कई चैनलों के नेटवर्क (एमसीएन) और सहयोगी चैनलों के लिए, टैक्स की जानकारी देने से जुड़ी शर्तें

अहम जानकारी: पक्का करें कि आपने टैक्स फ़ॉर्म सबमिट कर दिया हो. अगर आपने ज़रूरी शर्तें पूरी की हैं, तो हर साल 10 दिसंबर तक टैक्स समझौते के फ़ायदे पर दावा किया जा सकता है. यह बात सभी क्रिएटर्स पर लागू होती है. इस बात से कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता कि आप अमेरिका में हैं या नहीं.

YouTube से कमाई करने वाले क्रिएटर्स को हर साल AdSense for YouTube में जाकर, अपने टैक्स की जानकारी देखनी चाहिए और उसे अपडेट करना चाहिए. क्रिएटर्स जिस साल अपना टैक्स फ़ॉर्म सबमिट करते हैं उसके तीन फ़ुल कैलेंडर ईयर के आखिर में टैक्स फ़ॉर्म की समयसीमा खत्म हो जाती है. भले ही, टैक्स से जुड़ी स्थितियों में कोई बदलाव न हुआ हो. इसका मतलब है कि उन्हें समय-समय पर, टैक्स की जानकारी सबमिट करते रहना होगा. टैक्स फ़ॉर्म की समयसीमा खत्म होने के बारे में ज़्यादा जानें.

टैक्स की जानकारी शेयर न करने पर Google, दुनिया भर से होने वाली कमाई में से, टैक्स के लिए सबसे ऊंची दर के हिसाब से पैसे रोक सकता है. टैक्स की दर, आपके AdSense for YouTube खाते के टाइप और देश पर निर्भर करेगी:

अपने टैक्स की जानकारी देखें और टैक्स समझौते के फ़ायदे पर दावा करें:

YouTube से होने वाली कमाई में से टैक्स के लिए पैसे रोके जाने के बारे में ज़्यादा जानें. इसके अलावा, Google को, अमेरिकी कानून के हिसाब से लगने वाले टैक्स की जानकारी सबमिट करने के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल देखें.

यह Google की ज़िम्मेदारी है कि वह YouTube Partner Program (YPP) में शामिल क्रिएटर्स से टैक्स की जानकारी इकट्ठा करे. अगर YouTube क्रिएटर्स की कमाई अमेरिका में रहने वाले दर्शकों से होती है और उस पर किसी तरह की टैक्स कटौती लागू होती है, तो टैक्स के लिए Google पैसे रोकेगा. क्रिएटर्स को कुछ सालों के अंतराल में टैक्स की जानकारी दोबारा सबमिट करनी होती है. किसी बदलाव की वजह से, टैक्स फ़ॉर्म में दी गई जानकारी पर असर पड़ने पर भी क्रिएटर्स को टैक्स से जुड़ी जानकारी दोबारा सबमिट करनी होती है.

यह लेख, खास तौर पर कई चैनलों के नेटवर्क (एमसीएन) में शामिल सहयोगी क्रिएटर्स के लिए है. YouTube से होने वाली कमाई पर लगने वाले टैक्स के लिए पैसे रोकने के बारे में यहां ज़्यादा जानें. साथ ही, अक्सर पूछे जाने वाले सवालों के लिए हमारा यह लेख पढ़ें: अमेरिकी कानून के हिसाब से लगने वाले टैक्स की जानकारी Google को सबमिट करना.

अहम जानकारी: Google कभी भी आपको ऐसे अनचाहे ईमेल नहीं भेजेगा जिनमें पासवर्ड या अन्य निजी जानकारी मांगी गई हो. किसी लिंक पर क्लिक करने से पहले, हमेशा देख लें कि ईमेल @youtube.com या @google.com वाले ईमेल पते से भेजा गया हो.

सहयोगी चैनलों के लिए जानकारी

क्या आपका चैनल, एमसीएन का हिस्सा है? अगर है, तो आपको अमेरिकी कानून के हिसाब से लगने वाले टैक्स की जानकारी, उस AdSense for YouTube खाते में देनी होगी जो आपके चैनल से जुड़ा है. अगर कोई टैक्स बनता है, तो इस जानकारी की मदद से यह तय किया जाता है कि टैक्स के लिए कितने पैसे रोके जाएंगे. यह पक्का करने के लिए कि टैक्स के लिए रोके गए पैसों का हिसाब सही तरीके से लगाया गया है, आपका AdSense for YouTube खाता, आपके कानूनी नाम या कारोबार के कानूनी नाम पर होना चाहिए. साथ ही, इसमें मौजूद आपके पते की जानकारी, टैक्स और कानूनी कार्रवाइयों के लिए इस्तेमाल होने वाले आपके स्थायी पते से मेल खानी चाहिए.

आपके चैनल का रेवेन्यू आपके एमसीएन पार्टनर को मिलता रहेगा. अगर टैक्स के लिए पैसे रोके जाने हैं, तो ये पैसे आपके चैनल के उस रेवेन्यू से काटे जाएंगे जिसका पेमेंट आपके एमसीएन पार्टनर को किया जाना है.

रोके गए पैसों की जानकारी, YouTube Analytics में नहीं दिखेगी. इसलिए, यहां दिए गए तरीके से मैन्युअल तौर पर इन पैसों का हिसाब लगाना होगा. आपके एमसीएन को हर महीने एक रिपोर्ट दी जाएगी. इसमें अमेरिका के कानून के हिसाब से, टैक्स के लिए रोके गए पैसों की जानकारी होगी.

टैक्स के लिए पैसे रोके जाने के बाद, अगर आपने अमेरिकी कानून के हिसाब से लगने वाले टैक्स की सही जानकारी सबमिट की है और आप पर टैक्स की कम दर लागू होती है, तो टैक्स की दर को अगले पेमेंट साइकल में अडजस्ट कर दिया जाएगा.

सहयोगी चैनलों के लिए टैक्स का रिफ़ंड

एमसीएन से जुड़े सहयोगी चैनलों को अब रिफ़ंड मिल सकता है. इसके लिए, सहयोगी चैनलों को ऐसे मान्य दस्तावेज़ देने होंगे जिनसे यह साबित हो सके कि उन्हें किए गए पेमेंट में से, ज़्यादा ऊंची दर से टैक्स के लिए पैसे रोके गए थे. जिस कैलेंडर ईयर में टैक्स के लिए पैसे रोके गए हैं उसी के लिए रिफ़ंड मिलेगा. मंज़ूरी मिलने के बाद, ओरिजनल कॉन्टेंट के उस मालिक को रिफ़ंड दिया जाएगा जिसे किए गए पेमेंट से, टैक्स के लिए पैसे रोके गए थे.

एमसीएन के लिए जानकारी

मालिकाना हक रखने के साथ-साथ, खुद चैनल चलाने वाले कॉन्टेंट मालिकों के लिए, YouTube पर किसी एमसीएन की होने वाली कमाई भी अमेरिका के कानून के दायरे में आ सकती है और इससे भी टैक्स के लिए पैसे रोके जा सकते हैं. चैनल का मालिकाना हक रखने और उसे खुद चलाने वाले कॉन्टेंट मालिकों के लिए, Google जब टैक्स के लिए रोके जाने वाले पैसों का हिसाब लगाएगा, तब वह AdSense for YouTube खाते में दी गई टैक्स की जानकारी का इस्तेमाल करेगा. इसमें खाते से जुड़े ऐसे दूसरे चैनल या कॉन्टेंट मालिक भी शामिल हैं जो सहयोगी नहीं हैं.

अगर टैक्स के लिए पैसे रोके जाने हैं, तो आपको इसकी जानकारी अपने AdSense for YouTube खाते में मौजूद पेमेंट रिपोर्ट में दिखेगी. टैक्स के लिए सहयोगी चैनलों के रोके गए पैसों की जानकारी देने के लिए, आपको अलग से रिपोर्ट दी जाएगी. 

Google, टैक्स की जानकारी देने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले फ़ॉर्म (जैसे, 1042-S, 1099-MISC) सीधे तौर पर सहयोगी चैनलों को भेजेगा. ये फ़ॉर्म, उनके चैनल से जुड़े AdSense for YouTube खाते में दी गई, टैक्स की जानकारी के मुताबिक भेजे जाएंगे.

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

true
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
12139437613395725482
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
59
false
false
false
false