अगर आपको किसी साइट पर अपने बारे में कॉन्टेंट दिखता है और वह उसे हटाने के लिए पैसे मांगती है, तो हम आपकी मदद के लिए हमेशा तैयार हैं. कॉन्टेंट हटाने का अनुरोध मिलने के बाद, हम Google पर खोज नतीजों से इमेज और जानकारी के लिंक हटा सकते हैं.
कॉन्टेंट का गलत फ़ायदा उठाने वाली वेबसाइटों से कॉन्टेंट हटाने का अनुरोध करने से जुड़ी ज़रूरी शर्तें
हम किसी कॉन्टेंट को तब ही हटाएंगे, जब ये तीनों शर्तें पूरी हो रही होंगी:
- आपने जिस कॉन्टेंट का यूआरएल सबमिट किया है उसमें आपकी जानकारी शामिल हो या आपको दिखाया गया हो.
- वह वेबसाइट, कारोबार की समीक्षा करने वाली साइट न हो.
- वेबसाइट से कॉन्टेंट हटवाने के लिए, साइट या दूसरी एजेंसियों को पेमेंट करना पड़ रहा हो.
कॉन्टेंट हटाने का अनुरोध करते समय इन बातों को ध्यान में रखें
खुद या अपने प्रतिनिधि के ज़रिए अनुरोध फ़ॉर्म सबमिट किया जा सकता है. अनुरोध फ़ॉर्म भरते समय, आपको उन पेजों के यूआरएल देने होंगे जिनमें आपकी जानकारी मौजूद है. सिर्फ़ उन यूआरएल की समीक्षा की जाती है जिन्हें खोज के नतीजों से हटाना है. किसी पेज या इमेज का यूआरएल ढूंढने का तरीका जानें.
आपको ज़्यादा जानकारी उपलब्ध करानी होगी, ताकि हम यह समझ पाएं कि कैसे वेबसाइट आपके कॉन्टेंट का गलत इस्तेमाल कर रही है. हम सिर्फ़ ऐसा कॉन्टेंट हटाते हैं जिसमें किसी व्यक्ति के बारे में जानकारी शामिल हो.
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
मुझे उस कॉन्टेंट की वेबसाइट का पता (यूआरएल) कैसे मिलेगा जिसकी शिकायत करनी है?किसी इमेज, वेबसाइट या Google पर खोज नतीजों के पेज का यूआरएल ढूंढने और शेयर करने का तरीका जानें.
अगर वेबसाइट अपडेट होने के बावजूद, खोज के नतीजे में पुरानी जानकारी दिखती है, तो Google से खोज के नतीजे को रीफ़्रेश करने का अनुरोध किया जा सकता है.
स्क्रीनशॉट से, Google को कॉन्टेंट ढूंढने में मदद मिलती है. किसी इमेज या वेबसाइट पर, आपसे और अन्य लोगों से जुड़ा कॉन्टेंट हो सकता है.
अपने कंप्यूटर या फ़ोन से स्क्रीनशॉट लिया जा सकता है. उस डिवाइस पर स्क्रीनशॉट लें जिसका इस्तेमाल आपने Google से कॉन्टेंट हटाने का अनुरोध करने के लिए किया था. स्क्रीनशॉट में बदलाव करके बाकी के हिस्सों को छिपाया जा सकता है, ताकि उसमें सिर्फ़ आपका चेहरा दिखे.
अपने डिवाइस पर स्क्रीनशॉट लेने का तरीका जानें:
ज़रूरी जानकारी: बच्चों का यौन शोषण दिखाने वाली तस्वीरों और/या वीडियो या 18 साल से कम उम्र के व्यक्ति को सेक्शुअल ऐक्ट में दिखाने वाले कॉन्टेंट का स्क्रीनशॉट न लें और न ही शेयर करें. बच्चों का यौन शोषण दिखाने वाली तस्वीरें और/या वीडियो गैर-कानूनी होते हैं. इसलिए, इनके स्क्रीनशॉट इस फ़ॉर्म के साथ शेयर नहीं किए जाने चाहिए. बच्चों का यौन शोषण दिखाने वाली तस्वीरों और/या वीडियो की शिकायत करने का तरीका जानें.
Google की ऐसी नीतियां दुनिया भर में लागू हैं जिनके तहत खुद से जुड़ा निजी, संवेदनशील या सेक्शुअल कॉन्टेंट हटवाया जा सकता है. Google की नीतियों के तहत आने वाले निजी कॉन्टेंट की शिकायत की जा सकती है.
आपको जिस कॉन्टेंट की शिकायत करनी है अगर वह इन नीतियों के दायरे में नहीं आता है, तो हो सकता है कि वह आपके देश या इलाके में लागू किसी स्थानीय कानून के दायरे में आता हो. किसी खास कानूनी वजह से कॉन्टेंट की शिकायत करने के लिए, कानूनी सहायता केंद्र में जाकर एक अनुरोध सबमिट करें.