अहम जानकारी: हम फ़िलहाल Google Search की सेवाओं की सेटिंग अपडेट कर रहे हैं. इनमें Search, Maps, Shopping, फ़्लाइट, होटल, Translate, और News शामिल हैं. ये सुविधाएं अगले कुछ महीनों में धीरे-धीरे लॉन्च की जाएंगी. अगर इस लेख में दी गई सेटिंग, आपको दिख रही सेटिंग से मेल नहीं खाती हैं, तो Search की सेवाओं पर गतिविधि के इतिहास और दिलचस्पी के हिसाब से सुझावों को अब भी वेब और ऐप्लिकेशन गतिविधि की सेटिंग से कंट्रोल किया जाता है.
गतिविधि की सेटिंग से, यह तय किया जा सकता है कि आपकी किस तरह की गतिविधि को Google खाते में सेव किया जाए. ये सेटिंग उन सभी डिवाइसों पर लागू होती हैं जिन पर आपने अपने खाते में साइन इन किया है.
आप किसी भी समय इन सेटिंग को बदल सकते हैं और अपनी सेव की गई गतिविधि का डेटा देख या मिटा सकते हैं.
सेव की जा सकने वाली गतिविधि
गतिविधि की सेटिंग से यह तय किया जा सकता है कि इन गतिविधियों को सेव किया जाए या नहीं:
- Search की सेवाओं के इतिहास में आपकी गतिविधि सेव की जाती है. इसमें गतिविधि से जुड़ा मीडिया और जगह की जानकारी जैसी अन्य जानकारी शामिल है. इससे, Google की सभी सेवाओं पर आपको बेहतर अनुभव देने में मदद मिलती है. Search की सेवाओं पर गतिविधि के इतिहास में, Search, Maps, Shopping, फ़्लाइट, होटल, Translate, और News प्लैटफ़ॉर्म पर की गई गतिविधियां शामिल हैं.
- वेब और ऐप्लिकेशन गतिविधि में Google की सेवाओं पर की जाने वाली आपकी खोज और अन्य गतिविधियां शामिल होती हैं. इन गतिविधियों को इसलिए सेव किया जाता है, ताकि Google Play और Google के अन्य प्रॉडक्ट में आपको अपने हिसाब से अनुभव मिल सके और आप तेज़ी से चीज़ें खोज सकें. अपनी यह जानकारी भी सेव की जा सकती है:
- Google की सेवाओं का इस्तेमाल करने वाली साइटों, ऐप्लिकेशन, और डिवाइसों पर की जाने वाली गतिविधि और Chrome इतिहास
- Google Search, Assistant, और Maps के साथ होने वाले आपके इंटरैक्शन की ऑडियो रिकॉर्डिंग
- टाइमलाइन, Google खाते की एक सेटिंग है. इससे आपको अपनी पिछली यात्राओं की जानकारी देखने और यह जानने में मदद मिलती है कि आपने किन जगहों की यात्राएं की हैं. टाइमलाइन में, आपकी यात्रा की जगहों और मैप पर रास्तों की जानकारी दी गई होती है. यह जानकारी उन सभी डिवाइसों पर अपने-आप सेव की जाती है जिन पर आपने अपने Google खाते से साइन किया हुआ है.
- YouTube पर गतिविधियों के इतिहास में यह जानकारी सेव होती है:
- आपका YouTube पर खोज का इतिहास. इससे आपको ज़्यादा तेज़ी से वीडियो खोजने और बेहतर सुझाव पाने में मदद मिलती है.
- आपका YouTube देखने का इतिहास. इससे आपको YouTube पर हाल ही में देखे गए वीडियो को आसानी से ढूंढने और वीडियो देखने से जुड़े बेहतर सुझाव पाने में मदद मिलती है. साथ ही, आपको उन वीडियो के सुझाव नहीं दिखाए जाते जिन्हें आपने पहले ही देख लिया है.
यह बदलना कि किस गतिविधि को सेव किया जाए
ये सेटिंग बदलकर आप अपने खाते में सेव की जाने वाली ज़्यादातर गतिविधियों को नियंत्रित कर सकते हैं.
- अपने Google खाते पर जाएं.
- बाईं ओर मौजूद नेविगेशन पैनल में डेटा और मनमुताबिक बनाना पर क्लिक करें.
- "गतिविधि नियंत्रण" में, किसी गतिविधि नियंत्रण पर क्लिक करें.
- गतिविधि नियंत्रण को चालू या बंद करें.
अपनी गतिविधि ढूंढना या मिटाना
- अपने Google खाते पर जाएं.
- बाईं ओर मौजूद नेविगेशन पैनल में डेटा और मनमुताबिक बनाना पर क्लिक करें.
- "गतिविधि नियंत्रण" में, किसी गतिविधि नियंत्रण
गतिविधि प्रबंधित करें पर क्लिक करें.
- अपनी गतिविधि देखने के लिए टूल का इस्तेमाल करें. अपनी टाइमलाइन से जगह की जानकारी का इतिहास मिटाने या 'मेरी गतिविधि' से डेटा मिटाने का तरीका जानें.
गतिविधि कब सेव की जाती है
अगर आपने फ़ोन पर अपने Google खाते में साइन इन किया होता है, तो गतिविधि सेव हो जाती है. गतिविधि नियंत्रण चालू होने पर, Google इस सेटिंग के आधार पर जानकारी इकट्ठा कर सकता है.
ध्यान दें: अगर आप एक ही समय पर एक से ज़्यादा खाते इस्तेमाल करते हैं, तो गतिविधि की जानकारी आपके डिफ़ॉल्ट खाते में सेव हो सकती है.
हम जो जानकारी इकट्ठा करते हैं उसके बारे में ज़्यादा जानें. साथ ही, यह भी जानें कि हम अपनी सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए, इस जानकारी का इस्तेमाल कैसे करते हैं.
जानें कि आपके Google खाते से की गई गतिविधि मिटाने के बाद क्या होगा
जब गतिविधि को मैन्युअल तरीके से मिटाया जाता है या इसके लिए अपने-आप मिटने की सेटिंग चुनी जाती है, तब हम आपकी गतिविधि को हमारे प्रॉडक्ट और सिस्टम से हटाने की प्रोसेस शुरू कर देते हैं.
सबसे पहले, हम मिटाए गए डेटा का ऐक्सेस तुरंत हटा देते हैं और Google पर आपको आपके हिसाब से अनुभव देने के लिए, इस डेटा का इस्तेमाल बंद कर देते हैं.
इसके बाद, हम डेटा को अपने स्टोरेज सिस्टम से सुरक्षित तरीके और पूरी तरह से मिटाने के लिए डिज़ाइन की गई प्रोसेस शुरू कर देते हैं.
Google, डेटा को मैन्युअल तरीके से या अपने-आप मिटाने में आपकी मदद करता है. Google, ऐसी कुछ गतिविधियों को भी जल्दी मिटा सकता है जो आपके अनुभव को बेहतर बनाने में अब काम नहीं आने वाली.
स्थानीय कानूनी शर्तों या कारोबार की ज़रूरतों को पूरा करने जैसे कामों के लिए, Google लंबे समय तक कुछ तरह का डेटा सेव करके रख सकता है.