouTube के अलावा, दूसरे सोर्स से भी होती है, तो आपको YouTube से हुई कमाई को अलग से देखने और मैनेज करने की सुविधा मिलेगी. इसके लिए, पेमेंट पेज से ऐक्सेस किए जा सकने वाले, अलग पेमेंट्स खाते पर जाएं.
ध्यान रखें कि YouTube से पेमेंट पाने के लिए, यह ज़रूरी है कि YouTube और AdSense के पेमेंट्स खाते, पेमेंट थ्रेशोल्ड तक पहुंच गए हों. इससे आपको पेमेंट मिलने के समय पर असर पड़ सकता है.
AdSense खाते में YouTube की अपनी कुल कमाई कैसे देखें?
YouTube से हुई कमाई की जानकारी आपको अपने पेमेंट्स खाते में मिल सकती है. इसके लिए, यह तरीका अपनाएं:
- अपने AdSense खाते में साइन इन करें.
- पेमेंट
पेमेंट की जानकारी पर क्लिक करें.
- पेमेंट्स खातों के ड्रॉपडाउन पर क्लिक करें.
- YouTube पेमेंट्स खाता चुनें.